RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 13 परिवहन एवं संचार

RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 13 परिवहन एवं संचार are part of RBSE Solutions for Class 10 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Solutions Chapter 13 परिवहन एवं संचार

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 10
Subject Social Science
Chapter Chapter 13
Chapter Name परिवहन एवं संचार
Number of Questions Solved 39
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Solutions Chapter 13 परिवहन एवं संचार

पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न [Textbook Questions Solved]

परिवहन एवं अति लघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
परिवहन क्या है?
उत्तर:
परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को कहते हैं।

प्रश्न 2.
स्थल परिवहन के प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
स्थल परिवहन के प्रमुख क्षेत्र स्थल, जल व वायु-परिवहन हैं।

प्रश्न 3.
देश के प्रमुख चार महानगरों के आपस में जोड़ने वाले महाराज मार्ग का नाम लिखिए?
उत्तर:
देश के प्रमुख चार महानगरों को आपस में जोड़ने वाले मार्ग, स्वर्णिम चतुर्भज महाराज मार्ग है।

प्रश्न 4.
राजस्थान से कितने राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं?
उत्तर:
राजस्थान से कुल सात राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं।

प्रश्न 5.
भारत की पहली विद्युत रेल का नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत की पहली विद्युत रेल ‘डेकन क्वीन’ थी।

प्रश्न 6.
मालगाड़ियों के संचालन हेतु पृथक से निर्माणाधीन रेल परियोजना का नाम लिखिए।
उत्तर:
मालगाड़ियों के संचालन के लिए समर्पित मालभाड़ा कोरिडोर परियोजना है।

प्रश्न 7.
सबसे सस्ते परिवहन साधन का नाम लिखिए?
उत्तर:
सबसे सस्ते परिवहन का साधन जल परिवहन है।

प्रश्न 8.
सबसे तीव्रतम परिवहन कौन-सा है?
उत्तर:
वायु परिवहन सबसे तीव्रतम परिवहन साधन है।

प्रश्न 9.
ई-मेल का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर:
ई-मेल इलैक्ट्रोनिक मेल (डाक)

प्रश्न 10.
विडियो कॉलिंग हेतु आवश्यक प्रमुख संचार सेवा का नाम लिखिए?
उत्तर:
इंटरनेट की सहायता से विडियो कॉलिंग की जाती है।

परिवहन एवं लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्या है?
उत्तर:
देश के सभी गाँवों को प्रमुख सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा 25 दिसंबर, 2000 को आरंभ की गयी थी। जनसंख्या के अनुसार समय सीमा तय की गयी थी।

प्रश्न 2.
सड़क परिवहन को किन प्रमुख मार्गों में वर्गीकृत किया गया है।
उत्तर:
सड़क परिवहन को राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग, अन्य सड़कें तथा सीमांत सड़कों में वर्गीकृत किया गया है। इन सभी के निर्माण, रख-रखाव आदि का दायित्व अलग-अलग ऐजेंसी के पास है।

प्रश्न 3.
सीमांत सड़कों के महत्त्व बताइए?
उत्तर:
सीमांत सड़कें सीमावर्ती इलाकों में परिवहन तथा वहाँ के आर्थिक विकास व प्रतिरक्षा संबंधित तैयारी को मजबूती प्रदान करने में इनका बहुत महत्व है।

प्रश्न 4.
जल परिवहन सबसे सस्ता परिवहन क्यों है?
उत्तर:
जल परिवहन सस्ता यातायात साधन है क्योंकि इसके लिए परिवहन मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता तथा केवल जल परिवहन के साधनों से ही यातायात किया जाता है। इसमें कृत्रिम अथवा प्राकृतिक जलमार्ग आवश्यक होते हैं।

प्रश्न 5.
भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन के नाम लिखिए?
उत्तर:
भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन जवाहरलाल नेहरू विमान पत्तन सांताक्रूज हवाई अड्डा बंबई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस विमान पत्तन कोलकाता, इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन दिल्ली, मीनांबकम चेन्नई, तथा तिरुअनंतपुरम्।

प्रश्न 6.
पाइप लाइन परिवहन के लाभ बताइए?
उत्तर:
पाइप लाइन, ठोस तगलनीय पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित करके पाइप लाइनों द्वारा ले जाया जाता है। इसे बिछाते वक्त लागत अधिक है किंतु इसके प्रयोग की लागत न्यूनतम होती है।

परिवहन एवं परिवहन एवं निबंधात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
रेल परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन की बढ़ती महत्ता के प्रमुख कारण लिखिए?
उत्तर:
रेल परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन की बढ़ती महत्ता

(i) परिवहन के क्षेत्र में सड़कों का स्थान अग्रणीय है। सड़क परिवहन पर लगभग 65% माल ढोया जाता है तथा 800% यात्री यातायात होता है।

(ii) सड़क परिवहन ने भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कम एवं मध्यम दूरी तय करने के लिए यातायात का सर्वाधिक सुगम एवं सस्ता साधन है।

(iii) यह सेवा परिवहन में अन्य साधनों की सहायक है। इसकी विश्वसनीयता, शीघ्रता, लचीलापन द्वार तक सुविधा | प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

(iv) भारत में भौतिक विशेषताओं के कारण रेल परिवहन एक सीमा तक ही किया जा सकता है इसलिए सड़कों का महत्व स्वतः बढ़ जाता है।

(v) रेलवे लाइन की अपेक्षा सड़कों की निर्माण लागत कम होती है। उबड़-खाबड़ भू-भागों पर सड़कें बनाई जा सकती है क्योंकि अधिक बल प्रवणता तथा पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें बनायी जा सकती हैं।

(vi) सड़क परिवहन, अन्य सभी परिवहन साधनों के उपयोग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महानगर व बड़े शहर रेल और वायु यातायात साधन से जुड़े हैं लेकिन गाँवों के परिवहन का साधन सड़के ।

प्रश्न 2.
परिवहन तथा संचार किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं? समझाइए।
उत्तर:
देश की जीवन रेखा-परिवहन तथा संचारः

(i) वस्तुओं, सेवाओं व लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना परिवहन कहलाता है। इसके तीन क्षेत्र हैं-स्थल, जल, तथा वायु जबकि संचार साधन जिनको प्रयोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक संदेश भेजने के लिए किया जाता है। दोनों ही किसी देश की जीवन रेखा कहे जाते हैं।

(ii) देश के विकास की गति वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के साथ उन्हें दूसरे स्थान तक वहाँ की सुविधा पर निर्भर करता है। सक्षम परिवहन के साधन विकास के लिए आवश्यक है।

(iii) भारत जैसा विशाल देश भाषा, सामाजिक व सांस्कृतिक विभिन्नताओं के बाद भी एकता में बँधा है। इसका कारण संचार तथा परिवहन के साधन हैं।

(ii) सक्षम व व्रीव गति वाले परिवहन से आज संसार एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है। परिवहन का विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है।

(iv) आपातकाल, युद्ध आदि के समय इन साधनों का महत्व और भी बढ़ जाता है। देश की रक्षा सेनाओं की सहायता, हथियारों, गोला बारूद् तथा रसद् पहुँचाने का काम काफी सरल हो जाता है। इस प्रकार संचार तथा परिवहन के साधन देश और आधुनिक अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करते हैं। परिवहन व्यवस्था तथा संचार के साधन देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था है।

प्रश्न 3.
राजस्थान रोड विजन 2025 क्या हैं?
उत्तर:
राजस्थान रोड विजन-2025

(i) राजस्थान में सड़क तंत्र की कायापलट के लिए राजस्थान रोड विजन 2025 तैयार किया गया है। जो सदी के पहले 25 वर्ष राज्य में सड़कों के विकास के लिए एक लम्बे समय का विजन है।

(ii) इसमें सड़कों के विकास के साथ-साथ, सड़कों के रख-रखाव और सड़कों की गुणवत्ता पर बल दिया गया है। रोड विजन 2025 में पहले 15 वर्ष तक सभी गाँवों को सड़कों से जोड़ने के बाद अगले 10 साल में फ्लाई ओवर, चार लेन के राजकीय मार्ग पर जोर दिया गया है।

(iii) इस विजन में धार्मिक महत्व के स्थानों, पर्यटन, खनन और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए नई सड़कें संपर्क विकसित करना जरूरी माना है।

(iv) सड़क परिवहन के संबंध में राजस्थान को मॉडल स्टेट माना जा सकता है।

(v) राजस्थान में वर्तमान में 8120 कि०मी० राष्ट्रीय राजमार्ग है तथा 14970 कि०मी० राज्य राजमार्ग है। इनके अलावा मुख्य जिला सड़कें 6598 कि०मी० हैं तथा अन्य जिला सड़कें क्रमशः 27707 तथा 114780 कि०मी० है।

प्रश्न 4.
राजस्थान राज्य के परिवहन क्षेत्र में प्रगति का वर्णन करो।
उत्तर:
राजस्थान में राज्य परिवहन क्षेत्र में प्रगति

(i) राजस्थान से सात राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 महत्वपूर्ण तथा व्यस्त मार्ग है। यह दिल्ली से जयपुर, अजमेर, उदयपुर होता हुआ जाता है।

(ii) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 99 सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जो आगरा से बीकानेर तक जाता है। इसी प्रकार राजमार्ग संख्या 12 जयपुर से भोपाल तक तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 14 कांदला तक जाता है। प्रदेश में स्वर्णिम चतुभुर्ज योजना में N.H. 8 पर 6 लेन परिवर्तित हुआ है।

(iii) यहाँ कुछ मुख्य राज्य राजमार्ग को मेगा हाइवे प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है। इन्हें मेगा हाइवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। निर्माण देख-रेख के आधार पर किया जाता है।

(iv) राजस्थान में भारत के कुल रेलमार्ग का 11% है। जो कि 5784 कि०मी० है। देश के सभी क्षेत्रों से राज्य का रेल संपर्क है जहाँ को यात्री गाड़ियाँ तथा माल गाड़िया उपलब्ध होती है। इनमें दोहरी तथा विद्युतीकृत रेलवे लाइन भी शामिल है।

(v) राजस्थान में जयपुर सांगानेर स्थित विमान पत्तन प्रथम श्रेणी का हवाई अड्डा है। यहाँ देश व विदेशी विमान सेवाओं का संचालन किया जाता है। प्रमुख शहरों को यहाँ से विमान सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा जोधपुर, उदयपुर कोटा में विमान पत्तन है।

प्रश्न 5.
आधुनिक संचार साधनों का वर्णन करो?
उत्तर:
(i) आज संचार मानव की मुट्ठी में समाया हुआ है। नए स्रोत, साधन तथा सुविधाएँ प्राप्त कर ली गयी हैं। निजी दूरसंचार तथा जनसंचार में दूरदर्शन, रेडियो, समाचार पत्र, केबल, मोबाइल, उपग्रह प्रमुख संचार यंत्र हैं।

(ii) इंटरनेट सीमित क्षेत्र में 1969 में शुरू हुआ था। 1972 में ई-मेल की शुरुआत ने संचार क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू किया। इसकी सहायता से वीडियो कान्फ्रेंसिंग की जाती है जो सस्ती तथा समय की बचत भी करती है। विश्व के कोने में बैठे व्यक्ति आपस में श्रव्य दृश्य वार्तालाप कर सकते हैं।

(iii) टेलीफोन के माध्यम से देश-विदेश में सीधे बात कर सकते हैं। इसके लिए S.T.D तथा I.S.D सेवाओं के लिए शहरों तथा देशों के कोड अंकित हैं।

(iv) मोबाइल फोन सेवाओं के आविष्कार से एक महत्वपूर्ण क्रान्ति आ गई। इसके माध्यम से दूसरे मोबाइल उपभोक्ता से सीधे बात कर सकते हैं। इसके माध्यम से इंटरनेट सेवाएँ, 39, 49 उपलब्ध है शीघ्र 59 उपलब्ध होगा। इनसे विडियो कॉलिंग सुविधा भी उपलब्ध है। वर्तमान में इस पर आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

(v) दिन-प्रतिदिन संचार के क्षेत्र में नई सेवाओं का नई तकनीक के साथ आविष्कार हो रहा है। नित रोज नए एप्लीकेशनों का विकास तथा उनको अपनाया जा रहा है।

परिवहन एवं अतिरिक्त प्रश्नोत्तर (More Questions Solved)

परिवहन एवं बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न 1.
यातायात का सबसे सस्ता साधन कौन-सा है?
(अ) जलमार्ग ।
(ब) रेलमार्ग
(स) वायुमार्ग
(द) सड़कमार्ग

प्रश्न 2.
भारत में कितने प्रमुख बंदरगाह हैं?
(अ) 20
(ब) 10
(स) 12
(द) 7

प्रश्न 3.
भारत में कितने राष्ट्रीय जलमार्ग हैं?
(अ) 2
(ब) 5
(स) 8
(द) 10

प्रश्न 4.
देश का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह है।
(अ) चेन्नई
(ब) कोचीन
(स) विशाखापट्टनम
(द) कोलकाता

प्रश्न 5.
राजस्थान के निकटतम बंदरगाह कौन-से हैं?
(अ) मुंबई व कांदला
(ब) मुंबई व मर्मागाओ
(स) प्रायद्वीप व कांदला
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:
1. (अ) जलमार्ग
2. (स) 12
3. (ब) 5
4. (स) विशाखापट्टनम
5. (अ) मुम्बई व कांदला

परिवहन एवं अति लघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
परिवहन के साधनों का तीव्र विकास कब क्यों हुआ?
उत्तर:
परिवहन के साधनों का तीव्र विकास 1919 में उदारीकरण के बाद पूँजी एवं प्रौद्योगिकी निवेश की बाढ़ आ जाने से हुआ।

प्रश्न 2.
सड़कों पर यातायात की वृद्धि दर क्या है?
उत्तर:
सड़कों पर यातायात प्रतिवर्ष 7 से 10% की दर से वह रहा है।

प्रश्न 3.
सड़कें परिवहन के क्षेत्र में किस की भाँति हैं?
उत्तर:
सड़कें परिवहन के क्षेत्र में मानव शरीर में धमनी व शिराओं की भांति है।

प्रश्न 4.
राज्यों में सड़कों के निर्माण व देखरेख की जिम्मेदारी किस विभाग की होती है?
उत्तर:
राज्यों में सड़कों के निर्माण व देखरेख की जिम्मेदारी (PWD) सार्वजनिक निर्माण विभाग की होती है।

प्रश्न 5.
भारतीय उपमहाद्वीप में प्रथम रेलगाड़ी कब तथा कहाँ चली थी?
उत्तर:
प्रथम रेलगाड़ी मुंबई तथा ठाणे के बीच 16 अप्रैल, 1853 में चलायी गयी थी।

प्रश्न 6.
जल परिवहन अनुकूल है। कैसे?
उत्तर:
जल परिवहन द्वारा भारी एवं स्थूलकाय वस्तुओं का ढोना तथा परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4 कहाँ से कहाँ तक है तथा कितने कि०मी० लंबा है?
उत्तर:
यह काकीनाडा से भरकानन तक तथा 1100 कि०मी० लंबा जलमार्ग है।

परिवहन एवं लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
सड़क परिवहन ने भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उल्लेख कीजिए?
उत्तर:
सड़क परिवहन ने भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अहम भमिका निभाई है क्योंकि यह मध्यम दूरी तय करने के लिए सुगम एवं सस्ता साधन है। इसकी विश्वसनीयता शीघ्रता लचीलापन एवं द्वार तक आसानी से सुविधा निभाती है।

प्रश्न 2.
11वीं पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय प्रमुख मार्ग विकास कार्यक्रम में क्या तय किया गया?
उत्तर:
11वीं पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय प्रमुख मार्ग विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 4 लेन और 2 लेन वाली कुल 45974 कि०मी० लंबी सड़क निर्माण का कार्यक्रम तय किया गया है। सरकार द्वारा इसका क्रियान्वयन सार्वजनिक निजी साझेदारी के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 3.
बढ़ते यात्री व माल भार को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे द्वारा क्या किया जा रहा है?
उत्तर:
रेलवे में बढ़ते यात्री व माल भार को देखते हुए लाइनों का दोहरीकरण विद्युतीकरण एवं छोटी लाइनों को बड़ी लाइनों । (ब्रांड गेज) में बदलने का कार्य तेजी से विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत किया जा रहा है।

प्रश्न 4.
समुद्री यात्राएँ करते समय नाविकों ने संस्कृति व व्यापार विस्तार कैसे किया?
उत्तर:
भारत के लोग अनंत काल से समुद्री यात्राएँ करते रहे हैं जिनके माध्यम से नाविकों ने दूर तथा निकटवर्ती क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति तथा व्यापार को वहाँ के लोगों को प्रभावित करते हुए फैलाया था।

प्रश्न 5.
किन नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है?
उत्तर:
भारत के भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार देश में नदी मार्ग ऐसे हैं जहाँ वर्ष भर पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध रहता है उच्च नदी मार्गों को ही राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है।

परिवहन एवं निबंधात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भारतीय रेल की समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  • रेल अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करता है। बहुत से यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। रेल संपत्ति को हानि पहुँचाते हैं।
  • रेलवे संपत्ति की चोरी जैसी घटनाएँ पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है।
  • यात्री जंजीर खींच कर गाड़ी को अनावश्यक रूप से कहीं भी रोक लेते हैं जिस कारण रेलवे को हानि उठानी पड़ती है।
  • निर्माण करते समय रेलों के लिए विशाल धनराशि की आवश्यकता पड़ती है।
  • यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा प्रबंध तथा संचालन भी एक चुनौती है। जिसमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न 2.
वायु परिवहन के गुणों तथा अवगुणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गुण-

  • परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा यह दूसरे स्थानों पर पहुँचने में कम समय लेता है।
  •  विदेश यात्रा के लिए सबसे सुगम परिवहन साधन है।
  • इसमें दुर्घटना कम होती है। यह एक आरामदायक परिवहन साधन है।

अवगुणः

  • यह एक महँगा परिवहन का साधन है।
  •  हवाई पट्टी के लिए विशाल क्षेत्र की जरूरत होती है इसलिए दुर्गम स्थानों पर इसका निर्माण नहीं किया जा सकता।।
  •  कम दूरी के लिए यह परिवहन उपयुक्त नहीं है।

प्रश्न 3.
देश के जल परिवहन आंतरिक जल परिवहन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(i) आंतरिक जल परिवहन की दृष्टि से देश में प्राचीन काल से ही नदियों के माध्यम से यातायात किया जाता है।

(ii) वर्तमान में देश में लगभग 14500 कि०मी० लंबा नौ संचालन जलमार्ग है। इसमें नदियाँ, नहरें, अप्रवाही जल जैसे झीलें सँकरी खाड़ियाँ शामिल हैं।

(iii) नदियों में 3700 कि०मी० लंबे मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। नहरें 4300 कि०मी० 1 लंबे नौ संचालन मार्ग में केवल 900 कि०मी० तक, नौकाओं द्वारा परिवहन के लिए उपयुक्त है।

(iv) मौजूदा समय में आंतरिक जल परिवहन के माध्यम से लगभग 160 लाख टन माल की ढुलाई प्रतिवर्ष की जा रही है।

(v) देश में 14,500 कि०मी० लम्बे नौ संचालन जलमार्ग में से केवल 5685 कि०मी० मार्ग ही मशीनीकृत नौकाओं द्वारा तय किया जाता है। भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्यों में आंतरिक जलमार्ग परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है।

प्रश्न 4.
कोलकाता तथा हल्दिया पत्तन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  •  कोलकाता एक अंत: स्थलीय नदीय पत्तन है। सागर तट से 148 कि०मी० अंदर हुगली नदी के किनारे स्थित है। ज्वारीय पत्तन होने के कारण तथा हुगली नदी के तलहट के जमाव से नियमित रूप से साफ करना पड़ता है।
  •  कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार दबाव को कम करने के लिए हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है जो अनुप्रवाह पर स्थित है।
  • हल्दिया में पूर्णतः सुसज्जित कोयला एवं तेल कन्टेनर की सुविधा उपलब्ध है।
  • यहाँ से पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, जूट तथा जूट उत्पाद, कपास तथा सूती धागों का निपटान किया जाता है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 13 परिवहन एवं संचार will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Solutions Chapter 13 परिवहन एवं संचार, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.