RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल are part of RBSE Solutions for Class 6 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 12 बल.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Science
Chapter Chapter 12
Chapter Name बल
Number of Questions Solved 65
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 12 बल

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
रथ को खींचने में घोड़ा किस बल का प्रयोग करता है?
(अ) चुम्बकीय बल
(ब) स्थिर विद्युत बल
(स) घर्षण बल
(द) पेशीय बल
उत्तर:
(द) पेशीय बल

प्रश्न 2.
शुष्क मौसम में ऊनी वस्त्रों को समेटते समय कभी-कभी चिन्गारी के साथ चड़चड़ की आवाज निकलती है, उसका कारण है–
(अ) स्थिर विद्युत बल
(ब) चुम्बकीय बल
(स) गुरुत्वीय बल
(द) पेशीय बल
उत्तर:
(अ) स्थिर विद्युत बल

प्रश्न 3.
बल का मात्रक है
(अ) जूल
(ब) किलोग्राम
(स) न्यूटन
(द) सेकण्ड.
उत्तर:
(स) न्यूटन

प्रश्न 4.
वस्तु पर बल लगाकर किस राशि को नहीं बदल सकते
(अ) गति की दिशा
(ब) चाल
(स) वस्तु का आकार
(द) वस्तु का द्रव्यमान
उत्तर:
(द) वस्तु का द्रव्यमान

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. स्थिर विद्युत आवेशों के मध्य लगने वाले बल को……….. कहते हैं।
  2. सामान्यत: खींचना व धक्का देना…….कहलाता है।
  3. पेड़ से टूट कर फल का गिरना…………बल पर आधारित घटना है।

उत्तर:

  1. स्थिर विद्युत बल
  2. बल
  3. गुरुत्वीय।

कॉलम-IवII को सुमेलित कीजिए

कॉलम-1 कॉलम-II
1. गुरुत्व बल (अ) गति के विपरीत दिशा में सतह द्वारा आरोपित बल
2. पेशीय बल (ब) पृथ्वी का आकर्षण बल
3. घर्षण बल (स) स्थिर आवेश द्वारा आरोपित बल
4. स्थिर विद्युत बल (द) माँसपेशियों द्वारा आरोपित बल

उत्तर:
1. (ब)
2. (द)
3. (अ)
4. (स)

लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
वस्तु को ऊपर फेंकते हैं तो अन्ततः वह नीचे गिरती है, ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
पृथ्वी वस्तु पर एक गुरुत्वीय बल लगाती है जो वस्तु को पृथ्वी की ओर खींचता है इसलिए वस्तु नीचे गिरती है।

प्रश्न 2.
घर्षण बल किस बात पर निर्भर करता है ?
उत्तर:
घर्षण बल परस्पर सम्पर्क में आने वाली सतहों पर निर्भर करता है।

प्रश्न 3.
गुरुत्वीय एवं चुम्बकीय बल में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
गुरुत्वीय बल सभी वस्तुओं पर आरोपित होता है और इन्हें पृथ्वी की ओर आकर्षित करता है, जबकि चुम्बकीय बल केवल चुम्बकीय वस्तुओं पर ही आरोपित होता है।

प्रश्न 4.
बेल का एस.आई. मात्रक लिखिए।
उत्तर:
बल का एस.आई. मात्रक न्यूटन (Newton) है।

प्रश्न 5.
एक पिण्ड पर 5 न्यूटन व 3 न्यूटन मान के दो बल परस्पर विपरीत दिशा में लग रहे हैं तो वस्तु किस दिशा में गति करेगी ?
उत्तर:
5 न्यूटन का बल अधिक है। अतः वस्तु 5 न्यूटन बल की दिशा में गति करेगी।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
बल के प्रभावों को उदाहरणों द्वारा समझाइए।
उत्तर:
बल के निम्नलिखित प्रभाव होते हैं

  1. बल वस्तु की स्थिति में परिवर्तन कर सकता है; जैसे–स्थिर गेंद को किक करके धकेलना।
  2. बल गतिशील वस्तु को रोक सकता है; जैसे–गाड़ी के ब्रेक लगाना।
  3. बल गतिशील वस्तुओं की दिशा बदल सकता है; जैसे-क्रिकेट के खेल में खिलाड़ी तेजी से आती बॉल पर बल्ले से बल लगाकर उसकी दिशा पलट देता है।
  4. बल गतिशील वस्तु की गति में वृद्धि कर सकता है; जैसे–गतिशील फुटबॉल को उसकी गति की दिशा में किक मारने पर उसकी गति और बढ़ जाती है।
  5. बल गतिशील वस्तुओं की गति को धीमा कर सकता है; जैसे–गतिशील वस्तु की विपरीत दिशा में अपेक्षाकृत कम बल लगाकर उसकी गति धीमी कर देते हैं।

प्रश्न 2.
घर्षण बल गति के विपरीत दिशा में कार्य करता है। इसे एक गतिविधि द्वारा दर्शाइए।
उत्तर:
गतिविधि

  • एक छोटी बॉल लेकर उसे चिकने फर्श पर एक निश्चित बल से लुढ़काते हैं।
  • बॉल फर्श पर कितनी दूरी तक जाकर रुक जाती है, वहाँ एक निशान लगा देते हैं।
  • अब फर्श पर थोड़ा रेत बिछाकर यही प्रक्रिया पुनः दोहराते हैं और इस बार भी गेंद के रुकने की जगह पर निशान लगाते हैं।

अवलोकन: हम देखते हैं कि रेत बिछे फर्श पर बॉल जल्दी ही रुक जाती है और बहुत कम दूरी तक जाने पर ही वह अपनी विराम अवस्था में आ जाती है।
निष्कर्ष: इससे स्पष्ट होता है कि फर्श पर बिछा रेत बॉल पर विपरीत दिशा में घर्षण बल आरोपित करता है जो बॉल की गति को कम कर देता है।

प्रश्न 3.
एक प्रयोग द्वारा समझाइए कि बल लगाकर वस्तुओं के आकार में परिवर्तन किया जा सकता है।
उत्तर:
प्रयोग

  • एक गुब्बारा लेकर उसमें हवा भरते हैं।
  • अब गुब्बारे के आकार को नोट कर लेते हैं।
  • अब गुब्बारे को बीच में धीरे-धीरे दबाते हैं और.

पुनः इसके आकार को नोट कर लेते हैं।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल 1
अवलोकन: गुब्बारे का आकार बदल गया है।
निष्कर्ष: बल लगाने से वस्तु के आकार में परिवर्तन होता है।

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
दरवाजा खोलने या बन्द करने के लिए आप क्या करते हैं ? घर, विद्यालय या अन्य किसी स्थान पर बक्से, अलमारी या और किसी भारी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए आप क्या करते हैं ? (पृष्ठ 103)
उत्तर:
हम इन्हें धक्का देते हैं या फिर खींचते हैं।

प्रश्न 2.
विज्ञान की भाषा मेंबल किसे कहते हैं? (पृष्ठ 103)
उत्तर:
विज्ञान की भाषा में बल वह कारक है जो वस्तु की स्थिति, गति, दिशा व आकार में परिवर्तन कर सकता है।

प्रश्न 3.
बल लगने के लिए कितनी वस्तुओं में परस्पर क्रिया होना आवश्यक है ? (पृष्ठ 103)
उत्तर:
बल लगने के लिए दो वस्तुओं में परस्पर क्रिया होना आवश्यक है।

प्रश्न 4.
बल लगाने पर वस्तुओं में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं ? (पृष्ठ 104)
उत्तर:
बल लगाने पर स्थिर वस्तु गतिशील हो सकती है, गतिशील वस्तु स्थिर हो सकती है, गतिशील वस्तु की दिशा परिवर्तित हो सकती है, वस्तु के आकार में परिवर्तन हो सकता है, आदि।

प्रश्न 5.
यदि कोई वस्तु पहले से गतिशील है और उस पर गति की दिशा में बल लगाया जाए तो क्या प्रभाव पड़ता है ? (पृष्ठ 104)
उत्तर:
वस्तु की गति में वृद्धि हो जाती है।

प्रश्न 6.
यदि गतिशील वस्तु पर विपरीत दिशा में बल लगाएँ तो क्या प्रभाव पड़ता है ? (पृष्ठ 105)
उत्तर:
वस्तु की गति धीमी हो जाती है या वस्तु रुक जाती है।

प्रश्न 7.
क्या आप जानते हैं कि फुटबॉल, हॉकी या क्रिकेट के खेल में गेंद की दिशा में परिवर्तन करने के लिए खिलाड़ी क्या करते हैं ? (पृष्ठ 106)
उत्तर:
इन खेलों में खिलाड़ियों द्वारा गेंद की दिशा में परिवर्तन करने के लिए गेंद पर किसी न किसी प्रकार का बल लगाया जाता है।

प्रश्न 8.
पेड़ से टूटकर फल कहाँ गिरता है ? ऊपर की ओर फेंकी गई वस्तुएँ कहाँ गिरती हैं ? ये सब वस्तुएँ पृथ्वी पर क्यों गिरती हैं ? (पृष्ठ 107)
उत्तर:
पेड़ से फल और ऊपर की ओर फेंकी गई वस्तु नीचे की ओर (पृथ्वी) पर गिरती हैं। पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करती है इसलिए ये वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गिरती हैं।

प्रश्न 9.
किसी भारी बक्से को उठाने के लिए हमें क्या करना होगा ? (पृष्ठ 108)
उत्तर:
हमें पेशीय बल लगाना होगा।

प्रश्न 10.
पेशीय बल के कारण आप क्या-क्या कर सकते (पृष्ठ 108)
उत्तर:
गाड़ी को धकेल सकते हैं, बोझा उठा सकते हैं, दरवाजा बन्द व खोल सकते हैं, कुएँ से बाल्टी खींच सकते हैं, आदि।

प्रश्न 11.
यदि फर्श पर गेंद को लुढ़काते हैं तो कुछ दूरी पर जाकर गेंद रुक जाती है। ऐसा क्यों होता है ? (पृष्ठ 108)
उत्तर:
फर्श की सतह, गेंद पर एक बल लगाती है जो गेंद की गति को रोक देता है।

प्रश्न 12.
साइकिल चलाते समय आप जब पैडिल लगाना बन्द कर देते हो तो कुछ दूरी पर जाकर साइकिल रुक जाती है। ऐसा क्यों होता है ? (पृष्ठ 108)
उत्तर:
साइकिल के पहियों एवं मार्ग के बीच एक घर्षण बल उत्पन्न होता है जो साइकिल को रोकने का प्रयास करता है।

प्रश्न 13.
घर्षण बलकिस बात पर निर्भर करता है?(पृष्ठ 108)
उत्तर:
घर्षण बल परस्पर सम्पर्क में आने वाली सतहों पर निर्भर करता है।

प्रश्न 14.
रास्ते में पड़े केले के छिलके पर पैर आने पर हम फिसल क्यों जाते हैं ? (पृष्ठ 108)
उत्तर:
केले का छिलका रास्ते और पैर के बीच उत्पन्न होने वाले घर्षण बल को कम कर देता है जिससे उस पर पैर पड़ने पर हम फिसल जाते हैं।

प्रश्न 15.
बर्फ पर चलना आसान क्यों नहीं है ?(पृष्ठ 108)
उत्तर:
बर्फ और हमारे पैर के बीच घर्षण बल नगण्य हो जाता है जिससे इस पर चलना मुश्किल होता है।

प्रश्न 16.
खुरदरी सतह पर हम आसानी से क्यों चल सकते हैं ? (पृष्ठ 108)
उत्तर:
खुरदरी सतह और हमारे पैरों के बीच पर्याप्त घर्षण बल उत्पन्न होता है जिससे हम आसानी से चल पाते हैं।

क्रियाकलाप

गतिविधि-1 (पृष्ठ 103)
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल 2
चित्र (अ) में एक बालिका दूसरी बालिका को खींच रही है तथा दूसरे चित्र (ब) में लड़का घोड़े को खींच रहा है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल 3
प्रश्न.
सारणी 12.1 तथा उपर्युक्त चित्रों को देखकर बताइए कि बल लगाने के लिए कम से कम कितनी वस्तुओं के बीच परस्पर क्रिया होना आवश्यक है ?
उत्तर:
बल लगाने के लिए कम-से-कम दो वस्तुओं में परस्पर क्रिया (अन्त:क्रिया) होना आवश्यक है। पहले चित्र (अ) में दोनों बालिकाएँ एक-दूसरे से परस्पर क्रिया करती हैं। दूसरे चित्र (ब) में बालक घोड़े पर और घोड़ा बालक पर बल लगा रहा है।

गतिविधि-2 (पृष्ठ 104)
प्रश्न 1.
गेंद की स्थिति में क्या परिवर्तन हु। ?
उत्तर:
गेंद लुढ़कने लगती है और वह उस स्थान से हट जाती है।

प्रश्न 2.
क्या इसकी स्थिति भी बदल जाती है ?
उत्तर:
हाँ, कागज की स्थिति भी बदल जाती है।

गतिविधि-3 (पृष्ठ 105)
प्रश्न 1.
गेंद की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर:
गेंद की गति बढ़ जाती है।

प्रश्न 2.
गाड़ी की गति में क्या परिवर्तन होगा ?
उत्तर:
गाड़ी की गति बढ़ जाएगी।

गतिविधि-4 (पृष्ठ 105)
प्रश्न 1.
मेज की गति में क्या परिवर्तन होता है ?
उत्तर:
दोनों में से जिसका बल अधिक होगा मेज उसकी दिशा में गति करेगी।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल 4

प्रश्न 2.
वस्तु पर दोनों ओर से बल लगाने पर वह वस्तु किस दिशा में गति करेगी ?
उत्तर:
किसी वस्तु पर परस्पर विपरीत दिशा में दो बल कार्यरत होने पर वस्तु अधिक मान के बल की दिशा में गतिशील होगी।

गतिविधि-6 (पृष्ठ 108)
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल 5
प्रश्न 1.
देखिए क्या होता है ?
उत्तर:
कागज के टुकड़े स्केल की ओर आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 2.
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
कागज के टुकड़े कंधे की ओर आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 3.
ऐसा क्यों होता है ?
उत्तर:
स्केल व कंधे को रूखे बालों पर रगड़ने से उसमें स्थिर विद्युत आवेश आ जाता है। इससे विद्युत आवेश बल लगता है। इसी बल के कारण कागज के टुकड़े स्केल या कंघे की ओर आकर्षित होते हैं।

गतिविधि-7 (पृष्ठ 109)
प्रश्न 1.
देखिए, यह कितनी दूरी पर जाकर रुकता है ?
उत्तर:
यह बहुत दूर तक लुढ़कता जाता है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल 6
प्रश्न 2.
पुनः देखिए, यह कितनी दूरी पर जाकर रुकता है?
उत्तर:
कंचा पहली स्थिति से बहुत कम दूरी पर जाकर रुकता है।

गतिविधि-8 (पृष्ठ 109)
प्रश्न.
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हम देखते हैं कि आलपिने चुम्बक की ओर आकर्षित होती हैं।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल 7

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
बल लगने के लिए कितनी वस्तुओं पर परस्पर क्रिया होना आवश्यक है ?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर:
(ब) दो

प्रश्न 2.
बल कार्य कर सकता है
(अ) आकार में परिवर्तन
(ब) गति में परिवर्तन
(स) स्थिति में परिवर्तन
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

प्रश्न 3.
बल का मात्रक न्यूटन इनमें से किसके नाम पर पड़ा?
(अ) आइजेक न्यूटन
(ब) रोनाल्ड रॉस
(स) राबर्ट हुक
(द) राबर्ट ब्राउन
उत्तर:
(अ) आइजेक न्यूटन

प्रश्न 4.
पृथ्वी द्वारा किसी वस्तु पर आरोपित बल है
(अ) चुम्बकीय बल
(ब) घर्षण बल
(स) गुरुत्वाकर्षण बल
(द) स्थैतिक बल
उत्तर:
(स) गुरुत्वाकर्षण बल

प्रश्न 5.
आवेश के कारण उत्पन्न बल है ?
(अ) गुरुत्वाकर्षण
(ब) आवेश बल
(स) घर्षण बल
(द) स्थिर विद्युत बल
उत्तर:
(द) स्थिर विद्युत बल

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. बल लगाने के लिए दो वस्तुओं में परस्पर क्रिया………..होना आवश्यक है।
  2. बल लगाने पर विभिन्न वस्तुओं पर ……………. प्रभाव पड़ता है।
  3. गतिशील वस्तुओं पर गति की दिशा में बल लगाने पर उसकी गति में………… हो जाती है।
  4. पृथ्वी जिस बल से वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है, उसे …………. कहते हैं।

उत्तर:

  1. अंत:क्रिया
  2. अलग-अलग
  3. वृद्धि
  4. गुरुत्वीय बल

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
बल की कोई क्रिया लिखिए।
उत्तर:
अलमारी को बल लगाकर खिसकाना।

प्रश्न 2.
सामान्य भाषा में बल की क्या परिभाषा है ?
उत्तर:
सामान्य भाषा में बल, धक्का देने या खींचने को कहते हैं।

प्रश्न 3.
हवा चलने पर पत्तियाँ और टहनियाँ क्यों हिलने लगती हैं ?
उत्तर:
क्योंकि हवा पत्तियों और टहनियों पर बल लगाती है।

प्रश्न 4.
एक गेंद मैदान में लुढ़क रही है, घर्षण बल की सतह कौन-सी है?
उत्तर:
बॉल और पृथ्वी की सतह दोनों।

प्रश्न 5.
पेशीय बल क्या है ?
उत्तर:
माँसपेशियों द्वारा लगाया गया बल पेशीय बल कहलाती है।

प्रश्न 6.
पेशीय बल का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
घोड़े द्वारा ताँगा खींचना।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कुछ क्रियाकलापों के नाम लिखिए जिनमें बल लगाया जा रहा है?
उत्तर:

  1. अलमारी को धक्का देकर सरकाया जा रहा है।
  2. बैल, बैलगाड़ी खींच रहा है।
  3. हैण्डपम्प चलाकर पानी खींचा जा रहा है।
  4. स्कूटर दौड़ रहा है।

प्रश्न 2.
बल क्या-क्या कार्य कर सकता है ?
उत्तर:
बल निम्नलिखित कार्य कर सकता है

  1. वस्तु की स्थिति में परिवर्तन कर सकता है।
  2. वस्तु की गति में परिवर्तन कर सकता है।
  3. वस्तु की गति की दिशा में परिवर्तन कर सकता है।
  4. वस्तु के आकार एवं आकृति में परिवर्तन कर सकता है।

प्रश्न 3.
पहियों के टायरों में खाँचे क्यों बनाए जाते हैं ?
उत्तर:
चिकनी सड़क पर तेज दौड़ती गाड़ियाँ फिसल सकती हैं। पहियों में खाँचे होने से टायरों और सड़क के बीच अधिक घर्षण बल उत्पन्न होता है जिससे गाड़ियाँ फिसलती नहीं हैं इसीलिए टायरों में खाँचे बनाए जाते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
बल का मात्रक क्या है ? न्यूटन के विषय में लिखिए।
उत्तर:
बल का एस. आई. (S.I.) मात्रक न्यूटन (Newton) है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन ने बल का अध्ययन किया। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण बल एवं गति के नियम दिए थे। न्यूटन के नाम पर ही बल के मात्रक का नाम न्यूटन रखा गया। न्यूटन एक महान गणितज्ञ भी थे। इंग्लैण्ड के निर्धन कृषक परिवार में जन्मे न्यूटन विज्ञान के इतिहास में सबसे अधिक मौलिक तथा प्रभावशाली सिद्धान्तवादी के रूप में जाने जाते हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए–

  1. गुरुत्व बल
  2. स्थिर विद्युत बल
  3. घर्षण बल
  4. चुम्बकीय बल

उत्तर:

  1. गुरुत्व बल–पृथ्वी जिस बल से वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है, इसे गुरुत्व बल कहते हैं।
  2. स्थिर विद्युत बल–स्थिर विद्युत आवेशों के मध्य लगने वाले बल को स्थिर विद्युत बल कहते हैं।
  3. घर्षण बल–जब कोई वस्तु किसी सतह पर गति करती है, तब उस पर सतह द्वारा गति के विपरीत दिशा में एक बल लगाया जाता है। इसे घर्षण बल कहते हैं।
  4. चुम्बकीय बल–चुम्बक के कारण चुम्बकीय पदार्थों पर लगने वाले बल को चुम्बकीय बल कहते हैं।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 बल will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 12 बल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.