RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति are part of RBSE Solutions for Class 6 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 10 गति.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Science
Chapter Chapter 10
Chapter Name गति
Number of Questions Solved 44
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 10 गति

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए:
प्रश्न 1.
वृत्ताकार गति का उदाहरण है
(अ) ट्रेन की गति
(ब) कोल्हू के बैल की गति
(स) सितार के तार की गति
(द) तितली की गति
उत्तर:
(ब) कोल्हू के बैल की गति

प्रश्न 2.
निम्नलिखित गतियों में से कौन-सी गति निश्चित समय अन्तराल पश्चात् नहीं दोहराई जाती है ?
(अ) पेड़ से फल का टूटना
(ब) हृदय की धड़कन
(स) पृथ्वी का अपने अक्ष का घूमना
(द) घड़ी के पेन्डुलम की गति
उत्तर:
(अ) पेड़ से फल का टूटना

प्रश्न 3.
S.I. मात्रक प्रणाली में दूरी का मात्रक है
(अ) किलोग्राम
(ब) मीटर
(स) सेकण्ड
(द) ग्राम
उत्तर:
(ब) मीटर

प्रश्न 4.
कम्पन्न गति का उदाहरण है
(अ) झूले की गति
(ब) पहिए की गति
(स) बस की गति
(द) वीणा के तार की गति
उत्तर:
(द) वीणा के तार की गति

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. घड़ी के पेन्डुलम की गति……….होती है।
  2. वाहन के पहिए की गति……..होती है।
  3. सीधी सड़क पर चलते वाहन की गति……..होती है।
  4. एक किलोमीटर में………मीटर होते हैं।

उत्तर:

  1. आवर्ती गति
  2. वृत्तीय गति
  3. सरल रेखीय गति
  4. 1000

कॉलम-1 व 2 को सुमेलित कीजिए

कॉलम-1 कॉलम-2
1. आवर्त गति (अ) कुम्हार द्वारा चाक को घुमाना
2. वृत्तीय गति (ब) सितार के तार की गति
3. सरल रेखीय गति (स) झूले की गति
4. कम्पन्न गति (द) ऊपर से गेंद का गिरना

उत्तर:
1. (स)
2. (अ)
3. (द)
4. (ब)

लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
सरल रेखीय गति के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
सरल रेखीय गति के उदाहरण

  1. ऊँचाई से गिरता हुआ पत्थर का टुकड़ा।
  2. 100 मी. की दौड़ में दौड़ता हुआ बालक।

प्रश्न 2.
गति किसे कहते हैं ? इसके विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गति (Motion): समय के साथ वस्तु की स्थिति | में परिवर्तन को गति कहते हैं।
गति के विभिन्न प्रकार:

  1. सरल रेखीय गति
  2. वृत्ताकार गति
  3. आवर्त गति
  4. कम्पन्न गति
  5. घूर्णन गति।

प्रश्न 3.
गतिशील लट्टू और कोल्हू के बैल की गति में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
गतिशील लट्टू अपनी अक्ष (कील) के सापेक्ष घृर्णन गति करता है। जबकि कोल्हू का बैल एक वृत्ताकार पथ पर गति करता है अत: यह वृत्ताकार गति करता है।

प्रश्न 4.
जब आप झूला झूलते हैं तो झूला किस प्रकार की गति करता है ?
उत्तर:
झूला आवर्त गति करता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
वक्र रेखा की लम्बाई कैसे ज्ञात कर सकते हैं ? विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वक्र रेखा टेड़ी-मेढ़ी रेखा होती है। इसकी लम्बाई को मीटर स्केल से नहीं मापा जा सकता है। वक्र रेखा को मापने के लिए एक लम्बा धागा लेते हैं। माना कि हमें एक वक्र रेखा “क ख” की लम्बाई ज्ञात करनी है। तो धागे का एक सिरा बिन्दु ‘क’ पर रखते हैं और अब आगे को वक्र रेखा के अनुदिश घुमाते जाते हैं। जब धागा ‘ख’ बिन्दु पर पहुँच जाए तो धागे परे एक चिहन बना देते हैं। अब चिहन से लेकर सिरे तक धागे को मीटर स्केल पर रखकर नाप लेते। हैं। यही वक्र रेखा की लम्बाई होगी।

प्रश्न 2.
आवर्त गति को उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
आवर्त गति—हम घड़ी के पेण्डुलम को हिलते हुए तथा बच्चों को झूला झूलते हुए देखते हैं। इनमें घड़ी का पेण्डुलम तथा झूला गति करते हुए निश्चित समय बाद अपने पथ को दोहराता है। इस प्रकार की गति को आवर्त गति कहते हैं। अत: “ऐसी गति जो निश्चित समय बाद दोहराई। जाती है, आवर्त गति कहलाती है।

प्रश्न 3.
वर्तमान में पार्क में खेल से सम्बन्धित कई प्रकार के उपकरण होते हैं। उनमें कौन-कौन सी गति होती है ?
उत्तर:
पार्क में खेल उपकरण एवं उनमें होने वाली गति

क्र.सं. खेल उपकरण का नाम गति का प्रकार
1. फिसल पट्टी सरल रेखीय गति
2. शी-शॉ का खेल आवर्त गति
3. बच्चों का झूला आवर्त गति
4. झूलने की चकरी वृत्ताकार गति

क्रियात्मक कार्य
प्रश्न 1.
अपने आस-पास की घटनाओं का अवलोकन करके गतिशील वस्तुओं की सूची बनाइए। इनका वर्गीकरण सारणी के अनुसार कीजिए।
कार्य:

क्र.सं. गति के प्रकार वस्तुओं के नाम
1. सरल रेखीय गति सीधी सड़क पर दौड़ रही बस
2. कम्पन्न गति तनी हुई डोरी को झटका देने पर
3. वृत्ताकार गति पत्थर को धागे से बाँधकर चारों ओर घुमाता बालक
4. आवर्त गति घड़ी का पेन्डुलम
5. घूर्णन गति घड़ी की सुई

प्रश्न 2.
गत्ते की लम्बी पट्टी काटिए तथा उस पर ग्राफ पेपर चिपका कर अपना स्केल स्वयं बनाइए।
कार्य:
छात्र स्वयं करें।

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आपने फिसलपट्टी पर फिसलने, झूला झूलने व मेले में चकरी झूलने का आनन्द लिया होगा। क्या इन सभी में एक ही प्रकार की गति है ? (पृष्ठ 85)
उत्तर:
नहीं, इसमें एक ही प्रकार की गति नहीं है। फिसलपट्टी पर फिसलने में सरल रेखीय गति है, झूला झूलने में दोलन/आवर्ती गति है तथा मेले में चकरी झूलने में घूर्णन गति है।

प्रश्न 2.
क्या आप भी सरल रेखीय गति के कुछ अन्य उदाहरण बता सकते हैं ? (पृष्ठ 85)
उत्तर:
सरल रेखीय गति के उदाहरण

  1. सीधी सड़क पर दौड़ती कार
  2. छत से गिरती बॉल
  3. सीधी पटरी पर दौड़ती रेलगाड़ी।
  4. सीधे पाइप में। बहता पानी।
  5. सीधी दिशा में उड़ता पक्षी।

प्रश्न 3.
आपने कोल्हू के बैल को वृत्ताकार पथ में घूमते हुए देखा होगा। चकरी झूले को भी देखा होगा। क्या आप बता सकते हैं कि चकरी झूले में किस प्रकार की गति है ? (पृष्ठ 86)
उत्तर:
चकरी झूले में वृत्ताकार गति है। अत: हम कह सकते हैं कि जब कोई वस्तु एक निश्चित वृत्ताकार पथ में घूमती है, तब यह गति वृत्ताकार गति कहलाती है।

प्रश्न 4.
प्राचीनकाल में एक स्थान से दूसरे स्थान तक की दूरी को कदमों से मापते थे। छोटी दूरियों का अंगुलियों अथवा बालिश्त से मापन करते थे। क्या यह मापन सही था ? (पृष्ठ 88)
उत्तर:
नहीं, यह मापन सही नहीं था क्योंकि अलग-अलग व्यक्तियों के कदमों तथा बालिश्तों में अन्तर होता है।

प्रश्न 5.
हम जानते हैं कि सीधी रेखा की लम्बाई को स्केल से माप सकते हैं। रेखा यदि वक्र है तो उसकी लम्बाई कैसे ज्ञात करेंगे ? (पृष्ठ 89)
उत्तर:
वक्र पर धागा रखकर और फिर धागे को मापकर वक्र रेखा की लम्बाई ज्ञात कर सकते हैं।

क्रियाकलाप

गतिविधि-5 (पृष्ठ 88)
प्रश्न 1.
सारणी का अवलोकन कीजिए। क्या सभी विद्यार्थियों द्वारा ज्ञात की गई पुस्तक की लम्बाई समान है?
उत्तर:
अंगुलियों से मापने पर पुस्तक की लम्बाई समान नहीं है।

प्रश्न 2.
अब आप अपने स्केल से पुस्तक की लम्बाई को सेंटीमीटर में मापिए तथा सारणी में लम्बाई को अंकित कीजिए। क्या सभी विद्यार्थियों द्वारा मापी गई लम्बाई समान है ?
उत्तर:
हाँ, सेंटीमीटर में नापी गई-लम्बाई समान है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
वर्तुल गति है
(अ) सरल रेखीय गति
(ब) वृत्ताकार गति
(स) आवर्त गति
(द) कम्पन्न गति।
उत्तर:
(ब) वृत्ताकार गति

प्रश्न 2.
परेड में सिपाहियों के मार्चपास्ट की गति है
(अ) आवर्त गति
(ब) सरल रेखीय गति
(स) वृत्ताकार गति
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ब) सरल रेखीय गति

प्रश्न 3.
कील पर घूमता हुआ लट्टू किस प्रकार की गति दर्शाता है
(अ) घूर्णन गति
(ब) वृत्ताकार गति
(स) कम्पन्न गति
(द) रेखीय गति
उत्तर:
(अ) घूर्णन गति

प्रश्न 4.
पानी में पत्थर फेंकने पर पानी की सतह पर लहरें उत्पन्न होती हैं, लहरों का ऊपर नीचे होना प्रदर्शित करता है
(अ) रेखीय गति
(ब) वृत्ताकार गति
(स) कम्पन्न गति
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) कम्पन्न गति

प्रश्न 5.
कम्पन्न गति को कहते हैं
(अ) दोलन गति
(ब) रेखीय गति
(स) वृत्तीय गति
(द) आवर्ती गति
उत्तर:
(अ) दोलन गति

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. वस्तुओं को देखकर हम पता लगा सकते हैं कि……….वे हैं। या स्थिर।
  2. सरल रेखा में होने वाली गति को………गति कहते हैं।
  3. वक्र रेखा को……….की सहायता से मापा जा सकता है।
  4. पृथ्वी को अपनी अक्ष पर घूमना……….गति का उदाहरण है।

उत्तर:

  1. गतिशील
  2. सरल रेखीय
  3. धागे
  4. घूर्णन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
किन्हीं दो प्रकार की गतियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. सरल रेखीय गति
  2. वृत्ताकार गति

प्रश्न 2.
वृत्ताकार गति को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
जब कोई वस्तु एक निश्चित वृत्ताकार पथ पर घूमती है तब यह वृत्ताकार गति कहलाती है।

प्रश्न 3.
कम्पन्न करने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. वीणा के तार
  2. गिटार के तारे।

प्रश्न 4.
अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली क्या है ?
उत्तर:
विश्व के सभी देश एक मात्रक प्रणाली का प्रयोग करते हैं, जिसे “अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली” (SI) कहते हैं।

प्रश्न 5.
लम्बाई का SI मात्रक क्या है ?
उत्तर:
मीटर।

प्रश्न 6.
एक मीटर का 100वां भाग क्या कहलाता है ?
उत्तर:
सेन्टीमीटर।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कम्पन्न गति किसे कहते हैं ? कम्पन्न गति किस का उदाहरण है?
उत्तर:
कम्पन्न गति—वह गति जिसमें वस्तु कम्पन्न करती है, उसे कम्पन्न गति कहते हैं। कम्पन्न करती हुई वस्तु के कण निश्चित समय बाद अपने पथ को दोहराते हैं। अतः कम्पन्न गति आवर्त गति का उदाहरण है।

प्रश्न 2.
घूर्णन गति के चार उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
घूर्णन गति के उदाहरण

  1. कुम्हार का घूमता हुआ चाक
  2. कीली पर घूमता हुआ लट्टू
  3. घूमता हुआ बिजली का पंखा
  4. घूमता हुआ साइकिल का पहिया

प्रश्न 3.
प्राचीनकाल में दूरी नापने के लिए क्या करते थे ? क्या ये नाप सही थी ?
उत्तर:
प्राचीनकाल में दूरी नापने के लिए कदमों और बालिश्तों का प्रयोग करते थे। यह नाप गलत थी क्योंकि अलग-अलग व्यक्तियों की बालिश्तों और कदमों की माप अलग-अलग होती हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.

  1. वृत्ताकार गति की उदाहरण सहित परिभाषा दीजिए।
  2. सीधी रेखा में चलती साइकिल में कौन-कौन सी गति होती है नाम लिखिए।

उत्तर:

  1. वृत्ताकार गति-जब कोई वस्तु एक निश्चित वृत्ताकार पथ में घूमती है तो यह गति वृत्ताकार गति कहलाती है।
    उदाहरण

    • पृथ्वी की सूर्य के परितः गति
    • चन्द्रमा की पृथ्वी के परितः गति
  2. सीधी रेखा में चलती साइकिल में दो प्रकार की गति होती है
    • सरल रेखीय गति-जब वह सीधे पथ पर चलती है।
    • घूर्णन गति-साइकिल के पहियों एवं पैडलों की गति।

प्रश्न 2.
दूरी के छोटे बड़े मापकों के नाम तथा उनमें सम्बन्ध लिखिए।
उत्तर:
विश्व के सभी देश एक मात्रक प्रणाली का प्रयोग करते हैं। इस प्रकार लम्बाई (दूरी) का अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक मीटर है। इसका 100वाँ भाग सेंटीमीटर कहलाता है। सेंटीमीटर का 10वाँ भाग मिलीमीटर कहलाता है।
1 मीटर = 100 सेन्टीमीटर
1 सेन्टीमीटर = 10 मिलीमीटर
1 मीटर = 1000 मिलीमीटर
लम्बी दूरियों को किलोमीटर (km) में मापते हैं।
1 किलोमीटर = 1000 मीटर

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 10 गति, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.