RBSE Class 8 Maths Model Paper 2

RBSE Class 8 Maths Model Paper 2 are part of RBSE Class 8 Maths Board Model Papers. Here we have given Rajasthan RBSE Class 8 Maths Sample Paper 2.

BoardRBSE
TextbookSIERT, Rajasthan
ClassClass 8
SubjectMaths
Paper SetModel Paper 2
CategoryRBSE Model Papers

RBSE Class 8 Maths Sample Paper 2

समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर अपना नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 तक (बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर, उत्तर-पुस्तिका में उत्तर-तालिका बनाकर लिखिए।
  6. सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।
  7. प्रश्न-पत्र के हिन्दी और अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को ही सही मानें।

प्रश्न 1.
निम्न में से परिमेय संख्या है। [1]
(अ) \(\frac { 5 }{ 0 } \)
(ब) \(\frac { 3 }{ 0 } \)
(स) \(\frac { 0 }{ 5 } \)
(द) \(\frac { 7 }{ 0 } \)

प्रश्न 2.
यदि x = 1 तथा y = 2 हो तो 3x +3y का मान होगा। [1]
(अ) 15
(ब) 9
(स) 3
(द) 0

प्रश्न 3.
एक समषट्भुज में विकर्णो की संख्या होती है। [1]
(अ) 2
(ब) 5
(स) 9
(द) 4

प्रश्न 4.
किसी आकृति के किनारे या कोर जिन बिन्दुओं पर मिलते हैं, वे कहलाते हैं। [1]
(अ) पिरामिड
(ब) शीर्ष
(स) सतह
(द) फलक

प्रश्न 5.
चतुर्भुज जिसकी चारों भुजाएँ और कोण परस्पर बराबर हों, वह होता है। [1]
(अ) वर्ग
(ब) आयत
(स) समचतुर्भुज
(द) पतंग

प्रश्न 6.
एक पासे को फेंकने पर विषम संख्या आने की प्रायिकता है। [1]
(अ) \(\frac { 1 }{ 6 } \)
(ब) \(\frac { 1 }{ 4 } \)
(स) \(\frac { 1 }{ 3 } \)
(द) \(\frac { 1 }{ 2 } \)

प्रश्न 7.
वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसका भाग देने पर संख्या 13500 एक पूर्ण घन संख्या प्राप्त हो। [2]

प्रश्न 8.
एक ए.सी. का मूल्य सन् 2015 में 35000 रु. था जो सन् 2016 में 30000 रु. हो गया। मूल्य में कमी की दर ज्ञात कीजिए। [2]

प्रश्न 9.
दी गई आकृतियों के नाम लिखिए [2]
RBSE Class 8 Maths Model Paper 2 image 1

प्रश्न 10.
यदि x2 + \(\frac { 1 }{ { x }^{ 2 } } \) = 79 तो (x + \(\frac { 1 }{ x } \)) का मान ज्ञात कीजिए। [2]

प्रश्न 11.
निम्न बिन्दु को वर्गोंकित कागज पर अंकित कीजिए और जाँचिए कि क्या ये सभी एक सरल रेखा में हैं। [2]
P (2, 6), Q (5, 5), Y (5, 3), Z (6, 3)

प्रश्न 12.
(i) (4-1 + 8-1) ÷ \({ (\frac { 2 }{ 3 } })^{ -1 }\)को हल कीजिए। [4]
(ii) यदि (-2)x + 1  x (-2)3 = (-2)5 हो तो x का मान ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 13.
(i) यदि तीन अंकों की संख्या 89Y, 9 से विभाजित होती है तो Y के सम्भावित मान ज्ञात कीजिए। [4]
(ii) A और B का मान बताइये, जहाँ A तथा B एक अंक है।
RBSE Class 8 Maths Model Paper 2 image 2

प्रश्न 14.
सूत्र निखिलम् द्वारा 99 x 98 X97 का गुणनफल ज्ञात कीजिए। [4]
अथवा
ध्वजांक विधि द्वारा 87653 ÷ 53 हल कीजिए।

प्रश्न 15.
व्यंजक के गुणनखण्ड कीजिए और भाग दीजिए (5x2 – 25x + 20) ÷ (x – 1) [4]

प्रश्न 16.
दी गई आकृति में m∠C को ज्ञात कीजिए यदि \(\overline { AB } \) || \(\overline { DC } \) हो। [4]
RBSE Class 8 Maths Model Paper 2 image 3

प्रश्न 17.
एक चतुर्भुजाकार खेत है। इस खेत का एक विकर्ण 220 मीटर है तथा इस विकर्ण पर शेष दोनों शीर्षों से डाले गए लम्बों की लम्बाइयाँ क्रमशः 80 मीटर एवं 130 मीटर हों तो खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [4]

प्रश्न 18.
उचित सर्वसमिका का उपयोग करते हुए गुणनफल ज्ञात कीजिए [4]
(i) (p2 + q2) (p2 – q2)
(ii) 201 x 202

प्रश्न 19.
भानु और भावेश की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 7 है। अब से 4 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 3 : 4 हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए। [4]

प्रश्न 20.
एक षट्कोण का एक अन्तःकोण 165° है और शेष प्रत्येक अंत:कोण का माप x° है तो शेष सभी कोणों की माप बताइये। [4]

प्रश्न 21. [4]
दिए गए पाई-चार्ट में वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों से होने वाली दुर्घटनाओं को दर्शाया गया है।
RBSE Class 8 Maths Model Paper 2 image 4
पाई-चार्ट के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) सबसे अधिक दुर्घटनाएँ किस गलती से हुई ?
(ii) अचानक ब्रेक लगाने और सड़क की खराब स्थिति के कारण कुल कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ हुईं ?

प्रश्न 22.
रामू ने दो छत के पंखे 1800 रुपये प्रति पंखे की दर से खरीदे। उसने एक पंखे को 5% हानि से और दूसरा पंखा 12% लाभ से बेचा। प्रत्येक पंखे का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। कुल लाभ अथवा हानि भी बताइये। [6]
अथवा
ईश्वरन् कितना धन उधार दे कि 2 वर्ष 9 माह पश्चात् 12% वार्षिक ब्याज दर से उसे ब्याज के 1831.50 रुपये मिल सकें।

प्रश्न 23.
एक चतुर्भुज PQRS की रचना कीजिए, जिसमें PQ = 4.4 सेमी, QR = 4.0 सेमी, RS = 6.4 सेमी, SP = 2.8 सेमी और QS = 6.6 सेमी है। विकर्ण PR की लम्बाई नाप कर लिखिए। [46]

प्रश्न 24.
एक भवन में 25 बेलनाकार खम्भे हैं। प्रत्येक खम्भे की त्रिज्या 28 सेमी और ऊँचाई 4 मीटर है। 8 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से सभी खम्भों के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल पर पेण्ट कराने को व्यय ज्ञात कीजिए। [6]
अथवा
मनीषा के पास बिना ढक्कन वाला एक घनाकार टिन का डिब्बा है, जिसकी भुजा 45 सेमी है। वह इसके बाहरी पृष्ठ पर रंगीन कागज चिपकाना चाहती है, आवश्यक कागज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 25.
खटवाड़ा गाँव के 30 मनरेगा मजदूरों का एक सप्ताह के पारिश्रमिक भुगतान रुपयों में निम्नलिखित है 830, 835, 890, 810,815, 816, 814, 845, 898, 890, 819, 860, 832, 817, 855, 845, 804, 808, 812, 816, 885, 835, 815, 812, 878, 840, 868, 890, 806, 828 मिलान चिह्नों का प्रयोग करते हुए, अंतरालों 800-810, 810-820 वाली एक बारम्बारता सारणी बनाइए। प्राप्त सारणी के लिए आयत चित्र बनाइए। [6]

We hope the given RBSE Class 8 Maths Model Paper 2 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 8 Maths Sample Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.