RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 4 मिल कर करें सफाई

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 4 मिल कर करें सफाई is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 4 मिल कर करें सफाई.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 4
Chapter Name मिल कर करें सफाई
Number of Questions 58
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 4 मिल कर करें सफाई

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-18 )

प्रश्न 1.
आपके विद्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया होगा। आपने उस समय क्या-क्या कार्य किए, उन कार्यों की सूची बनाइए।
उत्तर:
स्वच्छता अभियान के समय मैंने निम्न कार्य किये|

  1. विद्यालय के कमरों की सफाई की। दीवारों एवं छत से जाले हटाए।
  2. विद्यालय में फैले गत्ते, कागज, थैलियाँ आदि कचरेदान में डाले।
  3. विद्यालय के शौचालयों की सफाई की।
  4. विद्यालय के बगीचे में फूल-पत्तियों की काटछाँट कर सजावट की।

प्रश्न 2.
आपने इस अभियान में भाग लेकर क्या अनुभव किया?
उत्तर:
मैंने इस अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के महत्त्व को समझा तथा यह अनुभव किया कि हमें अपने आस-पास स्वच्छता रखनी चाहिए।

प्रश्न 3.
आपने स्वच्छता अभियान के बाद अपनी आदतों में क्या-क्या परिवर्तन किये?
उत्तर:
मैंने स्वच्छता अभियान के बाद अपनी आदतों में निम्नलिखित परिवर्तन किये

  1. मैं अब कोई भी कचरा बाहर नहीं फेंकता हूँ तथा कचरे के लिए कचरेदान का उपयोग करता हूँ।
  2. मैं अपने घर के बाहर की साफ-सफाई खुद करता
  3. घर से निकले कचरे से उपयोगी चीजें बनाता हैं जैसे-पुराने कपड़ों से डस्टर, रस्सियाँ, दरियाँ आदि।
  4. अब मैं अपने घर को शौचालय खुद साफ करता

चर्चा कीजिए और लिखिए ( पेज संख्या-19)

प्रश्न 1.
क्या गली-मौहल्ले की साफ-सफाई की हमारी भी कोई जिम्मेदारी है या नहीं?
उत्तर:
हाँ, गली-मौहल्ले की साफ-सफाई की हमारी भी जिम्मेदारी है।

प्रश्न 2.
गली-मौहल्ले में कचरा और गंदगी का क्या कारण है?
उत्तर:

  1. गली-मौहल्ले के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं हैं। वे घर का कचरा गली-मौहल्ले की सड़क पर डालते हैं जिससे गली-मौहल्ले में कचरा और गंदगी होती है।
  2. दूसरे, सफाई अभी हमारी आदत का हिस्सा नहीं बनी है।

प्रश्न 3.
हमारे गली-मौहल्ले साफ रहें, इसके लिए हम क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर:
हमारे गली-मौहल्ले साफ रहें, इसके लिए हम निम्न कार्य कर सकते हैं|

  • गली-मौहल्ले के लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से जागरूक करना।
  • गली-मौहल्ले में कचरे को उठाने की व्यवस्था करना तथा गली-मौहल्ले में झाडू लगवाना।
  • गली-मौहल्ले में जगह-जगह पर कचरादान रखवाना तथा इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित करना।
  • गली-मौहल्ले में कचरा फैलाने वाले पर जुर्माना लगाना।

पता कीजिए और बताइए (पेज संख्या-19)

प्रश्न 1.
आपके गली-मौहल्ले की सफाई कौन करता
उत्तर:
हमारे गली-मौहल्ले की सफाई, सफाई कर्मचारी करता है।

प्रश्न 2.
वे इकट्ठे किए हुए कूड़े का क्या करते हैं। और कहाँ ले जाते हैं?
उत्तर:
वे इकट्ठे किए हुए कूड़े को शहर के दूर एक निर्धारित स्थान पर डालते हैं।

प्रश्न 3.
इस कार्य में उन्हें क्या कठिनाइयाँ आती हैं .
उत्तर:
इस कार्य में उन्हें यंत्रों एवं वाहनों की कमी का सामना करना पड़ता है तथा इस कार्य को करने से उन्हें संक्रमण वाली बीमारियाँ हो जाती हैं जिससे उनकी तबियत खराब रहती है।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-19)

प्रश्न 1.
यदि एक सप्ताह तक आपके विद्यालय या घर के आस-पास फैला कूड़ा-करकट साफ न किया जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि एक सप्ताह तक हमारे विद्यालय या घर के आस-पास फैला कूड़ा-कचरा साफ न किया जाये तो उस कचरे की बदबू से हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा कूड़े के ढेर से उत्पन्न मच्छर, मक्खियों द्वारा अनेक प्रकार की बीमारियाँ भी हो सकती हैं।

करके जानिए (पेज संख्या-19)

प्रश्न 1.
घर से निकले कचरे में से उन चीजों की सूची बनाइए जिनका उपयोग पुनः किया जा सकता हो।
उत्तर:

  1. पैकिंग के खाली डिब्बों के गत्ते
  2. पुराने कपड़े
  3. पॉलीथिन
  4. अखबार के कागज
  5. काँच की बोतल
  6. प्लास्टिक के डिब्बे
  7. लोहे के टिन आदि।

प्रश्न 2.
ऐसी चीजें जैसे-गत्ते, कागज, थैलियाँ आदि का उपयोग कर कुछ उपयोगी चीजें बनाइए।
उत्तर:

  1. हम पैकिंग के खाली डिब्बों के गत्ते से कचरा पात्र बना सकते हैं।
  2. पुराने कपड़ों से डस्टर, रस्सियाँ, दरियाँ बना सकते
  3. चॉकलेट के रेपर्स से सजावटी सामान बना सकते हैं।
  4. डिब्बों से पेन स्टेण्ड बना सकते हैं।
  5. थैलियों से सजावटी सामान बना सकते हैं।

चर्चा कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-20 )

प्रश्न 1.
गंगा की भाभी का कहना है कि जब हम घर एवं बाहर घूघट निकालते हैं तो खुले में शौच कैसे जाएँ? यह बात कितनी उचित है?
उत्तर:
यह बात पूर्णत: उचित है क्योंकि महिलायें घर का सम्मान होती हैं उनके खुले में शौच करने से घर का सम्मान समाप्त होता है।

प्रश्न 2.
खुले में शौच जाने के क्या बुरे परिणाम हो सकते हैं?
उत्तर:
खुले में शौच जाने से प्रथमतः वातावरण दूषित होता है। दूसरे, मक्खियाँ शौच पर बैठती हैं तथा वही मक्खियाँ जब हमारे भोजन पर बैठती हैं तो भोजन दूषित हो जाता है। इस भोजन का उपयोग करने से हमें हैजा जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

प्रश्न 3.
आपके क्षेत्र में क्या लोग खुले में शौच करते हैं? ऐसे लोगों को आप क्या राय देंगे?
उत्तर:
हाँ, हमारे क्षेत्र में लोग खुले में शौच जाते हैं। ऐसे लोगों को इससे होने वाली बीमारियों की जानकारी देंगे तथा खुले में शौच ना करने तथा घर में शौचालय बनवाने का अनुरोध करेंगे।

प्रश्न 4.
जिनके पास घर नहीं हैं, जो तंबुओं में रहते हैं उनके लिए शौच की क्या व्यवस्था होनी चाहिए?
उत्तर:
जिनके पास घर नहीं हैं, जो तंबुओं में रहते हैं ऐसे लोगों के लिए सरकार द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

प्रश्न 5.
शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोना क्यों जरूरी है?
उत्तर:
शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोने से हाथ में लगी गंदगी नष्ट हो जाती है। इसलिए शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए।

चित्रों को देखिए और चर्चा कीजिए ( पेज संख्या-20)

प्रश्न 1.
पाठ्य पुस्तक की पृष्ठ संख्या 20 पर दिए गए चित्र में सफाईकर्मी के पास क्या-क्या उपकरण हैं?
उत्तर:

  • सफाई मशीन
  • आधुनिक पोंछा।

प्रश्न 2.
सफाई के उपयुक्त उपकरण न हों तो सफाई कार्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
सफाई के उपयुक्त उपकरण न हों तो सफाई कार्य में अधिक समय लगेगा और अच्छी तरह से सफाई भी नहीं हो पायेगी।

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-21)

प्रश्न 1.
सफाई हमारी आदत का हिस्सा होनी चाहिए। इस बारे में आपके क्या विचार हैं?
उत्तर:
हमारे विचार से सफाई का दिखावा नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारी आदत का हिस्सा होना चाहिए। इससे हमारे आस-पास का वातावरण हमेशा स्वच्छ रहेगा तथा गन्दगी से होने वाली बीमारियाँ नहीं होंगी।

प्रश्न 2.
सफाई का कार्य करने वाले लोगों के साथ हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए?
उत्तर:
सफाई का कार्य करने वाले लोगों के साथ हमारा व्यवहार स्नेहपूर्ण, दया और सम्मानजनक होना चाहिए। हमें उन्हें बराबरी का दर्जा देना चाहिए तथा उनके साथ छुआछूत या भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 3.
अगर हमारे गाँव/शहर साफ नहीं होंगे तो हमारे देश की छवि कैसी होगी?
उत्तर:
अगर हमारे गाँव/शहर साफ नहीं होंगे तो हमारे देश की छवि खराब होगी।

प्रश्न 4.
अगर हमारे घर की साफ-सफाई नहीं होगी। तो हमारे जीवन पर क्या प्रभाव होगा?
उत्तर:
अगर हमारे घर की साफ-सफाई नहीं होगी तो हमारा स्वास्थ्य खराब होगा।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-22 )

प्रश्न 1.
आपने अपने विद्यालय में स्वच्छता अभियान कैसे चलाया ? वर्णन कीजिए
उत्तर:
हमने अपने विद्यालय में महात्मा गाँधी जयन्ती पर विद्यालय के सभी बच्चों को इकट्ठा किया और उन विद्यार्थियों के अलग-अलग दल बनाकर उन्हें अलगअलग कार्य करने को दिये। जैसे—मैदान साफ करना, कक्षा में रंग करना, पुराने सामान को बेचना, शौचालय साफ करना, विद्यालय में फैली गंदगी को साफ करना आदि। इस प्रकार पूरे विद्यालय की सफाई हो गयी।

प्रश्न 2.
“सफाई हमारी आदत बन जाए” इस हेतु हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
”सफाई हमारी आदत बन जाए” इस हेतु हमें सफाई रोजाना करनी चाहिए। रोज सफाई करने से सफाई हमारी आदत बन जाएगी। दूसरे, हमें स्वयं गंदगी व कूड़ाकचरा नहीं फैलाना चाहिए।

प्रश्न 3.
गाँधीजी अपने आश्रम में आने वाले को सफाई के प्रति सजग करने के लिए क्या करते थे?
उत्तर:
गाँधीजी अपने आश्रम में आने वाले व्यक्ति को सफाई के प्रति सजग करने के लिए सर्वप्रथम शौचालय साफ करने का कार्य दिया करते थे। जब व्यक्ति इस कार्य को अच्छी तरह कर लेता था, उसके पश्चात् ही उसे अन्य कार्य दिया जाता था क्योंकि महात्मा गाँधी स्वच्छता और सफाई को सर्वाधिक महत्त्व देते थे।

प्रश्न 4.
देश के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्टूबर, 2014 से प्रारम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्त्वपूर्ण अभियान है। इसके तहत भारतीयों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है। इस अभियान में सार्वजनिक जगह को साफ रखने में सरकार के साथ-साथ आम नागरिक को भी जोड़ा जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य है—स्कूल, घर, गलियों, मोहल्लों तथा सार्वजनिक क्षेत्रों को साफसुथरा रखना।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वच्छ भारत अभियान कब आरम्भ किया गया?
(अ) 2 अक्टूबर, 2015
(ब) 2 अक्टूबर, 2014
(स) 13 अक्टूबर, 2014
(द) 12 अप्रैल, 2015
उत्तर:
(ब) 2 अक्टूबर, 2014

प्रश्न 2.
कौन खुले में शौच करने को तैयार नहीं था?
(अ) भाभी
(ब) गंगा
(स) दादीजी
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(अ) भाभी

प्रश्न 3.
गंगा के भाई-भाभी कहाँ की यात्रा कर लौटे थे?
(अ) अहमदाबाद की
(ब) जयपुर की
(स) चण्डीगढ़ की
(द) जोधपुर की
उत्तर:
(स) चण्डीगढ़ की

प्रश्न 4.
घरों से कचरा कौन ले जाता है?
(अ) दुकानदार
(ब) अध्यापक
(स) डॉक्टर
(द) सफाईकर्मी
उत्तर:
(द) सफाईकर्मी

प्रश्न 5.
प्रतिवर्ष गाँधी जयन्ती मनायी जाती है
(अ) 2 नवम्बर को
(ब) 2 अक्टूबर को
(स) 2 जनवरी को
(द) 10 अक्टूबर को
उत्तर:
(ब) 2 अक्टूबर को

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
शौच जाने के बादं …………. से हाथ धोना जरूरी| (साबुन/मिट्टी)
उत्तर:
साबुन

प्रश्न 2.
हमें …………. थैलियों का उपयोग नहीं करना चाहिए। (कागज़/प्लास्टिक)
उत्तर:
प्लास्टिक

प्रश्न 3.
हमें कचरा डालने के लिए …………. का उपयोग करना चाहिए। (कूड़ापात्र/थैलियों)
उत्तर:
कूड़ापात्र

प्रश्न 4.
हमें …………. में ही शौच करना चाहिए। (खुले/शौचालय)
उत्तर:
शौचालय

सत्य/असत्य कथन बताइये
(i) स्वच्छता अभियान पर साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है? (सत्य/असत्य)
(ii) 8 अक्टूबर को गाँधी जयन्ती मनाई जाती है? (सत्य/असत्य)
(iii) खुले में शौच करने से बीमारियाँ फैलती हैं? (सत्य/असत्य)
(iv) सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी केवल सरकार की है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(i) सत्य
(ii) असत्य
(iii) सत्य
(iv) असत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
गाँधी जयन्ती कब मनाई जाती है?
उत्तर:
2 अक्टूबर को

प्रश्न 2.
शौच जाकर किससे हाथ धोना चाहिए?
उत्तर:
साबुन से।

प्रश्न 3.
गंगा बहुत खुश क्यों थी?
उत्तर:
गंगा के भाई-भाभी शहर से आए थे तथा उसके लिए ढेर सारे उपहार लाये थे इसलिए गंगा बहुत खुश थी।

प्रश्न 4.
भाभी ने गंगा से शौच जाने के सम्बन्ध में क्या कहा?
उत्तर:
भाभी ने गंगा से कहा कि हम घर एवं बाहर पूँघट निकालते हैं तो खुले में शौच कैसे जाएँ।

प्रश्न 5.
कचरे का निस्तारण कैसे किया जा सकता है?
उत्तर:
पुनः चक्रण द्वारा

प्रश्न 6.
गाँधीजी के आश्रम में कोई भी व्यक्ति जाता तो उसे दैनिक कार्य में सर्वप्रथम क्या कार्य दिया जाता था?
उत्तर:
शौचालय साफ करने का।

प्रश्न 7.
हमें शौच कहाँ करना चाहिए?
उत्तर:
हमें शौच शौचालयों में करना चाहिए।

प्रश्न 8.
स्वच्छ भारत अभियान का क्या उद्देश्य है?
उत्तर:
इसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा करना है।

प्रश्न 9.
स्वच्छ भारत अभियान कब आरम्भ किया गया?
उत्तर:
2 अक्टूबर, 2014 को।

प्रश्न 10.
स्वच्छ भारत अभियान किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया?
उत्तर:
भारत सरकार द्वारा।

प्रश्न 11.
स्वच्छ भारत अभियान किस स्तर का अभियान है?
उत्तर:
राष्ट्रीय स्तर का

प्रश्न 12.
साफ-सफाई का कार्य कौन करता है?
उत्तर:
सफाईकर्मी।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महात्मा गाँधी स्वच्छता और सफाई को सर्वाधिक महत्त्व क्यों देते थे?
उत्तर:
महात्मा गाँधी स्वच्छता और सफाई को आदत बनाना चाहते थे इस कारण वह अपने आश्रम में आये व्यक्ति को सबसे पहले शौचालय साफ करने का कार्य देते थे। उसके पश्चात् ही उसे अन्य कार्य दिया जाता था।

प्रश्न 2.
भाभी ने गंगा को साफ-सफाई और छोटेबड़े घर के सम्बन्ध में क्या समझाया?
उत्तर:
भाभी ने गंगा को समझाया कि छोटे-बड़े घर से कोई छोटा-बड़ा नहीं हो जाता है। बस सफाई बहुत जरूरी है पर यह किसी को दिखाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि यह हमारी आदत का हिस्सा होनी चाहिए।

प्रश्न 3.
गाँधीजी सोचते थे कि व्यक्ति को हर तरह का काम आना चाहिए। यदि ऐसा हो जाए तो क्या-क्या बदल सकता है? तुम्हारे घर में क्या बदलाव आ सकता है?
उत्तर:
यदि व्यक्ति हर तरह के कार्य करने लगे तो समाज में भेदभाव कम होने लगेगा। कोई भी काम न तो निम्न वर्ग का होगा न उच्च वर्ग का। इसी प्रकार घर के सभी सदस्य सभी तरह के काम में हाथ बंययेंगे तो घर में गंदगी कम फैलेगी। स्त्रियों का शोषण कम होगा तथा सब सदस्य बराबर होंगे। स्त्री-पुरुष का भेदभाव भी कम हो जायेगा।

प्रश्न 4.
सफाई कर्मचारियों के विकास के लिए हमें क्या-क्या प्रयास करने चाहिए?
उत्तर:
इसके लिए हमें इनकी शिक्षा की विशेष व्यवस्था करनी होगी। साथ ही हमें जातिभेद को कम करना होगा। इनकी गरीबी को दूर करना होगा। इनके साथ भेदभाव के व्यवहार को समाप्त करना होगा ताकि ये लोग भी दूसरे व्यवसाय को कर सकें।

प्रश्न 5.
आपके घर से निकले कचरे में से उन तीन चीजों की सूची बनाइए जिनका पुनः उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर:

  1. पैकिंग के खाली डिब्बों के गत्ते
  2. पुराने कपड़े
  3. अखबार के कागज।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। इस अभियान के लिए आप एक कार्ययोजना तैयार कीजिये|
उत्तर:
विद्यालय में स्वच्छता अभियान हेतु कार्ययोजना

  1. विद्यार्थियों को इकट्ठा कर उनके अलग-अलग दल बनाना।
  2. प्रत्येक दल को अलग-अलग कार्य सौंपना, जैसे—मैदान साफ करना, कक्षा में रंग करना, पुराने सामान को बेचना, शौचालय साफ करना, विद्यालय में फैली गंदगी को साफ करना आदि।
  3. शिक्षकों को स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने का निवेदन करना।
  4. स्वच्छता अभियान के दौरान एकत्रित कूड़े-कचरे | को निर्धारित स्थान पर एकत्रित कर उसका निस्तारण करना ।
  5. नियमित अन्तराल पर उपर्युक्त कार्य की पुनरावृत्ति करना

प्रश्न 2.
भाभी को समझाने पर गंगा और उसकी सहेलियों ने सफाई को अपनी आदत बनाने के लिए क्या संकल्प लिए?
उत्तर:
भाभी के समझाने पर गंगा और उसकी सहेलियों ने सफाई को अपनी आदत बनाने के लिए निम्नलिखित संकल्प लिए|

  1. अब हम अपनी कक्षा में कागज, पेन्सिल के छिलके, टॉफी के रेपर्स आदि नहीं फेंकेंगे।
  2. हम दीवारों, फर्श अथवा फर्नीचर पर नहीं लिखेंगे और उन्हें गंदा नहीं करेंगे।
  3. हम जगह-जगह नहीं थूकेंगे और कचरा भी नहीं फेंकेंगे।
  4. हम रोज नहाएँगे और साफ कपड़े पहनेंगे।
  5. हम प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेंगे।
  6. हम हमारे गली-मौहल्ले, घर, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई में पूरा योगदान करेंगे।
  7. जब हम बाजार में सब्जी, किराने का सामान आदि खरीदने जाएँ तो कपड़े का थैला जरूर साथ ले जाएँगे।

प्रश्न 3.
इस पाठ से आपको क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
इस पाठ से हमें साफ-सफाई के महत्त्व के बारे में बताया गया है। इससे हमें निम्न शिक्षा मिलती है

  1. हमें अपने घर के साथ-साथ अपने गलीमौहल्ले को भी साफ करना चाहिए।
  2. हमें कभी भी खुले में शौच नहीं करना चाहिए।
  3. शौच के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है।
  4. हमें साफ-सफाई को अपनी आदत बनाना चाहिए।
  5. इसे हमें दिखावे के रूप में नहीं अपनाना चाहिए।

प्रश्न 4.
आपके विद्यालय में एक सुन्दर उद्यान ( बगीचा) तैयार करना है। प्रधानाध्यापकजी ने समस्त जिम्मेदारी आपको दी है, तो आप अपने साथियों के साथ सुन्दर उद्यान कैसे बनाओगे? विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मैं इस कार्य को निम्न प्रकार करूंगा

  1. साथियों को इकट्ठा कर उनके अलग-अलग दल बनाऊँगा।
  2. सभी दल मैदान की सफाई, कचरा एकत्रित करना तथा कचरे को कचरापात्र में डालने का कार्य करेंगे।
  3. दो दल क्यारियाँ बनायेंगे, दो दल घास लगायेंगे तथा शेष दल निर्धारित स्थानों पर पौधों का रोपण करेंगे।
  4. उद्यान के किनारों की सीमा रेखा पर वृक्षों का रोपण करेंगे।
  5. बीच-बीच में पदमार्ग हेतु पगडंडी बनायेंगे।
  6. सिंचाई की व्यवस्था हेतु पाइप लाइन बिछायेंगे ।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 4 मिल कर करें सफाई will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 4 मिल कर करें सफाई drop a comment below and we will get back to you at the earliest.