RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018 are part of RBSE Class 12 Chemistry Board Model Papers. Here we have given Rajasthan RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Chemistry
Paper Set Board Paper 2018
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

समय :3 ¼ घण्टे
पूर्णाक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि / अन्तर / विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही मानें।
  6. प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न
    1-13 1
    14-24 2
    25-27 3
    28-30 4
  7. प्रश्न क्रमांक 21, 27, 28, 29 व 30 में आन्तरिक विकल्प हैं।

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
जर्मेनियम में आर्सेनिक मिलाने पर किस प्रकार का अर्थ चालक बनता है? [1]

प्रश्न 2.
परासरण दाब की परिभाषा लिखिए। [1]

प्रश्न 3.
कोलॉइडी विलयनों के शुद्धिकरण की अपोहन विधि का नामांकित चित्र बनाइए। [1]

RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

प्रश्न 4.
क्रोमियम (Z=24) का इलैक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। [1]

प्रश्न 5.
एक परायूरेनियम तत्व का नाम एवं प्रतीक लिखिए। [1]

प्रश्न 6.
लेन्थेनाइडो की सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था लिखिए। [1]

प्रश्न 7.
निम्नलिखित संकुल यौगिक का IUPAC नाम लिखिए। [1]
K3[Fe(C2O4)3]

प्रश्न 8.
वुर्टज अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए। [1]

प्रश्न 9.
डी.डी.टी. का पूरा नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 10.
एसीटोन का रासायनिक सूत्र एवं IUPAC नाम लिखिए। [1]

RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

प्रश्न 11.
बहुलकों का भार औसत अणुभार’ ज्ञात करने का सूत्र लिखिए। [1]

प्रश्न 12.
ऐरिथ्रोस शर्करा का फिशर प्रक्षेपण सूत्र लिखिए। [1]

प्रश्न 13.
नर कस्तूरी मृग द्वारा उत्सर्जित कस्तूरी में कौनसा रासायनिक पदार्थ पाया जाता है? [1]

खण्ड – बै

प्रश्न 14.
(अ) वात्या भट्टी को स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।
(ब) कॉपर के धातुकर्म में सिलिका की क्या भूमिका है? [2]

प्रश्न 15.
(अ) कॉपर ठोस एवं गलित दोनों अवस्थाओं में विद्युत का चालन दर्शाता है जबकि कॉपर क्लोराइड केवल जलीय विलयन में ही विद्युत का चालन दर्शाता है। कारण दीजिए।
(ब) वर्गाकार द्विविमिय निबिड़ संकुलन का चित्र बनाइए। [2]

प्रश्न 16.
(अ) सामान्यतः ताप बढाने पर गैसों की द्रवों में विलेयता घटती है, कारण दीजिए।
(ब) 5% (w/v) NaCl के 200mL विलयन बनाने हेतु कितने ग्राम NaCl की आवश्यकता होगी? [2]

प्रश्न 17.
(अ) ‘मानक हाइड्रोजन इलैक्ट्रोड’ का नामांकित चित्र बनाइए।
(ब) ईंधन सेल, अन्य सेलो की तुलना में श्रेष्ठ होते है। कोई दो कारण दीजिए। [2]

प्रश्न 18.
संयोजकता बंध सिद्धान्त के आधार पर संकुल [CoF6]की ऑक्सीकरण अवस्था, संकरण, ज्यामिति एवं चुम्बकीय प्रकृति को समझाइए। [2]

RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

प्रश्न 19.
(अ) निम्नलिखित एल्किल हैलाइडो को SN’ क्रिया के प्रति क्रियाशीलता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018 1

(ब) निम्नलिखित रासायनिक क्रियाओं को पूर्ण कीजिए एवं उत्पाद लिखिए। [2]
RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018 2

प्रश्न 20.
कॉपर सल्फेट के विलयन को 1.5 एम्पियर की धारा से 20 मिनट तक वैद्युत अपघटन किया गया। कैथोड पर निक्षेपित कॉपर को द्रव्यमान ज्ञात करो। (F = 96500 C) [2]

प्रश्न 21.
(अ) निम्नलिखित यौगिकों को नाभिकस्नेही प्रतिस्थापन क्रियाओं के प्रति क्रियाशीलता के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए। [2]
CH3CHO, HCHO, CH3COCH3
(ब) एल्केनोइक अम्लों के क्वथनांक उच्चतम होते है समझाइए।
अथवा
(अ) निम्नलिखित कार्बोक्सिलिक अम्लों को अम्लता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
बे-ज़ोर प्ल, 4- मेथॉक्सीबेन्जोइक अम्ल, 4 – नाइट्रोबेन्जोइक अम्ल
(ब) रासायनिक परीक्षण द्वारा एल्डिहाइड एवं कीटोन में कैसे विभेद करेंगे?

प्रश्न 22.
(अ) न चिपकने वाली सतह से लेपित बर्तनों में प्रयुक्त बहुलक की एकलक इकाई का नाम लिखिए। [2]
(ब) समबहुलक एवं सहबहुलक के एक – एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 23.
(अ) ऐथेन के सॉहार्स प्रक्षेपण सूत्र में से कौनसे संरूप की ऊर्जा अधिक होती है और क्यों? [2]
(ब) रेसेमिक मिश्रण ध्रुवण अधूर्णक होता है। कारण दीजिए।

RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

प्रश्न 24.
(अ) एस्प्रिन को खाली पेट नहीं लेनी चाहिए, क्यों? [2]
(ब) रंजक एवं वर्णक में कोई दो अंतर लिखिए।

खण्ड- स

प्रश्न 25.
दिये गये उद्धरण को पढकर अधोलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [3]
जब कोई ठोस पदार्थ द्रव अथवा गैस के सम्पर्क में रखा जाता है तो ठोस की सतह पर द्रव या गैस स्थूल की अपेक्षा अधिक संचित होते है यह प्रक्रिया अधिशोषण कहलाती है। यह अवशोषण से भिन्न होती है। कई गैसीय क्रियाएं ठोस उत्प्रेरक की उपस्थिति में सम्पन्न होती है। उत्प्रेरक वह रासायनिक पदार्थ होता है जो अभिक्रिया के वेग को परावर्तित कर देता है तथा स्वयं अपरिवर्तित रहता है यह घटना उत्प्रेरण कहलाती है।
(अ) अवशोषण एवं अधिशोषण में कोई दो अंतर लिखिए।
(ब) विषमांगी उत्प्रेरण की कोई एक रासायनिक समीकरण लिखिए।
(स) एल्कोहॉल को पैट्रोल में परिवर्तित करने वाले जीओलाइट उत्प्रेरक का नाम लिखिए।

प्रश्न 26.
दिये गये उद्धरण को पढ़कर अधोलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। [4]
प्रोटीन सजीवों की वृद्धि, विकास एवं मरम्मत के लिए अति-आवश्यक होता है। प्रोटीन α-एमीनो अम्ल के प्राकृतिक बहुलक होते है। एमीनो अम्ल एक निश्चित क्रम में जुडकर एक विशिष्ट प्रोटीन बनाते है। दो या दो से अधिक एमीनो अम्ल जुडकर पेप्टाइड बंध का निर्माण करते है। प्रोटीन पोलीपेप्टाइड होते है जिनमें भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन कर देने से प्रोटीन अपनी जैविक सक्रियता खो देता है।
(अ) आवश्यक एवं अनावश्यक एमीनो अम्ल को उदाहरण सहित समझाइए।
(ब) प्रोटीन के विकृतिकरण को समझाइए।

प्रश्न 27.
(अ) निम्नलिखित अभिक्रियाओं को पूरा कीजिए एवं A व B को पहचानिए। [3]
RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018 3

(ब) यूरिया की अनुनादी संरचानाएं बनाइए।
अथवा
(अ) निम्नलिखित अभिक्रियाओं को पूरा कीजिए एवं A व B को पहचानिए।
RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018 4

(ब) एनीलीन की अनुनादी संरचनाएँ बनाइए।

खण्ड – द

प्रश्न 28.
(अ) अभिक्रिया की कोटि की परिभाषा लिखिए।
(ब) संघट्ट सिद्धान्त के अनुसार, किसी रासायनिक अभिक्रिया हेतु दो मुख्य अवरोधकों के नाम लिखिए।
(स) दर्शाइए कि एक प्रथम कोटि अभिक्रिया के 99.9% पूर्ण होने में लगा समय अर्धायु का 10 गुना होता है (log 10 = 1) [4]
अथवा
(अ) अभिक्रिया की अणुसंख्यता की परिभाषा लिखिए।
(ब) संघट्ट सिद्धान्त के अनुसार, उन दो कारको के नाम लिखिए जो ताप बढाने पर अभिक्रिया के वेग को बढाते है।
(स) दर्शाइए कि एक प्रथम कोटि अभिक्रिया के 75% पूर्ण होने में लगा समय अर्धायु का दो गुना होता है (log 2= 0.3010)

RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

प्रश्न 29.
(अ) ऑक्सीजन का अणुसूत्र Oहोता है जबकि सल्फर का S8 क्यों?
(ब) रासायनिक समीकरण द्वारा समझाइए – क्या होता है जब बुझा हुआ चूना, Clसे क्रिया करता है?
(स) निम्नलिखित को पूर्ण कीजिए।
C2H5OH + PCl5 →
(द) XeO3 की संरचना बनाइए। [4]
अथवा
(अ) H2S गैस है जबकि H2Oद्रव, क्यों?
(ब) रासायनिक समीकरण द्वारा समझाइए – क्या होता है जब श्वेत फास्फोरस को अत्यंत उच्च दाब तथा 473K ताप पर गर्म किया जाता है?
(स) निम्नलिखित अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए।
XeF6 + 2H20 →
(द) HICI04 की संरचना बनाइए।

प्रश्न 30.
(अ) ऐथेनॉल के निर्जलीकरण से एथीन बनने की क्रियाविधि लिखिए।
(ब) ग्लूकोस को ऐथेनॉल में परिवर्तित करने वाले एन्जाइम का नाम बताइए।
(स) फीनॉल की क्लोरोफार्म तथा KOH से क्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए। [4]
अथवा
(अ) मेथेनॉल से ऐथेनॉल में परिवर्तन कैसे करेंगे? केवल रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ब) पैट्रोल के स्थान पर प्रयुक्त, एल्कोहॉल एवं ईथर का मिश्रण क्या कहलाता है?
(स) फीनॉल से p- हाइड्रॉक्सीबेन्जेल्डिहाइड कैसे प्राप्त करेंगे? रासायनिक समीकरण दीजिए।

RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018

We hope the given RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 12 Chemistry Board Paper 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.