RBSE Solutions for Class 10 Physical Education Chapter 13 जिम्नास्टिक्स एवं पिरामिड

Rajasthan Board RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 जिम्नास्टिक्स एवं पिरामिड

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जिम्नास्टिक को खेलों की रानी क्यों कहा गया है ?
उत्तर:
अनेक खेलों जैसे-दौड़, कुश्ती, रस्साकसी, घुड़दौड़ आदि को जिम्नास्टिक माना जाता था। इसलिए जिम्नास्टिक को खेलों की रानी कहा गया है।

प्रश्न 2.
जिम्नास्टिक से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
जिम्नास्टिक शब्द ग्रीक भाषा के लैटिन शब्द जिम्नोस से बना है। जिसका अर्थ Nacked कला प्रदर्शन होता है।

प्रश्न 3.
महिला वर्ग के जिम्नास्टिक उपकरणों के नाम बताइये।
उत्तर:
महिला वर्ग के जिम्नास्टिक उपकरणों के नाम निम्नलिखित हैं

  1. फर्श के व्यायाम
  2. वॉल्ट टेबल
  3. बैलेसिंग बीम
  4. आनईवन बार।

प्रश्न 4.
आधुनिक जिम्नास्टिक खेलों का जन्म किस वर्ष हुआ ?
उत्तर:
आधुनिक जिम्नास्टिक खेलों का जन्म 18वीं शताब्दी में हुआ।

प्रश्न 5.
जिम्नास्टिक में फर्श पर किये जाने वाले व्यायामों के नाम लिखिए।
उत्तर:
जिम्नास्टिक में फर्श पर किये जाने वाले व्यायाम निम्नलिखित हैं –

  1. आगे लुढ़कना
  2. पीछे लुढ़कना
  3. हैण्ड स्टैण्ड
  4. कार्टव्हील।

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उपकरणों के साथ किये जाने वाले व्यायामों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
उपकरणों के साथ किये जाने वाले व्यायाम निम्नलिखित हैं –

  1. पोमेल हॉर्स (पुरुष वर्ग) – इस उपकरण से निम्न प्रमुख क्रियायें की जाती हैं-वन लेग सर्किल, दोनों पाँव से सर्किल, अन्डरकट, सीजर, ट्रेवल सर्किल, डिसमाउन्ट आदि।
  2. उपकरण का नाम – रिंग्स (पुरुष वर्ग)। प्रमुख क्रियाएँ-डिसलोकेशन, इन लोकेशन, अपस्टार्ट, हैण्ड स्टैण्ड, रोल, बैक अपराईज, जाइन्ट सर्किल, डिसमाउन्ट, समर सोल्ट आदि।
  3. उपकरण का नाम – वाल्ट टेबल (पुरुष एवं महिला वर्ग) मुख्य क्रियाएँ – स्पिल्ट वाल्ट, थ्रो वाल्ट, स्ट्रेडल बारे, हैण्ड स्प्रिंग राउण्ड ऑफ, फॉरवार्ड साल्टो आदि।
  4. उपकरण का नाम – हॉरीजेन्टल बार (पुरुष वर्ग) प्रमुख क्रियाएँ – अपस्टार्ट, बैक अपराइज, बन लैग सर्किल, जाइन्ट सर्किल, फारवर्ड व बैकवर्ड जाइन्ट सर्किल आदि।
  5. पैरेलल बार – (पुरुष वर्ग) मुख्य क्रियाएँ – स्प्रिंग हैण्ड स्टैण्ड, प्रेस हैण्ड स्टैण्ड, अपस्टार्ट, फ्रन्ट अपराईज, बैक अपराईज, समर साल्ट बैक वे फारवर्ड डिसमाउण्ट आदि।
  6. उपकरण का नाम – बैलेसिंग बीम (केवल महिला वर्ग) मुख्य क्रियाएँ माउण्ट रोल, हैण्ड स्टेण्ड, प्रेस हैण्ड स्टैण्ड, जम्पस, टर्न, कार्टविल, बैक ओवर, फारवर्ड, वाक ओवर, समर सोल्ट, राउण्ड ऑफ, डिसमाउण्ट आदि।
  7. उपकरण का नाम – अनईवन बार (केवल महिला वर्ग) मुख्य क्रियाएँ – अपस्टार्ट, लो बार से हाई बार कैच, सोल सर्किल, जाइन्ट सर्किल, डिसमाउण्ट आदि।

प्रश्न 2.
पिरामिड बनाने के लिए किन-किन शारीरिक क्रियाओं की आवश्यकता पड़ेगी। लिखिए।
उत्तर:
इसे व्यायाम में कई खिलाड़ी एक भाग लेते हैं। इस व्यायाम में खिलाड़ी ऐसी मुद्राएँ बनाते हैं कि दर्शक वाहवाह कर उठते हैं। इस व्यायाम के खिलाड़ी का शरीर मजबूत, लचीला तथा फुर्तीला होना चाहिए। इस व्यायाम में तालमेल, एकाग्रता तथा संतुलन आदि की अत्यंत आवश्यकता होती है। पिरामिड का खेल एक सामूहिक क्रिया है। इसमें कई छात्र-छात्रा खिलाड़ी आपस में मिलकर ऐसी शारीरिक मुद्राएँ बनाते हैं। इन शारीरिक मुद्राओं के लिये संतुलन की आवश्यकता पड़ती है। हाथों और घुटनों के बल झुककर दूसरे बालकों की पीठ पर खड़ा होना पड़ता है। कभी उनके कंधों पर खड़ा होना पड़ता है।

प्रश्न 3.
जिम्नास्टिक के इतिहास को संक्षिप्त रूप में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जिम्नास्टिक का इतिहास – जिम्नास्टिक ऐसा खेल है जिससे शरीर के समस्त अंगों का व्यायाम होता है। जिम्नास्टिक 2000 से 3000 ईसा पूर्व ऐथन्स में करते थे। यह खेल अत्यन्त प्राचीन है। भूतकाल में अन्य इसमें दौड़, कुश्ती, रस्साकसी, घुड़दौड़ अनेक खेलों को जिम्नास्टिक माना जाता था। इससे खिलाड़ी की माँसपेशियों का गठन, शरीर का सन्तुलन, फुर्ती, तेजी तथा दमखम आदि गुण पैदा होते थे। जिम्नास्टिक शब्द ग्रीक भाषा के लैटिन शब्द जिम्नोस से बना है। जिसका अर्थ Nacked कला प्रदर्शन से था। उस समय महिला को जिम्नास्टिक ना तो देखने और ना ही करने की अनुमति थी। इसका आधुनिक रूप द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी से उभरा। फेड्रिक जोहेन द्वारा इसको आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों पर शुरू किया गया। आधुनिक जिम्नास्टिक खेलों का जन्म काल अठारहवीं शताब्दी है। धीरे-धीरे इन खेलों में कई नये उपकरणों के व्यायाम जुड़ते चले गये।

प्रश्न 4.
फर्श के व्यायामों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
फर्श के व्यायाम – जिम्नास्टिक में सबसे सरल व्यायाम फर्श के व्यायाम होते हैं। प्रारम्भिक अवस्था में फर्श के व्यायाम ही किये जाने चाहिए। फर्श के प्रमुख व्यायाम निम्नलिखित –

(1) आगे लुढ़कना – यह अत्यन्त सरल व्यायाम है। गद्दे पर दोनों पैर मिलाकर खड़े हो जाएँ। दोनों हाथ जमीन के समानान्तर सामने फैलायें। घुटनों से थोड़ा झुकें। अब दोनों हथेलियाँ गद्दे पर रख गर्दन को भुजाओं के बीच अन्दर की तरफ मोड़ते जायें। कोहनियों को मोड़ते हुए कंधे एवं कमर के बल पर आगे लुढ़क जायें। घुटने छाती के साथ मिलाकर रखें। सीधे होने पर खड़े हो जाएँ। इस क्रिया को सीधी कलाबाजी लगाना भी कहते

(2) पीछे लुढ़कना – गद्दे के विरुद्ध दिशा में मुँह करके दोनों पैर मिलाकर सीधे खड़े हो जायें। अब कमर व गर्दन आगे की ओर झुकाते हुए हाथों को धीरे-धीरे पैरों के नजदीक बढ़ाते हुए क्रमशः जंघाएँ, नितम्ब, कमर, पीठ एवं कंधों को गद्दे पर लुढ़कावें। अब पीछे की ओर पलटें। ध्यान रहे कि टाँगें घुटनों से कदापि न मुड़े तथा पैर के पंजे खीचें हुए हों।

(3) हैण्ड स्टैण्ड – यह अत्यन्त सरल व्यायाम है। दोनों हाथों की हथेलियों को पृथ्वी की ओर रखते हुए कंधों से भुजाओं को पृथ्वी के समानान्तर कर लें। अब हथेलियों को पृथ्वी पर स्थापित कर किसी एक पैर से स्विंग भार हथेलियाँ पर रहना चाहिए। हवा में पैरों को मिला लें। कुछ समय तक रुकें। धीरेधीरे एक पैर को पीछे से नीचे लायें। उसके पीछे-पीछे दूसरे पैर को भी धरती पर लायें और सीधे खड़े हो जायें। इस क्रिया को हैण्ड स्टैण्ड कहते हैं।

(4) कार्ट व्हील – कार्ट व्हील का अर्थ पहिये की आकृति बनाते हुए व्यायाम करना। सबसे पहले दोनों हाथ सीने के सामने धरती के समानान्तर ले जाकर हथेलियों का रुख नीचे की ओर करें। बायीं टाँग को घुटने से मोड़ते हुए घुटने से ऊपर वाले टाँग के हिस्से को धरती के समानान्तर कर लें। कमर से स्विंग देते हुए दोनों हथेलियों को बारी-बारी से धरती पर कुछ फासले पर रखें एवं उठे हुए पैर को जमीन पर रखें। अब दूसरी टाँग को स्विंग देते हुए ऊपर हवा में ले जायें। साथ ही जमीन पर रखे हुए पैर को भी हवा में पहले पैर से अलग रखते हुए ले जायें। धीरे-धीरे दोनों पैरों को बारी-बारी से पृथ्वी पर दूसरी ओर स्थापित करें। इस प्रकार एक चक्र पूरा होता है। अभ्यास के पश्चात् लगातार दो तीन अथवा अधिक चक्कर लगा सकते हैं।

प्रश्न 5.
जिम्नास्टिक को खेलों की जननी क्यों कहा जाता है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जिम्नास्टिक को खेलों की जननी अर्थात् ‘मदर ऑफ गेम’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि अन्य खेलों का इससे गहरा सम्बन्ध है।इनमें अनेक खेलों जैसे-दौड़, कुश्ती, रस्साकसी, घुड़दौड़ का जिम्नास्टिक माना जाता था। इससे खिलाड़ी की माँसपेशियों का गठन, शरीर का सन्तुलन, फुर्ती, तेजी तथा दमखम आदि गुण पैदा होते थे।

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय जिम्नास्टिक संघ की स्थापना हुई
(अ) 1951 में
(ब) 1952 में
(स) 1949 में
(द) 1953 में
उत्तरमाला:
(अ) 1951 में

प्रश्न 2.
नादिया कोमोनविच किस देश की निवासी थी –
(अ) बुल्गारिया
(ब) रूमानिया
(स) इन्डोनेशिया
(द) मलेशिया
उत्तरमाला:
(ब) रूमानिया

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जिम्नास्टिक फैडरेशन ऑफ इंडिया का गठन कब और कहाँ किया गया ?
उत्तर:
जिम्नास्टिक फैडरेशन ऑफ इंडिया का गठन 7 फरवरी, 1951 में मुम्बई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में किया गया।

प्रश्न 2.
जिम्नास्टिक से खिलाड़ियों में कौन-कौनसे गुण विकसित होते हैं ?
उत्तर:
जिम्नास्टिक से खिलाड़ी की माँसपेशियों का गठन शरीर का संतुलन, फुर्ती, तेजी तथा दमखम आदि गुण विकसित होते हैं।

प्रश्न 3.
रिदमिक जिम्नास्टिक के उपकरणों का नाम लिखिए।
उत्तर:
रिदमिक जिम्नास्टिक के उपकरण निम्नलिखित हैं –

  1. रोप
  2. हूप
  3. रिबन
  4. बॉल
  5. रिंग्स

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 13 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पाँच बालकों का पिरामिड बनाने की क्रिया को लिखिए।
उत्तर:
पाँच बालकों का पिरामिड निम्न प्रकार बनाया जाता है –

  1. पाँचों बालक एक लाइन में खड़े रहोंगे।
  2. दो बालक घुटनों के बल बैठ जायेंगे।
  3. दो बालक बैठे हुए बालकों के पास आकर खड़े होंगे।
  4. एक बालक बैठे हुए बालकों के कंधों पर संतुलन बनाकर खड़ा होगा।
  5. दोनों बालक आस-पास खड़े हुए व हाथों के बल खड़े हो जायेंगे और संतुलन बनायेंगे।

प्रश्न 2.
पुरुष वर्ग के जिम्नास्टिक उपकरणों के नाम बताइये।
उत्तर:
पुरुष वर्ग के जिम्नास्टिक उपकरणों के नाम निम्नलिखित हैं-

  1. फर्श के व्यायाम
  2. पोमेल हॉर्स
  3. बाल्ट टेबल
  4. हॉरीजेन्टल बार
  5. पैरेलल बार
  6. रिंग्स।

प्रश्न 3.
जिम्नास्टिक में प्रतियोगिता का आयोजन किस प्रकार से किया जाता है ?
उत्तर:
इसमें तीन प्रकार की प्रतियोगिताएँ होती हैं –

  1. टीम प्रतियोगिता
  2. उपकरण प्रतियोगिता
  3. बेस्ट जिम्नास्ट प्रतियोगिता

जिम्नास्टिक टीम में 7 खिलाड़ी होते हैं। खेलते समय 6 खिलाड़ी टीम प्रतियोगिता में खेलते हैं। इनमें से 5 श्रेष्ठ जिम्नास्ट के अंकों को जोड़ कर टीम प्रतियोगिता को परिणाम निकाला जाता है।

RBSE Solutions for Class 10 Physical Education

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.