RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति are part of RBSE Solutions for Class 6 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Science
Chapter Chapter 3
Chapter Name वस्तुओं की प्रकृति
Number of Questions Solved 50
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए
1. कौन-सी वस्तु चमकीली है ?
(अ) लकड़ी
(ब) चॉक पाउडर
(स) केरोसिन
(द) सोना

2. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु जल में घुलनशील है?
(अ) लकड़ी का बुरादा
(ब) चॉक पाउडर
(स) ग्लूकोज पाउडर
(द) लोहे का बुरादा।

3. निम्नलिखित में से चुम्बकीय वस्तु है
(अ) लकड़ी
(ब) लोहा
(स) काँच
(द) प्लास्टिक

4. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु जल में तैरती है ?
(अ) लकड़ी का गुटका.
(ब) पत्थर
(स) लोहे की कील
(द) सोने की अंगूठी
उत्तर:
1. (द)
2. (स)
3. (ब)
4. (अ)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. वे वस्तुएँ जो चुम्बक की तरफ आकर्षित होती हैं,…………..कहलाती हैं।
  2. लोहे का घनत्व रुई से…………..होता है।
  3. वे वस्तुएँ जिनके आर-पार देखा जा सकता है………..होती हैं।
  4. वे वस्तुएँ जिन्हें आसानी से संपीडित (दबाया) नहीं। किया जा सकता है…………..होती हैं।

उत्तर:

  1. चुम्बकीय
  2. अधिक
  3. पारदर्शी
  4. कठोर

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वस्तुओं को संपीड्यता के आधार पर कठोर एवं नर्म वस्तुओं में वर्गीकृत कीजिए। हल, स्पंज, हथौड़ा, कंचा, रुई, रबड़, कुर्सी, गुलाबजामुन।
उत्तर:
कठोर वस्तुएँ: हल, हथौड़ा, कंचा, कुर्सी।.
नर्म वस्तुएँ: स्पंज, रुई, रबड़, गुलाबजामुन ।

प्रश्न 2.
तीन प्राकृतिक वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्राकृतिक वस्तुएँ-लकड़ी, जल, रेत

प्रश्न 3.
अचुम्बकीय वस्तु किसे कहते हैं ?
उत्तर:
ऐसी वस्तुएँ जो चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होती हैं, अचुम्बकीय वस्तुएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 4.
शीतल पेय पदार्थों में कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग किस गुण के आधार पर होता है ?
उत्तर:
शीतल पेय पदार्थों में कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग इनकी विलेयता के गुण के आधार होता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
पारदर्शी, अपारदर्शी एवं पारभासी किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
पारदर्शी (Transparent)-वे वस्तुएँ जिनके आर-पार स्पष्ट देखा जा सकता है, पारदर्शी कहलाती हैं; जैसे__स्वच्छ काँच, स्वच्छ जल आदि।

अपारदर्शी (Non-transparent)-वे वस्तुएँ जिनके आर-पार नहीं देखा जा सकता है, अपारदर्शी कहलाती हैं; जैसे-दर्पण, लकड़ी, लोहा आदि।

पारभासी (Translucent)-ऐसी वस्तुएँ जिनके आर-पार अस्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, पारभासी कहलाती हैं; जैसे-प्लास्टिक की पतली शीट, कागज की शीट आदि।

प्रश्न 2.
ताँबे के लोटे को खुले वातावरण में रखने पर चमक कम हो जाती है, क्यों ?
उत्तर:
ताँबा एक धातु है जिसकी अपनी एक विशिष्ट चमक होती है। जब ताँबे के लोटे को कुछ दिनों के लिए खुली हवा में रख दें, तो ताँबा वायु और नमी के सम्पर्क में रहता है। जिससे ताँबे का संक्षारण (Corrosion) होने लगता है जिसके कारण ताँबे के लोटे की चमक कम हो जाती है।

प्रश्न 3.
पदार्थ के चुम्बकीय गुण को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
जब लोहे से बनी किसी वस्तु को या आलपिन को चुम्बक के समीप लाया जाता है तो ये चुम्बक की ओर आकर्षित होती हैं। इस प्रकार लोहे की बनी वस्तुओं का चुम्बक की ओर आकर्षित होने का गुण चुम्बकीय गुण कहलाता है। उदाहरण के लिए सुई को चुम्बक के पास लाने पर यह चुम्बक से चिपक जाती है।

प्रश्न 4.
लोहे की कील पानी में डूब जाती है जबकि कागज की नाव पानी में तैरती है, क्यों ? समझाइए।
उत्तर:
कोई वस्तु पानी में तभी तैरती है जब उसका घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है। लोहे की कील का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक होता है, इसलिए यह पानी में डूब जाती है। दूसरी ओर कागज का घनत्व पानी के घनत्व से बहुत कम होता है, इसलिए कागज की बनी नाव पानी पर तैरती है।

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
क्या सभी वस्तुओं की आकृति, रंग और गुण समान होते हैं ? (पृष्ठ19)
उत्तर:
नहीं। सभी वस्तुओं की आकृति, रंग और गुण समान नहीं होते हैं। वस्तुएँ एक-दूसरे से भिन्न होती हैं।

प्रश्न 2.
हम वस्तुओं के समूह क्यों बनाते हैं ? (पृष्ठ19)
उत्तर:
हम वस्तुओं के समूह अपनी आवश्यकता एवं सुविधा के लिए बनाते हैं ताकि ये एक-दूसरे में मिश्रित न हों।

प्रश्न 3.
वस्तुएँ किन-किन पदार्थों की बनी होती हैं ? (पृष्ठ19)
उत्तर:
वस्तुएँ विभिन्न पदार्थों की बनी होती हैं; जैसे-धातु, लकड़ी, कागज, मिट्टी, प्लास्टिक, रबड़, सूत आदि ।

प्रश्न 4.
क्या आपने कभी सोचा है कि हम पानी पीने के लिए कपड़े से बने गिलास को काम में क्यों नहीं ले सकते हैं? या कागज से बनी वस्तुओं का उपयोग पानी भरने के लिए क्यों नहीं किया जाता है ? (पृष्ठ21)
उत्तर:
हम पानी पीने के लिए कपड़े से बने गिलास को काम में नहीं ला सकते क्योंकि कपड़े में महीन छिद्र होते हैं। इस कारण इससे बने गिलास में पानी रुक नहीं पाएगा और हम गिलास को भर ही नहीं पाएँगे। इसी प्रकार कागज पर पानी डालने पर वह गलने लगता है अतः हम कागज की बनी। वस्तुओं को पानी भरने के लिए उपयोग नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न 5.
आपने देखा होगा कि जब आलपिन या लोहे से बनी चाबी के समीप चुम्बक को ले जाया जाता है तो ये वस्तुएँ चुम्बक की ओर आकर्षित होती हैं। जबकि यही क्रिया अन्य वस्तुओं; जैसे-पत्थर के टुकड़े, पेंसिल, प्लास्टिक का पेन आदि के साथ करते हैं। तो हम देखते हैं। कि ये वस्तुएँ चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होती हैं। ऐसा क्यों होता है? (पृष्ठ23)
उत्तर:
कुछ वस्तुएँ ऐसी धातुओं की बनी होती हैं जो चुम्बक की ओर आकर्षित होती हैं, इन्हें चुम्बकीय वस्तु कहते हैं। कुछ वस्तुओं को चुम्बक अपनी ओर आकर्षित नहीं करती, उन्हें अचुम्बकीय वस्तुएँ कहते हैं।

प्रश्न 6.
क्या दर्पण के आर-पार किसी वस्तु को देख सकते हैं? (पृष्ठ 24)
उत्तर:
नहीं। दर्पण के आर-पार किसी वस्तु को नहीं देखा जा सकता है।

प्रश्न 7.
ऐसी कौन-कौन सी वस्तुएँ हैं जिनके आर-पार आप देख सकते हैं ? (पृष्ठ24)
उत्तर:
काँच, स्वच्छ पानी, पारदर्शी पॉलीथीन शीट आदि ।

प्रश्न 8.
घनत्व क्या होता है ? (पृष्ठ 25)
उत्तर:
किसी वस्तु के एकांक क्षेत्रफल/आयतन में उपस्थित द्रव्यमान को उसका घनत्व कहते हैं।

क्रियाकलाप

गतिविधि-3 (पृष्ठ 21)
प्रश्न.
इनमें से कौन-सी वस्तु चमकीली है ?
उत्तर:
स्टील की थाली।

 

गतिविधि-5 (पृष्ठ 23)
प्रश्न.
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हम देखते हैं कि आलपिन चुम्बक की ओर आकर्षित होती हैं, जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं।
निष्कर्ष-हम कह सकते हैं कि आलपिन चुम्बकीय है तथा लकड़ी का बुरादा अचुम्बकीय है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति 1

गतिविधि-6 (पृष्ठ 23)
प्रश्न.
आय क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हम देखते हैं कि बीकर B व C में चीनी व नमक पूर्ण रूप से घुल जाते हैं तथा स्पष्ट विलयन दिखाई देता है, जबकि A व D में चॉक का पाउडर व रेत बीकर के पेंदे में दिखाई देती है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति 2
स्पष्टीकरण-इससे स्पष्ट होता है कि कुछ ऐसी वस्तुएँ होती हैं, जो जल में पूर्ण रूप से घुल जाती हैं वे विलेयशील (Soluble) होती हैं; जैसे-चीनी, नमक आदि। जबकि कुछ वस्तुएँ जो जल में नहीं घुलती हैं वे अविलेयशील होती हैं; जैसे-चॉक का पाउडर, रेत आदि।

गतिविधि-7 (पृष्ठ 24)
प्रश्न.
क्या आपको बाहर सेटॉर्च की रोशनी दिखाईदेती है?
उत्तर:
बाल्टी के बाहर से देखने पर टॉर्च की रोशनी स्पष्ट दिखाई नहीं देती हैं अर्थात् धुंधला दिखाई देता है ऐसी वस्तुएँ पारभासी होती हैं।
स्पष्टीकरण-कुछ वस्तुएँ ऐसी होती है जिनके आर-पार स्पष्ट नहीं देख पाते हैं।

गतिविधि-8 (पृष्ठ 25)
प्रश्न.
अपने आस-पास की वस्तुओं को लेकर उन्हें पानी में डालकर पता कीजिए कि कौन-सी वस्तुएँ पानी में तैरती हैं तथा कौन-सी डूब जाती हैं ? इनकी
अलग-अलग सूची बनाइए।
उत्तर:
तैरने वाली वस्तुएँ: लकड़ी, पेड़-पौधों के तिनके, पत्तियाँ, प्लास्टिक की गेंद, प्लास्टिक का पेन, पेंसिल, रबड़ का छल्ला, बर्फ का टुकड़ा आदि।
डूबने वाली वस्तुएँ: लोहे की कील, सुई, चम्मच, कंकड़, काँच की गोली, आलपिन, पत्थर का टुकड़ा, धातु की अँगूठी, सिक्का आदि।

गतिविधि-9 (पृष्ठ 25)
प्रश्न.
कौन-सा अधिक भारी है ?
उत्तर:
रेत वाला डिब्बा, रुई वाले डिब्बे से अधिक भारी है। स्पष्टीकरण-समान आयतन के डिब्बों में भरी रुई तथा रेत में से, रेत का द्रव्यमान अधिक है।

 

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
1. निम्नलिखित में से प्राकृतिक वस्तु है
(अ) पत्ती
(ब) पौधा
(स) लकड़ी
(द) ये सभी

2. निम्नलिखित में से कृत्रिम वस्तु है
(अ) प्लास्टिक की बाल्टी
(ब) टायर
(स) ब्लेड
(द) ये सभी

3. निम्नलिखित में से धातु है
(अ) सोना
(ब) लकड़ी
(स) मिट्टी
(द) कोयला

4. कठोर वस्तु है
(अ) काँच की गोली
(ब) गुब्बारा
(स) गुंथा हुआ आटा
(द) ऊन

5. निम्नलिखित में से अचुम्बकीय वस्तु है
(अ) प्लास्टिक का पेन
(ब) कंघी
(स) रबड़
(द) ये सभी
उत्तर:
1. (द)
2. (द)
3. (अ)
4. (अ)
5. (द)

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

  1. कुछ वस्तुएँ चमकीली तथा कुछ……………..होती हैं।
  2. जल में घुलने वाली वस्तुओं को……………कहते हैं।
  3. मानव द्वारा निर्मित वस्तुओं को……..वस्तुएँ कहते हैं।
  4. आलपिन चुम्बकीय है तथा लकड़ी का बुरादा……..है।

उत्तर:

  1. चमक रहित
  2. विलेय
  3. कृत्रिम
  4. अचुम्बकीय

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दो मानव निर्मित वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. गिलास
  2. पेन

प्रश्न 2.
दो चमक युक्त वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. स्टील की थाली
  2. सोने की अँगूठी

प्रश्न 3.
दो धातुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. ऐलुमिनियम
  2. लोहा

प्रश्न 4.
दो संपीड्य वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. रबड़ की गेंद
  2. रसगुल्ला

प्रश्न 5.
चुम्बकीय वस्तु तथा अचुम्बकीय वस्तु का उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
चुम्बकीय वस्तु-सेफ्टीपिन,
अचुम्बकीय वस्तु-प्लास्टिक पेन ।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्राकृतिक और कृत्रिम वस्तुओं से आप क्या समझते हैं ? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
वे वस्तुएँ जो हमें प्रकृति (पादप एवं जन्तु) से प्राप्त होती हैं, उन्हें प्राकृतिक वस्तु कहते हैं। जैसे-लकड़ी। वे वस्तुएँ जो मनुष्य द्वारा बनायी जाती हैं, उन्हें मानव निर्मित या कृत्रिम वस्तुएँ कहते हैं। जैसे-मिट्टी का घड़ा।

प्रश्न 2.
दो उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए कि पदार्थों का उपयोग उनके गुणों के आधार पर किया जाता है।
उत्तर:
निम्न उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि पदार्थों का उपयोग उनके गुणों के आधार पर किया जाता है

  1. लकड़ी का बर्तन बनाकर उसमें खाना नहीं पकाया जा सकता क्योंकि लकड़ी आग से जल जाएगी।
  2. कागज के बर्तन में पानी नहीं भरा जा सकता क्योंकि कागज पानी से गल जाएगा।

प्रश्न 3.
किसी वस्तु की कठोरता एवं नर्म होने के गुण को कैसे पता कर सकते हैं ? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
ऐसी वस्तुएँ जिनको आसानी से दबाया या संपीडित नहीं किया जा सकता है, कठोर वस्तु कहलाती है; जैसे-लकड़ी का गुटका। ऐसी वस्तुएँ जिनको आसानी से संपीडित किया जा सकता है, वे नर्म होती हैं; जैसे-मक्खन ।

प्रश्न 4.
चुम्बकीय गुण के आधार पर वस्तुएँ कितने प्रकार की होती हैं ? समझाइए।
उत्तर:
चुम्बकीय गुण के आधार पर वस्तुएँ निम्नांकित दो प्रकार की होती हैं
(i) चुम्बकीय वस्तुएँ: ऐसी वस्तुएँ जो चुम्बक के सम्पर्क में आने पर चुम्बक की ओर आकर्षित होती हैं, चुम्बकीय वस्तुएँ कहलाती हैं। जैसे-लोहे से बनी वस्तुएँ।
(ii) अचुम्बकीय वस्तुएँ: ऐसी वस्तुएँ जो चुम्बक के सम्पर्क में आने पर चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होती हैं, अचुम्बकीय वस्तुएँ कहलाती हैं। जैसे-लकड़ी की वस्तुएँ।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
विलेयता एवं अविलेयता से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
कुछ वस्तुएँ; जैसे-नमक, चीनी आदि पानी में घुल जाती हैं, जबकि कुछ वस्तुएँ; जैसे-रेत, लकड़ी का बुरादा आदि पानी में नहीं घुलती हैं। ऐसी वस्तुओं को क्रमशः विलेय तथा अविलेय कहते हैं। वस्तुओं के इन गुणों को क्रमशः विलेयता और अविलेयता कहते हैं।

कुछ द्रव; जैसे नींबू का रस पानी में पूर्णत: मिश्रित हो जाते हैं, जबकि कुछ द्रव; जैसे-केरोसिन, सरसों का तेल आदि पानी में पूर्णत: मिश्रित नहीं होते हैं। इसी प्रकार ऑक्सीजन गैस जल में आंशिक रूप से विलेय होती है, जबकि नाइट्रोजन और मैथेन गैस जल में पूर्णत: अविलेय होती हैं। कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस जल में घुलनशील होती है। इसलिए इसका उपयोग शीतल पेय पदार्थों में किया जाता है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण लिखिए

  1. संपीड्य-असंपीड्य
  2. पारदशी-पारभासी
  3. तैरने वाली-डूबने वाली

उत्तर:

  1. संपीड्य: पनीर, रुई।
    असंपीड्य: लकड़ी का बेलन, लोहे की कील।
  2. पारदर्शी: शीशा, स्वच्छ पानी।
    पारभासी: पॉलीथीन की चादर, फाइवर शीट।
  3. तैरने वाली वस्तु: कागज, लकड़ी।
    डूबने वाली वस्तु: लोहे की कील, मिट्टी।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 3 वस्तुओं की प्रकृति, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.