RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1 are part of RBSE Class 12 Chemistry Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Chemistry
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 1

समय :3 ¼ घण्टे
पूर्णाक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि / अन्तर / विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही मानें।
  6. खण्ड प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न
    1-13 1
    14-24 2
    25-27 3
    28-30 4
  7. प्रश्न क्रमांक 21, 27 और 30 में आन्तरिक विकल्प है। इन प्रश्नों में से आपको एक ही विकल्प करना है।

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
किन्हीं दो अन्तराकाशी रिक्तियों के नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 2.
गैसों की विलेयता को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों के नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 3.
ब्रेडिंग आर्क विधि का नामांकित चित्र बनाइए। [1]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1

प्रश्न 4.
चुम्बकीय आघूर्ण ज्ञात करने का सूत्र लिखिए। [1]

प्रश्न 5.
प्रथम संक्रमण श्रेणी में सर्वाधिक एवं सबसे कम ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने वाले तत्वों के नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 6.
दुर्लभ मृदा तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। [1]

प्रश्न 7.
कोई दो उभयदन्तुक (उभयदन्ती ) लिगंडो के नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 8.
फ्रेऑन- 112 का सूत्र लिखिए। [1]

प्रश्न 9.
राइमर- टीमान अभिक्रिया लिखिए। [1]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1

प्रश्न 10.
क्लोरेल का रासायनिक सूत्र व IUPAC नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 11.
बहुलकों का ‘संख्या औसत अणुभार’ ज्ञात करने का सूत्र लिखिए। [1]

प्रश्न 12.
मेसो टार्टरिक अम्ल का फिशर प्रक्षेपण सूत्र लिखिए। [1]

प्रश्न 13.
रंजको के कोई गुण लिखिए। [1]

खण्ड़ – ब 

प्रश्न 14.
बेसेमर परिवर्तित का नामांकित चित्र बनाइए। इसमें होने वाली स्वतः अपचयन की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए। [2]

प्रश्न 15.
बैण्ड सिद्धान्त के आधार पर चालक, अर्धचालक एवं कुचालक को समझाइए तथा ऊर्जा आरेख बनाइए। [2]

प्रश्न 16.
(अ) आदर्श व अनादर्श विलयन में कोई दो अंतर लिखिए। [2]
(ब) 25°C ताप पर यूरिया के M/25 विलयन का परासरण दाब ज्ञात कीजिए।

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1

प्रश्न 17.
(अ) ईंधन सेल का नामांकित चित्र बनाइए। [2]
(ब) कॉपर सल्फेट के विलयन में जिंक की छड़ डुबोने पर कॉपर सल्फेट का नीला रंग समाप्त क्यों हो जाता है? कारण दीजिए।

प्रश्न 18.
उप-सहसंयोजक यौगिकों में आयनन वे हाइड्रेट समावयवता में कोई एक अंतर लिखिए तथा प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए। [2]

प्रश्न 19.
(अ) क्लोरोफॉर्म से क्लोरीटोन बनाने की रासायनिक समीकरण लिखिए। [2]
(ब) ऐल्किल हैलाइड KCN के साथ अभिक्रिया करके ऐल्किल साइनाइड बनाते है, जबकि AgCN के साथ ऐल्किल आइसोसाइनाइड बनाते है। कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20.
यदि कॉपर का मानक इलेक्ट्रोड विभव 0.34V है तो 0.1M कॉपर आयन युक्त विलयन के कॉपर इलेक्ट्रोड का विभव ज्ञात कीजिए। (log 10 = 1) [2]

प्रश्न 21.
(अ) फ्लुओरोऐसीटिक अम्ल, आयोडो ऐसीटिक अम्ल की तुलना में अधिक अम्लीय होता है। समझाइए। क्यों? [2]
(ब) ऐल्डिहाइड व कीटोन में अंतर स्पष्ट करने वाली कोई एक रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
अथवा
(अ) फार्मेल्डिहाइड, ऐसीटोन की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील है। समझाइए। क्यों?
(ब) फार्मेल्डिहाइड एवं ऐसीटेल्डिहाइड को विभेद करने वाली कोई एक रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1

प्रश्न 22.
निम्नलिखित बहुलकों के एकलक लिखिए [2]
(अ) नाइलॉन – 6, 6
(ब) टेरिलीन

प्रश्न 23.
(अ) प्रतिबिम्बरूपी व विवरिम समावयव में एक अंतर लिखिए। [2]
(ब) कारण दीजिए कि समपक्ष ब्यूट- 2- इन- 1, 4- डाइओइक अम्ल का गलनांक विपक्ष समावयव से कम क्यों होता है?

प्रश्न 24.
साबुन व अपमार्जक में कोई एक अंतर लिखिए एवं प्रत्येक का एक उदाहरण लिखिए। [2]

खण्ड – स

प्रश्न 25.
दिए गए उद्धरण को पढ़कर अधोलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए [3]
“कोलाइडी प्रावस्था में परिक्षिप्त प्रावस्था के कणों का परास 103 pm से 106 pm होता है। कोलाइडी विलयन दो प्रकार के होते है- (1) द्रवस्नेही एवं (2) द्रव विरोधी। कोलाइडी सॉल का स्थायित्व कोलाइडी कणों के आवेश के कारण होता है। इन कणों का उदासीनीकरण, स्कन्दन कहलाता है। हार्डी व शुल्जे नियम के आधार पर वैद्युत अपघट्य के कणों की स्कन्दन क्षमता की तुलना की जाती है। द्रवस्नेही विलयन की रक्षण क्षमता उसके स्वर्णांक पर निर्भर करती है।”
(अ) \(C l ^ { – }\) , \(PO _ { 4 } ^ { 3 – }\), \(\mathrm { CO } _ { 3 } ^ { 2 – }\) आयनों को धनसॉल के स्कंदन में स्कंदन क्षमता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(ब) द्रवस्नेही वे दवविरोधी कोलाइड में कोई दो अंतर लिखिए।
(स) स्वर्णाक से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 26.
दिए गए उद्धरण को पढ़कर अधोलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए [3]
“प्रकृति में बहुतायत में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोस है। यह मुक्त और संयुक्त दोनों अवस्थाओं में मिलता है। मुक्त रूप में यह पके हुए अंगूर, शहद तथा कई मीठे फलों में मिलता है। मानव रक्त में लगभग 0.1 प्रतिशत की मात्रा में ग्लूकोस उपस्थित है। संयुक्त अवस्था में डाइसैकेराइड व पॉलीसैकेराइड के रूप में उपस्थित होता है। सुक्रोस एक डाइसैकेराइड है, इसमें ग्लूकोस व फ्रक्टोस की समान मात्रा होती है। यह ओलिगोसैकेराइड का एक प्रकार है। स्टॉर्च एक पॉलीसैकेराइड है। इसमें ग्लूकोस पाया जाता है परन्तु स्वादहीन होता है। ग्लूकोस एक अपचयी शर्करा होने के कारण टॉलेन व फेलिंग अभिकर्मक के साथ परीक्षण देती है।”
(अ) उस कार्बोहाइड्रेट का प्रकार बताइए, जिसके जल अपघटन पर दो या अधिकतम दस मोनोसैकेराइड इकाइयाँ प्राप्त होती है।
(ब) ग्लूकोस में उपस्थित उस क्रियात्मक समूह का नाम लिखिए, जिसके कारण यह टॉलेन अभिकर्मक के साथ परीक्षण देता है।
(स) प्रकृति में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट को क्या कहते हैं, जो चखने पर मीठे नहीं होते है? एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 27.
(अ) यूरिया के दुर्बल एक अम्लीय क्षारकीय व्यवहार को एक रासायनिक अभिक्रिया देकर समझाइए। [3]
(ब) निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के क्रम में A तथा B को पहचान कर रासायनिक सूत्र लिखिए
RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1 1

(स) नाइट्रोबेंजीन की अनुनादी संरचनाएँ बनाइए।
अथवा
(अ) ऐनिलीन, ऐल्किल ऐमीन की तुलना में कम क्षारकीय है। एक रासायनिक अभिक्रिया देकर समझाइए।
(ब) निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के क्रम में A तथा B को पहचान कर रासायनिक सूत्र लिखिए
RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1 2

(स) ऐनिलीन की अनुनादी संरचनाएँ बनाइए।

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1

खण्ड – द

प्रश्न 28.
(अ) शून्य कोटि की अभिक्रिया की परिभाषा लिखिए। इसके वेग नियतांक की इकाई लिखिए। [4]
(ब) आर्मेनियस समीकरण लिखिए।
(स) एक प्रथम कोटि अभिक्रिया का वेग नियतांक 60s-1 है। इसकी प्रारम्भिक सान्दता का \(\frac { 1 }{ 10 } \) वाँ भाग अपघटित होने में कितना समय लगेगा?
अथवा
(अ) सक्रियण ऊर्जा की परिभाषा लिखिए। इसकी एस.आई. इकाई लिखिए।
(ब) शून्य कोटि की अभिक्रिया के बेग नियतांक (k0), प्रारम्भिक सान्द्रता (a) व अर्धआयुकाल (t12) में संबंध दर्शाने वाली समीकरण लिखिए।
(स) एक शून्य कोटि की अभिक्रिया में अभिकारक की सान्दता 10 से 6 मोल लीटर-1 होने में दो सैकण्ड का समय लगता है तो वेग नियतांक ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 29.
(अ) XeOF4 की संरचना बनाइए।
(ब) PH3 का क्वथनांक NH3 से कम होता है। कारण दीजिए।
(स) Clकी गरम व सान्द NaOH से होने वाली रासायनिक अभिक्रियो की समीकरण लिखिए। [4]
(द) हैलोजन प्रबल ऑक्सीकारक होते हैं। कारण दीजिए।
अथवा
(अ) BrF3 की संरचना बनाइए।
(ब) HF का क्वथनांक HCl से अधिक होता है। कारण दीजिए।
(स) Zn की तनु HNO3 से होने वाली रासायनिक अभिक्रिया की समीकरण लिखिए।
(द) ऑक्सीजन एक गैस है जबकि सल्फर ठोस। कारण दीजिए।

प्रश्न 30.
(अ) जीसैल विधि किसे कहते हैं?
(ब) एथेनॉल का क्वथनांक मेथॉक्सी मेथेन से उच्च होता है, समझाइए। क्यों?
(स) क्या होता है जब फीनॉल सान्द नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है? अभिक्रिया की रासायनिक समीकरण दीजिए।
(द) तृतीयक ब्यूटिल ऐल्कोहॉल को आईयूपीएसी नाम लिखिए। [4]
अथवा
(अ) विलियमसंस संश्लेषण की अभिक्रिया लिखिए।
(ब) फीनॉल की अम्लीय प्रकृति समझाइए।
(से) क्या होता है जब फीनॉल सान्द्र H2SO4 की उपस्थिति में थैलिक एनहाइड्राइड के साथ अभिक्रिया करता है। अभिक्रिया की रासायनिक समीकरण लिखिए।
(द) ऑर्थोक्रीसॉल का आईयूपीएसी नाम लिखिए।

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1

We hope the given RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.