RBSE Class 8 Hindi व्याकरण लिंग

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण लिंग

प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं? उसके भेद लिखिये
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से यह पता चले कि वह पुरुष (नर) जाति का है या स्त्री (मादा) जाति का, व्याकरण में उसे लिंग कहते हैंलिंग के दो भेद होते हैं-पुल्लिंग और स्त्रीलिंग

प्रश्न 2.
पुल्लिंग और स्त्रीलिंग को परिभाषित कीजिए
उत्तर:

  1. पुल्लिंग-जो शब्द पुरुष जाति का बोध कराते हैं; पुल्लिंग कहलाते हैंजैसे-लड़का, पुत्र, चाचा, बैल, घोड़ा आदि
  2. स्त्रीलिंग-जो शब्द स्त्री जाति का बोध कराते हैं; स्त्रीलिंग कहलाते हैंजैसे-लड़की, पुत्री, चाची, गाय, घोड़ी आदि

प्रश्न 3.
मासों व दिनों के नाम किस लिंग में लिखे जाते हैं?
उत्तर:
मासों व दिनों के नाम सदैव पुल्लिंग में लिखे जाते हैंजैसे–चैत्र, वैसाख, ज्येष्ठ, सोमवार, मंगलवार आदि

प्रश्न 4.
पेड़ों व धातुओं के नाम किस लिंग में होते हैं?
उत्तर:
पेड़ों व धातुओं के नाम प्रायः पुल्लिंग में होते हैंजैसे-आम, पीपल, शीशम, वट, साल आदिधातुओं में चाँदी को छोड़कर शेष धातुओं के नाम पुल्लिंग में होते हैंजैसे-सोना, ताँबा, लोहा, पीतल, सीसा आदि

प्रश्न 5.
द्रव्य पदार्थों के नाम किस लिंग में होते हैं?
उत्तर:
द्रव्य पदार्थों के नाम प्रायः पुल्लिंग में ही होते हैं जैसे-पानी, तेल, घी, दही आदि

प्रश्न 6.
भाषाओं, तिथियों, नक्षत्रों तथा नदियों के नाम प्रायः किस लिंग में होते हैं?
उत्तर:
भाषाओं, तिथियों, नक्षत्रों तथा नदियों के नाम प्रायः स्त्रीलिंग में होते हैंजैसे–हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती आदि (भाषाएँ)एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या आदि (तिथियाँ) ।भरणी, कृतिका, रोहिणी आदि (नक्षत्र)गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा आदि (नदियाँ)

प्रश्न 7.
‘विदुषी’ का पुल्लिंग है-
(क) ज्ञानी
(ख) विद्वान्
(ग) मेधावी
(घ) मूर्ख।
उत्तर:
(ख) विद्वान्

प्रश्न 8.
पुल्लिंग शब्द है
(क) भलाई
(ख) प्यास
(ग) तेल
(घ) सजावट
उत्तर:
(ग) तेल

प्रश्न 9.
पुल्लिंग शब्द है
(क) चरित्र
(ख) हवा
(ग) सेना
(घ) मराठी।
उत्तर:
(क) चरित्र

प्रश्न 10.
स्त्रीलिंग शब्द है
(क) आँखें
(ख) सिर
(ग) गला
(घ) कान।
उत्तर:
(क) आँखें

RBSE Solutions for Class 8 Hindi