RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 15 जब चाहें तब खाएँ

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 15 जब चाहें तब खाएँ is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 15 जब चाहें तब खाएँ

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 15
Chapter Name जब चाहें तब खाएँ
Number of Questions 51
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 15 जब चाहें तब खाएँ

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-78)

प्रश्न 1.
माँ को कैसे पता चला होगा कि दाल | खराब हो गई है?
उत्तर:
दाल की गंध एवं स्वाद में बदलाव से माँ को पता चला कि दाल खराब हो गई है।

प्रश्न 2.
खाने में दाल ही क्यों खराब हुई?
उत्तर:
दाल में पानी अधिक मात्रा में था। इसलिए वह गर्मी के कारण खराब हो गई।

प्रश्न 3.
आलू की सब्जी खराब क्यों नहीं हुई?
उत्तर:
आलू की सब्जी तेल में तलकर सूखी बनाई थी इसलिए आलू की सब्जी खराब नहीं हुई? ।

प्रश्न 4.
आलू की सब्जी को अगर वे लोग दो दिन । बाद खाते, तो क्या वह खाने लायक रहती?
उत्तर:
नहीं, आलू की सब्जी भी खराब हो जाती।

प्रश्न 5.
दो-तीन दिन बाद अचार, पूड़ी, मुरब्बा, आलू की सब्जी में से क्या खराब नहीं होगा?
उत्तर:
अचार और मुरब्बा दो-तीन दिन बाद भी खराब नहीं होगा।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-78)

अगर संरक्षित न करें तो

प्रश्न 1.
खाने की वस्तुएँ जो एक-दो दिन में खराब होने लगती हैं।
उत्तर:
सब्जी, दाल, दूध तथा रोटी आदि।

प्रश्न 2.
खाने की वस्तुएँ जो तीन-चार दिन में खराब होने लगती हैं।
उत्तर:
ब्रेड, पराठे, आलू की सूखी सब्जी, करेले, दही आदि ।

प्रश्न 3.
खाने की वस्तुएँ जो महीने भर में खराब होने लगेगी।
उत्तर:
बेसन के लड्डू, नमकीन, गुंजे, सॉस, बूंदी आदि।

प्रश्न 4.
खाने की वस्तुएँ जो साल भर में भी खराब नहीं होती।
उत्तर;
चूरण, अचार, पापड़, मुरब्बा, गेहूं, चावल, सूखी दालें आदि ।

चर्चा कीजिए

प्रश्न 1.
घर पर खाना बनाते समय साफ-सफाई की किन-किन बातों का ध्यान रखा जाता है?
उत्तर:
घर पर खाना बनाते समय साफ-सफाई की निम्न बातों का ध्यान रखा जाता है

  1. खाना बनाते व खाते समय साबुन से हाथ धोना ।
  2. खाने की वस्तु जैसे-फल, सब्जी आदि को अच्छी तरह से साफ करना ।
  3. जहाँ खाना बनाएँ वहाँ आस-पास साफ-सफाई रखना।
  4. खाना बनाने वाला पानी का स्वच्छ होना।
  5. खाने बनाने वाले तथा खाना खाने व खाना रखने वाले बर्तनों की अच्छी प्रकार से सफाई करना।
  6. खाने को कभी भी खुला न छोड़ना, उसे ढका हुआ ही रखना।

पता कीजिए और बताइए (पेज संख्या-79)

प्रश्न 1.
होटल, ठेलों या फेरी वाले जहाँ खाने की चीजें बनाते हैं, वहाँ साफ-सफाई का स्तर क्या है? निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर जाँचिए।
सब्जियों को धोना, आस-पास की साफ-सफाई, हाथों को धोना, उपयोग में आने वाला पानी, बर्तनों की सफाई, खाना खुला या ढका आदि।
उत्तर:

होटल ठेलों या फेरी
सब्जियों को धोना बहुत अच्छे से स्वच्छ पानी से धोना गन्दे पानी से धोना
आस-पास की साफ-सफाई बहुत अच्छी सफाई सफाई नहीं
हाथों को धोना बहुत अच्छी ठीक से नहीं
उपयोग में आने वाला पानी पूर्ण स्वच्छ कम स्वच्छ
बर्तनों की सफाई बहुत अच्छी तरह से गन्दी
खाना खुला या ढका खाना ढका खाना खुला

 

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-79)

प्रश्न 1.
बाजार में निर्मित खाद्य सामग्री में पौष्टिकता होती है या नहीं?
उत्तर:
नहीं, बाजार में निर्मित खाद्य सामग्री में पौष्टिकता नहीं होती है।

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-79-80)

प्रश्न 1.
आप किसी समारोह जैसे-शादी-ब्याह, परसादी आदि में गए होंगे। कई बार ऐसे सामूहिक अवसरों पेर खाना अधिक क्यों बर्बाद होता है?
उत्तर:
सामूहिक अवसरों पर लोग खाना खाते समय अपनी आवश्यकता से अधिक खाना अपनी प्लेट में ले लेते हैं जिससे खाना अधिक बर्बाद होता है। दूसरे, समारोह में अपेक्षा से कम लोगों के पहुँचने, खाने में बनी कुछ चीजों का स्वादिष्ट न बनने तथा खाने के मीनू में अधिक चीजों के होने से भी खाना अधिक बर्बाद होता है।

प्रश्न 2.
भोजन की इस बर्बादी को रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं?
उत्तर:
भोजन की इस बर्बादी को रोकने के लिए हम पंगत में बैठाकर खाना खिला सकते हैं। इससे भोजन की बर्बादी नहीं होती है। दूसरे, खाने वाले लोगों की संख्या का सही अनुमान लगाने, सभी की पसंद के अनुसार खाना बनाने, खाने में अधिक चीजें न बनाने से भी भोजन की बर्बादी रोकी जा सकती है।

प्रश्न 3.
यदि समारोह के बाद उस स्थान की साफसफाई न हो तो वहाँ के आस-पास के लोगों को क्या परेशानी होगी?
उत्तर:
यदि समारोह के बाद उस स्थान की साफसफाई न हो तो वहाँ आस-पास के लोगों को गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर तथा बदबू फैलने की परेशानी होगी।

प्रश्न 4.
अपने विद्यालय में मध्यांतर में देखें कि कौन अपना भोजन पूरा खा रहा है कौन झूठा छोड़ रहा है। व्यर्थ गए खाने को कहाँ फेंका जा रहा है, उसे कौन खा रहा है?
उत्तर:
अपने विद्यालय में मध्यांतर में हमने देखा कि कुछ बालक-रवि, आकाश, हेमंत अपना भोजन पूरा खा रहे हैं, जबकि अभिषेक, नीलम, रोहित आदि कुछ बच्चे भोजन झूठा छोड़ रहे हैं। व्यर्थ खाने को विद्यालय के एक कोने में फेंका जा रहा है, उसे कुत्ते, बकरी, गाय, भैंस, सूअर जैसे पशु खा रहे हैं।

प्रश्न 5.
जहाँ ये खाना फेंका जा रहा है, वहाँ किस तरह का वातावरण देखने को मिलता है?
उत्तर:
जहाँ बचा व झूठा खाना फेंका जा रहा है, वहाँ का वातावरण बदबूभरा, मच्छर-मक्खी युक्त तथा जानवरों से घिरा हुआ है।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-81)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित सामग्री को संरक्षित करने की विधियों को लिखो, आप चाहे तो और भी उदाहरण लिख सकते हैं।
उत्तर:

उदाहरण संरक्षण की विधियाँ
आलू की चिप्स  धूप में सुखाकर
केरी का अचार  तेल डालकर
ग्वार फली धूप में सुखाकर
मटर फ्रिज में रखकर 
अनाज रासायनिक दवाइयों के द्वारा 
मैथी धूप में सुखाकर 
डिब्बाबंद भोजन वायुरोधी होने के कारण
मुरब्बा गुड़/शक्कर मिलाकर 
फूट ज्यूस रासायनिक दवाइयों द्वारा

 

चर्चा कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-81)

प्रश्न 1.
आपके गाँव/शहर में कौनसी फल-सब्जियाँ बिन मौसम के उपलब्ध हो जाती हैं?
उत्तर:
हमारे शहर में सेब, गाजर, चैरी, भिण्डी, ग्वारफ्ली , प्याज, पुदीना बिना मौसम के उपलब्ध हो जाती है।

प्रश्न 2.
क्या कारण है कि सालभर गाजर, मटर, प्याज, आलू मिलते हैं?
उत्तर:
सालभर गाजर, मटर, प्याज, आलू को रासायनिक परिरक्षकों द्वारा कोल्ड स्टोर में लम्बे समय तक सुरक्षित व संरक्षित किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
घरों में सामान्य रूप से मिलने वाले खाद्य पदार्थों को कितने समय तक के लिए संरक्षित किया जा सकता है, उनके तरीके क्या हैं? लिखिए।
उत्तर:
घरों में सामान्य रूप से मिलने वाले खाद्य पदार्थों को सालभर तक के लिए संरक्षित किया जा सकता है। इनको तेल, नमक, शक्कर, सिरका आदि डालकर संरक्षित कर सकते हैं। इससे वे साल भर मिलते हैं।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-82)

प्रश्न 1.
खाद्य पदार्थों को संरक्षित रखने के लिए आवश्यक तीन वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
शक्कर, नमक, सिरका।

प्रश्न 2.
नींबू के अचार को संरक्षित करने के लिए किन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हैं?
उत्तर:
नींबू के अचार को संरक्षित करने के लिए। शक्कर और नमक का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 3.
भोजन को व्यर्थ या बर्बाद नहीं करने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर:
भोजन को व्यर्थ या बर्बाद नहीं करने के लिए हम भोजन आवश्यकतानुसार ही लेंगे तथा झूठन नहीं छोड़ेंगे।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
हरप्रीत और राजी दादाजी से मिलने कहाँ जा रहे हैं
(अ) उदयपुर
(ब) जयपुर
(स) पाली
(द) जैसलमेर
उत्तर:
(ब) जयपुर

प्रश्न 2.
सफर के दौरान कौनसी खाद्य सामग्री खराब हो गई?
(अ) दाल
(ब) आलू की सब्जी
(स) अचार
(द) मुरब्बा
उत्तर:
(अ) दाल

प्रश्न 3.
जल्दी पकने से बचाने के लिए फलों को रखा जाता है
(अ) घरों में
(ब) खेतों में
(स) बागानों में
(द) कोल्ड स्टोरेज में
उत्तर:
(द) कोल्ड स्टोरेज में

प्रश्न 4.
निम्न में से कौनसी खाद्य सामग्री लम्बे समय तक खराब नहीं होती
(अ) हरी सब्जी
(ब) पकी दाल
(स) अचार
(द) दूध
उत्तर:
(स) अचार

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. ………… की छुट्टियों में हरप्रीत और राजी दादाजी से मिलने जयपुर गये। (गर्मियों/सर्दियों)
2. सभी ने प्रातः ……….. बजे ट्रेन यात्रा आरम्भ की। (सात/छः)
3. नमी, वायु तथा ताप के कारण खाने में …….. पैदा | हो जाती है। (फफूदी/पपड़ी)
4. जितनी आवश्यकता हो ……….. खाना थाली में लेना चाहिए। | (उससे ज्यादा/उतना ही)
उत्तर:
1. गर्मियों
2. छः
3. फफूदी
4. उतना ही

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) रासायनिक परिरक्षकों द्वारा भोजन को लम्बे समय तक सुरक्षित व संरक्षित किया जा सकता है। (सत्य/असत्य)
(2) हमें भोजन को व्यर्थ या बर्बाद करना चाहिए। (सत्य/असत्य)
(3) भोजन के खराब व दूषित होने में सूक्ष्मजीव उत्तरदायी होते हैं। (सत्य/असत्य)
(4) बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री में पौष्टिकता होती है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) सत्य
(2) असत्य
(3) सत्य
(4) असत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भोजन के खराब व दूषित होने में कौन उत्तरदायी है?
उत्तर:
सूक्ष्मजीव

प्रश्न 2.
डिब्बाबन्द भोजन खराब क्यों नहीं होता?
उत्तर:
क्योंकि डिब्बाबंद भोजन वायुरोधी होता है।

प्रश्न 3.
भोजन को ठण्डा रखने में कौनसी मशीन उपयोगी है?
उत्तरे:
फ्रिज।

प्रश्न 4.
आलू की चिप्सों को किससे संरक्षित करते हैं?
उत्तर:
धूप में सुखाकर

प्रश्न 5.
किस कारण फल, सब्जियाँ लम्बे समय तक रखने से खराब हो जाती है?
उत्तर:
जीवाणु व कवक उत्पन्न होने से।

प्रश्न 6.
अचार किन-किन वस्तुओं से सुरक्षित व संरक्षित किया जाता है?
उत्तर:
नमक, तेल व सिरका से।

प्रश्न 7.
शाम को सभी ने क्या खाया?
उत्तर:
केर-सांगरी, कढ़ी-चावल, भिंडी, रोटी, सलाद आदि खाया।

प्रश्न 8.
किसके कारण जीवाणु सक्रिय हो जाते हैं?
उत्तर:
अधिक तापमान के कारण।

प्रश्न 9.
सॉस किससे संरक्षित किया जाता है? उत्तर-परिरक्षक सेन प्रश्न 10. ट्रेन में फेरी वाले क्या बेच रहे थे?
उत्तर:
आलू बड़े और नमकीन।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वस्तुओं के सामने उनको संरक्षित रखने के उपाय लिखिए।
खाने की वस्तु संरक्षित रखने के उपाय

खाने की वस्तु संरक्षित रखने के उपाय लिखिए
1. मटर
2. अदरक
3. आम
4. ग्वारफली
5. आलू

उत्तर:

खाने की वस्तु संरक्षित रखने के उपाय लिखिए
1. मटर धूप में सुखाकर, फ्रिज में रखकर
2. अदरक धूप में सुखाकर, फ्रिज में रखकर बनाकर
3. आम अचार के रूप में तेल डालकर
4. ग्वारफली धूप में सुखाकर, फ्रिज में रखकर
5. आलू चिप्स के रूप में धूप में सुखाकर

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वस्तुओं के सामने उनको संरक्षित रखने के उपाय लिखिए
खाने की वस्तु संरक्षित रखने के उपाय

खाने की वस्तु संरक्षित रखने के उपाय लिखिए
1. अनाज
2. कैरी
3. आंवला
4. नींबू
5. गाजर

उत्तर:

खाने की वस्तु संरक्षित रखने के उपाय लिखिए
1. अनाज रासायनिक दवाइयों के द्वारा
2. कैरी तेल डालकर अचार द्वारा
3. आंवला अचार व मुरब्बे द्वारा
4. नींबू अचार द्वारा
5. गाजर अचार, मुरब्बा द्वारा

प्रश्न 3.
अगर संरक्षित न करें तो निम्नलिखित वस्तुओं के सामने खराब होने की अवधि का उल्लेख करें

खाने की वस्तु खराब होने की अवधि
1. सब्जी व दूध
2. परांठे व दही
3. बेसन के लड्डू, नमकीन
4. अचार, पापड़
5. सूखी दालें, चावल

उत्तर:

खाने की वस्तु खराब होने की अवधि
1. सब्जी व दूध एक-दो दिन
2. परांठे व दही तीन-चार दिन
3. बेसन के लड्डू, नमकीन एक माह
4. अचार, पापड़ एक वर्ष
5. सूखी दालें, चावल दो वर्ष

प्रश्न 4.
खेतों में उगने वाले बीजों और प्राप्त फसलों को कैसे सुरक्षित रखा जाता है?
उत्तर:
खेतों में उगने वाले बीजों और प्राप्त फसलों को सुखाकर, साफ करके, कीटनाशक दवा डालकर, बोरियों अथवा अन्य पैकियें में भरकर भण्डार गृहों में सुरक्षित रखा जाता है।

प्रश्न 5.
तुम्हारे घर में खाने की कौन-कौनसी चीजें लम्बे समय तक प्रयोग में लाने के लिए तैयार की जाती हैं?
उत्तर:
हमारे घर में खाने की निम्न चीजें लम्बे समय तक प्रयोग में लाने के लिए तैयार की जाती हैं

  1. केर, नींबू, मिर्ची, आंवले तथा आम का अचार।
  2. बड़ियाँ, पापड़, राबोड़ियाँ आदि।
  3. टमाटर का सॉस
  4. पापड़ी, मठरी, खाखरे आदि।

प्रश्न 6.
कैसा भोजन खाने योग्य नहीं रहता है?
उत्तर:
नमी, वायु तथा ताप के कारण खाने में फफूद व सूक्ष्म जीव पैदा हो जाते हैं जिससे उसके गंध एवं स्वाद में बदलाव आ जाता है। ऐसा भोजन खराब हो जाता है। और खाने योग्य नहीं रहता है।

प्रश्न 7.
भोजन सम्बन्धी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:

  1. हमें सदैव ताजे भोजन का ही सेवा करना चाहिए।
  2. भोजन बनाने में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
  3. हमें बाजार में निर्मित खाद्य सामग्री का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पौष्टिकता नहीं होती है।
  4. भोजन व्यर्थ नहीं चलाना चाहिए। जितनी आवश्यकता हो उतना ही भोजन थाली में लेना चाहिए।
  5. हमें भोजन को विभिन्न तरीकों से संरक्षित करना चाहिए।

प्रश्न 8.
कुछ फल, सब्जियों के नाम लिखो जो पहले नहीं मिलते थे और आजकल मिलते हैं।
उत्तर:
विभिन्न रंगों की शिमला मिर्च, चुकन्दर, सिंदूरी गाजर, बेबीकोन, अमेरिकन कोर्न, बीन्स पहले नहीं मिलते थे जबकि आजकल मिलते हैं।

प्रश्न 9.
कौन-कौनसे फल/सब्जियाँ तुम्हारे क्षेत्र में उगाई नहीं जातीं, लेकिन तुम्हारे बाजार में मिलती हैं?
उत्तर:
सेब, चीकू, कीवी, लीची, अंगूर, पिण्ड खजूर, लोकार्ड, हरे बादाम, स्ट्राबेरी, मशरूम आदि फल/सब्जियां हमारे क्षेत्र में उगाए नहीं जाते हैं। लेकिन यहाँ बाजार में मिलते हैं।

प्रश्न 10.
तुम्हारे यहाँ कौन-सी चीजें पैकेट में खरीदी जाती हैं? किन्हीं छः चीजों की सूची बनाओ।
उत्तर:

  • आलू चिप्स
  • दूध
  • पानी
  • नूडल्स
  • पास्ता
  • कुरकुरे आदि

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या तुमने अपने घर में भोजन को खराब होते देखा है? कौनसी चीज कितनी देर में खराब हो जाती है, इसका पता कैसे लगता है?
उत्तर:
हाँ, हमने अपने घर में भोजन को खराब होते देखा है। खराब होने पर उसमें से खराब होने की गंध आने लगती है। जब चीजें खराब हो जाती हैं तो उन पर सफेदसफेद फफूदी, हरापन आ जाता है, उनके गंध और स्वाद में परिवर्तन हो जाता है, तो हम समझते हैं कि भोजन खराब हो गया है। प्रायः रोटियाँ, पकी दाल, हरी सब्जी, दूध की मिठाई, दूध, डबल रोटी आदि कुछ घंटों से एक-दो दिनों में खराब हो जाती हैं।

प्रश्न 2.
भोजन को संरक्षित करने के तरीके बतलाइये।
उत्तर:
लम्बे समय तक भोजन को खराब होने से बचाने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाये जा सकते हैं।

  1. शक्कर मिलाकर मुरब्बा बनाना, शरबत बनाना।
  2. सिरका, नमक व तेल डालकर अचार बनाना।
  3. भिण्डी, ग्वारफली, आलू की चिप्स, पुदीना, मैथी आदि को धूप में सुखाकर संरक्षित करना।
  4. वायुरोधी पैकिंग करना।
  5. रासायनिक परिरक्षकों द्वारा संरक्षित करना।
  6. भोजन को फ्रिज में रखकर भी थोड़े समय के लिए संरक्षित किया जा सकता है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 15 जब चाहें तब खाएँ will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 15 जब चाहें तब खाएँ तक, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.