RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018

RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018 are part of RBSE Class 8 Social science Board Model Papers. Here we have given Rajasthan RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Social Science
Paper Set Board Paper 2018
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018

समय- [2½] घण्टे
पूर्णांक – [80] अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 तक (बहुविकल्पीय प्रश्नों) के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
  6. प्रश्न संख्या 22 मानचित्र से सम्बन्धित है, इसके लिए 4 अंक निर्धारित हैं। दिए गए रेखा-मानचित्र को प्रश्न-पत्र से पृथक कर अपनी उत्तर-पुस्तिका के साथ अवश्य नत्थी कीजिए।
  7. प्रश्न संख्या 7 से 13 के उत्तर 2 से 3 पंक्ति, प्रश्न संख्या 14 से 21 के उत्तरे 5 से 7 पंक्ति तथा प्रश्न संख्या 23 से 25 के उत्तर अधिकतम एक पृष्ठ में लिखिए।
  8. प्रश्न संख्या 23, 24, 25 में आंतरिक विकल्प हैं।

खण्ड – (अ)

प्रश्न 1.
राजस्थान की सबसे लंबी एवं एकमात्र वर्ष भर बहने वाली नदी है. [1]
(अ) बनास .
(ब) चम्बल
(स) लूनी
(द) बाणगंगा

प्रश्न 2.
भारत की कुल जनसंख्या का कार्यशील भाग है [1]
(अ) 60.29 प्रतिशत
(ब) 50.21 प्रतिशत
(स) 45.01 प्रतिशत
(द) 30.00 प्रतिशत

प्रश्न 3.
गन्धर्व बाईसी किसके दरबार में रहते थे [1]
(अ) सवाई जय सिंह
(ब) प्रताप सिंह
(स) शिवाजी
(द) रणजीत सिंह.

RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018

प्रश्न 4.
राजस्थान का प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ स्थित है? [1]
(अ) जोधपुर
(ब) उदयपुर
(स) बीकानेर
(द) जयपुर

प्रश्न 5.
राजस्थान का उच्च न्यायालय कहाँ है? [1]
(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) जोधपुर
(द) बाड़मेर

प्रश्न 6.
‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसने की? [1]
(अ) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(ब) गोविन्द गुरू
(स) स्वामी विवेकानन्द
(द) राजाराम मोहन राय

खण्ड – (ब)

प्रश्न 7.
मिट्टी किसे कहते हैं? समझाइये। [2]

प्रश्न 8.
लिंगानुपात क्या है? 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में कितना लिंगानुपात है? [1+1=2]

प्रश्न 9.
संविधान के प्रकार बताइये। [2]

RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018

प्रश्न 10.
उपनिवेश क्या होता है? संक्षेप में समझाइये। [2]

प्रश्न 11.
विकासशील देशों के विकास में आने वाली बाधाओं में से किन्हीं दो बाधाओं के नाम लिखो। [1+1=2 12]

प्रश्न 12.
स्तम्भ’अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए। [2]

स्तम्भ’अ’ स्तम्भ ‘ब’
(1) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा
(2) केन्द्रीय औद्योगिक पुलिसबल अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा

प्रश्न 13.
पृथ्वीराज चौहान के राज कवि और उनकी प्रसिद्ध रचना का नाम लिखिये। [2]

खण्ड – (स).

प्रश्न 14.
अरावली पर्वत माला को राजस्थान की ‘जीवन रेखा’ क्यों कहा जाता है? समझाइये। [4]

प्रश्न 15.
‘मेक इन इंडिया’ शब्द का अर्थ बताते हुए यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा क्यों चलाया गया? समझाइये। [4]

RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018

प्रश्न 16.
संसदीय व्यवस्था में राष्ट्रपति केवल नाम मात्र का कार्यपालिका प्रमुख होता है तथा वास्तविक कार्यपालिका शक्तियाँ प्रधानमंत्री में निहित होती हैं? इस कथन के आधार पर प्रधानमंत्री को प्राप्त किन्हीं चार शक्तियों को लिखिए। [4]

प्रश्न 17.
भारत, पाक विभाजन के पश्चात् विस्थापितों द्वारा देश और समाज को आगे बढ़ाने में दिये गये योगदान का संक्षेप में , वर्णन करो। [4]

प्रश्न 18.
सामाजिक बहिष्कार क्या है? समझाइये। [4]

प्रश्न 19.
वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट पर एक टिप्पणी लिखिये। [4]

प्रश्न 20.
परम्परागत एवं गैर परम्परागत ऊर्जा संसाधनों में अन्तर उदाहरण सहित स्पष्ट करो। [2+2=4]

प्रश्न 21.
सड़क दुर्घटनाएँ कम से कम हो इस हेतु किन-किन यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। [4]

RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018

प्रश्न 22.
भारत के मानचित्र में निम्न में से किन्हीं चार को दर्शाइए ( कोई 4) [4]

  1. राजस्थान
  2. नई दिल्ली
  3. हिमालय पर्वत
  4. बंगाल की खाड़ी
  5. जम्मू और कश्मीर ।
  6. गुजरात

खण्ड – (द)

प्रश्न 23.
भारत को कितने भौगोलिक प्रदेशों में बांटा गया है? नाम लिखिए तथा किसी एक का वर्णन कीजिए। [8]
अथवा
राजस्थान की ऋतुओं का वर्णन कीजिए।.

प्रश्न 24.
भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को कौन-कौन से मौलिक अधिकार प्रदान किये गये हैं? तथा किन्हीं दो मौलिक अधिकारों का संक्षेप में वर्णन करो। [8]
अथवा
कर्तव्यों के बिना हमारे अधिकार खोखले हैं। भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों के कौन-कौन से मौटि के कर्तव्य निर्धारित किये गये हैं? समझाइये।

RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018

प्रश्न 25.
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख कारणों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। [8]
अथवा
जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड का वर्णन कीजिए।

We hope the given RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 8 Social Science Board Paper 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.