RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया are part of RBSE Solutions for Class 6 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Science
Chapter Chapter 16
Chapter Name प्रकाश एवं छाया
Number of Questions Solved 49
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु अपारदर्शी है ?
(अ) काँच
(ब) पानी
(स) मिट्टी का तेल
(द) लकड़ी।
उत्तर:
(द) लकड़ी।

प्रश्न 2.
प्रकाश का कृत्रिम स्रोत है
(अ) सूर्य
(ब) चन्द्रमा
(स) मोमबत्ती
(द) तारे।
उत्तर:
(स) मोमबत्ती

प्रश्न 3.
चन्द्रग्रहण होता है
(अ) अमावस्या को
(ब) पूर्णिमा को
(स) एकादशी को
(द) द्वितीया को
उत्तर:
(ब) पूर्णिमा को

प्रश्न 4.
छाया निर्माण के लिए आवश्यक है
(अ) प्रकाश स्रोत
(ब) अपारदर्शी वस्तु
(स) पर्दा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. प्रकाश ………. रेखा में गमन करता है।
  2. प्रकाश की ………. में ही देखना सम्भव होता है।
  3. लालटेन एक ………… प्रकाश स्रोत है।
  4. ऐसी वस्तुएँ जिनके दूसरी तरफ स्थित वस्तुओं को हम बिल्कुल नहीं देख पाते हैं, उन्हें ………. कहते हैं।

उत्तर:

  1. सीधी
  2. उपस्थिति
  3. कृत्रिम
  4. अपारदर्शी

लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वे वस्तुएँ जिनके आर-पार स्पष्ट देखा जा सकता है, पारदर्शी कहलाती हैं, वे वस्तुएँ जिनके आर-पार नहीं देखा जा सकता, अपारदर्शी कहलाती हैं तथा वे वस्तुएँ जिनके आर-पार अस्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, पारभासी कहलाती हैं।

प्रश्न 2.
सूर्यग्रहण और चन्द्रग्रहण किन तिथियों को होता
उत्तर:
सूर्यग्रहण, अमावस्या के दिन तथा चन्द्रग्रहण पूर्णिमा की रात को होता है।

प्रश्न 3.
चन्द्रग्रहण की स्थिति का नामांकित चित्र बनाओ।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया 1
प्रश्न 4.
छाया बनने के कारण लिखिए।
उत्तर:
जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु पर गिरता है तो वस्तु के पीछे दीवार या पर्दे पर जो आकृति बनती है, उसे छाया कहते हैं। छाया प्रकाश स्रोत के विपरीत दिशा में बनती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रयोग द्वारा समझाइए कि प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है।

  • समान आकार वाले तीन आयताकार गत्ते लीजिए। इन तीनों के ठीक मध्य में एक लोटा छिद्र कीजिए।
  • अब इन्हें चित्रानुसार एक सीध में इस प्रकार रखिए कि तीनों छिद्र एक सरल रेखा में रहें।
  • सबसे पहले वाले गत्ते के सामने एक प्रकाश स्रोत जैसे जलता हुआ बल्ब या मोमबत्ती को रखिए।
  • अपनी आँख को तीसरे गत्ते के छिद्र पर रखकर देखिए।
  • क्या आपकी आँख में प्रकाश आता है ?
    * हाँ।
    RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया 2
  • अब बीच वाले गत्ते को थोड़ा एक तरफ (दाएँ–बाएँ) खिसकाएँ।
  • क्या अब भी आपकी आँख में प्रकाश आता है ?
  • * नहीं। अब आँख में प्रकाश नहीं आता है।
  • ऐसा क्यों होता है ?
    * प्रकाश सीधी रेखा में चलता है। बीच वाले गत्ते को

खिसकाने से प्रकाश के रास्ते में रुकावट आ गई,
इसलिए यह आँख तक नहीं आता है।

प्रश्न 2.
आवश्यक चित्र बनाते हुए सूर्यग्रहण को समझाइए।
उत्तर:
सूर्यग्रहण (Solar Eclipse): जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चन्द्रमा आ जाता है तो सूर्यग्रहण होता है। जब चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी और सूर्य के मध्य आता है तो चन्द्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ने लगती है और सूर्य हमें दिखाई नहीं देता है। इस घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं। पृथ्वी का कुछ भाग चन्द्रमा की प्रच्छाया और कुछ भाग उपछाया में होता है। प्रच्छाया वाले भाग में पूर्ण सूर्यग्रहण व उपछाया वाले भाग में खण्डशः सूर्यग्रहण दिखाई देता है। पूर्ण सूर्यग्रहण के समय सूर्य का बाहरी किनारा एक रिंग की भाँति दिखाई देता है जिसे किरिट कहते हैं।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया 3
प्रश्न 3.
प्रच्छाया व उपछाया में अन्तर स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर:
जब किसी अपारदर्शी वस्तु पर प्रकाश डाला जाता है तो वस्तु की गहरी छाया दीवार या परदे पर पड़ती है, इस गहरी छाया को प्रच्छाया कहते हैं। इस गहरी छाया (प्रच्छाया) के चारों ओर हल्की-सी छाया बनती है, जिसे उपछाया कहते हैं।

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
प्रकाश स्रोतों को प्राकृतिक एवं कृत्रिम प्रकाश स्रोतों में सारणी 16.1 में श्रेणीबद्ध करो। (पृष्ठ 132)
उत्तर:

क्र. सं. प्रकाश स्रोत प्राकृतिक प्रकाश स्रोत कृत्रिम प्रकाश स्रोत
1. टॉर्च
2. बल्ब
3. सूर्य
4. मोमबत्ती
5. चन्द्रमा
6. तारे

प्रश्न 2.
छायाएँ वास्तव में क्या होती हैं ? इनके निर्माण के लिए क्या आवश्यक है ? (पृष्ठ 134)
उत्तर:
छायाएँ किसी अपारदर्शी वस्तु पर प्रकाश पड़ने पर उनके पीछे बनी आकृतियाँ हैं। इनके निर्माण के लिए प्रकाश और अपारदर्शी वस्तुएँ आवश्यक हैं।

क्रियाकलाप

गतिविधि-1 (पृष्ठ 132)
प्रश्न 1.
क्या आपकी आँख में प्रकाश आता है ?
उत्तर:
हाँ।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया 4

प्रश्न 2.
क्या अब भी आपकी आँख में प्रकाश आता है ?
उत्तर:
नहीं। अब आँख में प्रकाश नहीं आता है।

प्रश्न 3.
ऐसा क्यों होता है ?
उत्तर:
प्रकाश सीधी रेखा में चलता है। बीच वाले गत्ते को खिसकाने से प्रकाश के रास्ते में रुकावट आ गई इसलिए यह आँख तक नहीं आता है।

गतिविधि-2 (पृष्ठ 133)
प्रश्न:
अब मोमबत्ती क्यों दिखाई नहीं देती है ?
उत्तर:
पाइप मुड़ा होने के कारण प्रकाश पाइप की दीवारें से टकराकर रुक जाता है। स्पष्ट है कि प्रकाश सीधी रेखा में चलता है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया 5

गतिविधि-3 (पृष्ठ 133)
प्रश्न:
कौन-सी वस्तुओं के पार से आपको बल्ब दिखाई देता है ?
उत्तर:
काँच के गिलास व चश्मा के पार से बल्ब दिखाई देता है।

गतिविधि-4 (पृष्ठ 133)
प्रश्न 1.
क्या आपको बल्ब दिखाई देता है ?
उत्तर:
नहीं। हमें बल्ब बहुत ही कम दिखाई देता है।

प्रश्न 2.
अब आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हमें बल्ब धुंधला-सा दिखाई देता है।

प्रश्न 3.
क्या आप यह पाते हैं कि अब बल्ब हमें पहले की अपेक्षा और अधिक स्पष्ट दिखाई देता है ? परन्तु क्या आप इस चिकने कागज से होकर प्रत्येक वस्तु को पूर्णतः स्पष्ट देख लेते हैं ?
उत्तर:
हाँ। हमें बल्ब पहले की अपेक्षा अधिक स्पष्ट दिखाई देता है किन्तु अन्य वस्तुओं को नहीं देख पाते हैं।

गतिविधि-5 (पृष्ठ 134)
प्रश्न 1.
क्या इस समय भी छाया बनती है ?
उत्तर:
नहीं, अब छाया नहीं बनती है।

प्रश्न 2.
क्या इसके अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु भी चाहिए ?
उत्तर:
हाँ, छाया प्राप्त करने के लिए पर्दा चाहिए।

प्रश्न 3.
अपारदर्शी वस्तु के पीछे पेड़, इमारत अथवा कोई अन्य वस्तु न हो तो क्या तब भी आपको अपने मित्र के हाथ की छाया दिखाई देगी ?
उत्तर:
नहीं। अब छाया दिखाई नहीं देगी।

प्रश्न 4.
क्या अब छाया शीट पर बनती है ?
उत्तर:
हाँ, अब छाया शीट पर बनती है। स्पष्टीकरण-इस प्रकार हम देखते हैं कि छाया केवल परदे पर ही दिखाई दे सकती हैं। फर्श, दीवार, जमीन, मकान या इस प्रकार की अन्य सतह, छायाओं के लिए परदे का कार्य करती हैं।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से दीप्त पिण्ड है|
(अ) दीपक
(ब) विद्युत बल्ब
(स) तारा
(द) मोमबत्ती
उत्तर:
(स) तारा

प्रश्न 2.
चन्द्रमा चमकता है
(अ) स्वयं के प्रकाश से
(ब) सूर्य के प्रकाश से
(स) पृथ्वी के कारण
(द) इनमें कोई नहीं
उत्तर:
(ब) सूर्य के प्रकाश से

प्रश्न 3.
पारदर्शी वस्तु है|
(अ) काँच
(ब) वायु
(स) शुद्ध जल
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

प्रश्न 4.
पारभासी वस्तु है ?
(अ) धुंधला काँच
(ब) गंदला पानी
(स) चिकनाई लगा पतला कागज
(द) ये सभी।
उत्तर:
(द) ये सभी।

प्रश्न 5.
सूर्यग्रहण होता है
(अ) अमावस्या की रात को
(ब) अमावस्या के दिन
(स) पूर्णिमा की रात के
(द) पूर्णिमा के दिन।
उत्तर:
(ब) अमावस्या के दिन

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. किसी वस्तु को देखने के लिए ………… की आवश्यकता होती है।
  2. ………. प्रकाश का सबसे बड़ा स्रोत है।
  3. प्रकाश सदैव …………. में गमन करता है।
  4. काँच, वायु, साफ जल आदि …………… वस्तुएँ हैं।

उत्तर:

  1. प्रकाश
  2. सूर्य
  3. सीधी रेखा
  4. पारदर्शी

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
हमें वस्तुएँ कैसे दिखाई देती हैं ?
उत्तर:
जब वस्तुओं से प्रकाश टकराकर हमारे आँखों में आता है तब हमें वस्तुएँ दिखाई देती हैं।

प्रश्न 2.
दो दीप्त वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. सूर्य
  2. बल्ब

प्रश्न 3.
दो कृत्रिम प्रकाश स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. मोमबत्ती
  2. केरोसिन लैम्प

प्रश्न 4.
प्रकाश पथ कैसा होता है ?
उत्तर:
प्रकाश पथ सरल रेखीय होता है।

प्रश्न 5.
दो अपारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. गत्ता
  2. टिन की चादर

प्रश्न 6.
दो पारभासी वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. घिसा हुआ काँच या
  2. तेल लगा पेपर

प्रश्न 7.
चन्द्रमा रात को चमकता हैयह दीप्त हैया अदीप्त ?
उत्तर:
चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश के कारण चमकता है अत: अदीप्त है।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रकाश के स्रोत लिखिए।
उत्तर:
प्रकाश के स्रोत

  1. सूर्य
  2. चन्द्रमा
  3. विद्युत बल्ब
  4. लालटेन
  5. मोमबत्ती
  6. सी.एफ.एल
  7. ट्यूबलाइट
  8. LED लाइट

प्रश्न 2.
निम्न को परिभाषित कीजिए(क) दीप्त पिण्ड, (ख) छाया।
उत्तर:
(क) दीप्त पिण्ड-जो वस्तुएँ सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं, उन्हें दीप्त पिण्ड कहते हैं। (ख) छाया-जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु पर गिरता है तो वस्तु के पीछे दीवार या पर्दे पर जो आकृति बनती है, उसे छाया कहते हैं।

प्रश्न 3.
चन्द्रग्रहण कैसे होता है और कब दिखाई देता है?
उत्तर:
चन्द्रग्रहण (Lunar Eclipse): चन्द्रमा, पृथ्वी के चारों ओर गति (परिक्रमा) करता हुआ पृथ्वी की छाया में आ जाता है तो चन्द्रग्रहण होता है। अर्थात् सूर्य और चन्द्रमा के मध्य पृथ्वी के आने से चन्द्रग्रहण दिखाई पड़ता है। यह पूर्णिमा की रात में दिखाई देता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी वस्तुओं को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:

(1) पारदर्शी वस्तुएँ (Transparent Things): ऐसी वस्तुएँ जिनके आर-पार प्रकाश अच्छी तरह से गुजर सकता है तथा जिनके दूसरी तरफ स्थित वस्तुओं को हम स्पष्ट देख सकते हैं, उन्हें पारदर्शी कहते। हैं। काँच, वायु, साफ जल, कुछ प्लास्टिक आदि पारदर्शी वस्तुओं के उदाहरण हैं।

(2) अपारदर्शी वस्तुएँ (Non-Transparent Things): ऐसी वस्तुएँ जिनमें से प्रकाश नहीं गुजर सकता है तथा जिनके दूसरी तरफ स्थित वस्तु को हम बिल्कुल नहीं देख पाते हैं, उन्हें अपारदर्शी कहते हैं। धातुएँ, लकड़ी, गत्ता, पत्थर आदि अपारदर्शी वस्तुओं के उदाहरण हैं।

(3) पारभासी वस्तुएँ (Translucent Things): ऐसी वस्तुएँ जो अपने में से प्रकाश को आंशिक रूप से ही गुजरने देती हैं तथा जिनके दूसरी तरफ स्थित वस्तु हमें स्पष्ट 1 दिखाई नहीं देती है, उन्हें पारभासी कहते हैं। जैसे-घिसा हुआ काँच, तेल लगा पेपर, बटर पेपर आदि पारभासी वस्तुओं के उदाहरण हैं।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 16 प्रकाश एवं छाया, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.