RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 24 पहाड़ों की सैर

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 24 पहाड़ों की सैर is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 24 पहाड़ों की सैर

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 24
Chapter Name पहाड़ों की सैर
Number of Questions 54
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 24 पहाड़ों की सैर

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-125)

प्रश्न 1.
क्या आपने कभी किसी पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश की है?
उत्तर:
नहीं, हमने कभी किसी पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश नहीं की है।

प्रश्न 2.
पहाड़ पर चढ़ने और सड़क पर चलने में क्या अंतर है?
उत्तर:
सड़क पर चलने की तुलना में पहाड़ पर चढ़ना कठिन होता है क्योंकि ऊपर की तरफ चढ़ने में हमें अधिक ताकत लगानी पड़ती है तथा पहाड़ ऊबड़-खाबड़ होते हैं। जो चढ़ने में मुश्किल पैदा करते हैं।

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-125)

प्रश्न 1.
आपने अपने आस-पास के किसी पहाड़ी पर बने मंदिर पर चढ़ने का प्रयास किया होगा। उस समय आपके साथ कौन-कौन थे? उनके द्वारा आपको क्या-क्या निर्देश दिये गए? इस आधार पर अपने अनुभव बताइए।
उत्तर:
हाँ, हमने पहाड़ी पर बने मंदिर पर चढ़ने का प्रयास किया है। उस समय मेरे साथ मेरे माता-पिता, बड़े भाई-भाभी, चाचा-चाची आदि थे।

  1. उनके निर्देशानुसार हमें पहाड़ी पर धीरे-धीरे चढ़ना चाहिए अन्यथा हमारी साँसें फूल जाती हैं।
  2. पहाड़ी रास्ता ऊबड़-खाबड़ होता है इसलिए सावधानी से चलना चाहिए।
  3. पहाड़ी चढ़ने से शरीर का तापमान अधिक हो जाता है इसलिए कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए। अन्यथा जुकाम लग सकता है।
  4. पहाड़ियों पर बन्दर होते हैं इसलिए अपने बड़ों के साथ ही चढ़ाई करें।

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-125)

प्रश्न 1.
पहाड़ों पर चढ़ते हुए साँस क्यों फूलती
उत्तर:
पहाड़ों पर चढ़ते हुए ऊपर वायु दाब कम हो जाता है। ऑक्सीजन की कमी हो जाती है तथा ऊपर चढ़ने में हमें अधिक ताकत लगानी पड़ती है जिससे साँस फूलने लगती है।

प्रश्न 2.
आपने कभी किसी पहाड़ की यात्रा की है। यदि हाँ, तो चर्चा कीजिए और फिर अपने अनुभवों को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
हाँ, मैंने पहाड़ की यात्रा की है। पहाड़ पर तेज चढ़ने से साँस फूल जाती है। पहाड़ी पर सावधानी से चढ़ना पड़ता है, पहाड़ों पर बन्दर होते हैं इसलिए बड़ों के साथ चढ़ना चाहिए। पहाड़ पर तेज ठंड व बर्फीली हवाएँ चलती हैं, ऊँचाई पर वायुदाब कम हो जाता है। लेकिन पहाड़ का प्राकृतिक वातावरण बहुत अच्छा था। पूरा पहाड़ पेड़पौधों से हरा-भरा था। कहीं-कहीं छोटे झरने भी बह रहे थे।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-126)

प्रश्न 1.
पर्वतारोहियों को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
पर्वतारोहियों को खड़ी चढ़ाई, तेज ठंड, बर्फीली हवाओं और ऊँचाई पर वायुदाब कम होने से साँस लेने में कठिनाई आदि का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न 2.
इन लोगों के भोजन की व्यवस्था कैसे होती होगी?
उत्तर:
पर्वतारोही अपने साथ पैक बंद खाने का डिब्बा, पानी की बोतल, कच्चा सामान साथ लेकर जाते हैं। इसी से ये अपने भोजन की व्यवस्था करते होंगे।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-126)

प्रश्न 1.
पहाड़ पर चढ़ते समय आँखों पर काला चश्मा क्यों लगाया जाता है?
उत्तर:
पहाड़ों पर सफेद बर्फ होती है। जब सूर्य की किरणें इस पर पड़ती हैं तो किरणें परावर्तित होकर आँखों पर आती हैं। यह किरणें आँखों के लिए हानिकारक होती हैं इसलिए पहाड़ पर चढ़ते समय आँखों पर काला चश्मा लगाया जाता है।

प्रश्न 2.
पहाड़ पर चढ़ते समय नुकीली छड़ी साथ में क्यों ले जाते हैं?
उत्तर:
पहाड़ पर चढ़ते समय नुकीली छड़ी की सहायता से चढ़ने में आसानी होती है तथा उसकी सहायता से फिसलने से बचा जा सकता है। इसलिए वे नुकीली छड़ी साथ ले जाते हैं।

प्रश्न 3.
पर्वतारोही बर्फ के पहाड़ों पर चढ़ते समय हाथ में क्या पहनते हैं? क्यों?
उत्तर:
पर्वतारोही बर्फ के पहाड़ों पर चढ़ते समय ठण्डी हवा व बर्फ से बचने के लिए हाथ में दस्ताने पहनते हैं।

प्रश्न 4.
पर्वतारोही के जूतों में नुकीली कीलों को क्या उपयोग है?
उत्तर:
पर्वतारोही के जूतों में नुकीली कीलें चढ़ते समय पर्वतारोही को अच्छी पकड़ देती हैं जिससे वह बर्फ पर फिसलने से बचे रहते हैं।

पता कीजिए और बताइए (पेज संख्या-128)

प्रश्न 1.
पर्वतारोहण अभियान में जुड़ने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला कौन थी?
उत्तर:
प्रेमलता अग्रवाल (48 वर्ष)

प्रश्न 2.
बसे कम उम्र में एवरेस्ट पर फतह करने वाली महिला कौन थी?
उत्तर:
संतोष यादव (20 वर्ष)

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-129)

प्रश्न 1.
भूस्खलन क्या होता है?
उत्तर:
पहाड़ों पर जमीन खिसककर पत्थर आदि का लुढ़कना, जमीन फटना, जमी बर्फ का पहाड़ों से नीचे गिरना, आदि को भूस्खलन कहा जाता है।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-129)

प्रश्न 1.
पहाड़े पर कचरा बढ़ने से क्या-क्या नुकसान
उत्तर:
पहाड़ों पर कचरा बढ़ने से वहाँ को पर्यावरण प्रदूषित होता है।

प्रश्न 2.
पर्वतारोही अपने साथ क्या-क्या सामान ले जाते होंगे?
उत्तर:
पर्वतारोही अपने साथ खाने का डिब्बा, पानी की बोतल, रस्सी, हुक, प्लास्टिक शीट, डायरी, टार्च, विंड शीटर, स्लीपिंग बैग, दस्ताने, कीलें, खूटे, कुदाल, नुकीले जूते, नुकीली छड़ आदि अपने साथ ले जाते होंगे।

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-129)

प्रश्न 1.
माना आपको पर्वतारोहण के लिए चुन लिया गया है, आप उसके लिए क्या-क्या तैयारी करेंगे? जैसे-सामग्री, अभ्यास आदि।
उत्तर:

  1. हम खाने के डिब्बे, नुकीले जूते, नुकीली छड़, रस्सी, दस्ताने, स्लीपिंग बैग, बोतल, टार्च, खूटे, कीलें, प्लास्टिक शीट आदि सामग्री को ले जाने की तैयारी करेंगे।
  2. कुछ दिन पहले से अपने ब्लड-प्रेशर की जाँच करायेंगे, पैदल चलने का अभ्यास करेंगे तथा वहाँ आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

प्रश्न 2.
आप किसी पर्यटन स्थल पर गए हो तो वहाँ पर फैले कचरे के बारे में अपने अनुभवों को लिखिए। कचरे को रोकने के लिए आप क्या सुझाव देंगे?
उत्तर:
मैं मथुरा गया था। वहाँ सभी जगह फैले कचरे से मेरी सेहत खराब हो गई। कचरे की बदबू से साँस लेने में भी बहुत समस्या आ रही थी। इस कचरे को रोकने के लिए

  1. वहाँ के लोगों को गन्दगी की हानियों तथा साफ-सफाई के लाभों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
  2. गली-मोहल्लों के घरों से कचरा उठाकर एक जगह इकट्ठा करने की निरन्तर चलने वाली एक व्यवस्था बनानी चाहिए।
  3. कचरे के पुनः उपयोग की प्रेरणा देनी चाहिए।
  4. वहाँ के नगर निगम को कचरा निस्तारण के लिए उचित व्यवस्थाएँ करनी चाहिए तथा साफ-सफाई अभियान चलाना चाहिए।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-130)

प्रश्न 1.
पर्वतारोहण में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
पर्वतारोहण में खड़ी चढ़ाई, तेज ठंड, बर्फीली हवाओं को सहन करना पड़ता है। ऊँचाई पर वायुदाब कम होने से साँस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त भूस्खलन आदि का खतरा बना रहता है।

प्रश्न 2.
पर्वतारोही में क्या-क्या गुण होने चाहिए?
उत्तर:
पर्वतारोही में इच्छाशक्ति, तेज दिमाग, अनुशासन में रहना, जोखिम उठाने की क्षमता, धैर्य, सहनशीलता आदि गुण होने चाहिए।

प्रश्न 3.
विश्व की कुछ पर्वत चोटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
विश्व की कुछ पर्वत चोटियों के नाम ये हैंमाउण्ट एवरेस्ट, माउण्ट मैकेनले, ‘कंचनजंगा, माउण्ट इल्बरस, गाडविन आस्टिन तथा माउण्ट एकांकागुआ आदि।

प्रश्न 4.
पर्वतारोही को ऑक्सीजन सिलेण्डर की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
ऊँचाई पर जाने पर वायुदाब कम होने लगता है, इससे साँस लेने में कठिनाइयाँ आती हैं, इसलिए पर्वतारोही को ऑक्सीजन सिलेण्डर की आवश्यकता होती है।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट का पता लगाया
(अ) एडमण्ड हिलेरी ने
(ब) तेनजिंग शेरपा ने
(स) बछेन्द्रीपाल ने
(द) सर जार्ज एवरेस्ट ने
उत्तर:
(द) सर जार्ज एवरेस्ट ने

प्रश्न 2.
उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउण्ट मैकेनले पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है
(अ) प्रेमलता अग्रवाल
(ब) संतोष यादव
(स) बछेन्द्रीपाल
(द) इसमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) प्रेमलता अग्रवाल

प्रश्न 3.
संतोष यादव को सम्मान के साथ याद किया जाता है, क्योंकि
(अ) वह माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की प्रथम महिला है।
(ब) वह माउण्ट मैकेनले पर्वत पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला है।
(स) वह सबसे पहले माउण्ट एवरेस्ट पर पहुंची।
(द) वह एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला
उत्तर:
(अ) वह माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की प्रथम महिला है।

प्रश्न 4.
बेछेन्द्रीपाल का जन्म हुआ था
(अ) हरियाणा में
(ब) उत्तराखण्ड में
(स) झारखण्ड में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) उत्तराखण्ड में

प्रश्न 5.
प्रेमलता अग्रवाल को सम्मान के साथ याद किया जाता है, क्योंकि वे
(अ) पर्वतारोही थी
(ब) अंतरिक्ष यात्री थी
(स) रेल ड्राइवर थी
(द) डॉक्टर थी
उत्तर:
(अ) पर्वतारोही थी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|
1. ………. एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला थी। (बछेन्द्रीपाल/प्रेमलता अग्रवाल)
2. माउण्ट मैकेनले पर्वत पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला ………… है।। (प्रेमलता अग्रवाल/संतोष यादव)
3. 20 वर्ष की आयु में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली | कम उम्र की प्रथम महिला है……….। (संतोष यादव/प्रेमलता अग्रवाल)
4. संसार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी ……… है। (कंचनजंघा/माउण्ट एवरेस्ट)
उत्तर:
1. बछेन्द्रीपाल
2. प्रेमलता अग्रवाल
3. संतोष यादव
4. माउण्ट एवरेस्ट।”

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउण्ट एवरेस्ट है। (सत्य/असत्य)
(2) सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर माउण्ट एवरेस्ट का नाम रखा गया। (सत्य/असत्य)
(3) पर्वतारोही को ऑक्सीजन के सिलेण्डर नहीं ले जाने चाहिए। (सत्य/असत्य)
(4) पर्वतारोही में जोखिम उठाने की क्षमता होनी चाहिए। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) सत्य
(2) सत्य
(3) असत्य
(4) सत्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम लिखिये।,
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट।

प्रश्न 2.
माउण्ट एवरेस्ट का पता किसने लगाया?
उत्तर:
सर जार्ज एवरेस्ट ने।

प्रश्न 3. सबसे पहले कौन माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचे?
उत्तर:
एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा सबसे पहले माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचे।

प्रश्न 4.
एडमण्ड हिलेरी कहाँ के निवासी थे?
उत्तर:
न्यूजीलैंड के।

प्रश्न 5.
तेनजिंग शेरपा किस देश के निवासी थे?
उत्तर:
नेपाल के।

प्रश्न 6.
एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला कौन है?
उत्तर:
बछेन्द्रीपाल।

प्रश्न 7.
बछेन्द्रीपाल का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर:
बछेन्द्रीपाल का जन्म उत्तराखंड के नाकुरी गाँव में हुआ।

प्रश्न 8.
माउण्ट एवरेस्ट कहाँ पर है?
उत्तर:
नेपाल और तिब्बत की सीमा पर ।

प्रश्न 9.
प्रेमलता अग्रवाल का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर:
जुगतलाई, जमशेदपुर (झारखंड) में।

प्रश्न 10.
संतोष यादव ने शिक्षा कहाँ ली?
उत्तर-:
हारानी कॉलेज, जयपुर में।

प्रश्न 11.
संतोष यादव ने किस उम्र में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता पाई?
उत्तर:
20 वर्ष की उम्र में।

प्रश्न 12.
एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा को एवरेस्ट पर पहुंचने में कितना समय लगा?
उत्तर:
दो महीने।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट कैसे पड़ा?
उत्तर:
सर जार्ज एवरेस्ट ने पता लगाया कि यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है। इन्हीं के नाम पर इसे माउण्ट एवरेस्ट कहा जाता है।

प्रश्न 2.
एवरेस्ट के पर्यावरण को हानि क्यों पहुँच | रही है? ।
उत्तर:
आजकल कई पर्वतारोही दल एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास करते रहते हैं। वे अपने साथ बहुत-सी प्लास्टिक की वस्तुएँ और अन्य सामान वहीं छोड़ आते हैं। इससे एवरेस्ट पर कचरा बढ़ रहा है और वहाँ के पर्यावरण को हानि पहुँच रही है।

प्रश्न 3.
पर्वतारोही कौन होता है?
उत्तर:
पर्वतारोही वह होता है जो अपनी इच्छा, शौक और जीविका के लिए पहाड़ों पर चढ़ता है। इसमें पहाड़ों, चट्टानों पर चढ़ना, दूर तक चलना भी शामिल होता है।

प्रश्न 4.
माउण्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचना जोखिम भरा क्यों है?
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट की खड़ी चढ़ाई है। यहाँ तेज ठंड पड़ती है तथा बर्फीली हवाएँ चलती हैं। यहाँ ऊँचाई अधिक होने से वायुदाब बहुत कम हो जाता है जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। यहाँ कभी-कभी भूस्खलन हो जाता है। इन्हीं कारणों से एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचना बहुत जोखिम भरा है। माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने के दौरान कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी।

प्रश्न 5.
पर्वतारोही संतोष यादव के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
संतोष यादव का जन्म हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जोनियावास गाँव में हुआ था। उन्होंने महारानी कॉलेज जयपुर से शिक्षा प्राप्त की। 20 वर्ष की आयु में वह माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली कम उम्र की प्रथम महिला है। साथ ही वह कांगसुग की तरफ़ से माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की पहली मॅहिला है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल

  1. इनका जन्म जुगतलाई, जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ था।
  2. 35 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार पर्वतारोहण से नाता जोड़ा तथा बछेन्द्रीपाल के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन से एक एवरेस्ट अभियान की अन्तर्राष्ट्रीय दल की हिस्सा बनीं ।
  3. 48 वर्ष की उम्र में उन्होंने माउण्ट एवरेस्ट के शिखर को छूने का गौरव हासिल किया।
  4. 50 वर्ष की उम्र में उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउण्ट मैकेनले को फतह करके वे इस पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ।

प्रश्न 2.
माउण्ट एवरेस्ट के बारे में आप क्या जानते
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट-माउण्ट एवरेस्ट संसार की सबसे ऊँची पर्वत की चोटी है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर है। यहाँ साल भर बर्फ जमी रहती है और बहुत ठण्ड रहती है। सर जार्ज एवरेस्ट ने पता लगाया कि यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है। उन्हीं के नाम पर इसे माउण्ट एवरेस्ट कहा जाता है।
इसकी सीधी खड़ी चढ़ाई, तेज ठण्ड, बर्फीली हवाएँ और ऊँचाई पर सांस लेने में मुश्किल होने के कारण इसके शिखर पर पहुँचना बहुत जोखिम भरा है। सबसे पहले सन् 1953 में एडमण्ड हिलेरी (न्यूजीलैंड) और तेनजिंग शेरपा (नेपाल) इस चोटी पर पहुँचे। 23 मई, 1984 को इसकी चोटी पर पहुँचने वाली बछेन्द्रीपाल प्रथम महिला बनीं।

प्रश्न 3.
बछेन्द्रीपाल के पहाड़ पर चढ़ने के साहसिक अभियानों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:

  1. बछेन्द्रीपाल स्कूल की पिकनिक के दौरान अपने साथियों के साथ खेल-खेल में पहाड़ पर चढ़ गई।
  2. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान उन्होंने गंगोत्री पर्वत और रूडूगेरा पर्वत के आरोहण अभियानों में भाग लिया था।
  3. भारत के एवरेस्ट-84 अभियान दल में उन्हें चुना गया। इस दल ने मार्च, 1984 में एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की। इस चढ़ाई के दौरान 24,000 फीट की ऊँचाई पर जब यह दल कैम्प तीन में विश्राम कर रहा था तो अचानक भारी भूस्खलन हुआ। इसमें सभी लोग घायल हो गए। बछेन्द्रीपाल के भी सिर के पीछे चोट लगी थी। इस पर उनके दल के बाकी सदस्य वापस लौट गए। लेकिन बछेन्द्रीपाल ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने दूसरे समूह के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। उनके इसी साहस और दृढ़ निश्चय ने उन्हें 23 मई, 1984 को एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला बना दिया।

प्रश्न 4.
बर्फीले पहाड़ों पर पर्वतारोही द्वारा ले जाए जाने वाले तीन उपकरणों के नाम तथा उन्हें साथ में ले जाने का कारण लिखिए।
उत्तर:
1. उपकरण का नाम : काला चश्मा
साथ में ले जाने का कारण : सूर्य की हानिकारक किरणों कारण से आँखों की सुरक्षा हेतु

2. उपकरण का नाम : ऑक्सीजन गैस का सिलेण्डर
साथ में ले जाने का कारण : साँस लेने की परेशानी से बचने के लिए

3. उपकरण का नाम : नुकीली कीलो वाले जूते
साथ में ले जाने का कारण :बर्फ पर फिसलने से बचने के लिए।

प्रश्न 5.
पहाड़ों पर चढ़ने वाली तीन भारतीय महिलाओं के नाम तथा उनके द्वारा विजित पर्वत चोटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
1. महिला का नाम : प्रेमलता अग्रवाल
विजित पर्वत चोटियों के नाम-

  • माउण्ट एवरेस्ट
  • माउण्ट मैकेनले

2. महिला का नाम : संतोष यादव
विजित पर्वत चोटियों के नाम- माउण्ट एवरेस्ट

3. महिला का नाम : बछेन्द्री पाल
विजित पर्वत चोटियों के नाम- माउण्ट एवरेस्ट

प्रश्न 6.
सारणी ‘अ’ से सारणी ‘ब’ को सुमेलित कीजिए

क्र.सं. सारणी ‘अ’ सारणी ‘ब’
1. पर्वतारोही अभियान से जुड़ने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला   कल्पना चावला
2. एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला बृहस्पति
3. सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली महिला प्रेमलता अग्रवाल
4. सर्वप्रथम अंतरिक्ष में जाने वाला भारतीय अंतरिक्ष यात्री संतोष यादव
5. भारत की तरफ से अंतरिक्ष यात्रा  करने वाली प्रथम महिला बछेन्द्री पाल
6. सौरमण्डल का सबसे बड़े आकार का ग्रह राकेश शर्मा

उत्तर:

क्र.सं. सारणी ‘अ’ सारणी ‘ब’
1. पर्वतारोही अभियान से जुड़ने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला   प्रेमलता अग्रवाल
2. एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला बछेन्द्री पाल
3. सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली महिला संतोष यादव
4. सर्वप्रथम अंतरिक्ष में जाने वाला भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा
5. भारत की तरफ से अंतरिक्ष यात्रा  करने वाली प्रथम महिला कल्पना चावला
6. सौरमण्डल का सबसे बड़े आकार का ग्रह बृहस्पति

 

प्रश्न 7.
नीचे तीन पर्वतारोहियों के नाम लिखे हुए हैं। इनके द्वारा किये जाने वाले विशेष कार्य को बताइए।
1. एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा
2. संतोष यादव
3. बछेन्द्री पाल
उत्तर:
(1) एडमण्ड हिलेरी तथा तेनजिंग शेरपा- एडमण्ड हिलेरी (न्यूजीलैण्ड) और तेनजिंग शेरपा (नेपाल) दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे।

(2) संतोष यादव- संतोष यादव (हरियाणा| भारत) 20 वर्ष की आयु में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने ३ वाली कम उम्र की प्रथम महिला है।

(3) बछेन्द्री पाल- बछेन्द्री पाल (उत्तराखण्ड) एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 24 पहाड़ों की सैर will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 24 पहाड़ों की सैर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.