RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 23 हमारी विरासत

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 23 हमारी विरासत is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 23 हमारी विरासत

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 23
Chapter Name हमारी विरासत
Number of Questions 41
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 23 हमारी विरासत

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-121)

प्रश्न 1.
किले के दरवाजे पर छोटे-छोटे नुकीले कीले क्यों लगाए जाते थे?
उत्तर:
किले के दरवाजे पर सुरक्षा हेतु छोटे-छोटे नुकीले कीले लगाए जाते थे।

प्रश्न 2.
किले के दरवाजे बड़े बनाए जाने के क्या कारण थे?
उत्तर:
पुराने समय में राजा की सेना में हाथी भी होते थे, उनको किले से बाहर आने-जाने हेतु दरवाजे बड़े बनाए जाते थे।

प्रश्न 3.
दीवारों के ऊपर की तरफ छेद क्यों रखे जाते थे?
उत्तर:
दीवारों के ऊपर बने छेदों से आक्रमणकारी सेना को देखकर, किले के सैनिक उन पर गोलियाँ चलाकर अपना बचाव किया करते थे।

प्रश्न 4.
किले ऊँची जगह पर क्यों बनाए जाते थे?
उत्तर:
किले सुरक्षा की दृष्टि से ऊँची जगह पर बनाए जाते थे।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-124)

प्रश्न 1.
लोहागढ़ का किला, कुम्भलगढ़ दुर्ग, सोनार किला, जयगढ़ दुर्ग के बारे में अपने विद्यालय के पुस्तकालय या पत्र-पत्रिकाओं से जानकारियाँ प्राप्त कर लिखिए।
उत्तर:
(1) लोहागढ़ का किला (भरतपुर )- इंस किले का निर्माण महाराजा सूरजमल ने 1733 ई. में प्रारम्भ करवाया। इसके चारों ओर एक गहरी खाई है जिसमें मोती झील से सुजान गंगा नहर द्वारा पानी लाकर भरा जाता था। यह दुर्ग अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली और अजेयता के कारण देशभर में प्रसिद्ध है।

(2) कुंभलगढ़ दुर्ग (राजसमंद)- इसका निर्माण महाराणा कुंभा ने पन्द्रहवीं शताब्दी में कराया था। यह राजसमंद जिले में स्थित है। इसे मेवाड़ की आँख उपनाम से भी जाना जाता है। इसकी दीवार विश्वप्रसिद्ध है।

(3) सोनार किला (जैसलमेर)- इसकी नींव महाराव जैसल ने 1155 ई. में रखी थी। यह बिना चूने के सिर्फ पत्थर पर पत्थर रखकर बनाया गया है जो इसके स्थापत्य की अनूठी विशेषता है।

(4) जयगढ़ किला (जयपुर)- इसका निर्माण महाराजा मानसिंह प्रथम ने लगभग 1600 ई. में करवाया। मिर्जा राजा जयसिंह तथा सवाई जयसिंह द्वारा इसमें परिवर्द्धन किया गया। इसका नाम मिर्जा राजा जयसिंह के नाम पर जयगढ़ रखा गया।

प्रश्न 2.
हमें ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
ऐतिहासिक इमारतें हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा हर नागरिक का दायित्व है।

प्रश्न 3.
आपके आस-पास कोई किला, दुर्ग या महल है तो उसका फोटो अपनी कॉपी में लगाइए व उसके बारे में कुछ जानकारियाँ एकत्र कर लिखिए।
उत्तर:
(विद्यार्थी अपने आस-पास के किला, दुर्ग या महल का फोटो लगाकर उसकी जानकारियाँ एकत्र करें।)

अन्य महत्त्वपूर्ण

प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
जैसलमेर के किले को कहते हैं
(अ) सोनार किला
(ब) लाल किला
(स) मेहरानगढ़
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) सोनार किला

प्रश्न 2.
प्राचीन काल में पहाड़ी पर किले बनाने के लिए बड़े बड़े पत्थरों को पहुँचाया जाता था।
(अ) ट्रक द्वारा
(ब) मोटर गाड़ी द्वारा
(स) बैलगाड़ी द्वारा
(द) हाथियों द्वारा
उत्तर:
(द) हाथियों द्वारा

प्रश्न 3.
विजय स्तंभ बनवाया था
(अ) महाराणा रत्नसेन ने
(ब) राणा सांगा ने
(स) महाराणा कुंभा ने
(द) गुहिल ने
उत्तर:
(स) महाराणा कुंभा ने

प्रश्न 4.
विजय स्तंभ कितने मंजिल का है
(अ) 4
(ब) 6
(स) 8
(द) 9
उत्तर:
(द) 9

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. प्राचीन समय में रक्षा के लिए ………….. बनाये जाते थे। (जिले/किले)
2. प्राचीन स्मारक हमारी ……….. धरोहर है। (व्यक्तिगत/राष्ट्रीय)
3. ………… दुर्ग को चिड़ियाटूक के नाम से भी जाना जाता है। (मेहरानगढ़/रणथम्भौर)
4. ……………… लगभग 22 मीटर ऊंचा तथा सात मंजिला है। (विजय स्तम्भ/कीर्ति स्तंभ)
उत्तर:
1. किले
2. राष्ट्रीय
3. मेहरानगढ़
4. कीर्ति स्तंभ

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) विजय स्तम्भ 122 फीट ऊँची और 9 मंजिला है। (सत्य/असंत्य)
(2) ग्लोहागढ़ का किला जयपुर में है। (सत्य/असत्य)
(3) महाराणा कुंभा ने पन्द्रहवीं शताब्दी में कुंभलगढ़ दुर्ग बनवाया। (सत्य/असत्य)
(4) प्राचीन स्मारकों की सुरक्षा करना हमारा दायित्व नहीं (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) सत्य
(2) असत्य
(3) सत्य
(4) असत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
चित्तौड़ के किले में किसको साथ लेकर भ्रमण किया गया?
उत्तर:
गाइड को ।

प्रश्न 2.
बड़े दरवाजों पर क्या लगा हुआ था?
उत्तर:
नुकीले कीले।

प्रश्न 3.
चित्तौड़ का किला किसका बेजोड़ नमूना है?
उत्तर:
शिल्प एवं स्थापत्य कला का।

प्रश्न 4.
राजा रतन सिंह की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर:
रानी पद्मिनी ।

प्रश्न 5.
कुम्भलगढ़ किला कहाँ स्थित है?
उत्तर:
राजसमन्द में।

प्रश्न 6.
कुंभलगढ़ दुर्ग किसने बनवाया था?
उत्तर:
महाराणा कुम्भा ने।

प्रश्न 7.
मेवाड़ की आँख किस दुर्ग को कहा जाता है?
उत्तर:
कुम्भलगढ़ दुर्ग को।

प्रश्न 8.
चिड़ियाट्रंक के नाम से कौनसा दुर्ग जाना जाता
उत्तर:
मेहरानगढ़ दुर्ग।

प्रश्न 9.
त्रिनेत्र गणेश मन्दिर कहाँ स्थित है?
उत्तर:
रणथम्भौर दुर्ग में।

प्रश्न 10.
राजस्थान का प्रथम साका किस दुर्ग में हुआ था?
उत्तर:
रणथम्भौर के दुर्ग में।

प्रश्न 11.
किन्हीं दो गिरि-दुर्गों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर)
  2. रणथंभौर दुर्ग (सवाई माधोपुर)

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राचीन स्मारक से क्या आशय है?
उत्तर:
पुराने जमाने की सभी इमारतें जो हमें उस जमाने की याद दिलाती हैं, प्राचीन स्मारक कहलाती हैं। महल, किला और पुरानी हवेलियाँ आदि प्राचीन स्मारक हैं।

प्रश्न 2.
किले और महल में क्या अन्तर है?
उत्तर:
किले सुरक्षा की दृष्टि से बनाए जाते थे जबकि महल राजाओं और उनके परिवार के सदस्यों के रहने के लिए बनाए जाते थे।

प्रश्न 3.
किले की दीवारें मोटी और इतनी ऊँची क्यों बनायी जाती हैं?
उत्तर:
किले की मजबूती और सुरक्षा की दृष्टि से किले की दीवारें मोटी और ऊँची बनायी जाती हैं।

प्रश्न 4.
कीर्ति स्तंभ के बारे में संक्षेप में बताइये।
उत्तर:
कीर्ति स्तंभ चित्तौड़गढ़ किले का एक स्तंभ है। इसे महाराणा कुंभा ने बनवाया था। यह लगभग 22 मीटर ऊँचा और सात मंजिला है। इसके भीतरी भाग में प्रकाश रहता है।

प्रश्न 5.
रणथंभौर के दुर्ग के बारे में क्या जानते हैं?
उत्तर:
रणथंभौर का दुर्ग सवाई माधोपुर जिले में स्थित एक गिरि दुर्ग है। इसमें राजस्थान का प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर है। इस दुर्ग में राजस्थान का प्रथम साका हुआ था ।

प्रश्न 6.
विजय स्तम्भ के बारे में संक्षेप में बताइये।
उत्तर:
विजय स्तम्भ-यह चित्तौड़गढ़ के किले में स्थित है। इसे महाराणा कुंभा ने बनवाया था। इसकी दीवारों पर बारीक और खूबसूरत कलाकारी की गई है। यह नौमंजिला ऊँचा है। ऊपर जाने के लिए इसमें सीढियाँ हैं।

प्रश्न 7.
विजय स्तम्भ क्यों बनाया गया था?
उत्तर:
महाराणा कुंभा ने महमूद खिलजी के नेतृत्व वाली मालवा और गुजरात की सेनाओं पर विजय पाने पर विजय स्तम्भ का निर्माण कराया था।

प्रश्न 8.
गिरि दुर्ग किसे कहा जाता है?
अथवा
पहाड़ी पर बने किलों को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पहाड़ी पर बने किलों को गिरि दुर्ग कहते हैं। जैसे-आमेर का किला, जयगढ़ का किला, तारागढ़ का किला, रणथम्भौर का दुर्ग, मेहरानगढ़ दुर्ग आदि।

प्रश्न 9.
किले के दरवाजे पर छोटे-छोटे नुकीले भाले क्यों लगाए गए होंगे?
उत्तर:
जब कभी दूसरे देश का राजा उस किले पर हमला करता तो किले के दरवाजे बन्द कर दिए जाते थे। तब हाथियों की सिर की टक्कर से इन दरवाजों को तोड़ने का प्रयास किया जाता था। उनसे दरवाजों को बचाने के लिए उन पर छोटे-छोटे भाले लगाए जाते थे।

प्रश्न 10.
पुराने समय में दुर्गों का क्या लाभ था?
अथवा
दुर्ग क्यों बनाये जाते थे?
उत्तर:
प्राचीन समय में रक्षा के लिए दुर्ग अथवा किले बनाये जाते थे। ये विशाल क्षेत्र में फैले होते थे। आक्रमण के समय दुश्मनों से बचाव के लिए दुर्ग के बड़े-बड़े दरवाजे बन्द कर दिये जाते थे । खाद्य सामग्री एवं अन्य सामग्री दुर्ग में संग्रहित की जाती थी। इस प्रकार लम्बे समय तक दुश्मन से टक्कर ली जा सकती थी।

प्रश्न 11.
‘अ’ को ‘ब’ से मिलान कीजिए
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 23 हमारी विरासत 1
निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
चित्तौड़गढ़ के किले पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
चित्तौड़गढ़ का किला- चित्तौड़गढ़ का किला एक पहाड़ी पर बना गिरि दुर्ग है। यह किला काफी बड़ा है तथा काफी ऊँचाई पर है। यह राजस्थान के शिल्प एवं स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। यह इतिहास प्रसिद्ध किला है।

मुख्य दरवाजा- किले का दरवाजा बहुत बड़ा है और इस पर नुकीले कीले लगे हैं।

दीवारें- किले की दीवारें काफी मोटी हैं और उनमें ऊपर की तरफ छेद भी हैं। ये दीवारें बड़े-बड़े पत्थरों से बनाई गई हैं।

महल- किले के अन्दर कई महल हैं । ये महल राजाओं और रानियों के रहने के लिए बनाए जाते थे। ये महल बहुत ही सुन्दर हैं।

स्तंभ- किले में दो स्तंभ हैं-

  • विजय स्तंभ और
  • कीर्ति स्तंभ

यहाँ के महाराणाओं ने अपनी विजय के उपलक्ष में ये स्तंभ बनवाए। विजय स्तंभ महाराणा कुंभा ने बनवाया था। यह नौमंजिला है।

कीर्ति स्तंभ- सात मंजिला ऊँचा है। इस पर सुन्दरसुन्दर मूर्तियाँ लगी हैं।

बुर्ज- किले में बुर्ज भी बनाए गए हैं।

प्रश्न 2.
किलों की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
उत्तर:

  1. किले ऊँचाई पर बनाये जाते थे।
  2. किले की दीवारें मोटी बनाई जाती थीं तथा उनके 1 ऊपरी भाग में तीर तथा गोलियाँ चलाने के लिए छेद भी बनाये जाते थे।
  3. इनमें बड़े-बड़े दरवाजे बनाये जाते थे तथा उन पर छोटे-छोटे नुकीले कीले लगाये जाते थे।
  4. दीवारों के ऊपर बुर्ज भी बने होते थे।
  5. किले के अन्दर राजाओं और उनकी रानियों के रहने के लिए महल भी होते थे।
  6. इनकी शिल्प एवं स्थापत्य कला बहुत आकृष्ट होती थी।

प्रश्न 3.
राजस्थान के किन्हीं तीन किलों के नाम लिखिए तथा यह भी बताइए कि वे किस जिले में स्थित
उत्तर:

1.किले/दुर्ग का नाम :
जिला :
लोहागढ़
भरतपुर
2.किले/दुर्ग का नाम :
जिला :
कुम्भलगढ़ दुर्ग राजसमंद
3.किले/दुर्ग का नाम :
जिला :
जयगढ़ किला
जयपुर

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 23 हमारी विरासत will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 23 हमारी विरासत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.