RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 are part of RBSE Class 5 Environmental Studies Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Environmental Studies Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 5 Environmental Studies Sample Paper 1

समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

परीक्षार्थी हेतु सामान्य निर्देश

1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
2. प्रत्येक प्रश्न का हल/उत्तर मूल्यांकन पत्रक में निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
3. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
4. सभी प्रश्नों के सम्मुख उनके अंकभार अंकित हैं।

अवलोकन एवं दर्ज करना

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि ब्रेल लिपि में है [2]
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 1

प्रश्न 2.
आपके घर से निकले कचरे में से उन तीन चीजों की सूची बनाइए, जिनका पुनः उपयोग किया जा सकता है। [1+1+1=3]

प्रश्न 3.
राजस्थान के दिए गए मानचित्र को देखकर अपने जिले व अपने पड़ोसी दो जिलों को छायांकित कीजिए। [1+1+1=3]
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 2

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

सम्प्रेषण कौशल (अभिव्यक्ति/चर्चा)

प्रश्न 4.
अपने आस-पास पाए जाने वाले तीन पशुओं के नाम लिखते हुए उनसे प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम लिखिए। [3]

क्र.सं. पशु का नाम उत्पाद
1 —– —–
2 —– —–
3 —– —–

प्रश्न 5.
तीन प्रकार के साधन और उनमें उपयोग होने वाले ईंधन को निम्नलिखित तालिका में लिखिए [3]

क्र.सं. साधन ईंधन
1 —– —–
2 —– —–
3 —– —–

प्रश्न 6.
निम्नलिखित तालिका में रोगों के लक्षण को पढ़कर उनके आगे रोग का नाम लिखिए [3]

क्र.सं. लक्षण रोग
1 आँख व नाखून का पीला होना
व मूत्र पीला आना
—–
2 दिन में 4-5 या ज्यादा दस्त
आना, पेट में मरोड़ें आना
—–
3 भूख कम लगना, पेट में दर्द रहना —–

वर्गीकरण

प्रश्न 7.
नीचे बर्फीले पहाड़ों पर पर्वतारोही द्वारा ले जाये जाने वाले तीन उपकरणों के नाम तथा उन्हें साथ में ले जाने को कारण लिखिए। [2+2+2=6]
1. उपकरण का नाम ______
साथ में ले जाने का कारण______
2. उपकरण का नाम ______
साथ में ले जाने का कारण-______
3. उपकरण का नाम ______
साथ में ले जाने का कारण ______

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में मैदान में खेले जाने वाला खेल समूह (आउटडोर गेम्स) है [2]
(अ) शतरंज, कबड्डी, कुश्ती
(ब) कबड्डी, हॉकी, शतरंज
(स) हॉकी, कुश्ती, कबड्डी
(द) बैडमिंटन, शतरंज, हॉकी

प्रश्न 9.
आपके सहपाठी के शरीर में आयरन की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो रही हो, तो निम्नलिखित खाद्य सामग्री में से आप उन्हें क्या-क्या खाने की सलाह देंगे? चावल, घी, पालक, मछली, सेब, आलू। [1+1+1=3]

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वस्तुओं के सामने उनको संरक्षित रखने के उपाय लिखिए [1+1+1+1+1=5]

प्रश्न 11.
निम्नलिखित वस्तुओं में से पानी में तैरने व डूबने वाली कोई पाँच-पाँच वस्तुओं को अलग-अलग छाँटिए-पत्थर, काँच का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा, पंख, कागज, सिक्का, चूड़ी, चॉक, पेंसिल, पत्ता। [5]

व्याख्या

प्रश्न 12.
आपकी माताजी के भाई के साथ आपका रिश्ता है [2]
(अ) भान्जा/भान्जी
(ब) भतीजा/भतीजी
(स) पोता/पोती
(द) बेटा/बेटी

प्रश्न 13.
निम्नलिखित कथनों में से सही कथन है [2]
(अ) सड़क पर बायीं ओर चलना चाहिए।
(ब) चौराहे पर लाल लाइट जलने पर सड़क पार करनी चाहिए।
(स) स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीमी गति से नहीं चलानी चाहिए।
(द) हॉर्न के चित्र पर क्रॉस का निशान दिखाई देने पर हॉर्न बजाना चाहिए।

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

प्रश्न 14.
चॉक का बुरादा पानी में घुल जाता है।(सत्य/असत्य) [2]

प्रश्न 15.
ऐसी कौनसी वजह हैं जिनके कारण लोग अपना घर छोड़कर कहीं और बसने चले जाते हैं ।कोई पाँच कारण लिखिए। [5]

प्रश्न 16.
अमावस्या से पूर्णिमा तक के चन्द्रमा के आकार में परिवर्तन की तीन आकृतियाँ बनाकर उनकी व्याख्या कीजिए। [5]

प्रश्न करना

प्रश्न 17.
दिए गए रहट के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए। [5]
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 3

प्रयोग

प्रश्न 18.
दिए गए चित्र को देखकर वर्षा जल संग्रहण की प्रक्रिया के चरण लिखिए। [5]
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 4

न्याय व समता के प्रति सरोकार

प्रश्न 19.
सड़क किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है तब आप निम्नलिखित में से कौनसा कार्य करेंगे [2]
(अ) वहाँ से निकल जाएँगे
(ब) भीड़ के साथ वहीं खड़े रहेंगे
(स) एम्बुलेंस के लिए फोन करेंगे
(द) पुलिस को फोन नहीं करेंगे।

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

प्रश्न 20.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बचपन मुश्किलों में गुजरा, इसके पीछे कौनसा मुख्य सामाजिक कारण था? [3]

प्रश्न 21.
भूकम्प जैसी आपदा आने पर आप लोगों की क्या मदद करेंगे? कोई तीन तरीके लिखिए। [1+1+1=3]

एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान करना एवं गुणों की प्रशंसा करना

प्रश्न 22.
कल्पना चावला को सम्मान से याद किया जाता है, क्योंकि [2]
(अ) वह हवाई जहाज उड़ाने वाली प्रथम महिला थी।
(ब) वह प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थी।
(स) उन्होंने एक तारे की खोज की थी।
(द) वह प्रथम पर्वतारोही थी।

प्रश्न 23.
कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के लिए आप एक परियोजना तैयार कीजिए। [6]

उत्तर-तालिका

उत्तर 1:
(ब)
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 5

उत्तर 2:

  1. प्लास्टिक के डिब्बे।
  2. पैकिंग के खाली डिब्बों के गत्ते
  3. चॉकलेट के रेपर्स।

उत्तर 3:
मेरी जिला जयपुर है। दो पड़ौसी जिले दौसा व अलवर हैं
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 6

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

उत्तर 4:

क्र.सं. पशु का नाम उत्पाद
1 भैंस दूध, गोबर
2 गाय दूध, गोबर
3 बकरी दूध, माँस, मींगणी

उत्तर 5:

क्र.सं. साधन ईंधन
1 चूल्हा लकड़ी
2 मोटर-साइकिल पेट्रोल
3 डीजल बस

उत्तर 6:

  1. पीलिया
  2. अतिसार
  3. कृमि रोग।

उत्तर 7:

  1. उपकरण का नाम-ऑक्सीजन गैस का सिलेण्डर। साथ में ले जाने का कारण-साँस लेने की परेशानी से बचने के लिए।
  2. उपकरण का नाम-नुकीली छड़ी। साथ में ले जाने का कारण-पहाड़ों पर फिसलने से बचने के। लिए।
  3. उपकरण का नाम-नुकीली कीलों वाले जूते। साथ में ले जाने का कारण-पहाड़ों पर चढ़ते समय पैरों को फिसलने से बचाने के लिए।

उत्तर 8:
(स) हॉकी, कुश्ती, कबड्डी

उत्तर 9:
पालक, मछली, सेब।

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

उत्तर 10:

खाने की वस्तु संरक्षित रखने के उपाय
1. मटर धूप में सुखाकर/फ्रिज में रखकर।
2. अदरक धूप में सुखाकर सोंठ के रूप में/फ्रिज में रखकर।
3. आम अचार के रूप में तेल डालकर।
4. ग्वारफली धूप में सुखाकर/फ्रिज में रखकर।
5. आलू प्रशीतन गृह में रखकर/चिप्स के रूप में धूप में सुखाकर।

उत्तर 11:

तैरने वाली वस्तुएँ डूबने वाली वस्तुएँ।
लकड़ी का टुकड़ा पत्थर
पंख काँच का टुकड़ा
कागज सिक्का
पेन्सिल चूड़ी
पता चाँक

उत्तर 12:
(अ) भान्जा/भान्जी

उत्तर 13:
(अ) सड़क पर बायीं ओर चलना चाहिए।

उत्तर 14:
असत्य।

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

उत्तर 15:

  1. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के कारण।
  2. रोजगार या व्यवसाय करने के कारण।
  3. अकाल पड़ जाने के कारण।
  4. बाँध बन जाने से आबादी के डूब क्षेत्रों में आने के कारण।
  5. साम्प्रदायिक तनाव बढ़ जाने के कारण।

उत्तर 16:
हमें चन्द्रमा प्रत्येक दिन एक समान आकार में दिखाई नहीं देता है। अमावस्या की रात को चन्द्रमा आसमान में दिखाई नहीं देता है। इसके बाद इसका आकार पूर्णिमा तक धीरे-धीरे बढ़ता है और पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा पूर्ण आकार में दिखाई देता है। इसके पश्चात् पुन: इसका चमकीला आकार कम होता जाता है। चन्द्रमा के इस घटते-बढ़ते क्रम को चन्द्रकलाओं के नाम से जाना जाता है।
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 7

उत्तर 17:

  1. रहट क्या है तथा इसकी संरचना कैसी होती है ?
  2. रहट चलाने के लिए किसका उपयोग किया जाता है ?
  3. रहट किस काम के लिए उपयोग किये जाते हैं ?

उत्तर 18:
वर्षाजल संग्रहण की प्रक्रिया के चरण

  1. वर्षा के जल का घर की छत पर गिरना।
  2. छत पर बनी नालियों का पाइपों से जुड़ा होना।
  3. छत में लगे पाइपों के सहारे जल की नीचे आना तथा टैंक में जाना।
  4. पाइपों में लगे विशेष प्रकार के फिल्टरों से साफ होकर टैंक में पर्याप्त जल इकट्ठा होना।
  5. टैंक में एकत्रित जल का विभिन्न घरेलू एवं खेती के कायों में प्रयोग होना।

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

उत्तर 19:
(स) एम्बुलेंस के लिए फोन करेंगे

उत्तर 20:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बचपन मुश्किलों में गुजरने का मुख्य सामाजिक कारण अस्पृश्यता अर्थात् छुआछूत था।

उत्तर 21:

  1. लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने में मदद करना।
  2. भूकम्प से घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाने हेतु एम्बुलेंस को फोन करना।
  3. पीड़ित लोगों को भोजन-पानी आदि के पैकेट उपलब्ध कराना।

उत्तर 22:
(ब) वह प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थी।

उत्तर 23:
विद्यालय में स्वच्छता अभियान हेतु कार्ययोजना

  1. विद्यार्थियों की एक निश्चित संख्या लेकर अलग-अलग दल बनाना।
  2. प्रत्येक दल को अलग-अलग कार्य सौंपना, जैसे-मैदान साफ करना, कक्षा में रंग करना, शौचालय साफ करना, विद्यालय में फैली गंदगी को साफ करना।
  3. शिक्षकों को स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने का निवेदन करना।
  4. साफ-सफाई के दौरान एकत्रित कूड़े कचरे को निर्धारित स्थान पर इकट्ठा कर उसका निस्तारण कराना।
  5. नियमित अन्तराल पर उपयुक्त कार्य की पुनरावृत्ति करना।

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1

We hope the given RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 5 Environmental Studies Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.