RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 1 हमारा भारत

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 1 हमारा भारत are part of RBSE Solutions for Class 8 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 1 हमारा भारत.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Social Science
Chapter Chapter 1
Chapter Name हमारा भारत
Number of Questions Solved 62
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 1 हमारा भारत

पाठगत प्रश्न
(आओ करके देखें)

(पृष्ठ संख्या 4)
प्रश्न 1.
भारत के रूपरेखा मानचित्र में सभी राज्यों व केन्द्र-शासित प्रदेशों सहित दर्शाइए।
उत्तर:
[नोट – इसके लिए पुस्तक के अन्त में दिये गये मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न देखें।]

प्रश्न 2.
अपने शिक्षक की सहायता से सभी राज्यों व केन्द्र-शासित प्रदेशों की राजधानी का पता लगाइए।
उत्तर:
भारत के राज्य, केन्द्र-शासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियाँ

क्र.सं. राज्य एवं केन्द्र
शासित प्रदेश
राजधानी
राज्य
1. आन्ध्र प्रदेश हैदराबाद*
2. अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
3. असम दिसपुर
4. बिहार पटना
5. छत्तीसगढ़ रायपुर
6. गोवा पणजी
7. गुजरात गाँधीनगर
8. हरियाणा चण्डीगढ़
9. हिमाचल प्रदेश शिमला
10. जम्मू और कश्मीर श्रीनगर (गर्मियों में),जम्मू (सर्दियों में)
11. झारखण्ड राँची
12. कर्नाटक बेंगलुरु
13. केरल तिरुवनंतपुरम
14. मध्यप्रदेश भोपाल
15. महाराष्ट्र मुम्बई
16. मणिपुर इम्फाल
17. मेघालय शिलांग
18. मिजोरम आईजोल
19. नागालैण्ड कोहिमा
20. ओडिशा भुवनेश्वर
21. पंजाब चण्डीगढ़
22. राजस्थान जयपुर
23. सिक्किम गंगटोक
24. तमिलनाडु चेन्नई
25. तेलंगाना हैदराबाद
26. त्रिपुरा अगरतला
27. उत्तराखण्ड देहरादून
28. उत्तरप्रदेश लखनऊ
29. पश्चिम बंगाल कोलकाता
केन्द्र-शासित प्रदेश
1. अण्डमान और निकोबार द्वीप-समूह पोर्ट ब्लेयर
2. दादरा एवं नगर हवेली सिलवासा
3. दमन और दीव दमन
4. चण्डीगढ़ चण्डीगढ़
5. दिल्ली दिल्ली
6. लक्षद्वीप कवरत्ती
7. पुड्डुचेरी पुड्डुचेरी

(नोट – आन्ध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती होगी उसके विकसित होने तक हैदराबाद ही इसकी राजधानी रहेगी।)

प्रश्न 3.
भारत के तटवर्ती क्षेत्र में स्थित राज्यों की पहचान कर उनकी सूची बनाइए।
उत्तर:
भारत के तटवर्ती क्षेत्र में निम्न राज्य स्थित हैं-

  1. गुजरात
  2. महाराष्ट्र
  3. गोवा
  4. कर्नाटक
  5. केरल
  6. तमिलनाडु
  7. आंध्रप्रदेश
  8. उड़ीसा
  9. पश्चिम बंगाल

प्रश्न 4.
भारत के पड़ोसी देशों की सूची बनाइए।
उत्तर:
भारत के पड़ोसी देश

  1. पाकिस्तान
  2. अफगानिस्तान
  3. चीन
  4. नेपाल
  5. भूटान
  6. बांग्लादेश
  7. म्यांमार
  8. श्रीलंका

(पृष्ठ संख्या 7)
प्रश्न
अपने शिक्षक की सहायता से भारत के भौतिक मानचित्र में देखकर क्रमशः दक्षिण से उत्तर की ओर हिमालय की श्रेणियों को पहचानिए और इन श्रेणियों में से सबसे दक्षिण एवं सबसे उत्तर में स्थित श्रेणियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 1 हमारा भारत 1
इन श्रेणियों के सबसे दक्षिण में शिवालिक श्रेणी तथा सबसे उत्तर में तिब्बत या ट्रांस हिमालय स्थित है।

(पृष्ठ संख्या 8)
प्रश्न
भारत के गंगा के मैदान एवं प्रायद्वीपीय पठार में स्थित राज्यों की पहचान कर उनकी सूची बनाइए।
उत्तर:
भारत के गंगा के मैदान में स्थित राज्य-

  1. पंजाब
  2. हरियाणी
  3. उत्तरप्रदेश
  4. बिहार
  5. पश्चिम बंगाल
  6. असम

भारत के प्रायद्वीपीय पठार में निम्न राज्य स्थित हैं-

  1. दक्षिणी-पूवी राजस्थान
  2. मध्यप्रदेश
  3. छत्तीसगढ़
  4. आन्ध्रप्रदेश
  5. उड़ीसा
  6. झारखण्ड
  7. महाराष्ट्र
  8. कर्नाटक
  9. केरल
  10. तमिलनाडु
  11. तेलंगाना

(पृष्ठ संख्या 7)
प्रश्न 1.
कौनसी भाषा सर्वाधिक राज्यों में बोली जाती है? राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में हिन्दी भाषा सर्वाधिक राज्यों में बोली जाती है। भारत में हिन्दी भाषी राज्य निम्न हैं-

  1. राजस्थान
  2. हरियाणा
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. उत्तराखण्ड
  5. उत्तरप्रदेश
  6. बिहार
  7. झारखण्ड
  8. छत्तीसगढ़
  9. मध्यप्रदेश

प्रश्न 2.
भारत में बोली जाने वाली भाषाओं की राज्य के अनुसार सूची बनाइए।
उत्तर:
भारत के राज्य एवं वहाँ बोली जाने वाली भाषा-

क्रमांक राज्य भाषा
1. आन्ध्र प्रदेश तेलुगु
2. अरुणाचल प्रदेश मिश्मी, दाफला, नागा
3. असम असमिया
4. बिहार हिन्दी, भोजपुरी
5. छत्तीसगढ़ हिन्दी
6. गोवा कोंकणी, मराठी
7. गुजरात गुजराती
8. हरियाणा हिन्दी
9. हिमाचल प्रदेश हिन्दी
10. जम्मू और काश्मीर कश्मीरी, डोगरी
11. झारखण्ड हिन्दी
12. कर्नाटक कन्नड़
13. केरल मलयालम
14. मध्यप्रदेश हिन्दी
15. महाराष्ट्र मराठी
16. मणिपुर मणिपुरी
17. मेघालय खासी, जयन्तिया, गारो
18. मिजोरम मिजो
19. नागालैण्ड नागा, आओ, चांग, अंगामी
20. ओडिशा उड़िया
21. पंजाब पंजाबी
22. राजस्थान हिन्दी, राजस्थानी
23. सिक्किम नेपाली, भुटिया, लेप्चा
24. तमिलनाडु तमिल
25. त्रिपुरा बंगाली, मणिपुरी, काकबराक
26. बंगाली, मणिपुरी, काकबराक हिन्दी
27. उत्तरप्रदेश हिन्दी
28. पश्चिम बंगाल बंगाली
29. तेलंगाना तेलुगु, उर्दू

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए-
(A) निम्नलिखित में से किस देश की सीमा भारत से नहीं मिलती है-
(क) नेपाल
(ख) भूटान
(ग) ईरान
(घ) म्यांमार
उत्तर:
(ग) ईरान

(B) जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश
(क) चीन
(ख) भारत
(ग) अमेरिका
(घ) जापान
उत्तर:
(ख) भारत

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
1. भारत विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से…………. बड़ा देश है।
2. सन् 2014 में आन्ध्रप्रदेश का विभाजन कर 29वाँ……………….. बनाया गया है।
3. अरब सागर में 36 द्वीपों के समूह को:………. कहते हैं।
4. हिमालय विश्व की सबसे ऊँची एवं….पर्वत श्रृंखला है।
उत्तर:
1. सातवाँ
2. तेलंगाना
3. लक्षद्वीप
4. नवीन

प्रश्न 3.
भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है? कारण बताइए।
उत्तर:
भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक अलग ही स्वतन्त्र भौगोलिक प्रदेश के रूप में नजर आता है। दक्षिण एशिया में इसे प्रदेश की हर दिशा अभेद्य और दुर्गम्य होने के कारण इस क्षेत्र को भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है।

प्रश्न 4.
नदी घाटी परियोजनाओं को. बहुउद्देश्यीय क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
नदी घाटी परियोजनाओं से अनेक उद्देश्यों की पूर्ति होती है जैसे बिजली, सिंचाई और सघन जनसंख्या वाले शहरों के लिए जल का प्रबन्धन आदि। इसी कारण इन्हें बहुउद्देश्यीय कहा जाता है।

प्रश्न 5.
भारत की जलवायु पर हिमालय के प्रभाव बताइए।
उत्तर:
भारत की जलवायु पर हिमालय का विशेष प्रभाव पड़ता है। यह पर्वत श्रृंखला भारतीय उपमहाद्वीप में वर्षा कराने में सहायक है तथा यह उत्तरी ध्रुव से आने वाली ठण्डी हवाओं को रोकता है। यह पर्वत बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पवनों को रोक कर भारत में वर्षा करवाने में सहायक है।

प्रश्न 6.
भारत के प्रमुख धर्म कौन-कौनसे हैं ? सूची बनाइये।
उत्तर:
भारत के प्रमुख धर्म निम्न प्रकार हैं-

  • हिन्दू
  • मुसलमान
  • ईसाई
  • सिक्ख
  • बौद्ध
  • जैन आदि

प्रश्न 7.
भारत को कितने भौतिक प्रदेशों में बाँटा गया है? उनकी विशेषताएँ बताइए।
अथवा
भारत को कितने भौगोलिक प्रदेशों में बाँटा गया है? नाम लिखिये तथा किसी एक का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत के भौतिक प्रदेश-भारत एक विशाल देश है इस कारण इसमें अनेक भौतिक विविधताएँ पाई जाती हैं। भारत को मुख्य रूप से निम्न छ: प्रमुख भौतिक प्रदेशों में बाँटा गया है-

  • उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय प्रदेश (हिमालय पर्वत)
  • गंगा का मैदानी प्रदेश
  • दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
  • तटीय मैदान
  • थार का मरुस्थले
  • द्वीप-समूह।

1. उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय प्रदेश – भारत के उत्तरी भाग में लगभग 2500 किमी. लम्बी हिमालय पर्वत श्रृंखला स्थित है। यह विश्व की सबसे ऊँची एवं नवीन पर्वत श्रृंखला है। इसी पर्वत श्रृंखला पर दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट (8848 मी.) स्थित है। हिमालय पर्वत दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: तीन समानांतर श्रेणियों में बंटा हुआ है-शिवालिक, मध्य हिमालय या हिमाचल और हिमाद्रि या |वृहत् हिमालय। हिमालय और पूर्वोत्तर पर्वत श्रृंखलाओं की स्थिति और बनावट इस प्रकार की है कि वे बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पवनों को रोक कर उन्हें उत्तर-पश्चिम की ओर मोड़ देती हैं, जिस कारण भारत के अधिकांश भू-भाग पर मानसूनी वर्षा होती है। यहाँ की वन सम्पदा अभूतपूर्व जैविक विविधता संजोये हुए है। यहीं अधिकांश वर्षभर बहने वाली नदियों के उद्गम स्थल एवं प्रमुख पर्यटन केन्द्र स्थित हैं।

2. गंगा का मैदानी प्रदेश – हिमालय के दक्षिण में उसके समानांतर भारत का विशाल उत्तरी मैदान स्थित है। इसका निर्माण गंगा-सतलज व ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों | द्वारा हिमालय से बहाकर लाई गयी जलोढ़ मिट्टी के कारण हुआ है। समतल और उपजाऊ मिट्टी तथा अनुकूल और पर्याप्त वृष्टि के कारण भारत की सर्वाधिक जनसंख्या इन मैदानी भागों में रहती है। भारत में सर्वाधिक कृषि इसी मैदान में की जाती है। परिवहन व उद्योगों का विकास भी इसी मैदानी भू-भाग में हुआ है।

3. दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार – गंगा के मैदान के दक्षिण में दक्षिण का पठार स्थित है, जिसे भारत की प्रायद्वीपीय पठार’ भी कहते हैं। इस त्रिभुजाकार प्रदेश का धरातल पथरीली व ऊबड़-खाबड़ है। देश की अधिकतर जनजातीय आबादी इसमें स्थित विन्ध्यांचल, सतपुड़ा, मैकाल, छोटा नागपुर और सह्याद्री की पहाड़ियों तथा वनों में रहती है। रबड़, चाय, कॉफी के बागान के अलावा यह प्रदेश मसालों के लिए मशहूर है। देश की अधिकांश खनिज सम्पदा इसी पठार में पायी जाती है।

4. तटीय मैदान – भारत के दक्षिण के प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी तथा पूर्वी किनारों पर उपजाऊ तटीय मैदान स्थित हैं।
5. थार का मरुस्थल – भारत के उत्तरी मैदान के पश्चिमी भाग में विस्तृत रेतीला भू-भाग ‘थार का मरुस्थल’ कहलाता है।

6. द्वीप समूह – अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में भारत के द्वीप समूह स्थित हैं। अरब सागर में स्थित 36 द्वीपों के समूह को ‘लक्षद्वीप’ कहते हैं लक्षद्वीप का अर्थ है ‘एक लाख द्वीप’। बंगाल की खाड़ी में स्थित 247 द्वीपों के समूह को ‘अण्डमान व निकोबार’ कहते हैं। इनमें उत्तरी द्वीपों का समूह अण्डमान तथा दक्षिणी द्वीपों का समूह निकोबार कहलाता है। अण्डमान के बैरन द्वीप पर भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी स्थित है। निकोबार में स्थित इन्दिरा पॉइन्ट भारत का सबसे दक्षिणी द्वीप है।

प्रश्न 8.
भारत को अनेकताओं में एकता वाला देश क्यों कहा जाता है ? समझाइये।
अथवा
संस्कृति से क्या अभिप्राय है? भारत देश की ‘अनेकता में एकता’ विशेषता की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
संस्कृति से अभिप्राय – मानव के जीवन-यापन का तरीका संस्कृति कहलाता है। इसके अन्तर्गत मानव के रहनसहन, आचार-विचार, पहनावे, नृत्य, कला-संगीत, धार्मिक विश्वास, दर्शन, भाषा व साहित्य आदि को सम्मिलित किया जाता है।
भारत देश की अनेकता में एकता’ विशेषता – भारत एक विशाल देश होने के कारण इसमें अनेक भौतिक एवं सांस्कृतिक विविधताएँ विद्यमान हैं। भौगोलिक दृष्टि से कहीं ऊँचे पर्वत तो कहीं समतल मैदान, कहीं असमान पठार तो कहीं तटीय मैदान, कहीं मरुस्थल तो कहीं द्वीप समूह स्थित हैं। इसके साथ ही भारत में विश्व के प्राय: सभी धर्म और धार्मिक सम्प्रदायों के अनुयायी रहते हैं। भारत कई धर्मों का जन्म-स्थल भी है; जैसे-हिन्दू, बौद्ध, जैन, सिक्ख आदि। विभिन्न धर्मावलंबियों की उपस्थिति भारत की सांस्कृतिक विविधता को सतरंगी बना देती है।

यहाँ अनेक भाषाएँ एवं बोलियाँ प्रचलित हैं। इस प्रकार कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक भारत एक अनूठा और विविधताओं से भरा देश है। लेकिन अलग-अलग संस्कृतियाँ, बोलियाँ, धार्मिक विश्वास तथा काम करने के तरीके होने पर भी सभी का एक-दूसरे पर पर्याप्त प्रभाव पड़ा है। यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग, विभिन्न भाषा-भाषी लोग मिलजुल कर रहते हैं। किसी भी संकट की घड़ी में सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। अतः भारत में इतनी अधिक भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधताएँ होने के बावजूद भी यह एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। इसीलिए कहा जाता है ‘अनेकता में एकता भारत की विशेषता है’।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा राजस्थान से नहीं मिलती है-
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) गुजरात
(स) उत्तराखण्ड
(द) उत्तरप्रदेश
उत्तर:
(स) उत्तराखण्ड

प्रश्न 2.
क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश कौनसा है-
(अ) प्रायद्वीपीय पठार
(ब) उत्तरी पर्वतीय प्रदेश
(स) उत्तर का विशाल मैदान
(द) द्वीप समूह
उत्तर:
(अ) प्रायद्वीपीय पठार

प्रश्न 3.
भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग पाया जाता है?
(अ) 15 प्रतिशत
(ब) 17.5 प्रतिशत
(स) 20.5 प्रतिशत
(द) 25 प्रतिशत।
उत्तर:
(ब) 17.5 प्रतिशत

प्रश्न 4.
भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है-
(अ) राजस्थान
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्यप्रदेश
(द) केरल
उत्तर:
(अ) राजस्थान

प्रश्न 5.
भारत की कितनी भाषाओं को संवैधानिक दृष्टि से अनुसूचित भाषाओं का दर्जा दिया गया है?
(अ) 122 भाषाएँ
(ब) 54 भाषायें
(स) 22 भाषाएँ
(द) 234 भाषाएँ
उत्तर:
(स) 22 भाषाएँ

प्रश्न 6.
भारत का सबसे बड़ा, सबसे प्राचीन एवं सबसे कठोर भौतिक प्रदेश है?
(अ) उत्तरी पर्वतीय प्रदेश
(ब) प्रायद्वीपीय पठार
(स) उत्तर का विशाल मैदान
(द) द्वीप समूह
उत्तर:
(ब) प्रायद्वीपीय पठार

प्रश्न 7.
हिमालय में तिब्बत व नेपाल की सीमा पर स्थित विश्व की सबसे ऊँची चोटी है
(अ) कंचनजंघा
(ब) माउण्ट एवरेस्ट
(स) K
(द) नंदा देवी
उत्तर:
(ब) माउण्ट एवरेस्ट

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. ऐसा प्रदेश जो भौगोलिक, सांस्कृतिक या पर्यावरणीय दृष्टि से स्वतः पूर्ण हो,………… कहलाता है। (उपमहाद्वीप/महाद्वीप)
2. ……… पूर्वी देशान्तर रेखा से भारत का मानक समय माना जाता है जो इलाहाबाद के निकट से गुजरती है। (80°30’/82°30′)
3. हमारे देश का कुल क्षेत्रफल……. लाख वर्ग किलोमीटर है, जो सम्पूर्ण विश्व के स्थल भाग के…………: प्रतिशत भाग पर फैला है। (32,9/36.8; 1.47/2.47)
4. …………… वह भाषा है जिसका उपयोग व्यक्ति की माँ ने व्यक्ति के ………. में बात करने के लिए किया है। (भाषा/मातृभाषा,युवावस्था/बचपन)
5. ऐसे समुदाय जो दुर्गम इलाकों में रहते हैं उन्हें भारत में ……………कहते हैं। (जाति/जनजाति)
उत्तर:

  1. उपमहाद्वीप
  2. 82°30′
  3. 32.9, 2.47
  4. मातृभाषा, बचपन
  5. जनजाति

निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए
1. भारत विश्व में उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
2. गुजरात में मराठी भाषा बोली जाती है।
3. जनसंख्या की दृष्टि से भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा बड़ा देश है।
4. भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग 29° होने के कारण इसके पूर्व व पश्चिमी भाग के स्थानीय समय में लगभग दो। घण्टों का अन्तर पड़ता है।
5. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा सबसे बड़ा राज्य है।
उत्तर:

  1. सत्य
  2. असत्य
  3. सत्य
  4. सत्य
  5. असत्य

निम्न को सुमेलित कीजिए-

(अ) (ब)
1. तमिलनाडु की भाषा – गोवा
2. भारत का सबसे छोटा राज्य – अरावली
3. 36 द्वीपों का समूह – बंगाल की खाड़ी
4. विश्व की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला – तमिल
5. भारत के पूर्व में – लक्षद्वीप

उत्तर:

  1. तमिलनाडु की भाषा – तमिल
  2. भारत का सबसे छोटा राज्य – गोवा
  3. 36 द्वीपों का समूह – लक्षद्वीप
  4. विश्व की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला – अरावली
  5. भारत के पूर्व में – बंगाल की खाड़ी

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महाद्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसा सतत विस्तृत भू-भाग जो प्राय: चारों ओर से विशाल जलराशि से घिरा हो, महाद्वीप कहलाता है।

प्रश्न 2.
भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित किन्हीं दो दरों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • खैबर दर्रा
  • बोलन दर्रा

प्रश्न 3.
भारत के पूर्व व पश्चिमी भाग के स्थानीय समय में अन्तर आने का क्या कारण है? लिखिए।
उत्तर:
भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग 29° होने के कारण इसके पूर्व व पश्चिमी भाग के स्थानीय समय में लगभग 2 घण्टों का अन्तर पड़ता है।

प्रश्न 4.
भारत का उत्तरी विशाल मैदान सबसे उपजाऊ भूभाग है। क्यों?
उत्तर:
गंगा-सतलज व ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों द्वारा बिछायी गयी नवीन जलोढ़ मिट्टी के कारण यह मैदान भारत का सबसे उपजाऊ भू-भाग है।

प्रश्न 5.
थार के मरुस्थल की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:

  1. रेतीली मिट्टी
  2. कम वर्षा
  3. पानी का अभाव
  4. अधिक तापमान
  5. विरल वनस्पति आदि

प्रश्न 6.
प्रायद्वीपीय पठार की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत श्रेणी का नाम लिखिए।
उत्तर:
विन्ध्यन पर्वत श्रेणी

प्रश्न 7.
सह्याद्री क्यों है?
उत्तर:
प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिम में स्थित पश्चिमी घाट की पहाड़ियाँ सह्याद्री कहलाती हैं।

प्रश्न 8.
प्रायद्वीपीय पठार के दक्षिण में स्थित किन्हीं दो पर्वतों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • नीलगिरी पर्वत
  • अन्नामलाई पर्वत

प्रश्न 9.
भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित पर्वत श्रृंखलाओं के नाम बताइये।
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान की किर्थर, सुलेमान और हिन्दुकुश पर्वत श्रृंखलाएँ स्थित हैं।

प्रश्न 10.
भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग निवास करता है?
उत्तर:
भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 17.5% (लगभग 121.01 करोड़) भाग निवास करता है।

प्रश्न 11.
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?
उत्तर:
जनसंख्या की दृष्टि से भारत को विश्व में दूसरा स्थान है।

प्रश्न 12.
भारत की मुख्य भूमि का अक्षांशीय विस्तार बताइये।
उत्तर:
भारत की मुख्य भूमि का अक्षांशीय विस्तार 84′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांशों के मध्य है।

प्रश्न 13.
भारत का देशान्तरीय विस्तार बताइये।
उत्तर:
भारत का देशान्तरीय विस्तार 6807′ पूर्व से 97025 | पूर्वी देशान्तरों के मध्य है।

प्रश्न 14.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?
उत्तर:
राजस्थान

प्रश्न 15.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर:
गोवा

प्रश्न 16.
उत्तर से दक्षिण दिशा में भारत का विस्तार कितना है?
उत्तर:
भारत का विस्तार उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक 3214 किलोमीटर है।

प्रश्न 17.
भारत का पूर्व से पश्चिम दिशा में विस्तार कहाँ से कहाँ तक एवं कितना है?
उत्तर:
भारत का विस्तार पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में गुजरात तक 2933 किलोमीटर है।

प्रश्न 18.
भारत के भौतिक प्रदेशों के नाम बताओ।
उत्तर:

  1. उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय प्रदेश (हिमालय पर्वत)
  2. गंगा को मैदानी प्रदेश
  3. दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
  4. तटीय मैदान
  5. थार का मरुस्थल
  6. द्वीप समूह।

प्रश्न 19.
भारत का मानक समय किस देशान्तर रेखा से स्वीकार किया गया है?
उत्तर:
82°30′ पूर्वी देशान्तर से भारत का मानक समय माना गया है।

प्रश्न 20.
बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पवनें उत्तर-पश्चिम की ओर क्यों मुड़ जाती हैं?
उत्तर:
बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पवनें हिमालय तथा पूर्वोत्तर पर्वत श्रृंखलाओं की स्थिति के कारण उत्तरपश्चिम की ओर मुड़ जाती हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में होने वाली मानसूनी वर्षा का क्या कारण है? लिखिए।
उत्तर:
भारत में स्थित हिमालय और पूर्वोत्तर पर्वत श्रृंखलाओं की स्थिति और बनावट बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पवनों को रोक उन्हें उत्तर-पश्चिम की ओर मोड़ देती हैं। इस कारण से भारत के अधिकांश भू-भाग पर मानसूनी महीनों में वर्षा सम्भव हो पाती है।

प्रश्न 2.
क्या आपके अनुसार भारत के मैदानी प्रदेश को ‘अन्न का भण्डार’ कहा जा सकता है?
उत्तर:
भारत में हिमालय पर्वत श्रृंखला के समानान्तर दक्षिण में उत्तर का विस्तृत मैदानी प्रदेश स्थित है। यह मैदानी प्रदेश गंगा, सतलज व ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों के द्वारा हिमालय से बहाकर लाई गई नवीन जलोढ़ मिट्टी से बना है, जिस कारण यह प्रदेश देश का सबसे उपजाऊ भू-भाग है। देश की सर्वाधिक कृषि इसी मैदान में की जाती है अतः इसे देश का ‘अन्न का भण्डार’ कहा जा सकता है।

प्रश्न 3.
कौन-सी पर्वत श्रृंखलाएँ भारतीय उपमहाद्वीप को शेष एशिया महाद्वीप से अलग करती हैं ?
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में पाकिस्तान की सुलेमान, किर्थर, हिन्दुकुश पर्वत श्रृंखलाएँ हैं। यहाँ से उत्तर-पूर्व तक हिमालय पर्वत श्रृंखला है। उत्तर-पूर्व में अराकान योमा की पहाड़ियाँ जो पश्चिम म्यांमार में बंगाल की खाड़ी के तटों के साथ-साथ दक्षिण दिशा से। उत्तर की ओर चलकर हिमालय से मिल जाती हैं। ये सभी दुर्गम पर्वत श्रृंखलाएँ भारतीय उपमहाद्वीप को शेष एशिया महाद्वीप से अलग करती हैं।

प्रश्न 4.
किन मार्गों से होकर विदेशी मानव भारतीय उपमहाद्वीप में पहुँचे?
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर व पूर्वोत्तर में फैली विस्तृत पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य कई संकरी घाटियाँ या दरें मौजूद हैं। इन्हीं दरों के रास्ते विभिन्न कालों में विदेशी मानव भारतीय उपमहाद्वीप पहुँचा। इनमें खैबर व बोलन दरै प्रमुख हैं। उत्तर में स्थित दरों से तिब्बत के रास्ते खुले पूर्वोत्तर के दरों द्वारा म्यांमार के श्यान पठार से विदेशी मानव उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आया तथा बाद में भारत के अन्य क्षेत्रों में फैल गया।

प्रश्न 5.
भारत का उत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय प्रदेश वर्तमान में किन-किन समस्याओं से जूझ रहा है और क्यों ?
उत्तर:
प्राकृतिक व मानवीय सम्पदाओं से सम्पन्न भारत का उत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र मानव के अनियोजित व विवेकहीन क्रिया-कलापों के कारण प्राकृतिक और पर्यावरण अवनयन की समस्या से जूझ रहा है। इसके अलावा वनों की अन्धाधुन्ध कटाई व अन्य संसाधनों के अतिदोहन से इस प्रदेश को ‘भू-स्खलन’ व ‘तीव्र मृदा अपरदन’ की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है जिससे यहाँ का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

प्रश्न 6.
क्या आप जानते हैं भारत के तटीय मैदानों का निर्माण कैसे हुआ है?
उत्तर:
भारत के तटीय मैदानों के निर्माण में यहां की विभिन्न पर्वत श्रेणियों से निकलने वाली नदियों तथा सागरीय क्रिया-कलापों का मुख्य योगदान है। दक्षिण में महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी तथा नर्मदा आदि नदियों द्वारा लगातार अपने अपरदन व निक्षेपण कार्यों द्वारा अपनी घाटियों में विस्तृत मैदानों का निर्माण किया गया है।

प्रश्न 7.
प्रत्येक भौतिक प्रदेश की अपनी खास विशेषताएँ होती हैं। भारत के मैदानी प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ लिखिये।
उत्तर:
भारत के मैदानी प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-

  1. प्राचीन काल में इन्हीं मैदानी भागों में स्थित नदी घाटियों में विभिन्न सभ्यताओं का उद्भव व विकास हुआ है।
  2. मैदानी प्रदेश का निर्माण नदियों द्वारा लायी गई जलोढ़ मिट्टी से हुआ है।
  3. यह भारत का सर्वाधिक उपजाऊ प्रदेश है।
  4. भारत की अधिकांश जनसंख्या मैदानी प्रदेश में ही रहती है।
  5. यहाँ परिवहन तथा उद्योगों का तीव्र विकास हुआ है।

प्रश्न 8.
“भारत सांस्कृतिक विभिन्नताओं का देश है।” क्यों? कारण बताइए।
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप में अलग-अलग समय में विभिन्न मानव समुदाय अपनी-अपनी संस्कृति के साथ आते। रहे। इनमें से कुछ पहले से बसे समुदायों के साथ घुलमिल गए तथा कुछ ने अपनी पहचान अलग बनाए रखी। इस प्रकार भारत में विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों एवं विभिन्न भाषाओं को बोलने वाले लोग रहने लगे। हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिक्ख आदि धर्मों का जन्म-स्थान भारत ही है। यहाँ विभिन्न धर्मों एवं संस्कृतियों को फलने-फूलने का अवसर मिला। अतः यहाँ अनेक सांस्कृतिक विभिन्नताएँ पाई जाती हैं।

प्रश्न 9.
आप कैसे कह सकते हैं कि विभिन्न धर्मावलंबियों की उपस्थिति भारत की सांस्कृतिक विविधता को समूह बना देती है?
उत्तर:
भारत में विश्व के प्रायः सभी धर्म और धार्मिक सम्प्रदायों के अनुयायी रहते हैं। इनमें प्रमुख हिन्दू (78.8%), मुसलमान (14,2%), ईसाई (23%), सिक्ख (1.7%), बौद्ध (0.7%) और जैन (0.4%) हैं। हिन्दू, जैन और सिक्ख धर्मों के अनुयायी मुख्यतः भारत में ही निवास करते। हैं। विश्व की कुल मुसलमान आबादी का एक बड़ा भाग भारत में रहता है। भारत कई धर्मों का जन्म-स्थल भी है। जैसे हिन्दू, बौद्ध, जैन, सिक्ख आदि यहाँ सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर सद्भाव से रहते हैं। इस प्रकार विभिन्न धर्मावलम्बियों की उपस्थिति भारत की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध बना देती है।

प्रश्न 10.
‘बांगर’ एवं ‘खादर’ में अन्तर बतलाइये।
उत्तर:

बांगर खादर
1. ये गंगा के मैदान के अपेक्षाकृत ऊँचे भाग हैं । 1. ये गंगा के मैदान के निचले  भाग हैं।
2. यहाँ प्रतिवर्ष बाढ़ का पानी नहीं पहुँचता है। 2. निचले क्षेत्र होने के कारण यहाँ प्रतिवर्ष बाढ़ का पानी पहुँचता है।
3. इन क्षेत्रों में पुरानी जलोढ़| मिट्टी पाई जाती है। 3. इन क्षेत्रों में नवीन जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विश्व में भारत की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए तथा इसकी प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
उत्तर:
भारत विश्व में उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर 84′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांशों के मध्य है। इसी प्रकार पश्चिम से पूर्व की ओर भारत का देशान्तरीय विस्तार 6897 पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य है। प्रमुख विशेषताएँ-

  1. 82°30′ पूर्वी देशान्तर रेखा को भारत का मानक समय माना गया है, जो इलाहाबाद (नैनी) के निकट से गुजरती है।
  2. भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग 29° होने के कारण इसके पूर्वी भाग (अरुणाचल प्रदेश) तथा पश्चिमी भाग (गुजरात) के स्थानीय समय में लगभग दो घण्टे का अन्तर पाया जाता है।
  3. भारत का कुल क्षेत्रफल 32.9 लाख वर्ग किलोमीटर है जो कि सम्पूर्ण विश्व के 2.47% भाग के बराबर है।
  4. (4) भारत विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है।
  5. भारत उत्तर-दक्षिण दिशा में जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक 3214 किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व की ओर गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक 2933 किलोमीटर में विस्तृत है।
  6. भारत पर्याप्त जैव विविधता, सांस्कृतिक विविधता से सम्पन्न राष्ट्र है। इसकी राजधानी दिल्ली है।
  7. प्रशासनिक दृष्टि से भारत को 29 राज्यों व 7 केन्द्रशासित प्रदेशों में बाँटा गया है।
  8. क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं सबसे छोटा राज्य गोवा है।

प्रश्न 2.
भारत के उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय प्रदेश को विस्तार से समझाइये।
उत्तर:
उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय प्रदेश- भारत के उत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी भाग में लगभग 2500 किमी. लम्बी हिमालय पर्वत श्रृंखला स्थित है। यह विश्व की सबसे ऊँची एवं नवीन पर्वत श्रृंखला है। दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ‘माउण्ट एवरेस्ट’ (ऊँचाई 8848 मी.) भी यहीं स्थित है। हिमालय पर्वत दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: तीन समानांतर श्रेणियों में बंटा हुआ है-शिवालिक, मध्य हिमालय या हिमाचल और सबसे उत्तर में हिमाद्री या वृहत् हिमालय। उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्व में अरुणाचल तक विस्तृत हिमालय की श्रेणियाँ अचानक दक्षिण की ओर मुड़ जाती हैं और पूर्वोत्तर की असम-म्यांमार पर्वत श्रेणी की पटकोई और नागा पहाड़ियों में मिल जाती हैं।

हिमालय और पूर्वोत्तर पर्वत श्रृंखलाओं की स्थिति और बनावट इस प्रकार की है जो बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पवनों को रोक कर उन्हें उत्तर-पश्चिम की ओर मोड़ देती हैं जिस कारण भारत में मानसूनी वर्षा होती है। जले संसाधन से संपन्न ये पर्वतीय प्रदेश कई बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजनाओं के जनक हैं जिनसे बिजली, सिंचाई और सघन जनसंख्या वाले शहरों के लिए जल का प्रबंधन होता है। वन सम्पदा के धनी ये प्रदेश अपने अन्दर अभूतपूर्व जैविक विविधता संजोये हुए हैं।

इनकी ढलानों पर चाय और फलों के विस्तृत बागान हैं, निम्न घाटियों में फूलों और सब्जियों के खेत हैं। यहाँ के निवासियों की आजीविका यहाँ की जल और वन संपदाओं पर निर्भर है। प्राकृतिक और मानवीय सम्पदाओं से संपन्न ये प्रदेश आज हमारे अनियोजित और विचारहीन क्रिया-कलापों के कारण विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक और पर्यावरणीय अवनयन से ग्रसित हैं। वनों की अंधाधुंध कयई और अन्य संसाधनों के अतिदोहन के कारण यहाँ भू-स्खलन, मृदा का तीव्र अपरदन आदि से यहाँ के नागरिकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

प्रश्न 3.
भारत के दक्षिण के प्रायद्वीपीय पठार पर संक्षिप्त लेख लिखिये।
उत्तर:
प्रायद्वीपीय पठार-गंगा के मैदान के दक्षिण में दक्षिण का पठार स्थित है, जिसे भारत का प्रायद्वीपीय पठार भी कहते हैं। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है। इसकी उत्तरी सीमा पर विन्ध्यन पर्वत श्रेणी है। उत्तर-पश्चिम में अरावली, पश्चिम में पश्चिम घाट की पहाड़ियाँ, जिसे सह्याद्री कहते हैं, स्थित हैं। पूरब में पूर्वी घाट की पहाड़ियों के अपरदित अवशेष हैं। दक्षिण में नीलगिरी और अन्नामलाई पर्वत स्थित हैं। इस प्रदेश का धरातल पथरीला व ऊबड़-खाबड़ है। इसमें कई छोटे पठार जैसे दक्कन और छोटा नागपुर के पठार व पर्वत स्थित हैं। भारत की अधिकांश खनिज सम्पदा इसी पठार में पाई जाती है। दक्कन का लावा पठार अपनी उर्वरता हेतु प्रसिद्ध है, इसलिए देश में कपास के उत्पादन के लिए यह प्रदेश अग्रणी है।

प्रायद्वीप भारत के तटीय इलाकों में दक्षिणी पठारी प्रदेश के दोनों ओर तटीय मैदान स्थित है, जिसका निर्माण यहाँ की विभिन्न पर्वत श्रेणियों से निकली नदियों और समुद्री क्रियाओं द्वारा हुआ है। पठार के अंदरूनी इलाकों में वर्षा की कमी और अनियमितता के कारण कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फिर भी जल संचयन की पारम्परिक पद्धति, सिंचाई के साधनों के विकास तथा शुष्क कृषि की वैज्ञानिक तकनीक के विस्तार के कारण यहाँ की कृषि वर्षा की अनिश्चितता से निजात पाने में धीरे-धीरे समर्थ हो रही है। इन सभी कारणों से कृषि उत्पादन में आशातीत वृद्धि हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में घनी वन सम्पदा है। देश की अधिकतर जनजातीय आबादी विंध्यन, सतपुड़ा, मैकाल, छोटा नागपुर और सह्याद्री की पहाड़ियों तथा वनों में रहती है। रबड़, चाय, कॉफी के बागान के अलावा यह प्रदेश मसालों के लिए मशहूर है।

प्रश्न 4.
हिमालय और पूर्वोत्तर पर्वत श्रृंखलाओं से भारत को होने वाले लाभों का विवेचन कीजिये।
उत्तर:
हिमालय और पूर्वोत्तर पर्वत श्रृंखलाओं से भारत को |अनेक लाभ होते हैं। इनमें प्रमुख निम्न प्रकार हैं-

  1. हिमालय और पूर्वोत्तर पर्वत श्रृंखलाओं के कारण ही भारत के अधिकांश भू-भाग पर मानसूनी महीनों में वर्षा सम्भव हो पाती है।
  2. हमारे देश में कृषि और अन्य आवश्यकताओं के लिए जल की वार्षिक पूर्ति के लिए इन पर्वत श्रेणियों का महत्त्वपूर्ण योगदान है।
  3. इन्हीं पर्वतीय प्रदेशों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत की सभी सदावाहिनी नदियों के उद्गम स्थल हैं।
  4. जल संसाधन की उपलब्धता से इन पर्वतीय प्रदेशों में कई बहुउद्देश्यीय नदी-घाटी परियोजनाएँ चालू हैं, जिनसे बिजली, सिंचाई और सघन जनसंख्या वाले शहरों के लिए जल का प्रबंधन होता है।
  5. वन सम्पदा के धनी ये प्रदेश अपने अंदर अभूतपूर्व जैविक विविधता संजोये हुए हैं।
  6. इस प्रदेश की ढलानों पर चाय और फलों के विस्तृत बागान हैं, निम्न घाटियों में फूलों और सब्जियों के खेत हैं। यहाँ पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों की मांग समस्त विश्व में
  7. इस प्रदेश में भारत के कई प्रमुख पर्यटन केन्द्र भी स्थित हैं।

We hope the given RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 1 हमारा भारत will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 1 हमारा भारत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.