RBSE Class 8 Maths Model Paper 3

RBSE Class 8 Maths Model Paper 3 are part of RBSE Class 8 Maths Board Model Papers. Here we have given Rajasthan RBSE Class 8 Maths Sample Paper 3.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Maths
Paper Set Model Paper 3
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 8 Maths Sample Paper 3

समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर अपना नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 तक (बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर, उत्तर-पुस्तिका में उत्तर-तालिका बनाकर लिखिए।
  6. सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।
  7. प्रश्न-पत्र के हिन्दी और अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को ही सही मानें।

प्रश्न 1.
\(\frac { 8 }{ 21 } \) का गुणात्मक प्रतिलोम होगा। [1]
(अ) \(\frac { -8 }{ 21 } \)
(ब) 1
(स) 0
(द) \(\frac { 21 }{ 8 } \)

प्रश्न 2.
xy, yz और zx का गुणनफल होगा। [1]
(अ) 2xyz
(a) xy + yz + zx
(स) x2 y2 z2
(द) x3 y3 z3

प्रश्न 3.
n भुजाओं वाले समबहुभुज के सभी बाह्य कोणों का योगफल होता है। [1]
(अ) 360°
(ब) 720°
(स) 540°
(द) 900°

प्रश्न 4.
घन में किनारों की संख्या होती है। [1]
(अ) 8
(ब) 12
(स) 6
(द) 14

प्रश्न 5.
चतुर्भुज जिसकी चारों भुजाएँ बराबर हों, लेकिन सभी कोण बराबर नहीं हों, वह चतुर्भुज है। [1]
(अ) वर्ग
(ब) समचतुर्भुज
(स) आयत
(द) समान्तर चतुर्भुज

प्रश्न 6.
कोई पासा फेंकने पर संख्या 5 प्राप्त होने की क्या प्रायिकता है? [1]
(अ) \(\frac { 1 }{ 3 } \)
(ब) \(\frac { 2 }{ 6 } \)
(स) \(\frac { 1 }{ 6 } \)
(द) \(\frac { 6 }{ 6 } \)

प्रश्न 7.
128 को किस छोटी से छोटी संख्या से भाग देने पर भागफल घन संख्या प्राप्त होगी? [2]

प्रश्न 8.
श्यामल ने एक स्टोर से 500 रुपये मूल्य की वस्तुएँ खरीदीं। उन पर उसे 5% बिक्री कर देना पड़ा। श्यामल कितना बिक्रीकर देना पड़ा? [2]

प्रश्न 9.
x+ xy + 8x + 8y के गुणनखण्ड कीजिए। [2]

प्रश्न 10.
किसी बहुफलक में शीर्षों की संख्या 6 तथा किनारों की संख्या 12 है तो उसके फलकों की संख्या ज्ञात कीजिए। [2]

प्रश्न 11.
निम्न निर्देशांकों को वर्गांकित कागज पर अंकित कीजिए और देखिए क्या ये सभी सरल रेखा में हैं? रेखा नाम दीजिए-
P (0, 2), Q (0, 5), R (0, 6), S (0, 3) [2]

प्रश्न 12.
निम्न संख्याओं को सामान्य रूप में व्यक्त कीजिए- [4]
(i) 2.43 x 106
(ii) 9.3 x 10-5

प्रश्न 13.
(i) A का मान बताइये जहाँ A एक संख्या है [4]
RBSE Class 8 Maths Model Paper 3 image 1
(ii) A तथा B का मान बताइये जहाँ A तथा B एक अंक है
RBSE Class 8 Maths Model Paper 3 image 2

प्रश्न 14.
निखिलम् सूत्र का उपयोग कर गुणा कीजिए [4]
51 x 52 x 53
अथवा
ध्वजांक विधि का उपयोग कर भाग कीजिए
7453 ÷ 79

प्रश्न 15.
निम्नलिखित के गुणखण्ड कीजिए [4]
(i) x2 + 8x + 12
(ii) y2 – 5y + 6

प्रश्न 16.
दी गई आकृति ABCD एक समान्तर चतुर्भुज है। इसमें x और y का मान ज्ञात कीजिए।( लम्बाई cm में है।)  [4]
RBSE Class 8 Maths Model Paper 3 image 3

प्रश्न 17.
एक समलम्ब चतुर्भुज की दो समान्तर भुजाएँ क्रमशः 12 सेमी तथा 8 सेमी की हैं। यदि उसका क्षेत्रफल 60 वर्ग सेमी हो, तो समलम्ब चतुर्भुज की ऊँचाई क्या होगी? [4]

प्रश्न 18.
उचित सर्वसमिका का उपयोग करते हुए गुणनफल ज्ञात कीजिए। [4]
(i) (2a +7) (2a -7)
(ii) 103 x 98

प्रश्न 19.
एक प्लॉट का परिमाप 40 मीटर है। प्लॉट की लम्बाई, चौड़ाई से 4 मीटर अधिक है, तो प्लॉट की लम्बाई एवं चौड़ाई ज्ञात कीजिए। [4]

प्रश्न 20.
आगे दिये गये पाई-चार्ट में वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों को दर्शाया गया है। पाई-चार्ट की सहायता से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए [4]
RBSE Class 8 Maths Model Paper 3 image 4
(i) यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ हुई?
(ii) सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ वाहन चालक की किस गलती से होती हैं?

प्रश्न 21.
उस समबहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए, जिसका प्रत्येक अन्त:कोण 108° है। [4]

प्रश्न 22.
विमला 200 किमी की दूरी को बस से तय करती है जिसका किराया 180 रुपये देती है तो 500 किमी की यात्रा करने पर उसे कितना किराया देना होगा? [6]
अथवा
20000 रुपये को 1 वर्ष 6 माह के लिए 8% वार्षिक दर से निवेश करने पर कुल कितना धन प्राप्त होगा जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है?

प्रश्न 23.
समचतुर्भुज DEFG की रचना कीजिए जबकि FG = 4.8 सेमी तथा विकर्ण EG = 4 सेमी हो। [6]

प्रश्न 24.
एक घनाभाकार गोदाम, जिसकी माप 60 मी x 40 मी x 30 मी है, के अन्दर कितने घनाभाकार डिब्बे रखे जा सकते हैं, यदि डिब्बे का आयतन 0.8 मीहै? [6]
अथवा
एक 7 मीटर व्यास वाली बेलनाकार टंकी का आयतन 770 घन मीटर है तो टंकी का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 25.
निम्न तालिका के अनुसार समबाहु त्रिभुज की भुजा व उसके परिमाप के मध्य आलेख खींचिए[6]
RBSE Class 8 Maths Model Paper 3 image 5

We hope the given RBSE Class 8 Maths Model Paper 3 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 8 Maths Sample Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.