RBSE Class 8 Hindi व्याकरण संज्ञा

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण संज्ञा

प्रश्न 1.
संज्ञा की परिभाषा सोदाहरण लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा को ‘नाम’ भी कहा जाता है। जिस शब्द से किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव आदि का नाम मालूम हो, उसे संज्ञा कहते हैं। दूसरे शब्दों में किसी का ‘नाम’ ही उसको कही जा सकती है तथा इस ‘नाम’ से ही उसे पहचाना जाता। है। जैसे-राजेन्द्र, जयपुर, गाय, सुन्दरता आदि।

प्रश्न 2.
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध कराती है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे–राम, गंगा, जयपुर, गीता, कमल आदि

प्रश्न 3.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर
जिस संज्ञा से एक जाति या एक वर्ग की सभी वस्तुओं का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-पुस्तक, गाय, फूल, बालक आदि।

प्रश्न 4.
समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर समूह के वाचक होते हैं उन्हें समूह वाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-वर्ग, सभा, समिति, परिवार, सेना आदि।

प्रश्न 5.
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ को बोध होता है, जिससे कोई वस्तु बनी है उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-ठोस पदार्थ-सोना, चाँदी, ताँबा, लोहा आदि। द्रव पदार्थ-तेल, पानी, घी, दही आदि। गैसीय पदार्थ-धुआँ, ऑक्सीजन आदि।

प्रश्न 6.
भाववाचक संज्ञा की परिभाषा व उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिस संज्ञा से किसी वस्तु के गुण, दशा, व्यापार या धर्म का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञी कहते हैं। जैसे- 1 लम्बाई, बचपन, मिठास, बुढ़ापा, सुन्दरता आदि।

प्रश्न 7.
भाववाचक संज्ञा शब्द किनसे बनते हैं? बताइए।
उत्तर:
भाववाचक संज्ञा शब्द जातिवाचक संज्ञा से, सर्वनाम से, विशेषण से तथा क्रिया शब्दों से बनते हैं। जैसे-
संज्ञा से-मानव – मानवता
सर्वनाम से-अहं – अहंकार
विशेषण से मूर्ख – मूर्खता।
क्रिया से-पढ़ना – पढ़ाई।

प्रश्न 8.
‘सुन्दरता’ में संज्ञा है
(क) भाववाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा
(ग) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(घ) समूहवाचक संज्ञा
उत्तर:
(क) भाववाचक संज्ञा

प्रश्न 9.
कौनसा शब्द भाववाचक संज्ञा है
(क) सोना
(ख) विद्यालय
(ग) फूल
(घ) पशुता
उत्तर:
(घ) पशुता

प्रश्न 10.
रमेश ने सुरेश के साथ मित्रता का निर्वाह किया। इसमें भाववाचक संज्ञा है
(क) रमेश
(ख) सुरेश
(ग) मित्रता
(घ) निर्वाह।
उत्तर:
(ग) मित्रता

प्रश्न 11.
कौनसा शब्द जातिवाचक संज्ञा है
(क) गोपाल
(ख) पुष्प
(ग) सोना
(घ) अमृत
उत्तर:
(ख) पुष्प

प्रश्न 12.
‘राष्ट्रपति भवन में संज्ञा है
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक।
उत्तर:
(क) व्यक्तिवाचक

प्रश्न 13.
कौनसा शब्द भाववाचक संज्ञा है
(क) ऊँचा
(ख) ऊँचाई
(ग) कुशल
(घ) गहरा
उत्तर:
(ख) ऊँचाई

प्रश्न 14.
विशेषण से बना भाववाचक संज्ञा शब्द है–
(क) कलाई
(ख) महान
(ग) लड़कपन
(घ) ऊँचाई।
उत्तर:
(घ) ऊँचाई।

प्रश्न 15.
‘बुढ़ापा’ शब्द कौन-सी संज्ञा है
(क) जातिवाचक संज्ञा
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) भाववाचक संज्ञा

प्रश्न 16.
कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है–
(क) मिठाई
(ख) चतुराई
(ग) लडाई
(घ) उतराई
उत्तर:
(क) मिठाई

प्रश्न 17,
कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है
(क) जवान
(ख) बालक
(ग) सुन्दर
(घ) मनुष्य
उत्तर:
(ग) सुन्दर

प्रश्न 18.
निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए।
उत्तर:
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण संज्ञा 1
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण संज्ञा 2

RBSE Solutions for Class 8 Hindi