RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 6 अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 6 अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ are part of RBSE Solutions for Class 7 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Chapter 6 अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Science
Chapter Chapter 6
Chapter Name अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ
Number of Questions Solved 40
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Chapter 6 अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ

पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
इन्सुलिन हार्मोन स्रावित करने वाली अन्तःस्रावी ग्रन्थि | का नाम है
(अ) पीयूष
(ब) अवटु
(स) अग्नाशय
(द) एड्रीनल
उत्तर:
(स) अग्नाशय

प्रश्न 2.
भोजन में कौन-से तत्व की कमी से गलगण्ड नामक रोग होने की सम्भावना रहती है ?
(अ) कैल्शियम
(ब) लोहा
(स) आयोडीन
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(स) आयोडीन

प्रश्न 3.
किशोरावस्था में अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है ?
(अ) सन्तुलित आहार
(ब) व्यक्तिगत स्वच्छता
(स) शारीरिक व्यायाम
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
हॉर्मोन हमारी शरीर की अन्त:स्रावी ग्रन्थियों द्वारा में स्रावित होते हैं।
प्रश्न 2.
रक्त में इन्सुलिन हॉर्मोन की कमी से रोग होता है।
प्रश्न 3.
संकटकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए ………… हॉर्मोन हमारे शरीर को तैयार करता है।
प्रश्न 4.
बच्चों में ……………. ग्रन्थि का आकार बड़ा होता है।
उत्तर:
1. रुधिर,
2. मधुमेह,
3. एड्रीनलीन,
4. थाइमस।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
किशोरावस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर:
11 वर्ष की आयु से प्रारम्भ होकर 18 या 19 वर्ष की आयु तक हमारे शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। यह किशोरावस्था (Adolescence) कहलाती है।

प्रश्न 2.
यदि किसी व्यक्ति का गला सूजकर लटक गया है। तो उसे कौन से रोग की सम्भावना है ?
उत्तर:
उस व्यक्ति को गलगण्ड (Goiter) रोग होने की सम्भावना है।

प्रश्न 3.
मधुमेह रोग किस हार्मोन की कमी से होता है। इस हार्मोन का क्या कार्य है ?
उत्तर:
मधुमेह रोग इंसुलिन हार्मोन की कमी से होता है। इन्सुलिन हार्मोन रक्त में शर्करा की मात्रा को नियन्त्रित करने का कार्य करता है।

प्रश्न 4.
यदि किसी व्यक्ति को मधुमेह रोग है तो उसे आप क्या सलाह देंगे ?
उत्तर:
हम उस व्यक्ति को मीठा कम खाने की सलाह देंगे।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
किशोरावस्था में अच्छे स्वास्थ्य के लिए कौन-कौन सी बातें आवश्यक हैं ? लेख लिखिए।
उत्तर:
किशोरावस्था में अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बातें हैं।

1. पोषण- किशोरावस्था में शरीर का तेजी से विकास होता है एवं वृद्धि होती है। अतः एक किशोर को अपने भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन एवं खनिज लवणों को पर्याप्त मात्रा में लेना आवश्यक है। किशोर को भोजन में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, दूध, फल, पत्तीदार सब्जियाँ, गुड़, माँस, आँवला, सन्तरा, लौह तत्व आदि शामिल करने चाहिए।

2. व्यक्तिगत स्वच्छता- शरीर के सभी अंगों की भलीभाँति साफ-सफाई अति आवश्यक है। स्वच्छता के अभाव में शरीर के जीवाणुओं द्वारा संक्रमित होने का खतरा रहता है।

3. शारीरिक व्यायाम- ताजी हवा में टहलना एवं खेलना शरीर को चुस्त एवं स्वस्थ रखता है। सभी किशोर एवं किशोरियों को नियमित टहलना, व्यायाम करना एवं खुले वातावरण में खेलना चाहिए।

4. नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन से दूर रहना- नशीली दवाओं के सेवन से स्वास्थ्य को तो खतरा रहता है साथ ही। सामाजिक एवं आर्थिक सम्पन्नती भी बर्बाद होती है। अतः नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन से दूर रहनी चाहिए।

प्रश्न 2.
हमारे शरीर में कौन-कौन सी अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ हैं? इनके द्वारा स्रावित हॉर्मोन व उसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 6 अन्त स्रावी ग्रन्थियाँ 1

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
किशोरावस्था क्या है ? (पृष्ठ 57)
उत्तर:
11 से 18 या 19 वर्ष के बीच की आयु किशोरावस्था कहलाती है।

प्रश्न 2.
दाढ़ी-मूंछे आना लम्बाई में तेज वृद्धि आदि परिवर्तन क्यों आते हैं ?(पृष्ठ57)
उत्तर:
ये शारीरिक परिवर्तन शरीर में कुछ रासायनिक पदार्थों द्वारा होते हैं जिन्हें हार्मोन कहते हैं।

प्रश्न 3.
कभी-कभी हम ऐसे व्यक्तियों के सम्पर्क में आते हैं जो बहुत छोटे (बौने) या बहुत अधिक लम्बे होते हैं। इनका कद अधिक लम्बा या बहुत छोटा क्यों रह गया ? (पृष्ठ 58)
उत्तर:
ऐसा पीयूष ग्रन्थि द्वारा स्रावित वृद्धि हॉर्मोन के अल्प स्रावण या अत्यधिक स्रावण के कारण होता है। |

प्रश्न 4.
पिताजी ने आयोडीन युक्त नमक ही क्यों खरीदा ? (पृष्ठ68)
उत्तर:
आयोडीन, थायरॉक्सिन हार्मोन के निर्माण के लिए आवश्यक है। इसके अभाव में घंघा या गलगण्ड नामक रोग हो जाता है। आयोडीन युक्त नमक से आयोडीन हमें आसानी से प्राप्त हो जाता है। इसलिए हमें आयोडीन युक्त नमक का ही सेवन करना चाहिए।

प्रश्न 5.
डॉक्टर ने मेडम को मीठा कम खाने की सलाह क्यों दी है ? (पृष्ठ 59)
उत्तर:
मेडम को मधुमेह नामक रोग है। मीठा ज्यादा खाने से यह रोग और अधिक बढ़ जाता है और इससे खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मधुमेह रोगी को मीठा कम खाने की सलाह दी जाती है।

प्रश्न 6.
हमें अक्सर रात्रि में निश्चित समय पर नींद आने लगती है। प्रातःकाल एक निश्चित समय पर उठ भी जाते हैं। ऐसा क्यों होता है ? (पृष्ठ 59)
उत्तर:
ऐसा हमारे मस्तिष्क में स्थित पीनियल ग्रन्थि से स्रावित मिलेटोनिन नामक हार्मोन के प्रभाव से होता है।

क्रियात्मक कार्य

प्रश्न 1.
अन्तःस्रावी ग्रन्थियों की सूची बनाकर कक्षा में लगाएँ।
उत्तर:
छात्र उत्तर का अवलोकन कर सूची तैयार करें।

प्रश्न 2.
अन्तःस्रावी ग्रन्थियों की शरीर की स्थिति का चार्ट बनाकर कक्षा में लगाएँ।
उत्तर:
छात्र निम्न चित्र को चार्ट पर बनाकर कक्षा में लगाएँ।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 6 अन्त स्रावी ग्रन्थियाँ 2

प्रश्न 3.
अपने स्थानीय क्षेत्र में हार्मोन्स की कमी अथवा अधिकता के रोगियों की पहचान कर सूची बनाइए। यथासंभव उनकी चिकित्सक से जाँच कराएँ।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 6 अन्त स्रावी ग्रन्थियाँ 3

प्रश्न 4.
अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ, इनके हॉर्मोन्स, हॉर्मोन्स के कार्य तथा इनकी कमी व अधिकता की सारणी चार्ट पर बनाएँ।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 6 अन्त स्रावी ग्रन्थियाँ 4
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 6 अन्त स्रावी ग्रन्थियाँ 5

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अन्तःस्रावी ग्रन्थियों से स्रावित पदार्थ कहलाते हैं
(अ) उत्प्रेरक
(ब) एन्जाइम
(स) हार्मोन
(द) उत्सर्जी पदार्थ
उत्तर:
(स) हार्मोन

प्रश्न 2.
थायरॉक्सिन हार्मोन के निर्माण के लिए आवश्यक
(अ) लौह
(ब) आयोडीन
(स) कैल्सियम
(द) नमक
उत्तर:
(ब) आयोडीन

प्रश्न 3.
संकटकालीन हार्मोन है
(अ) थायरॉक्सिन
(ब) इन्सुलिन
(स) एड्रिनलीन
(द) पैराथार्मोन
उत्तर:
(स) एड्रिनलीन

प्रश्न 4.
पैराथाइरॉइड ग्रन्थियों की संख्या होती है
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर:
(द) चार

प्रश्न 5.
रुधिर में कैल्सियम के स्तर को नियन्त्रित करता है
(अ) इन्सुलिन
(ब) पैराथाइरॉइड हार्मोन
(स) ऐड्रीनेलीन हॉर्मोन
(द) थायरॉक्सिन
उत्तर:
(ब) पैराथाइरॉइड हार्मोन

रिक्त स्थान

प्रश्न 1.
शारीरिक परिवर्तन कुछ रासायनिक पदार्थों द्वारा होते हैं, जिन्हें ……….. कहते हैं।
प्रश्न 2.
अवटु ग्रन्थि को ……… ग्रन्थि भी कहते हैं।
प्रश्न 3.
थाइमस ग्रन्थि ………. नामक हार्मोन स्रावित करती है।
प्रश्न 4.
हमारे सोने-जागने का चक्र ……….. हार्मोन द्वारा नियन्त्रित होता है।
प्रश्न 5.
एड्स ………. नामक खतरनाक वायरस द्वारा होता है।
उत्तर:
1. हार्मोन्स
2, थाइरॉइड
3. थाइमोसिन
4. मिलेटोनिन
5. एच. आई. वी.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किशोरावस्था में कौन-कौन से परिवर्तन होते हैं ?
उत्तर:
किशोरावस्था में दाढ़ी-मूंछे आना, चेहरे पर कील-मुँहासे निकलना, लम्बाई में तेजी से वृद्धि होना आदि परिवर्तन होते

प्रश्न 2.
यदि बाल्यावस्था में वृद्धि हॉर्मोन की कमी हो जाए तो क्या होगा ?
उत्तर:
व्यक्ति का कद (लम्बाई) बौना ही रह जाएगा।

प्रश्न 3.
गलगण्ड रोग का क्या कारण है ?
उत्तर:
भोजन में आयोडीन के अभाव में गलगण्ड (Goiter) रोग हो जाता है।

प्रश्न 4.
गलगण्ड रोग का क्या लक्षण है ?
उत्तर:
गलगण्ड रोग में व्यक्ति का गला सूजकर लटक जाता है।

प्रश्न 5.
पैराथाइरॉइड ग्रन्थि से कौन-सा हार्मोन निकलता है ?
उत्तर:
पैराथाइरॉइड ग्रन्थि से पैराथायराइड या पैराथार्मोन नामक हार्मोन निकलता है।

प्रश्न 6.
पैराथाइरॉइड हार्मोन का क्या कार्य है ?
उत्तर:
यह हमारे रुधिर में कैल्सियम के स्तर को नियन्त्रित करता है।

प्रश्न 7.
पीयूष ग्रन्थि कहाँ स्थित होती है ?
उत्तर:
पीयूष ग्रन्थि मस्तिष्क में स्थित होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
एड्रीनल ग्रन्थि कहाँ स्थित होती है ? इससे स्रावित हार्मोन का नाम तथा कार्य लिखिए।
उत्तर:
एड्रीनल ग्रन्थि हमारे उदर भाग में वृक्क के ऊपर एक टोपी के रूप में स्थित होती है। यह एड्रीनलीन नामक हॉर्मोन स्रावित करती है। यह संकटकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए शरीर को तैयार करता है। यह रुधिर दाब का नियन्त्रण करता है।

प्रश्न 2.
थाइमस ग्रन्थि कहाँ पायी जाती है ? इससे निकलने – वाले हार्मोन का नाम तथा कार्य लिखिए।
उत्तर:
थाइमस ग्रन्थि हमारे वक्ष भाग में पायी जाती है। बच्चों में यह ग्रन्थि बड़े आकार की होती है। यह थाइमोसिन नामक हार्मोन स्रावित करती है। बाल्यकाल में इसका स्राव जननांगों के विकास में सहायक है। हमारे शरीर में रोगाणु से लड़ने की क्षमता का विकास भी इस ग्रन्थि के स्रावे से होता है।

प्रश्न 3.
हमें नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए। टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
यदि कोई व्यक्ति आपको यह बताता है कि किसी ‘ड्रग’ (नशीली दवा) के सेवन से आप अच्छा अथवा तनावमुक्त महसूस करेंगे तो आपको इसके लिए ‘न’ कहना चाहिए जब तक वह दवा डॉक्टर द्वारा नहीं दी गई हो। ड्रग्स नशीले पदार्थ हैं, जिनकी आदत पड़ जाती है। यदि आप इन्हें एक बार लेते हैं तो इन्हें बार-बार लेने की इच्छा होती है। यह स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक सम्पन्नता को बर्बाद कर देती है।

प्रश्न 4.
एड्स क्या है ? यह क्यों होता है ?
उत्तर:
एड्स एक लाइलाज बीमारी है। यह एच. आई. वी. नामक खतरनाक वायरस द्वारा होती है। यह वायरस एक पीड़ित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में ड्रग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज द्वारा भी हो सकता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
(a) कभी-कभी हम अत्यधिक बौने या अत्यधिक लम्बे व्यक्ति देखते हैं ? कारण लिखिए।
(b) गलगण्ड रोग क्यों हो जाता है ? समझाइए।
उत्तर:
(a) कभी-कभी हम ऐसे व्यक्तियों को देखते हैं जो अत्यधिक छोटे (बौने) या बहुत अधिक लम्बे होते हैं। ऐसा पीयूष ग्रन्थि द्वारा स्रावित तथा वृद्धि हॉर्मोन के कारण होता है।यह हार्मोन शरीर की वृद्धि को नियन्त्रित करता है। यदि बाल्यकाल में इस हॉर्मोन की कमी हो जाती है तो व्यक्ति का कद बौना ही रह जाता है। कुछ व्यक्तियों में इस हार्मोन का स्राव सामान्य से अधिक होने पर लम्बाई आठ फीट तक भी हो जाती है।

(b) हमारे गले में अवटु (थायरॉइड) नामक एक ग्रन्थि पाई जाती है। यह ग्रन्थि थायरॉक्सिन नामक एक हार्मोन का स्रावण करती है। इस हार्मोन के निर्माण के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है। यदि हमारे भोजन में आयोडीन की कमी हो तो हमें गलगण्ड (Goiter) रोग हो सकता है। इस रोग में गला सूजकर लटक जाता है। इससे बचने के लिए हम आयोडीन युक्त नमक का सेवन करते हैं।

प्रश्न 2.
अग्न्याशय ग्रन्थि एवं पीनियल ग्रन्थि से निकलने वाले हार्मोन्स एवं इनके कार्यों को समझाइए।
उत्तर:
अग्न्याशय ग्रन्थि हमारे उदर भाग में आमाशय के नीचे स्थित होती है। यह इन्सुलिन नामक हार्मोन का स्रावण करती है। यह हार्मोन हमारे रुधिर में शर्करा के स्तर को नियन्त्रित करता है। यदि इस हार्मोन का स्रावण कम हो जाता है तो रुधिर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है और मधुमेह (Diabetes) रोग हो जाता है।

डायबिटीज के मरीज को डॉक्टर मीठा कम खाने की सलाह देते हैं। पीनियल एक छोटी सी ग्रन्थि होती है जो हमारे मस्तिष्क में स्थित होती है। पीनियल ग्रन्थि मिलेटोनिन नामक हार्मोन का स्रावण करती है। यह हार्मोन हमारे सोने-जागने के चक्र एवं अन्य इसी प्रकार की क्रियाओं का नियन्त्रण करता है। इसके अतिरिक्त यह ग्रन्थि जनन हार्मोन को भी नियन्त्रित करती है।

We hope the RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 6 अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 6 अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.