RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे?

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे? is part of RBSE Solutions for Class 5 Hindi .Here we have given Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे?

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter Chapter 17
Chapter Name चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे?
Number of Questions 43
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे?

पाठ का सार- इस पाठ में चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। विधानसभा और लोकसभा के लिए होने वाले चुनावों में वही व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है, जो 18 वर्ष का हो गया हो। वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए एक निश्चित प्रपत्र को भरकर अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ. को जमा कराता है। उस भरे प्रपत्र से उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता है।

मतदाता सूची में उसका नाम जुड़ जाने के बाद वह मतदान करने का अधिकारी बन जाता है और चुनाव के समय वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि को चुनने में अपनी अहम् भूमिका निभाता है। मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए अतिआवश्यक है। प्रत्येक मताधिकारी को इस प्रक्रिया में देशहित की सोच के साथ भाग लेना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए।

कठिन-शब्दार्थ- फाटक = घर में प्रवेश करने के लिए घर के बाहर बना मुख्य दरवाजा। चर्चा = बातचीत । मत् = वोट । प्रतिनिधि = वह सदस्य जो निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया हो। प्रतिनिधित्व = प्रतिनिधि का कार्य । निर्दलीय = दल विशेष से अलग, स्वतंत्र । निर्धारित = तय। प्रपत्र = फार्म। स्थानीय = स्थान विशेष के लिए। मतदान = वोट देना।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर
सोचें और बताएँ ।

प्रश्न 1.
दीपक ने दौड़ते हुए आकर क्या पूछा?
उत्तर:
दादाजी ये इतने सारे लोग आपसे मिलने क्यों आ रहे हैं?

प्रश्न 2.
दादाजी ने चुनाव के बारे में क्या बताया?
उत्तर:
चुनाव में जनता अपना मत देकर अपने प्रतिनिधि को चुनती है।

प्रश्न 3.
मतदान कौन कर सकते हैं?
उत्तर:
18 वर्ष का प्रत्येक मनुष्य मतदान कर सकता है।

लिखें

प्रश्न 1.
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें।

(अ) वयस्क मताधिकार की न्यूनतम आयु है
(क) 21 वर्ष
(ख) 18 वर्ष
(ग) 23 वर्ष
(घ) 25 वर्ष
उत्तर:
(ख) 18 वर्ष

( ब ) लोकतांत्रिक सरकार कहते हैं
(क) राजा द्वारा चुनी हुई
(ख) राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त
(ग) व्यक्ति द्वारा निर्मित
(घ) जनता द्वारा चुनी हुई।
उत्तर:
(घ) जनता द्वारा चुनी हुई।

प्रश्न 2.
जनता अपनी प्रतिनिधि कैसे चुनती है?
उत्तर:
नता अपना प्रतिनिधि अपने मताधिकार के द्वारा चुनती है।

प्रश्न 3.
वयस्क मताधिकार किसे कहा जाता है?
उत्तर:
18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार वयस्क मताधिकार कहलाता है।

प्रश्न 4.
लोकतंत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को लोकतंत्र कहते हैं।

प्रश्न 5.
मतदाता सूची में अपना नाम कैसे दर्ज कराते हैं?
उत्तर:
मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एक निश्चित प्रपत्र (फार्म) भरकर अपने बी.एल.ओ. को देना पड़ता है।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
अभी आप जाओ आपके स्कूल का समय हो गया है। रेखांकित शब्द ‘आप’, ‘आपके’ संज्ञा के स्थान पर उपयोग में लाए गए हैं, इन्हें सर्वनाम कहते हैं। पाठ में आए हुए ऐसे ही सर्वनाम शब्दों को छाँटकर लिखो।
उत्तर:
पाठ में आए हुए सर्वनाम शब्द-कुछ, इतने, आपसे, अपने, कैसे, मैं, कौन, स्वयं, जो, हम आदि।

प्रश्न 2.
‘प्र’ उपसर्ग लगाकर ‘प्रपत्र’ शब्द बना है। आप भी ‘प्र’ उपसर्ग लगाकर चार नए शब्द बनाओ।
उत्तर:
‘प्र’ उपसर्ग से बने चार शब्द-प्रसार, प्रचार, प्रयोग, प्रगति ।

प्रश्न 3.
‘राजनीतिक’ शब्द ‘राजनीति + इक’ से मिलकर बना है। आप भी ‘इक’ प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाइए।
उत्तर:
‘इक’ प्रत्यय से बने शब्द- धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक, मौखिक, भौगोलिक आदि।

यह भी करें 

प्रश्न 1.
आपके जिले के विधानसभा प्रतिनिधियों की सूची तैयार करें।
उत्तर:
आप अपने जिले के विधानसभा प्रतिनिधियों की सूची अपने शिक्षक या किसी प्रबुद्धजन से पूछकर स्वयं तैयार करें।

प्रश्न 2.
आपके मोहल्ले में 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं की सूची तैयार कर बी.एल.ओ. से मतदाता सूची में उनके नाम की जानकारी प्राप्त करें।
उत्तर:
जानकारी स्वयं प्राप्त करें।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
अगले माह किसके चुनाव होने वाले हैं?
(अ) विधानसभा के
(ब) लोकसभा के
(स) नगरपालिका के
(द) ग्राम पंचायत के
उत्तर:
(अ) विधानसभा के

प्रश्न 2.
चुनाव में जनता देती है
(अ) अपना धन
(ब) अपनी मत
(स) अपनी राय
(द) अपनी योजना
उत्तर:
(ब) अपनी मत

प्रश्न 3.
लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए प्रक्रिया अपनाई जाती है
(अ) एकमत होने की
(ब) संगठन की।
(स) खेल की
(द) चुनाव की
उत्तर:
(द) चुनाव की

प्रश्न 4.
वयस्क मताधिकार हेतु अपना नाम दर्ज करना पड़ता है?
(अ) चुनाव सूची में
(ब) नगरपालिका सूची में
(स) मतदाता सूची में
(द) ग्राम पंचायत सूची में ।
उत्तर:
(स) मतदाता सूची में

प्रश्न 5.
मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना चाहिए
(अ) 17 वर्ष के होते ही
(ब) 16 वर्ष के होते ही
(स) 18 वर्ष के होते ही
(द) 19 वर्ष के होते ही
उत्तर:
(स) 18 वर्ष के होते ही

रिक्त स्थान भरो
(चुनाव, प्रतिनिधि, मतदान, मत, भेदभाव)

प्रश्न 1.
चुनाव में जनता अपना मत देकर अपने……….चुनती है।
प्रश्न 2.
मैं आप सभी को……..::प्रक्रिया के बारे में बताता
प्रश्न 3.
निश्चित प्रक्रिया को……….कहते हैं। |
प्रश्न 4.
जनता……………द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनती है।
उत्तर:
1. प्रतिनिधि
2. चुनाव
3. चुनाव
4. मतदान

निम्न में सत्य/असत्य बताइए

प्रश्न 1.
हमारे देश में एक निश्चित प्रक्रिया के तहत सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2.
चुनाव राजनीतिक दल के माध्यम से ही लड़ सकते
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3.
वोट देने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4.
बी.एल.ओ. स्थानीय कर्मचारी होता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5.
राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करना चाहिए।
उत्तर:
सत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|

प्रश्न 1.
लोग किसके बंगले में प्रवेश करते हैं?
उत्तर:
लोग दादाजी के बंगले में प्रवेश करते हैं। |

प्रश्न 2.
लोग दादाजी के पास क्यों आए थे?
उत्तर:
लोग दादाजी के पास होने वाले विधानसभा के चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा करने आए थे।

प्रश्न 3.
जनता अपना प्रतिनिधि कैसे चुनती है?
उत्तर:
जनता अपना प्रतिनिधि अपना मत देकर चुनती है।

प्रश्न 4.
मतदान करने के लिए न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए?
उत्तर:
मतदान करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

प्रश्न 5.
दीपक को चुनाव के सम्बन्ध में किसने बताया?
उत्तर:
दीपक को चुनाव के सम्बन्ध में गुरुजी ने बताया।

प्रश्न 6.
लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए कौनसी प्रक्रिया अपनाई जाती है? उत्तर-लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है। प्रश्न 7. हमारे देश में सरकार किसके द्वारा चुनी जाती है?
उत्तर:
हमारे देश में सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है।

प्रश्न 8.
हम चुनाव कैसे लड़ सकते हैं?
उत्तर:
हमें चुनाव राजनीतिक दल के माध्यम से या स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ सकते हैं।

प्रश्न 9.
मतदाता सूची में नाम कौन दर्ज करता है?
उत्तर:
मतदाता सूची में नाम स्थानीय बी.एल.ओ. एक निश्चित प्रारूप भरवाकर दर्ज करता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनता अपने प्रतिनिधि को कैसे चुनती है? वह क्या करता है?
उत्तर:
जनता अपने प्रतिनिधि को एक निश्चित चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से मतदान करके चुनती है, जो लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रश्न 2.
लोकतंत्र में चुनाव कौन और कैसे लड़ सकता है?
उत्तर:
लोकतंत्र में चुनाव वह लड़ सकता है जो मतदान करने का अधिकार रखता है। वह चुनाव किसी राजनीतिक दल के माध्यम से या फिर स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ सकता है।

प्रश्न 3.
मतदाता सूची किसे कहते हैं? ये चुनाव के समय किनके पास होती हैं?
उत्तर:
जिस सूची में मत देने वालों के नाम होते हैं, उसे मतदाता सूची कहते हैं। ये मतदाता सूची चुनाव दल के पीठासीन अधिकारी के पास, बी.एल.ओ. तथा चुनाव प्रत्याशियों व पार्टियों के एजेन्टों के पास चुनाव के समय होती हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें मतदान क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
हमें मतदान इसलिए करना चाहिए क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र शासन प्रणाली है। लोकतंत्र में राज्य की अपेक्षा व्यक्ति को अधिक महत्त्व दिया जाता है। वह अपने मत के द्वारा किसी भी ईमानदार और चरित्रवान व्यक्ति को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुन सकता है, जो विधानसभा या संसद में जाकर उसकी आवाज बन सके। उसकी इच्छाओं के अनुसार कार्य करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सके। लोकतंत्र में मतदान करना हमारा अधिकार है। इसलिए हमें मतदान करना चाहिए।

पठित गद्यांश
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए

गुरुजी : नहीं, चुनाव राजनीतिक दल के माध्यम सेया स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ सकते हैं परन्तु उसकी एक निश्चित आयु निर्धारित होती है।आपको यह जानकारी तो होगी कि वोट देने की न्यूनतम आयु भी 18 वर्ष निर्धारित है।
दीपक : जब मैं 18 वर्ष का हो जाऊँगा तब क्या मैं भी वोट दे सकता हूँ?
गुरुजी : हाँ, आप वोट देने जा सकोगे परन्तु इससे पूर्व आपको वयस्क मताधिकार हेतु मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना होगा।

प्रश्न 1.
इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
उत्तर:
शीर्षक-चुनाव प्रक्रिया और हम’।

प्रश्न 2.
हम चुनाव कैसे लड़ सकते हैं?
उत्तर:
हम चुनाव किसी राजनीतिक दल के माध्यम से या स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ सकते हैं।

प्रश्न 3.
वोट देने की न्यूनतम आयु कितनी होती है?
उत्तर:
वोट देने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होती है।

प्रश्न 4.
हमें वयस्क मताधिकार हेतु क्या आवश्यक है?
उत्तर:
हमें वयस्क मताधिकार हेतु मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना आवश्यक है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे? will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे?, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.