RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता

RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता (सड़क सुरक्षा एवं परिवेश) is part of RBSE Solutions for Class 5 Hindi .Here we have given Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 hindi परिवेशीय सजगता (सड़क सुरक्षा एवं परिवेश)

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter Name परिवेशीय सजगता (सड़क सुरक्षा एवं परिवेश)
Number of Questions 13
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता (सड़क सुरक्षा एवं परिवेश)

परिवेशीय सजगता ( सड़क सुरक्षा एवं परिवेश)

प्रश्न 1.
आपके गाँव में कौन-कौन से यातायात के साधन हैं? इनका उपयोग करते समय कौन-कौनसी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर-
हमारे गाँव में यातायात के लिए घोड़ागाड़ी, बैलगाड़ी, साइकिल, ऊँटगाड़ी, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर इत्यादि साधन हैं। इनका उपयोग करने में निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए। बैलगाड़ी, ऊँटगाड़ी, घोड़ागाड़ी इत्यादि पर सावधानी से बैठना चाहिए। जानवरों को ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। मोटरसाइकिल व स्कूटर पर चलते समय हेलमेट उपयोग करना चाहिए। कार में सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। अधिक तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए।

प्रश्न 2.
वाहन चलाते समय क्या-क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
उत्तर-

  1. वाहन चलाते समय हमें सड़क पर सावधानीपूर्वक चलना चाहिए।
  2. दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
  3. चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।
  4. चौराहे पर लाल बत्ती होने पर रुकना चाहिए।
  5. अगले वाहन से आगे जाने के लिए हमेशा दायीं ओर से आगे जाना चाहिए।
  6. हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग करने से बचना चाहिए।

प्रश्न 3. ट्रैफिक लाइट और जेब्रा लाइन के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर-
ट्रैफिक लाइट-ट्रैफिक लाइट में लाल, पीली और हरी बत्तियाँ होती हैं, जो चौराहों और तिराहों पर लगी होती हैं। लाल बत्ती ट्रैफिक रुकने का संकेत देती है। हरी बत्ती ट्रैफिक चलने का संकेत देती है, जबकि पीली बत्ती सावधानीपूर्वक सोच-समझकर चलने का संकेत देती है। जेब्रा लाइन-सड़क पर बनी काली और सफेद पट्टी को जेब्रा लाइन कहते हैं। यह यात्रियों के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के लिए बनाई जाती है।

प्रश्न 4.
वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं में तीव्र वृद्धि होती जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर-

  1. लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं होना।
  2. सड़कों पर वाहनों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि।
  3. सड़क पर लगे यातायात संकेतकों पर ध्यान न देना।
  4. गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बातें करना व गाने सुनना।
  5. गाड़ी तेज गति से चलाना।
  6. लापरवाही से गाड़ी चलाना।
  7. नशे में वाहन चलाना।।
  8. वाहन की समय पर मरम्मत नहीं करवाना इत्यादि ।

प्रश्न 5.
सड़क पार करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर-

  1. सड़क पार करते समय हमें अत्यन्त सावधानी बरतनी चाहिए।
  2. सड़क हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग से ही पार करनी चाहिए।
  3. सड़क हमेशा उस समय पार करनी चाहिए जब वाहन लाल बत्ती पर रुके हों।
  4. सड़क पार करते समय पहले हमें दायीं ओर से आ रहे वाहन देखने चाहिए तथा मध्य में जाकर बायीं ओर से आ रहे वाहन देखने चाहिए, इसके बाद ही सड़क पार करनी चाहिए।
  5. सड़क पार करने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न 6.
अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए आप किन बातों का ध्यान रखेंगे?
उत्तर-

  • मैं कचरा इधर-उधर नहीं फेकेंगा। हमेशा कचरापात्र में ही कचरा डालूंगा।
  • मैं साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करूंगा।
  • सप्ताह में एक दिन विद्यालय को स्वच्छ करने में योगदान दूंगा।
  • मैं अपने मोहल्ले तथा गाँव में भी लोगों को सफाई अभियान चलाने के लिए प्रेरित करूंगा।

प्रश्न 7.
अनेक विद्यार्थी स्कूल बस द्वारा अपने विद्यालय आते-जाते हैं। इससे यात्रा के दौरान क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर-

  1. बस में चढ़ते समय कतार बनाकर चढ़ना चाहिए।
  2. छोटे बच्चों को पहले चढ़ने का मौका देना चाहिए, धक्का-मुक्की नहीं करनी चाहिए।
  3. रास्ते में बच्चों को बस से सिर या हाथ बाहर नहीं निकालना चाहिए।
  4. हमेशा विद्यार्थी को बेस के | पूरी तरह से रुकने पर ही उतरना चाहिए।
  5. छोटे बच्चों को बस सहायक द्वारा चढ़ने-उतरने में सहायता करनी चाहिए।
  6. यदि छोटे बच्चों के माता-पिता उनको लेने स्टॉप पर नहीं आये हैं तो बस सहायक को उन्हें घर तक छोड़ना चाहिए।

प्रश्न 8.
आपके पड़ोस में वृक्ष-कटाई हो रही है। आप इसे किस प्रकार रोकने की कोशिश करेंगे।
उत्तर-
हम वृक्ष कटाई करने वाले लोगों को समझायेंगे कि हमें वृक्ष काटने नहीं चाहिए, क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। जो हमारी प्राण वायु है। इसके साथ ही पेड़ वर्षा में सहायक होते हैं। पेड़ों से दवाइयाँ, हरियाली, छाया और लकड़ियाँ प्राप्त होती हैं, इसलिए पेड़ काटने के बजाय हमें पेड़ लगाने चाहिए। हम पेड़ों को काटने से रोकने के लिए सरपंच को तथा पुलिस को भी शिकायत करेंगे।

प्रश्न 9.
सड़कों के किनारों पर सुरक्षित यातायात से सम्बन्धित लिखे हुए कोई चार वाक्य लिखिये।
उत्तर-

  • धीरे चलें
  • दुर्घटना से देर भली।
  • नशे में वाहन न चलायें
  • यातायात नियमों का पालन करें।

प्रश्न 10.
अपने पिताजी के साथ कार में यात्रा करते समय आप किन बातों का ध्यान रखेंगे?
उत्तर-

  1. हम कार में शोर नहीं मचायेंगे।
  2. म्यूजिक सिस्टम को तेज नहीं चलायेंगे।
  3. कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठेंगे।
  4. कार से हाथ या शरीर का कोई अन्य अंग बाहर नहीं निकालेंगे।
  5. कार चलाने वाले से बातें कर उसका ध्यान नहीं भटकायेंगे।

प्रश्न 11.
सड़क किनारे बने कोई दो यातायात | संकेत बनाकर उनके नाम लिखिए।
उत्तर-
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 1

प्रश्न 12.
पर्यावरण प्रदूषण रोकने के कोई चारे उपाय लिखिये।
उत्तर-

  1. भोजन बनाने हेतु LPG गैस का उपयोग करना चाहिए।
  2. कारखानों से निकलने वाले धुएँ पर रोक लगायी जानी चाहिए।
  3. नदियों तथा जलाशयों में कचरा नहीं फेंकना चाहिए।
  4. प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 13.
सड़क पर चलते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उत्तर-

  1. सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए।
  2. सड़क पर फुटपाथ पर चलना चाहिए।
  3.  सड़क पर दौड़ना नहीं चाहिए।
  4. सड़क पर खेलना नहीं चाहिए।
  5. सड़क पार करते समय पहले हमें दायीं ओर तथा फिर बायीं ओर देखना चाहिए। खाली होने पर ही सड़क पार करनी चाहिए।
  6. जहाँ जेब्रा क्रॉसिंग या पैदल पार ब्रिज हों, वहाँ इनका उपयोग करते हुए ही सड़क पार करनी चाहिए।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.