RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 7 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 7 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2 are part of RBSE Solutions for Class 7 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 7 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Social Science
Chapter Chapter 7
Chapter Name विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2
Number of Questions Solved 34
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 7 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2

पातुगत प्रश्न एवं उनके उत्तर

आओ करके देखें।

प्रश्न 1.
मानव के बसाव के लिए मैदान सबसे अधिक उपयुक्त क्यों रहते हैं? कारणों की सूची बनाकर चर्चा कीजिए। (प्रश्न 59)
उत्तर
मैदानी भाग समतल भाग हैं जिनमें मानव बसाव के लिए अनेक अनुकूल परिस्थितियाँ उपलब्ध हैं। जिनमें से प्रमुख निम्न हैं-

  1. ये समतल क्षेत्र हैं जो नदियों द्वारा लाई गयी उपजाऊ मिट्टी से बने हैं।
  2. उपजाऊ मिट्टी के कारण यहाँ कृषि का बहुत विकास हुआ है। सिंचाई के साधनों की सुलभता के कारण वर्ष में कई फसलें उगा ली जाती हैं।
  3. यहाँ अनेक कीमती वृक्ष व घासे मिलती हैं। इसलिए पशुपालन का व्यवसाय भी विकसित अवस्था में होता है।
  4. औद्योगिक दृष्टि से ये काफी विकसित क्षेत्र हैं। यहाँ बड़े-बड़े नगर पाये जाते हैं जिनमें अनेक उद्योग विकसित अवस्था में हैं। कृषि आधारित उद्योग महत्वपूर्ण हैं।
  5. धरातल की एकरूपता के कारण यहाँ यातायात एवं परिवहन साधनों का पर्याप्त विकास हुआ है।

प्रश्न 2.
भारत के रूपरेखा मानचित्र में तटीय मैदानों की स्थिति दए। (प्रश्न 62)
उत्तर
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 7 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2 1

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनिये
(i) ‘खादर’ शब्द का सम्बन्ध किससे है?
(क) मैदान
(ख) पर्वत
(ग) पठार
(घ) नदी
उत्तर
(क) मैदान

(ii) निम्नलिखित में से कौनसा एक पश्चिमी तटीय मैदान का भाग नहीं हैं|
(क) कोरोमंडल
(ख) कोंकण
(ग) कन्नड़ तट
(घ) मालाबार तट
उत्तर
(क) कोरोमंडल

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(i) वेंबानाद एक प्रसिद्ध …………. है।
(ii) मालाबार तट पर……….के वृक्ष अधिक मिलते हैं।
(iii) गंगा-यमुना के मैदानों में ………..मिट्टी पाई जाती है।
(iv) नदियों द्वारा बिछाई गयी पुरानी जलो मिट्टी के मैदान को …………. कहा जाता है।
उत्तर
(i) लैगुन
(ii) नारियल
(iii) जलोढ़
(iv) बांगर।

प्रश्न 3.
तटीय मैदान के लोगों के मुख्य व्यवसाय कौन-कौन से हैं?
उत्तर
महासागरों के तटीय मैदानी भागों में रहने वाले लोगों के प्रमुख व्यवसाय निम्नलिखित हैं-

  1. कृषि यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। लगभग आधी जनसंख्या कृषि व्यवसाय में लगी हुई है।
  2. यहाँ के अधिकांश लोग चाय, कॉफी तथा रबड़ के बागानों में काम करते हैं।
  3. तट के निकट स्थित होने के कारण अधिकांश जनसंध्या मत्स्य व्यवसाय में लगी हुई है।
  4. उपर्युक्त के अलावा कुछ लोग उद्योग, परिवहन आदि व्यवसायों में संलग्न हैं।

प्रश्न 4.
मैदानी क्षेत्रों में कृषि कार्य अधिक क्यों किया जाता है? यहाँ उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर
मैदानी भागों की भौगोलिक परिस्थितियाँ कृषि के अनुकूल होती हैं। अतएव यहाँ कृषि कार्य की प्रधानता होती है। मैदानी क्षेत्रों की समतल उपजाऊ भूमि, सिंचाई के साधनों को सुलभता, समृद्ध भूमिगत जलस्तर, पर्याप्त मात्रा में श्रमिकों की प्राप्ति, पशुपालन से कम्पोस्ट खाद व जुताई की सुविधा, परिवहन की सुविधा आदि ऐसे कारक हैं, जो कृषि कार्य को प्रोत्साहित करते हैं। मैदानी भागों में वर्षा ऋतु में चावल, मक्का, बाजरा, उड़द तथा गन्ना एवं शीत ऋतु में गेहूं, सरसों, बरसीम आदि उगाई जाती हैं। गन्ने का उपयोग चौनौ एवं गुड़ बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 5.
खादर एवं बांगर में क्या अन्तर हैं?
उत्तर
भारत के उत्तरी मैदानी प्रदेश में नदियों द्वारा बिछाई गई नवीन जलोढ़ मिट्टी के मैदानों को सादर कहते हैं जबकि इन्हीं मैदानों में नदियों द्वारा बिछाई गई पुरानी जलोढ़ मिट्टी के मैदानों को बांगर कहा जाता है।

प्रश्न 6.
पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय मैदानों के उपभागों के नाम लिखिए
उत्तर
प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय मैदानों को निम्न उपभागों में बाँटा गया है
(क) पश्चिमी तटीय मैदान-
(1) काठियावाड़ तट
(2) कोंकण तट
(3) कन्नड़ तट तथा
(4) मालाबार तट।

(ख) पूर्वी तटीय मैदान-
(1) उत्तरी सरकार तट तथा
(2) कोरोमण्डल तट।

प्रश्न 7.
तटीय मैदानों की प्रमुख भौगोलिक दशाओं का | वर्णन कीजिए।
उत्तर
प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी भागों में तटीय मैदान पाये जाते हैं। इनकी भौगोलिक दशाओं को निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है
जलवायु- तटीय मैदान संकीर्ण तथा उपजाऊ मैदान हैं। समुद्र तटीय क्षेत्र होने के कारण यहाँ की जलवायु नम और सम है। तटीय क्षेत्रों में तापान्तर बहुत कम होता है। बार्षिक वर्षा 250 से 400 सेमी. तक होती है।

वनस्पति- तटीय मैदान का एक तिहाई भाग वनाच्छादित हैं। ऊँचे तापमान तथा अधिक वर्षा के कारण यहाँ सदाबहार वन पाये जाते हैं। प्रमुख वृक्ष नारियल है। इसके अलावा सागवन, साल, रबर, रोजवुड आदि वृक्ष पाये जाते हैं।

खनिज- तटीय मैदानों में आणविक खनिज मोनोजाइट, जिरकन, थोरियम तथा भीतरी भागों में चीनी मिट्टी, चूना| पत्थर, गारनेट तथा ग्रेफाइट पाये जाते हैं। यही नदियों का प्रवाह तीव्र है। अतएव जलविद्युत उत्पादन और सिंचाई के लिए बाँध बनाये गये हैं।

प्रश्न 8.
गंगायमुना मैदान में किन-किन योगों का विकास हुआ है?
उत्तर
गंगा-यमुना मैदान एक समतल मैदानी भाग है। यहाँ परिवहन को अच्छी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सघन जनसंख्या के कारण हर प्रकार के कारीगर व श्रमिक पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं। अतएव यहाँ उद्योगों का पर्याप्त विकास हुआ है। यहाँ अनेक प्रकार के लघु, मध्यम तथा वहत उद्योगों का विकास हुआ है। इन उद्योगों में ऊनी सूती वस्त्र, चीनी, इन्जीनियरिंग, काँच, गलीचा निर्माण, चमड़े के उत्पाद निर्माण, प्लास्टिक व रसायन निर्माण तथा खेल का सामान बनाने से । सम्बन्धित उद्योग विकसित हुए हैं। यहाँ के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, फिरोजाबाद तथा सहारनपुर आदि हैं।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्न में से जो मानवीय भू-दृश्य नहीं है, बताइए|
(क) गाँव एवं शहर
(ख) खेत-खलिहान
(ग) कल-कारखाने
(घ) प्राकृतिक वनस्पति
उत्तर
(घ) प्राकृतिक वनस्पति

प्रश्न 2.
निम्न में से जो सबसे अधिक कृषि के लिए उपयुक्त क्षेत्र है, बताइए
(क) भाबर
(ख) तराई प्रदेश
(ग) बांगर
(घ) खादर
उत्तर
(घ) खादर

प्रश्न 3.
गंगा-यमुना मैदान में शीतकाल में वर्षा होती है
(क) मानसूनी हवाओं से
(ख) पश्चिमी चक्रवातों से
(ग) संवहनीय हवाओं से
(घ) उपर्युक्त में से कोई नही
उत्तर
(ख) पश्चिमी चक्रवातों से

प्रश्न 4.
पश्चिमी तटीय मैदान का सबसे दक्षिणी तट हैं
(क) काठियावाड़ तट
(ख) मालाचार तट
(ग) कन्नड़ तट
(घ) कोंकण तट
उत्तर
(ख) मालाचार तट

प्रश्न 5.
वेंबानाद है
(क) एक लैगून
(ख) एक औद्योगिक नगर
(ग) प्राकृतिक वनस्पति
(घ) कोंकण तट
उत्तर
(क) एक लैगून

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(i) पोलर का उपयोग … बनाने में होता है।
(ii) सम्पन्न लोग ………… व अन्य सुविधाओं के लिए शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
(iii) मालाबार तट भारत के पश्चिमी तट पर ………..से कन्याकुमारी तक एक संकरी पट्टी में फैला हुआ है।
(iv) मालाबार तट पर रहने वाले लोग मुख्यत: ………एवं अंग्रेजी भाषा बोलते हैं।
उत्तर
(i) प्लाईवुड
(ii) उच्च शिक्षा
(iii) गो आ
(iv) मलयालम्।

अति लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जनसंख्या वृद्धि के साथ खेतों का आकार छोटा क्यों होता जा रहा है?
उत्तर
भारत में पितृसत्तात्मक व्यवस्था है। पिता की सम्पत्ति में उसकी सन्तानों में बँट जाती है। अत: खेतों (जोतों) का आकार छोटा होता जा रहा है।

प्रश्न 2.
मालाबार तट की प्राकृतिक वनस्पति का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर
यहाँ सघन सदाबहार बन पाये जाते हैं। नारियल, सागवान, सिनकोना, साल, रबड़, एबोनी, रोजवुङ आदि वृक्ष पाये जाते हैं।

प्रश्न 3.
मालाबार तट के प्रमुख बन्दरगाहों के नाम बताइए।
उत्तर
मालाबार तट के प्रमुख बन्दरगाह हैं-

  1. कोजीकोड़
  2. कोच्चि
  3. अलेप्पी
  4. तिरुवनन्तपुरम्

प्रश्न 4.
सांस्कृतिक भू-दृश्य का निर्माण किस प्रकार होता है?
उत्तर
मानव एवं प्रकृति के मध्य अन्तक्रिया के फलस्वरूप सांस्कृतिक भू-दृश्य का निर्माण होता है।

प्रश्न 5.
गंगा-यमुना का विशाल मैदान कहाँ स्थित है?
उत्तर
गंगा-यमुना का विशाल मैदान उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में प्रायद्वीपीय पार के मध्य स्थित है।

प्रश्न 6.
मालाबार तटीय प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा बताए।
उत्तर
यहाँ 250 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा होती है।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भू-दृश्य कितने प्रकार के होते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
भू-दृश्य दो प्रकार के होते हैं-
(i) प्राकृतिक भूदृश्य तथा
(ii) मानवीय भू-दृश्य।
प्राकृतिक भू-दृश्य में प्रकृति द्वारा प्रस्तुत भूदृश्य सम्मिलित  किये जाते हैं। जैसे-हिमाझदित पर्वत चोटियाँ, दरार भाटी  आदि। मानवीय भू-दृश्य मानव निर्मित होते हैं। मानव प्राकृतिक भू-दृश्यों में परिवर्तन कर मानवीय भू-दृश्यों का निर्माण करता है। जैसे-गाँव, कुएँ, बावड़ियाँ, कारखाने आदि

प्रश्न 2.
गंगा-यमुना के मैदान को कितने भागों में बांटा | गया है।
अथवा
भारत के उत्तरी मैदानी प्रदेश को वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर
गंगा-यमुना के मैदान (उत्तरी मैदानी प्रदेश) को निम्न चार भागों में बाँटा गया है|
(1) भाबर क्षेत्र-हिमालय पर्वत का निचला भाग जहाँ | कंकड़-पत्थर अधिक पाए जाते हैं, भाबर कहलाता है। यहाँ नदियाँ भूमिगत हो जाती हैं।
(2) तराई क्षेत्र- भावर क्षेत्र के समीप ही दलदली क्षेत्र पाया जाता है जिसे तराई क्षेत्र कहते हैं।
(3) बागर क्षेत्र- नदियों द्वारा बिछाई गयी पुरानी जलोद मिट्टी के मैदानों को बांगर कहा जाता है।
(4) खादर क्षेत्र- नदियों द्वारा लाई गयी नवीन जलोढ़ मिट्टी | के मैदानों को यादर कहा जाता है।

प्रश्न 3.
ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर ह्येने वाले पलायन (प्रवास) को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर-
ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर होने वाले पलायन | को दो भागों में बाँटा गया है

(1) दैनिक पलायन (प्रवास)- यह बेहतर जीविका कौ तलाश में प्रतिदिन होने वाला पलायन है अर्थात् प्रतिदिन लोग शहर जाकर काम करते हैं, शाम को अपने घर वापस आ जाते हैं।

(2) स्थायी या दीर्घ कालीन पलायन- इसके अन्तर्गत लोग उच्च शिक्षा या अन्य सुविधाओं के लिए शहरों में जाकर स्थायी रूप से रहने लगते हैं।

प्रश्न 4.
मालाबार तट की प्रमुख कृषि उपजों के नाम बताइए।
उत्तर
मालाबार तट की लगभग आधी जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी हुई हैं। यहाँ उपजाऊ काँप तथा दोमट मिट्टी में कई फसलें पैदा की जाती हैं। मसालों की खेती महत्वपूर्ण है। इन मशालों में कालीमिर्च, लौंग, इलायची तथा अन्य माले महत्वपूर्ण है। मैदानी भागों में नारियल, सुपारी, काजू आदि की खेती की जाती है। पश्चिम घाट के समीपवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में चाय, कॉफी तथा रबड़ के उद्यान लगाये गये हैं। इस प्रकार मालाबार प्रदेश प्रमुख रूप से एक उन्नत कृषि

दीर्घ उत्तीय प्रश्न

प्रश्न
प्राकृतिक परिस्थितियाँ हमको आजीविका के अलग अलग अवसर प्रदान करती हैं। व्याख्या कीजिए।
उत्तर
धरातल पर प्राप्त होने वाले विभिन्न स्थल स्वरूप तथा पर्यावरण के अनुरूप मानव की जीवन व्यवस्था निर्धारित | होती है। मानव निवास के लिए विभिन्न स्थलस्वरूप जैसेपहाड़, मैदान, जंगल, रेगिस्तान तथा समुद्रतटीय मैदान मिलते हैं। नदियों द्वारा निर्मित उपजाऊ मैदानों में लोग प्रमुख रूप से कृषि कार्य करते हैं। रेगिस्तानी भागों में उपजाऊ मिट्टी और पानी की कमी के कारण कृषि कार्य असुविधाजनक हैं, अतएव वहाँ पशुपालन प्रमुख व्यवसाय हैं। समद्रतटीय मैदानों में महासागरों की भूमिका व्यक्ति के लिए अधिक महत्वपूर्ण होती है। इस प्रकार यह स्पष्ट होता है कि आजीविका के स्रोत प्राकृतिक परिवेश से पूर्णतः प्रभावित होते हैं। किन्तु यह भी सत्य हैं कि वे पर्यावरण को भी प्रभावित करते हैं। इस प्रकार मानव अपनी क्रिया-प्रतिक्रिया द्वारा प्राकृतिक पर्यावरण में हस्तक्षेप कर मानवीय भू-दृश्य का निर्माण करता है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 7 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2 will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE for Class 7 Social Science  Chapter 7 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.