RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर is part of RBSE Solutions for Class 6 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Social Science
Chapter Chapter 6
Chapter Name महाद्वीप और महासागर
Number of Questions 57
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर

पाठठात गतिविधि-आधारित प्रश्न

क्या आप जानते हैं ?

प्रश्न 1.
विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से एशिया महाद्वीप की स्थिति को स्पष्ट कीजिए। (पृष्ठ सं. 43)
उत्तर:
जनसंख्या की दृष्टि से एशिया महाद्वीप विश्व का प्रमुख महाद्वीप है। विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या एशिया महाद्वीप में निवास करती है। इस महाद्वीप में जनसंख्या का सर्वाधिक संकेन्द्रण दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में मिलता है।

प्रश्न 2.
अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज किसने की तथा इस पर सबसे पहले किसने कदम रखा ? (पृष्ठ सं. 45)
उत्तर:
अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज कैप्टन जेम्स कुक ने सन् 1773 में की थी। जबकि इस महाद्वीप पर सबसे पहला कदम जॉन डेविस ने सन् 1821 में रखा था।

आओ करके देखें

प्रश्न 1.
एशिया के दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित अधिक जनसंख्या वाले देशों के नाम बताइए। (पृष्ठ सं. 43)
उत्तर:
एशिया के दक्षिणी भाग में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सर्वाधिक जनसंख्या संकेन्द्रण वाले देश हैं। भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा बड़ा देश है। दक्षिण-पूर्वी भाग में इण्डोशिया, चीन और जापान जनसंख्या की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन इसी क्षेत्र में आता है।

प्रश्न 2.
एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में पाये जाने वाले विभिन्न जीवों की सूची बनाइए।’ (पृष्ठ सं. 44)
उत्तर:
एशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु मिलती है तथा उच्चावच स्वरूप में भिन्नता है, जिसके कारण यहाँ कई प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं अतएव यहाँ छोटे-बड़े सभी प्रकार के जीव-जन्तु पाये जाते हैं। बड़े जीवों में हाथी, शेर, गैंडा, बारहसिंघा, जेब्रा, हिरण, लोमड़ी आदि तथा अनेक छोटे जीव-जन्तु मिलते हैं। अफ्रीका महाद्वीप में दो सींग वाला गैंडा, जेब्रा, हिरण, अफ्रीकी शेर, हाथी के साथ अन्य छोटे-बड़े जीव मिलते हैं।

प्रश्न 3.
विश्व के रूपरेखा मानचित्र में भूमध्य सागर, केस्पियन सागर व यूराल पर्वत को दर्शाइए। (पृष्ठ सं. 46)
उत्तर:
विश्व के रूपरेखा मानचित्र में भूमध्य सागर, कैस्पियन सागर व यूराल पर्वत की स्थिति निम्नानुसार है।
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर 1

प्रश्न 4.
आस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं | पश्चिम में स्थित सागरों/महासागरों के नाम बताइए। (पृष्ठ सं. 47)
उत्तर:
आस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर एवं दक्षिण पूर्व में प्रशान्त महासागर तथा पश्चिम में हिन्द महासागर फैला हुआ है।

प्रश्न 5.
विश्व के रूपरेखा मानचित्र में विभिन्न महाद्वीपों को दर्शाइए। (पृष्ठ सं. 47)
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर 2

प्रश्न 6.
विश्व के रूपरेखा मानचित्र में अटलाण्टिक महासागर के पूर्व एवं पश्चिम में स्थित महाद्वीपों को दर्शाइए। (पृष्ठ सं. 48)
उत्तर:
अटलांटिक महासागर के पूर्व में यूरोप एवं अफ्रीका महाद्वीप तथा पश्चिम में उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप स्थित हैं। इन्हें निम्न रेखाचित्र में दर्शाया | गया है
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर 3

प्रश्न 7.
विश्व के रूपरेखा मानचित्र में महासागरों एवं उनमें स्थित प्रमुख सागरों, खाड़ियों व द्वीपों को दर्शाइए। (पृष्ठ सं. 48)
उत्तर:
विश्व के मानचित्र में महसागरों, सागरों, खाड़ियों व द्वीपों को निम्नानुसार दर्शाया गया है
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर 4

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए

(i) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है
(क) अफ्रीका
(ख) उत्तरी अमेरिका
(ग) एशिया
(घ) यूरोप।
उत्तर:
(ग) एशिया

(ii) सबसे गहरा गर्त किस महासागर में है
(क) प्रशान्त महासागर
(ख) अटलांटिक महासागर
(ग) आर्कटिक महासागर
(घ) हिन्द महासागर
उत्तर:
(क) प्रशान्त महासागर

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(अ) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को ……….. भी कहा जाता है।
(ब) यूरोप और एशिया महाद्वीप का संयुक्त नाम ……… है।
(स) अंग्रेजी के S अक्षर के समान ……… महासागर है।
(द)उत्तरी ध्रुव पर ……… महासागर स्थित है।
उत्तर:
(अ) ऑशेनिया
(ब) यूरेशिया
(स) अटलांटिक
(द) आर्कटिक।

प्रश्न 3.
फेजेण्डा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
कॉफी बागानों को ब्राजील में फेजेण्डा कहते हैं।

प्रश्न 4.
व्यापार की दृष्टि से सबसे अधिक व्यस्त महासागर कौन-सा है और क्यों ?
उत्तर:
उत्तरी अटलांटिक महासागर समुद्री व्यापार की दृष्टि से सबसे व्यस्त महासागर है। इसका प्रमुख कारण यह है कि यह महासागर दो विकसित महाद्वीपों (यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका) के मध्य स्थित है।

प्रश्न 5.
‘महान झील क्षेत्र’ किस महाद्वीप में स्थित है ? इसकी प्रमुख झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
‘महान झील क्षेत्र’ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। महान झील क्षेत्र की प्रमुख झीलें सुपीरियर, मिशीगन, हृयूरन, ईरी और ओन्टेरियो हैं।

प्रश्न 6.
किस महाद्वीपका अधिकांश भाग उष्णकटिबन्धीय जलवायु में आता है ? कारण बताइए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्धीय जलवायु में आता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों इस महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।

प्रश्न 7.
एशिया महाद्वीप में पाई जाने वाली किन्हीं चार विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पृथ्वी के समस्त स्थलीय भाग के कुल क्षेत्रफल के लगभग 30 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है। इस महाद्वीप की प्रमुख चार विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  • एशिया महाद्वीप में विश्व की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या निवास करती है। अधिकतम जनसंख्या के दो बड़े देश चीन और भारत इसी महाद्वीप में स्थित हैं।
  • विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला हिमालय श्रेणी इसी महाद्वीप में है जिसका सर्वोच्च पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट है।
  • विश्व का सबसे नीचा स्थान मृत सागर इसी महाद्वीप में है जो समुद्र तल से 418 मीटर नीचा है।
  • तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप में है जो विश्व का सबसे ऊँचा पठार है।।

प्रश्न 8.
विश्व में कितने महासागर हैं ? इनका संक्षिप्त में परिचय दीजिए।
उत्तर:
विश्व में चार महासागर हैं। इनका संक्षिप्त परिचय निम्न प्रकार हैं

(i) प्रशान्त महासागर- यह सबसे बड़ा महासागर है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग एक तिहाई भाग पर फैला है। इसका क्षेत्रफल सातों महाद्वीपों के सम्मिलित क्षेत्रफल से भी अधिक है। यह महासागर एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अण्टार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों से घिरा हुआ है। इसमें कई महत्वपूर्ण द्वीप पाये जाते हैं। इस महासागर में विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना है जिसकी गहराई लगभग 11 किलोमीटर है। इस महासागर के किनारे ज्वालामुखी एवं भूकम्प की पेटियाँ स्थित हैं।

(ii) अटलांटिक महासागर- आकार की दृष्टि से यह विश्व का दूसरा बड़ा महासागर है। इस महासागर में डागर बैंक एवं ग्राण्ड बैंक नामक दो बड़े मत्स्य पकड़ने के प्रमुख केन्द्र हैं। अटलांटिक महासागर का मध्यवर्ती भाग उत्थित कटक के रूप में है। उत्तरी अटलांटिक महासागर विश्व को व्यस्ततम समुद्री जल मार्ग है।

(iii) हिन्द महासागर- हिन्द महासागर भारत के दक्षिण में स्थित है। यह चारों ओर से महाद्वीपों से घिरा है। पूर्व एवं पश्चिम में इसका सम्बन्ध प्रशान्त महासागर एवं अटलांटिक महासागर से है। इस महासागर में कई छोटे-बड़े द्वीप स्थित हैं।

(iv) आर्कटिक महासागर- यह सबसे छोटा महासागर है। जो उत्तरी ध्रुव के चारों ओर फैला हुआ है। यह एक बर्फीला महासागर है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(i) प्रथम श्रेणी के भू-आकार है
(क) पर्वत एवं पठार
(ख) महाद्वीप एवं महासागर
(ग) जलप्रपात एवं नदियाँ
(घ) महासागरीय गर्त एवं खाई।
उत्तर:
(ख) महाद्वीप एवं महासागर

(ii) विश्व का सबसे बड़ा पठार है
(क) विन्ध्य पठार
(ख) तिब्बत का पठार
(ग) कोलम्बिया का पठार
(घ) मैक्सिको का पठार
उत्तर:
(ख) तिब्बत का पठार

(iii) ‘कालाहारी मरुस्थल’ पाया जाता है
(क) अफ्रीका में
(ख) एशिया में
(ग) आस्ट्रेलिया में
(घ) दक्षिण अमेरिका में।
उत्तर:
(क) अफ्रीका में

(iv) विश्व की सबसे लम्बी नदी है
(क) गंगा
(ख) यांग्टिसी
(ग) कांगो
(घ) नील।
उत्तर:
(घ) नील।

(v) विक्टोरिया झील स्थित है
(क) यूरोप में
(ख) एशिया में
(ग) आस्ट्रेलिया में
(घ) अफ्रीका में।
उत्तर:
(घ) अफ्रीका में।

(vi) उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदी है
(क) मरे-डार्लिंग
(ख) नील
(ग) मिसीसिपी
(घ) कांगो।
उत्तर:
(ग) मिसीसिपी

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर 5
उत्तर:
(i) (र)
(ii) (य)
(iii) (अ)
(iv) (ब)
(v) (स)
(i) (द).

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) यूराल पर्वत एशिया और ……… को अलग करता है।
(ख) विश्व का सबसे नीचा स्थान …….. है।
(ग) अफ्रीका की सबसे बड़ी झील ……… है।
(घ) अलास्का पर्वत श्रेणी में माउण्ट ……. सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।।
उत्तर:
(क) यूरोप
(ख) मृत सागर
(ग) विक्टोरिया
(घ) देनाली।

अतिलघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पृथ्वी के कितने भाग पर स्थल व जल मंडल है?
उत्तर:
पृथ्वी के लगभग 29 प्रतिशत भाग पर स्थल मंडल व लगभग 71 प्रतिशत भाग पर जलमंडल पाया जाता है।

प्रश्न 2.
विश्व में किस क्षेत्र को ‘ धरती के फेफड़े’ कहते हैं।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में अमेजन बेसिन में ऊष्णाई वन क्षेत्र को ‘ धरती के फेफड़े’ कहते हैं।

प्रश्न 3.
हिन्द महासागर के प्रमुख द्वीपों के नाम बताइए।
उत्तर:
हिन्द महासागर के प्रमुख द्वीप अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मारीशस, मेडागास्कर एवं श्रीलंका आदि हैं।

प्रश्न 4.
किसी क्षेत्र में मौसमी दशाओं की लम्बी अवधि तक समरूपता क्या कहलाती है?
उत्तर:
उस क्षेत्र की जलवायु कहलाती है।

प्रश्न 5.
द्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर:
जलीय भागों से घिरा छोटा स्थलीय भाग ‘द्वीप’ कहलाता है।

प्रश्न 6.
कैनियन’ से आप क्या समझते हो?
उत्तर:
नदी द्वारा शुष्क क्षेत्रों में निर्मित तेज ढाल वाली घाटी कैनियन कहलाती है।

प्रश्न 7.
दो बड़े जल क्षेत्रों को जोड़ने वाला पतला क्षेत्र किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
जल संधि।

प्रश्न 8.
कटक किसे कहते हैं?
उत्तर:
महासागरों के बीच में उत्थित तीव्र ढाल वाला स्थलीय भाग कटक कहलाता है।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विश्व में कितने महाद्वीप हैं? इनके नाम लिखिए।
उत्तर:
विश्व में सात महाद्वीप हैं जिनके नाम निम्नानुसार हैं

  • एशिया महाद्वीप
  • अफ्रीका महाद्वीप
  • यूरोप महाद्वीप
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
  • दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप
  • अण्टार्कटिका महाद्वीप।

प्रश्न 2.
एशिया महाद्वीप की सीमाएँ बताइए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप स्वेज नहर और लाल सागर द्वारा अफ्रीका महाद्वीप से अलग होता है। इसके पूर्व में प्रशान्त महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। यूराल पर्वत इसे यूरोप महाद्वीप से अलग करता है।

प्रश्न 3.
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वतीय क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
एटलस पर्वत श्रेणी मोरक्को से ट्यूनीशिया तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है। तंजानिया में किलीमन्जारो पर्वत और केन्या में केन्या पर्वत प्रमुख ज्वालामुखी क्षेत्र हैं। किलीमन्जारो अफ्रीका को सर्वोच्च स्थान है।

प्रश्न 4.
उत्तरी अमेरिका में प्रमुख देश कौन-से हैं ? इसकी सीमाएँ भी बताइए।
उत्तर:
उत्तरी अमेरिका के प्रमुख देश कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको हैं। उत्तरी अमेरिका के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी, पूर्व में अटलाण्टिक महासागर और पश्चिम में प्रशान्त महासागर है।

प्रश्न 5.
प्रशान्त महासागर के तटीय भाग को ‘अग्नि मेखला’ क्यों कहते हैं ?
उत्तर:
प्रशान्त महासागर के चारों ओर भूकम्प एवं ज्वालामुखी क्षेत्र पाये जाते हैं जिसे ‘परि-प्रशान्त महासागरीय पेटी’ कहते हैं। विश्व के लगभग 60 प्रतिशत से अधिक भूकम्प और ज्वालामुखी उद्गार इसी भाग में होते हैं। अतएव इसे ‘अग्नि मेखला’ कहते हैं।

प्रश्न 6.
आर्कटिक महासागर के बारे में संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
यह विश्व का सबसे छोटा महासागर है जो उत्तरी ध्रुव पर फैला है। यह बर्फीला महासागर है। यह बेरिंग जलसन्धि द्वारा प्रशान्त महासागर से तथा डेनमार्क जल सन्धि द्वारा अटलाण्टिक महासागर से जुड़ा हुआ है। इसकी स्थलीय सीमा यूरेशिया, उत्तरी अमेरिका तथा ग्रीनलैण्ड से मिलती है।

प्रश्न 7.
यूरोप महाद्वीप की सीमाओं का निर्धारण किसके द्वारा किया गया है।
उत्तर:
यूरोप महाद्वीप की सीमाओं का निर्धारण स्थल व जल दोनों के द्वारा किया गया है। इसकी उत्तरी सीमा आर्कटिक 1 महासागर, दक्षिणी सीमा भूमध्य सागर, पश्चिमी सीमा अटलांटिक महासागर के द्वारा जबकि पूर्वी सीमा स्थलीय सीमा के रूप में यूराल पर्वत व एशिया महाद्वीप द्वारा निर्धारित होती है पूर्व में कैस्पियन सागर भी इससे सटा हुआ है।

प्रश्न 8.
अण्टार्कटिका महाद्वीप का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अण्टार्कटिका महाद्वीप दक्षिणी ध्रुव के चारों ओर स्थित है अतएव यहाँ वर्ष भर बर्फ जमी रहती है। अत्यधिक शीत के कारण यहाँ मानव को स्थायी निवास सम्भव नहीं है। सन् 1960 में प्रथम भारतीय डॉ. गिरिराज सिंह सिरोही ने यहाँ अपने कदम रखे थे। यहाँ कई देशों के शोध केन्द्र स्थित हैं। भारत ने यहाँ मैत्री नामक स्थान पर अपना शोध केन्द्र स्थापित किया है।

प्रश्न 9.
अफ्रीका महाद्वीप को संसाधन सम्पन्न महाद्वीप कहा जाता है। क्यों?
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप में विविध संसाधनों के प्रचुर भंडार मिलते हैं यथा-नील नदी, कांगो नदी, विक्टोरिया झील, आरेंज नदी के रूप में जल संसाधन, कांगोबेसिन, भूमध्य रेखीय क्षेत्र में सवाना घास प्रदेशीय क्षेत्र तथा जन्तु संसाधन के रूप में गैंडे, जेब्रा, हिरण, शेर व हाथी मिलते हैं। इसी कारण इसे संसाधन सम्पन्न महाद्वीप कहा जाता है।

प्रश्न 10.
अफ्रीका महाद्वीप की चार विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप की चार विशेषताएँ निम्न हैं

  • यह महाद्वीप जनसंख्या व क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से एशिया महाद्वीप के बाद दूसरा स्थान रखता हैं।
  • यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे विषुवत रेखा, कर्क रेखा एवं मकर रेखा तीनों गुजरती है।
  • विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा भी इसी महाद्वीप में है।
  • विश्व की सबसे बड़ी नील नदी इसी महाद्वीप में है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी अमेरिका की भौगोलिक दशाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तरी अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरा बड़ा महाद्वीप है। यहाँ अनेक भौगोलिक दशाएँ मिलती हैं। सबसे अधिक विविधता वाली अति-शीत और अति ऊष्ण शुष्क जलवायु यहाँ मिलती हैं। इसके उत्तर:पूर्व में अप्लेशियन सबसे पुरानी तथा रॉकीज नवीनतम पर्वत श्रेणी है। कैलीफोर्निया की मृत घाटी सबसे नीची है। कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में विस्तृत उपजाऊ मैदान पाये जाते हैं। मिसीसिपी, मिसौरी, ओहियो यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। केलोरेडो नदी पर विश्व का सबसे गहरा व बड़ा गर्त ग्राण्ड कैनियन भी स्थित है।

प्रश्न 2.
दक्षिण अमेरिका की भौगोलिक दशाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप मुख्यतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है जो इसके लगभग आधे भाग पर फैला हुआ है। विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला एण्डीज इसके पश्चिमी भाग में स्थित है जिसमें एकांकागुआ नामक चोटी इस महाद्वीप की सर्वाधिक ऊँची चोटी है।

इस महाद्वीप में अनेक सक्रिय ज्वालामुखियों के साथ-साथ विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात एंजेल भी मिलता है। विश्व की सबसे बड़ी नदी के रूप में अमेजन नदी, विश्व के सबसे शुष्क क्षेत्र के रूप में चिली नामक राष्ट्र में अटाकामा मरुस्थल भी इसी महाद्वीप का अंग है।

प्रश्न 3.
आस्ट्रेलिया महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताओं को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
क्षेत्रफल की दृष्टि से आस्ट्रेलिया महाद्वीप सबसे छोटा है। आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, तस्मानिया और अन्य निकटवर्ती द्वीपों को मिलाकर इसे ‘ऑशेनिया’ भी कहा जाता है। दक्षिणी गोलार्द्ध में यह चारों ओर से जल से घिरा हुआ है। पूर्वी भाग में ‘ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज’ सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है। विश्व की सबसे लम्बी मूंगा निर्मित दीवार ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ इसके पूर्वी भाग में प्रशान्त महासागर में मिलती है।

यहाँ का भेड़ पालन विश्व प्रसिद्ध है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड में सबसे उत्तम नस्ल की ‘मेरीनो’ भेड़े पाली जाती हैं। आस्ट्रेलिया को पश्चिमी भाग विश्व का तीसरा बड़ा गर्म मरुस्थल है। मरें-डार्लिंग यहाँ की मुख्य नदियाँ हैं। दक्षिणी-मध्य आस्ट्रेलिया में कालगुर्ली एवं कुलगार्डी दो सोने की विश्व प्रसिद्ध खाने हैं।

प्रश्न 4.
हिन्द महासागरीय क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हिन्द महासागर का नाम भारत के हिन्दुस्तान नाम के आधार पर पड़ा है। यह महासागर पश्चिम में अफ्रीका व मैडागास्कर से, उत्तर में एशिया से, पूर्व में आस्ट्रेलिया से तथा दक्षिण में अण्टार्कटिका महाद्वीप से घिरा हुआ है। आकार के दृष्टिकोण से यह विश्व का तीसरा बड़ा महासागर है। यह महासागर पूर्व में प्रशान्त महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर से जुड़ा हुआ है।

इसके उत्तरी भाग में उत्तर:पश्चिम में अरब सागर व उत्तर:पूर्व में बंगाल की खाड़ी इसी का अंग है। इस महासागरीय भाग में अनेक द्वीप भी पाये जाते है जिनमें अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मॉरीशस, मेडागास्कर, श्रीलंका आदि प्रमुख हैं।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 6 महाद्वीप और महासागर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.