RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise

RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise is part of RBSE Solutions for Class 5 Maths. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise.

BoardRBSE
TextbookSIERT, Rajasthan
ClassClass 5
SubjectMaths
ChapterChapter 14
Chapter Nameपरिमाप एवं क्षेत्रफल
ExerciseIn Text Exercise
Number of Questions4
CategoryRBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise

पृष्ठ 72

प्रश्न 1.
निर्मल की गणित की किताब में कुछ आकृतियों के परिमाप ज्ञात करने के सवाल हैं।
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise image 1
क्या आप इन तीनों आकृतियों का परिमाप ज्ञात कर सकते हो?
हल:
हम जानते हैं कि परिमाप केवल बंद आकृति का ही होता है। अतः यहाँ केवल आकृति (अ) का ही परिमाप ज्ञात किया जा सकता है। आकृति (ब) व (स) बन्द आकृतियाँ नहीं हैं अतः इनका परिमाप ज्ञात नहीं(RBSESolutions.com)किया जा सकता, ऐसी आकृतियों को खुली आकृतियाँ कहते हैं।

RBSE Solutions

प्रश्न 2.
नीचे कुछ आकृतियाँ दी गई हैं –
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise image 2
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise image 3
इन आकृतियों का परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल:
(अ) हम जानते हैं कि नियमित आकृतियों का परिमाप = भुजाओं की संख्या × भुजा की माप
∴ परिमाप = 3 × 10 = 30 सेमी.
(ब) परिमाप = 4 × 12 = 48 सेमी.
(स) परिमाप = 5 × 7 = 35 सेमी.

RBSE Solutions

पृष्ठ 73 प्रयास कीजिए।
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise image 4

प्रश्न 1.
सोचो क्या आयत नियमित आकृति है?
अगर आपको आयत के परिमाप के लिए कोई नियम बनाना हो, तो आप क्या करेंगे?
हल
नहीं, आयत एक नियमित आकृति नहीं है। क्योंकि(RBSESolutions.com)इसकी सभी भुजाएँ समान माप की नहीं हैं। हम जानते हैं कि आयत में आमने-सामने की भुजाएँ बराबर होती हैं।
अर्थात् परिमाप = 2 × लम्बाई + 2 × चौड़ाई
अतः आयत के परिमाप का सूत्र –
परिमाप = 2 × (लम्बाई + चौड़ाई) यही आयत का परिमाप है। अब दी गई आयत की आकृति का परिमाप = 2 × (15 + 5) = 2 × 20 = 40 मी. उत्तर

RBSE Solutions

पृष्ठ 75

प्रश्न 1.
नीचे ग्रिड पेपर पर कुछ आकृतियाँ दी गई हैं। इनका क्षेत्रफल ज्ञात करो।
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise image 5
हल:
(i) आकृति में एक आयत का चित्र है। यदि ग्रिड पेपर के वर्ग की प्रत्येक भुजा का माप 1 सेमी. हो तो आयत की लम्बाई = 5 सेमी. व चौड़ाई = 2 सेमी. आयत ABCD द्वारा घिरे चौखानों की संख्या = 10 अतः आयत का(RBSESolutions.com)क्षेत्रफल = 10 वर्ग सेमी. उत्तर यहाँ आयत की लम्बाई और चौड़ाई और क्षेत्रफल के बीच एक नियम भी दिखाई पड़ता है। लम्बाई × चौड़ाई = क्षेत्रफल
= 5 सेमी. × 2 सेमी. = 10 वर्ग सेमी. उत्तर

(ii) वर्ग की लम्बाई = 4 सेमी.
वर्ग की चौड़ाई = 4 सेमी.
वर्ग का क्षेत्रफल = (भुजा)2 = (4)2
= 16 वर्ग सेमी.।

वर्ग ABCD के मध्य घिरे चौखानों की संख्या = 16
अतः वर्ग का क्षेत्रफल = 16 वर्ग सेमी. उत्तर

RBSE Solutions

(iii) आयत की लम्बाई = 7 सेमी.
आयत की चौड़ाई = 3 सेमी.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौडाई
= 7 × 3
= 21 वर्ग सेमी. उत्तर

आयत ABCD के मध्य घिरे चौखानों(RBSESolutions.com)की संख्या = 21
अतः क्षेत्रफल = 21 वर्ग सेमी. उत्तर

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Maths Chapter 14 परिमाप एवं क्षेत्रफल In Text Exercise, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.