RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 13 पानी से खेलें

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 13 पानी से खेलें is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 13 पानी से खेलें

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 13
Chapter Name पानी से खेलें
Number of Questions 41
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 13 पानी से खेलें

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

देखिए और लिखिए (पेज संख्या-65)

प्रश्न 1.
किस गिलास में चीनी कम या नहीं दिख रही है?
उत्तर:
जिस गिलास में चीनी डालकर चम्मच से हिलाई गई है उस गिलास में चीनी कम या नहीं दिख रही

प्रश्न 2.
एक गिलास में चीनी कम क्यों घुली?
उत्तर:
क्योंकि उस गिलास में चीनी डालकर चम्मच से पानी को नहीं हिलाया गया है। इससे उसमें कणों की गतिशीलता कम रही।

प्रश्न 3.
दूसरे गिलास में चीनी ज्यादा या जल्दी क्यों | घुली होगी? ।
उत्तर:
दूसरे गिलास में पानी को चम्मच से हिलाने से कणों की गतिशीलता बढ़ गई जिससे घुलन क्रिया तेज हो गई परिणामतः चीनी ज्यादा या जल्दी घुल गई।

देखिए और बताइए (पेज संख्या-65)

प्रश्न 1.
किस गिलास में चीनी जल्दी घुलती है और किसमें देर से?
उत्तर:
गर्म पानी के गिलास में चीनी जल्दी घुलती। है और ठण्डे पानी के गिलास में चीनी देर से घुलती है।

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-66)

प्रश्न 1.
ऊपर की गई गतिविधियों से चीजों के घुलने के बारे में आपने क्या समझा? अपनी कॉपी में लिखिए।
उत्तर:
ऊपर की गई गतिविधियों से चीजों को घुलने के बारे में हमने यह समझा कि

  1. ठंडे पानी की अपेक्षा गरम पानी में चीजें जल्दी घुल जाती हैं।
  2. पानी को चम्मच से हिलाने पर भी चीजें जल्दी घुल जाती हैं।

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-67)

प्रश्न 1.
क्या पहली बार में पेन डूब जाता है?
उत्तर:
नहीं, पहली बार में पेन नहीं डूबता।

प्रश्न 2.
खाली पेन, ढक्कन व रिफिल को अलगअलग कर पानी में डालने पर क्या डूबा व क्या तैरा?
उत्तर:
खाली पेन, ढक्कन व रिफिल को अलगअलग करने पर खाली पेन और ढक्कन पानी पर तैरे तथा रिफिल डूब गई।

प्रश्न 3.
खाली पेन किस स्थिति में डूबता है? पता करने की कोशिश कीजिए, ऐसा क्यों हुआ?
उत्तर:
खाली पेन तिरछी स्थिति में डूबता है क्योंकि पेन के अन्दर पानी चले जाने से उसका वजन अधिक हो गया और वह डूब गया।

देखिए और बताइए (पेज संख्या-67)

प्रश्न 1.
क्या तेल पानी में घुल गया?
उत्तर:
नहीं, तेल पानी में नहीं घुला।

प्रश्न 2.
तेल पानी में कहाँ दिख रहा है?
उत्तर:
तेल पानी की ऊपरी सतह पर दिख रहा है।

प्रश्न 3.
आपने दाल-सब्जी में भी तेल ऊपर आते देखा होगा। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
तेल पानी से हल्का होता है तथा अघुलनशील होता है। इसलिए दाल-सब्जी में भी तेल घुलता नहीं है। और यह ऊपर दिखाई देता है।

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-67)

प्रश्न 1.
कहा जाता है-‘” मित्रता दूध और पानी जैसी होनी चाहिए।” ऐसा क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब दूध और पानी दोनों को मिलाया जाता हैं तो वे दोनों मिलकर एक रंग व आकार के दिखते हैं। उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। अतः मित्रों को भी इसी प्रकार एक जैसा ही दिखना चाहिए तभी मित्रता लम्बे समय तक चल सकती है।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-68)

प्रश्न 1.
आपके घर में कौन-कौन सी वस्तुएँ किलोग्राम में तोलकर लाई जाती हैं?
उत्तर:
हमारे घर में ठोस वस्तुएँ, जैसे—सब्जी, दालें, बेसन, चावल, आटा आदि किलोग्राम में तोलकर लाई जाती हैं

प्रश्न 2.
आपके घर में कौन-कौन सी वस्तुएँ लीटर में मापकर लाई जाती हैं?
उत्तर:
हमारे घर में तरल वस्तुएँ, जैसे—दूध, घी, तेल व छाछ आदि लीटर में मापकर लाई जाती हैं।

यह भी कीजिए (पेज संख्या-68)

प्रश्न 1.
अलग-अलग तीन-चार प्रकार के खाली बर्तन लीजिए। उनमें एक लीटर की बोतल से पानी डालकर देखिए, किस बर्तन में कितने लीटर पानी आता है?
उत्तर:

बर्तन का नाम कितने लीटर पानी आता है
कड़ाही एक लीटर पानी
भगोनी दो लीटर पानी
पतीला चार लीटर पानी
लोटा आधा लीटर पानी
बाल्टी दस लीटर पानी

नोट-उक्त बर्तनों में कितने लीटर पानी आयेगा, यह उसके आकार पर निर्भर करता है, क्योंकि इनके आकारों में काफी अन्तर होता है।

प्रश्न 2.
एक बाल्टी को पानी से आधी भरिए। उसमें आलपिन डालकर देखिए क्या होता है? अब उसी आलपिन को अखबार के कागज के एक टुकड़े पर रखकर धीरे से पानी की सतह पर रख दीजिए। थोड़ी देर तक देखते रहिए। क्या होता है?
उत्तर:
सबसे पहले आलपिन बाल्टी में डालने पर आलपिन बाल्टी में डूब जाती है। जब आलपिन को अखबार के कागज के एक टुकड़े पर रखकर धीरे से पानी की सतह पर रखते हैं तो वह थोड़ी देर तैरती रहती है। तथा बाद में कागज के गल जाने पर पानी में डूबती है।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-68)

प्रश्न 1.
अपनी कॉपी में तालिका बनाकर पानी में घुलने वाली, तैरने वाली व डूबने वाली 10-10 वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

क्र.सं. पानी में घुलने वाली वस्तुएँ पानी में तैरने वाली वस्तुएँ पानी में डूबने वाली वस्तुएँ
1. नमक कागज का टुकड़ा रबड़ की गेंद
2. शक्कर पेन मोबाइल
3. बूरा प्लास्टिक की स्केल कैंची
4. छाछ प्लास्टिक की गेंद आलपिन
5. नीबू का रस पंख घड़ी
6. रंग प्लास्टिक की खाली बोतल चाबी
7. सोडा नाव सिक्का
8. ग्लूकोज स्पंज काँच का टुकड़
9. शरबत माचिस की तीली लोहा
10. दूध तेल तांबा

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में से कौनसी वस्तु पानी में डालने पर तैरने लगेगी
(अ) कील
(ब) आलपिन
(स) चाबी
(द) पेन का ढक्कन
उत्तर:
(द) पेन का ढक्कन

प्रश्न 2.
निम्न में से कौनसी वस्तु पानी में डालने पर डूब जाती
(अ) प्लास्टिक की खाली बोतल
(ब) पेन का ढक्कन
(स) कील
(द) फूल
उत्तर:
(स) कील

प्रश्न 3.
निम्न में से कौनसी वस्तु पानी में घुलनशील नहीं।
(अ) चीनी
(ब) नमक
(स) सोडा
(द) बजरी।
उत्तर:
(द) बजरी।

प्रश्न 4.
निम्न में से कौनसी क्स्तु का माप लीटर है
(अ) चीनी
(ब) नमक।
(स) तेल
(द) आटा।
उत्तर:
(स) तेल

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. चीनी व नमक जैसी कुछ चीजें जो पानी में घुल जाती हैं। हमें घुलने पर ……… नहीं देती हैं। (दिखाई/सुनाई)
2. केरोसीन, दूध, तेल आदि तरल चीजों को हम …….. में मापते हैं। (किलोग्राम/लीटर)
3. गेहूँ, चीनी आदि ठोस चीजों को हम ………….. में तराजू में तौल कर लेते हैं। (लीटर/किलोग्राम)
4. खाली पेन …….. होने की स्थिति में डूबता है। (तिरछा/खड़ा)
उत्तर:
1. दिखाई
2. लीटर
3. किलोग्राम
4. तिरछा।।

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) चॉक का बुरादा पानी में घुल जाता है। (सत्य/असत्य)
(2) गरम पानी में चीनी जल्दी घुल जाती है। (सत्य/असत्य)
(3) आलपिन पानी में नहीं डूबती है। (सत्य/असत्य)
(4) प्लास्टिक की गेंद पानी में नहीं डूबती है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) असत्य
(4) सत्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
माचिस की तीली पानी में तैरती है या डूब जाती है? ।
उत्तर:
तैरती है

प्रश्न 2.
नमक घुले पानी में नींबू तैरता है या डूब जाता है?
उत्तर:
तैरता है

प्रश्न 3.
तरल पदार्थों को किसमें नापा जाता है?
उत्तर;
लीटर में

प्रश्न 4.
लीटर से मापने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिये।
उत्तर:

  1. दूध
  2. तेल

प्रश्न 5.
किलोग्राम से तुलने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिये।
उत्तर:

  1. चीनी
  2. बेसन

प्रश्न 6.
हम तेल और पानी को कैसे अलग कर सकते
उत्तर:
तेल और पानी को अलग करने के लिए उसे थोड़ी देर बिना हिलाए रखते हैं। बाद में ऊपर से तेल को निथार कर अलग कर सकते हैं।

प्रश्न 7.
दूध के गिलास में चीनी डालकर उसे चम्मच से क्यों हिलाते हैं?
उत्तर:
दूध में चीनी को घुलाने के लिए।

प्रश्न 8.
गर्म और ठण्डे दूध में से किसमें चीनी जल्दी घुलेगी?
उत्तर:
गर्म दूध में।

प्रश्न 9.
मित्रता कैसी होनी चाहिए?
उत्तर:
दूध और पानी जैसी।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
काँच या प्लास्टिक की एक छोटी बोतल लो जिसमें आर-पार दिखता हो। उसमें आधा पानी व तेल की कुछ बूंदें डालकर ढक्कन बंद करो। अब अच्छी तरह हिलाओ। देखो, अन्दर क्या दिखाई दे रहा है? अब बोतल को कुछ देर बिना हिलाए रखो तब देखो क्या होता है? क्या तेल पानी में घुल गया? अब तेल कहाँ दिख रहा है?
उत्तर:
तेल पानी में अघुलनशील है तथा पानी से हल्का है। अतः बोतल को कुछ देर बिना हिलाए रखने पर तेल पानी में ऊपर ही तैरता दिखता है तथा वह पानी में नहीं घुलता है।

प्रश्न 2.
ठण्डे पानी की अपेक्षा गर्म पानी में चीनी जल्दी क्यों घुल जाती है?
उत्तर:
गर्म पानी में पानी के सूक्ष्म कण ठण्डे पानी की अपेक्षा अधिक गतिशील होते हैं। पानी के अणुओं की तेज गति के कारण गर्म पानी में चीनी ठण्डे पानी की अपेक्षा जल्दी घुल जाती है।

प्रश्न 3.
पानी के गिलास में चीनी डालकर हिलाने पर वह जल्दी क्यों घुल जाती है?
उत्तर:
पानी के गिलास में चीनी डालकर हिलाने से चीनी के कण आपस में टकराकर तथा पानी के अणुओं के साथ टकराकर घिसने लगते हैं और जल्दी पानी में घुल जाते हैं।

प्रश्न 4.
फूल, कील, पेन का ढक्कन, कागज, ऑलपिन, माचिस की तीली, पेंसिल, रबड़, चाबी, स्पंज, प्लास्टिक की खाली बोतल और प्लास्टिक की पानी से भरी बोतल चीजों में से एक-एक वस्तु को पानी में डालकर देखो। नीचे बनी तालिका अपनी कॉपी में बनाओ और लिखो

वस्तुएँ जो पानी में डालते ही  डूब गईं पानी पर तैरने वाली वस्तुएँ  वस्तुएँ जो पहले तैरती हैं फिर डूब गईं

उत्तर:

वस्तुएँ जो पानी में डालते ही  डूब गईं  पानी पर तैरने वाली वस्तुएँ  वस्तुएँ जो पहले तैरती हैं फिर डूब गईं
कील, ऑलपिन, रबड़, चाबी, प्लास्टिक की,  पानी से भरी बोतल फूल, पेन का, ढक्कन, माचिस की तीली, पेंसिल, प्लास्टिक की खाली बोतल स्पंज, कागज

 

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वस्तुओं में से पानी में तैरने व दृबने वाली कोई पाँच-पाँच वस्तुओं को अलगअलग छाँटिए- .
पत्थर, काँच का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा, पंख, कागज, सिक्का, चूड़ी, चॉक, पेंसिल, पत्ता
उत्तर:

तैरने वाली वस्तुएँ डूबने वाली वस्तुएँ
लकड़ी का टुकड़ा पत्थर
पंख काँच का टुकड़ा
कागज सिक्का
पेंसिल चूड़ी
पत्ता चॉक

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वस्तुओं में से पानी में घुलने वाली और नहीं घुलने वाली पाँच-पाँच वस्तुओं को अलग छाँटिये
तेल, नमक, रंग, फिटकरी, घी, लकड़ी, दूध, चीनी, चौक का बुरादा, मिट्टी के कण
उत्तर:

पानी में घुलने वाली वस्तुएँ पानी में नहीं घुलने वाली वस्तुएँ
नमक तेल
फिटकरी घी
दूध लकड़ी
चीनी चौक का बुरादा
रंग मिट्टी के कण

प्रश्न 7.
कौनसी वस्तुएँ पानी में तैरती हैं और क्यों? प्रयोग सहित समझाइये।
उत्तर:
जब किसी वस्तु को पानी में डाला जाता है| तो वह अपने आकार (आयतन) के बराबर पानी हटाती है। यदि उस वस्तु द्वारा हटाए गए पानी का भार उसके भार से अधिक होता है तो वह वस्तु पानी में तैरती रहती है और यदि उस वस्तु द्वारा हटाए गए पानी का भार उस वस्तु के भार से कम होता है, तो वह पानी में डूब जाती
प्रयोग-जब हम कील, चाबी, पत्थर का टुकड़ा, ईंट आदि वस्तुओं को पानी में डालते हैं तो ये पानी में डूब जाती हैं, जबकि माचिस की तीली, खाली प्लास्टिक बोतल, पेंसिल आदि वस्तुएँ पानी में तैरती रहती हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हम कभी देखकर तो कभी चखकर बताते हैं कि दाल, सब्जी, मिठाई आदि में क्या डाला है और क्या नहीं, ऐसा क्यों?
उत्तर:
कुछ वस्तुएँ पानी में घुल जाती हैं और घुल जाने के बाद वे हमें दिखाई नहीं देतीं जबकि कुछ चीजें पानी में घुलती नहीं हैं, इसलिए वे पानी में डालने पर भी दिखाई देती हैं। कुछ चीजें घुलनशील होती हैं लेकिन रंगीन होती हैं, इसलिए पानी में डालने पर रंग के रूप में वे दिखाई देती हैं। इसलिए जो चीजें पानी में घुलकर हमें दिखाई नहीं देतीं उन्हें हम पानी को चखकर बताते | हैं, जैसे-नमक और चीनी पानी या दूध में कम है ज्यादा। जो चीजें घुलती नहीं हैं या घुलनशील हैं, पर रंगीन हैं, उन्हें हम देखकर बताते हैं।

प्रश्न 2.
आपको प्रयोग द्वारा सिद्ध करना है कि चीनी, पानी में घुलनशील है। आप यह प्रयोग किस प्रकार करोगे? चरण लिखें।
उत्तर:
प्रयोग-

  1. हम एक गिलास लेंगे।
  2. उसे आधा पानी से भरेंगे।
  3. अब उसमें एक चम्मच चीनी डालेंगे।
  4. अब इसे चम्मच से हिलायेंगे
  5. हम देखते हैं कि चीनी पानी में घुल जाती है तथा हमें दिखाई नहीं देती है।

इस प्रकार स्पष्ट है कि चीनी, पानी में घुलनशील है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 13 पानी से खेलें will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 13 पानी से खेलें, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.