RBSE Class 8 Science Model Paper 3

RBSE Class 8 Science Model Paper 3 are part of RBSE Class 8 Science Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 8 Science Sample Paper 3.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Science
Paper Set Model Paper 3
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 8 Science Sample Paper 3

समय- 2 घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 (बहुविकल्पीय प्रश्नों) तक के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
  6. प्रश्न-पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि/अंतर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को ही सही मानें।

प्रश्न 1.
खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग का लाभ है- [1]
(क) वे भोजन, पानी एवं वायु से अभिक्रिया नहीं करते हैं।
(ख) वे मजबूत तथा हल्के होते हैं।
(ग) वे चिरस्थायी होते हैं।
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2.
एशियाई हाथी के लिए विख्यात राष्ट्रीय उद्यान है- [1]
(क) पेरियार
(ख) बांदीपुर
(ग) कान्हा
(घ) गिर

RBSE Class 8 Science Model Paper 3

प्रश्न 3.
एनीमिया रोग होने का कारण है- [1]
(क) रक्त की कमी
(ख) हीमोग्लोबिन की कमी
(ग) शरीर में लौह-तत्त्व की कमी
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4.
विद्युत हीटर में काम में ली गई ऊर्जा है- [1]
(क) विद्युत ऊर्जा
(ख) प्रकाश ऊर्जा
(ग) रासायनिक ऊर्जा
(घ) यांत्रिक ऊर्जा

प्रश्न 5.
कुचालक है- [1]
(क) आसुत जल
(ख) सिरका
(ग) नींबू का रस
(घ) टोंटी का पानी

प्रश्न 6.
समुद्री जल के प्रदूषण का क्या कारण है? [1]
(क) नदियों के दूषित जल के समुद्र के मिलने से
(ख) समुद्र में परमाणु विस्फोटों के परीक्षण से
(ग) जहाजों आदि से रासायनिक पदार्थों के रिसाव से
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 7.
सभी सजीवों को भोजन की आवश्यकता क्यों होती है? [2]

प्रश्न 8.
खाद एवं उर्वरक क्या हैं? [2]

RBSE Class 8 Science Model Paper 3

प्रश्न 9.
ठोस एवं गैस अवस्था की अधातुओं के दो-दो उदाहरण दीजिए। [2]

प्रश्न 10.
‘ऑक्सी-अपचयन’ अभिक्रियाएँ क्या हैं? [2]

प्रश्न 11.
जैव-विविधता किसे कहते हैं? [2]

प्रश्न 12.
रासायनिक अभिक्रिया क्या है? इसके प्रकार बताइये। [4]

प्रश्न 13.
राजस्थान में पाई जाने वाली गौवंश की राठी नस्ल को समझाइये। [4]

प्रश्न 14.
रोग कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 15.
ऊर्जा क्या है? इसके विभिन्न रूपे एवं मात्रक बताइये। [4]

प्रश्न 16.
यदि एक विद्यालय की घण्टी से उत्पन्न ध्वनि की आवृत्ति 500 कम्पन्न/प्रति सेकण्ड है तो इसका आवर्तकाल ज्ञात कीजिए। [4]

प्रश्न 17.
पलायन वेग क्या है? पृथ्वी के लिए किसी वस्तु का पलायन वेग कितना है? [4]

RBSE Class 8 Science Model Paper 3

प्रश्न 18.
कृत्रिम उपग्रहों की संचार में भूमिका को स्पष्ट कीजिए। [4]

प्रश्न 19.
लेन्स कितने प्रकार के होते हैं? समझाइए। [4]

प्रश्न 20.
पर्यावरण किसे कहते हैं? इसे वर्गीकृत कीजिए। [4]

प्रश्न 21.
एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक वाहन चालक के वाहन चलाते समय क्या-क्या कर्तव्य हैं? [4]

प्रश्न 22.
प्रिज्म द्वारा प्रकाश की किरण का विक्षेपण सचित्र समझाइए। [6]

प्रश्न 23.
वनोन्मूलन के कारण एवं दुष्परिणाम क्या है? लेख लिखिए। [6]
अथवा
स्वाइन फ्लू एवं एनीमिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय एवं उपचार का वर्णन कीजिए।

RBSE Class 8 Science Model Paper 3

प्रश्न 24.
कृत्रिम उपग्रह किसे कहते हैं? इसके विभिन्न उपयोग लिखिए। [6]
अथवा
लघुपथन क्या है? इसके कारण व होने वाली हानियों को समझाइए।

प्रश्न 25.
पैट्रोलियम की शोधन विधि को सचित्र समझाइए। [6]
अथवा
वायु प्रदूषण की रोकथाम (नियंत्रण) के उपायों की चर्चा कीजिए।

We hope the given RBSE Class 8 Science Model Paper 3 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 8 Science Sample Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.