RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 21 जीवन है अनमोल

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 21 जीवन है अनमोल is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 21 जीवन है अनमोल

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 21
Chapter Name जीवन है अनमोल
Number of Questions 54
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 21 जीवन है अनमोल

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 109 पर दिये गये चित्र देखकर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 1.
चौराहे पर लाल लाइट होने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
चौराहे पर लाल लाइट होने पर हमें वाहन जेब्रा क्रॉसिंग से पहले रोकने चाहिए।

प्रश्न 2.
गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) पर गाड़ी चलाते हुए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) पर गाड़ी की गति को कम करना चाहिए।

प्रश्न 3.
हॉर्न के चित्र पर क्रॉस दिखाई देने पर क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर:
हॉर्न के चित्र पर क्रॉस दिखाई देने पर हॉर्न नहीं बजाना चाहिए।

प्रश्न 4.
सड़क पर किस ओर चलना चाहिए?
उत्तर:
सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए।

प्रश्न 5.
नशा करके गाड़ी क्यों नहीं चलानी चाहिए?
उत्तर:
नशा करने पर कुछ भी तरीके से नहीं दिखता, इससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए नशे में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

प्रश्न 6.
सड़क सुरक्षा के जो चिह्न आप सड़क के किनारे देखते हैं, उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिका में बनाओ और उसको अर्थ भी लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 21 जीवन है अनमोल 1

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-110)

प्रश्न 1.
सड़क किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है। तब लोग क्या करते हैं?
उत्तर:
सड़क किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है। तब लोग एम्बुलेंस को फोन करके उसमें मरीज को नजदीक के अस्पताल में ले जाते हैं।

चर्चा कर बताइए (पेज संख्या-110)

प्रश्न 1.
सड़क पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:

  1. सड़क पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सबसे पहले प्राथमिक चिकित्सा देनी चाहिए।
  2. उसके बाद उसके लिए एम्बुलेंस को फोन करके बुला लेना चाहिए।
  3. दुर्घटना की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।
  4. एम्बुलेंस ना आ पाये तो मरीज को नजदीक के अस्पताल में भरती करा देना चाहिए।
  5. घायल व्यक्ति के घरवालों को फोन कर उसके अस्पताल में भरती होने की सूचना दे देनी चाहिए।

सोचिए

और बताइए (पेज संख्या-111)

प्रश्न 1.
रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने से पूर्व टिकिट लेना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने के लिए टिकिट लगता है इसलिए हमें प्रवेश करने से पूर्व टिकिट लेना आवश्यक है। यदि बिना टिकिट पकड़े गये तो जुर्माना देना होगा।

प्रश्न 2.
पटरी पार करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
पटरी हमेशा पुल या निर्धारित स्थान से ही पार करनी चाहिए। प्लेटफार्म पर सीधे पटरी पार नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न 3.
रेलवे स्टेशन पर कौन-कौनसी चेतावनी लिखी होती है और दी जाती है?
उत्तर:
रेलवे स्टेशन पर निम्न चेतावनी लिखी होती है और दी जाती है

  1. निर्धारित टिकिट लेकर ही यात्रा करें।
  2. किसी लावारिस पड़ी वस्तु को नहीं छुएं।
  3. यात्री अपने सामान की खुद देखभाल करें।
  4. धूम्रपान निषेध है।
  5. रुकी रेलगाड़ी में शौच ना करें।
  6. यात्री रेलगाड़ी के ऊपर बैठकर यात्रा ना करें।
  7. यात्री चलती गाड़ी से ना उतरें ।
  8. यात्री जेबकतरों से सावधान रहें।
  9. यात्री प्लेटफार्म पर गंदगी न करें।

प्रश्न 4.
रेलवे स्टेशन पर लोग क्या-क्या बेचते
उत्तर:
रेलवे स्टेशन पर लोग पानी की बोतल, चाय, कॉफी, पूड़ी-सब्जी, समौसे, कचौरी, समाचार-पत्रं, किताब, नमकीन इत्यादि बेचते हैं।

प्रश्न 5.
यह टिकिट कहाँ से कहाँ तक का है?
उत्तर:
यह टिकिट अजमेर से जबलपुर तक का है।

प्रश्न 6.
यह टिकिट कब का और कितने का है?
उत्तर:
यह टिकिट 28 दिसम्बर, 2015 का है तथा 505 रुपये का है।

प्रश्न 7.
रेलवे के टिकिट से हमें और क्या-क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर:
रेलवे के टिकिट से हमें गाड़ी नम्बर, कितने व्यक्ति यात्रा कर रहे हैं, PNR नम्बर, दिनांक, टिकिट नम्बर, आयु, लिंग, किराया, आने-जाने वाली सिटी का नाम, सीट नं., कोच नं. आदि की जानकारी मिलती है।

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-112)

प्रश्न 1.
पत्ती को कागज पर रगड़ने से कागज काला/भूरा क्यों हुआ?
उत्तर:
पत्ती को कागज पर रगड़ने से कागज काला/ भूरा इसलिए हुआ क्योंकि पत्तियों पर प्रदूषण के काले कण चिपक गये थे।

प्रश्न 2.
क्या सड़क से दूर के पेड़ों के पत्तों में भी ऐसी कालिख लगी होगी, क्यों?
उत्तर:
नहीं, सड़क से दूर के पेड़ों के पत्तों में ऐसी । कालिख नहीं होगी क्योंकि वहाँ वायु प्रदूषण कम होगा।

चर्चा कीजिए वे बताइए (पेज संख्या-112)

प्रश्न 1.
किस-किस जगह वायु में प्रदूषण अधिक होगा?
उत्तर:
जहाँ फैक्ट्रियाँ अधिक होंगी, जहाँ स्वचालित वाहन अधिक चलते होंगे तथा जहाँ वस्तुओं को जलाया जाता होगा, वहाँ वायु में प्रदूषण अधिक होगा।

प्रश्न 2.
वायु में प्रदूषण को कैसे कम कर सकते हैं?
उत्तर:
वायु प्रदूषण कम करने के लिए हमें चाहिए। कि-

  1. C.N.G. गैस व सौर ऊर्जा चालित, बैटरी चालित गाड़ियाँ चलायें।
  2. अधिक से अधिक पेड़ लगायें।
  3. फैक्ट्रियों से निकलने वाली विषैली गैसों को कम-से-कम वातावरण में छोड़े तथा फैक्ट्रियों पर प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगाएं।

प्रश्न 3.
हम क्या करें कि हवा में धुआँ और विषैली गैसें कम हो जाएँ?
उत्तर:
हवा में धुआँ और विषैली गैसे कम करने के लिए हमें-

  • अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
  • कार और मोटरसाइकिल के स्थान पर साइकिल चलाना चाहिए।
  • कार पूलिंग करनी चाहिए आदि।
  • फैक्ट्रियों पर प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगाएं।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-113)

प्रश्न 1.
सड़क पर चलते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
सड़क पर चलते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलें ।
  • लाल बत्ती होने पर वाहन जेब्रा क्रॉसिंग से पहले रोकें।
  • हरी बत्ती होने पर ही चौराहा पार करें।
  • गति सीमा से अधिक पर वाहन ना चलायें।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें ।
  • नशे में गाड़ी ना चलायें।
  • दो पहिया वाहन हेलमेट पहन कर ही चलाएं।
  • कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें।

प्रश्न 2.
विद्यालय के सामने से निकलने पर क्या सावधानी रखनी चाहिए?
उत्तर:

  1. विद्यालय के सामने से निकलने पर अपनी गाड़ी की तीव्रता कम कर लेनी चाहिए तथा अनावश्यक तेज हॉर्न नहीं बजाना चाहिए।
  2. यदि बच्चे रोड पार कर रहे हों तो रुक कर उनके निकलने का इन्तजार करना चाहिए।

प्रश्न 3.
वायु प्रदूषण के क्या-क्या कारण हैं?
उत्तर:
वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण ये हैं

  1. फैक्ट्रियों से निकलने वाले विषैले धुएँ से वायु प्रदूषण होता है।
  2. वाहनों से निकलने वाले धुएँ से वायु-प्रदूषण होता है।
  3. वस्तुओं को जलाने से निकलने वाली धुआँ व गैसों से वायु प्रदूषण होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में से सही कथन है
(अ) सड़क पर बायीं ओर चलना चाहिए।
(ब) चौराहे पर लाल लाइट जलने पर सड़क पार करनी चाहिए।
(स) स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीमी गति से नहीं चलानी चाहिए।
(द) हॉर्न के चित्र पर क्रॉस का निशान दिखाई देने पर हॉर्न बजाना चाहिए।
उत्तर:
(अ) सड़क पर बायीं ओर चलना चाहिए।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में से सही कथन है
(अ) हरी बत्ती होने पर सड़क पार करें ।
(ब) लाल बत्ती होने पर सड़क पार करें।
(स) सड़क पर हमेशा दायीं ओर चलें।
(द) कार चलाते समय सीट बेल्ट को उपयोग न करें।
उत्तर:
(अ) हरी बत्ती होने पर सड़क पार करें ।

प्रश्न 3.
आप अपने पिताजी के साथ स्कूटर पर पीछे बैठकर जा रहे हैं। आप निम्न में से कार्य करेंगे
(अ) सिर पर हेलमेट लगायेंगे।
(ब) सिर पर हेलमेट नहीं लगायेंगे
(स) दोनों ओर हाथ फैलाकर बैठेंगे।
(द) पीछे की ओर मुँह करके बैठेंगे।
उत्तर:
(अ) सिर पर हेलमेट लगायेंगे।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में से सही कथन है
(अ) प्लेटफार्म टिकिट से हम यात्रा करते हैं।
(ब) वायु प्रदूषण हमारी सेहत के लिए लाभदायक है।
(स) कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए।
(द) पेट्रोल जमीन के ऊपर पाया जाता है।
उत्तर:
(स) कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित कथनों में से सही कथन है–
(अ) चौराहे पर लाल लाइट होने पर हमें रुक जाना। चाहिए।
(ब) नशा करके भी गाड़ी चला सकते हैं।
(स) स्कूटर चलाते समय मोबाइल पर बात कर सकते हैं।
(द) तेज गति से वाहन चलाना चाहिए।
उत्तर:
(अ) चौराहे पर लाल लाइट होने पर हमें रुक जाना। चाहिए।

प्रश्न 6.
सड़क किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है तब आप निम्नलिखित में से कौनसा कार्य करेंगे
(अ) वहाँ से सीधे निकल जाएंगे।
(ब) भीड़ के साथ वहीं खड़े रहेंगे।
(स) एम्बुलेंस के लिए फोन करेंगे।
(द) पुलिस को फोन नहीं करेंगे।
उत्तर:
(स) एम्बुलेंस के लिए फोन करेंगे।

प्रश्न 7.
आप अपने मित्र को रेलगाड़ी में बिठाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे हैं। रास्ते में बीच सड़क पर एक वाहन बन्द हो गया। तब आप निम्न में से कार्य करेंगे
(अ) भीड़ में रुके रहेंगे।
(ब) लोगों पर चिल्लायेंगे।
(स) तुरन्त धक्का लगवाकर बन्द वाहन को एक तरफ लायेंगे।
(द) दूसरे रास्ते से स्टेशन निकल जायेंगे।
उत्तर:
(स) तुरन्त धक्का लगवाकर बन्द वाहन को एक तरफ लायेंगे।

प्रश्न 8.
सड़क पर चलते समय क्या नहीं करना चाहिए?
(अ) हमेशा बाएँ चलना
(ब) दौड़कर सड़क पार करना
(स) रुक कर दाएं-बाएं देखकर सड़क पार करना
(द) फुटपाथ का उपयोग करना
उत्तर:
(ब) दौड़कर सड़क पार करना

प्रश्न 9.
सड़क के एक ओर एक वृद्ध पुरुष बार-बार सड़क पार करने की कोशिश करता है लेकिन यातायात अधिक होने के कारण सडक पार नहीं कर पाता तब आप निम्नलिखित में से कार्य करेंगे
(अ) वहाँ से सीधे निकल जायेंगे।
(ब) उसे नजरन्दाज कर देंगे।
(स) उससे दूरी बनाकर रखेंगे।
(द) उसका हाथ पकड़कर उसे सड़क पार करायेंगे।
उत्तर:
(द) उसका हाथ पकड़कर उसे सड़क पार करायेंगे।

प्रश्न 10.
माना आप वाहन चला रहे हैं। आपके वाहन से टकराकर एक व्यक्ति सड़क पर गिर जाता है, तब आप निम्नलिखित में से कार्य करेंगे
(अ) तुरन्त वाहन से उतरकर उस व्यक्ति को संभालेंगे।
(ब) तीव्र गति से वाहन भगा ले जायेंगे।
(स) उस व्यक्ति को भला-बुरा कहेंगे।
(द) चारों ओर देखकर चुपके से निकल जायेंगे।
उत्तर:
(अ) तुरन्त वाहन से उतरकर उस व्यक्ति को संभालेंगे।

प्रश्न 11.
सड़क पर लाल बत्ती होने पर हमें क्या करना चाहिए
(अ) रूकना चाहिए
(ब) तेज चलना चाहिए
(स) धीरे चलना चाहिए।
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) रूकना चाहिए

प्रश्न 12.
वायु प्रदूषण का कारण नहीं है
(अ) कार
(ब) फैक्ट्रियाँ
(स) मोटरसाइकिल
(द) पेड़
उत्तर:
(द) पेड़

प्रश्न 13.
प्लेटफार्म टिकिट उपयोग होता है
(अ) बस में
(ब) रेल में
(स) कार में
(द) मोटरसाइकिल में
उत्तर:
(ब) रेल में

प्रश्न 14.
विश्व में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का स्थान है
(अ) दूसरा
(ब) तीसरा
(स) चौथा
(द) पांचवाँ
उत्तर:
(स) चौथा

प्रश्न 15.
सड़क किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है, आप एम्बुलेन्स बुलाने के लिए किस फोन नम्बर का उपयोग करेंगे?
(अ) 106
(ब) 108
(स) 129
(द) 132
उत्तर:
(ब) 108

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. हेलमेट भार नहीं, आपकी ……… है। (सुरक्षा/मुसीबत)
2. पटरी को ……….. स्थान से ही पार करना चाहिए। (किसी भी/निर्धारित)
3. किसी लावारिस पड़ी वस्तु को……….. चाहिए। (उठा लेना/छूना नहीं)
4. वाहनों के अधिक संचालन से ……….. होता है। (वायु प्रदूषण/यातायात सुगम)
उत्तर:
1. सुरक्षा
2. निर्धारित
3. छूना नहीं
4. वायु प्रदूषण

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) प्लेटफार्म टिकिट से हम यात्रा करते हैं। (सत्य/असत्य)
(2) वायु प्रदूषण हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। (सत्य/असत्य)
(3) घायल व्यक्ति की हमें सहायता नहीं करनी चाहिए। (सत्य/असत्य)
(4) कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) असत्य
(4) सत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें यातायात नियमों का पालन क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
दुर्घटना से बचने के लिए।

प्रश्न 2.
चौराहे को पैदल पार करते समय लाल बत्ती होने पर किसका उपयोग करें?
उत्तर:
जेब्रा क्रॉसिंग का।

प्रश्न 3.
क्या टिकिट लेना आवश्यक है? यह वाक्य किसने पूछा?
उत्तर:
सोनू ने।

प्रश्न 4.
किसकी तरफ से बच्चों को रेलवे स्टेशन भ्रमण कराया गया?
उत्तर:
विद्यालय की तरफ से।

प्रश्न 5.
रेलवे टिकिट कितने प्रकार की होती है?
उत्तर:
रेलवे टिकिट दो प्रकार की होती है

  1. प्लेटफार्म टिकिट तथा
  2. रेलवे यात्रा टिकिट

प्रश्न 6.
विश्व में सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली का कौनसा स्थान है?
उत्तर:
चौथा।

प्रश्न 7.
वायु प्रदूषण के दो कारण लिखिये
उत्तर:

  1. गाड़ियाँ
  2. फैक्ट्रियाँ

प्रश्न 8.
वायु प्रदूषण से क्या हानि है?
उत्तर:
प्रदूषित वायु हमारी श्वास में जाकर हमारे फेफड़ों को खराब करती है।

प्रश्न 9.
हमें किस प्रकार की वस्तु को नहीं छूना चाहिए?
उत्तर:
लावारिस पड़ी वस्तु को

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें ट्रैफिक नियमों का पालन क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
हमें दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। यदि हम सड़क पर वाहन चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो पुलिस हमें रोककर हमारे नाम का चालान काटेगी।

प्रश्न 2.
दिल्ली को प्रदूषित शहर से बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय ने क्या आदेश दिये?
उत्तर:
विश्व में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का स्थान चौथा है। इस स्थिति से निपटने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेशों से 2010 तक दिल्ली के सार्वजनिक यातायात साधनों को प्राकृतिक गैस से चलाने वाले वाहनों में बदलने की आदेश दिया गया। सड़क या भवन की चाहरदीवारी के बीच यदि कोई पेड़ आ रहा है। तो पेड़ नहीं काटा जा रहा है, वरन् सड़क, फुटपाथ व दीवार को घुमा दिया जा रहा है।

प्रश्न 3.
वायु प्रदूषण किसे कहते हैं? इससे हमें क्या नुकसान है?
उत्तर:
वायु प्रदूषणा-गाड़ियों के चलने से, फैक्ट्रियों के चलने से तथा वस्तुओं को जलाने से वायु में धुआँ व विषैली गैसें फैलती हैं। वायु में इन चीजों का मिलना वायु प्रदूषण कहलाता है। वायु प्रदूषण से हमें बहुत नुकसान होता है। यह प्रदूषण हमारी श्वास में जाकर हमें बीमार करता है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सड़क पर पैदल चलते समय हमें किनकिन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर:
सड़क पर पैदल चलते समय हमें निम्नलिखित नियमों का पालन करना चाहिए

  1. सड़क पर चलते समय हमेशा बाएँ चलना चाहिए।
  2. चौराहे को पैदल पार करते समय लाल बत्ती होने पर जेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करें।
  3. दौड़कर सड़क पार नहीं करें ।
  4. सड़क पर पैदल चलते समय फुटपाथ का उपयोग करें।
  5. सड़क पार करते समय रुक कर दाएँ व बाएँ देखें।
  6. सड़क पर चलते समय बातें व शरारतें नहीं करें।

प्रश्न 2.
यदि आपको विद्यालय की तरफ से रेलवे स्टेशन भ्रमण पर ले जाया जाता है, तो आप रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कौन| कौन से प्रश्न करेंगे? कोई तीन प्रश्न लिखिए।
उत्तर:

  • रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने से पूर्व टिकिट लेना क्यों आवश्यक है?
  • पटरी पार करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
  • टिकिट चेकर यात्रियों से जुर्माना क्यों वसूल कर रहा था?

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 21 जीवन है अनमोल will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 21 जीवन है अनमोल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.