RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1

RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1 are part of RBSE Class 8 Social science Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 8 Social Science Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Social Science
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 8 Social Science Sample Paper 1

समय- 24 घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 तक (बहुविकल्पीय प्रश्नों) के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
  6. प्रश्न संख्या 7 से 13 के उत्तर 2 से 3 पंक्ति, प्रश्न संख्या 14 से 22 के उत्तर 5 से 7 पंक्ति तथा प्रश्न संख्या 23 से 25 के उत्तर अधिकतम एक पृष्ठ में लिखिए।
  7. प्रश्न संख्या 23, 24, 25 में आंतरिक विकल्प हैं।

खण्ड – (अ)

प्रश्न 1.
चम्बल की प्रमुख सहायक नदी है [1]
(अ) माही
(ब) बनास
(स) लूनी
(द) घग्घर

प्रश्न 2.
“मेक इन इण्डिया” वाक्यांश से अभिप्राय है [1]
(अ) नेपाल में बनाओ।
(ब) बर्मा में बनाओ
(स) अमेरिका में बनाओ
(द) भारत में बनाओ

RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1

प्रश्न 3.
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंगानुपात है [1]
(अ) 1000 : 943।
(ब) 1000 : 953
(स) 1000 : 923
(द) 1000 : 963

प्रश्न 4.
सम्प्रभु राष्ट्रों के आपसी संबंधों को संचालित करने वाले कानून कहलाते हैं [1]
(अ) राष्ट्रीय कानून
(ब) अन्तर्राष्ट्रीय कानून
(स) सामाजिक कानून
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5.
मराठी राज्य की स्थापना करने वाले थे [1]
(अ) छत्रपति शिवाजी
(ब) नादिरशाह
(स) महाराणा प्रताप
(द) बाबर

प्रश्न 6.
बंगाल में 19वीं शताब्दी में समाज सुधार की लहर को नाम दिया गया [1]
(अ) पुनरुत्थान
(ब) जन-जागरण
(स) पुनरुद्धार
(द) पुनर्जागरण

खण्ड – (ब)

प्रश्न 7.
आप अपने दैनिक जीवन में किस-किस रूप में सौर ऊर्जा का उपयोग करते हैं? [2]

RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1

प्रश्न 8.
आपकी दृष्टि में जनसंख्या वृद्धि के दो प्रमुख कारण क्या हैं? [2]

प्रश्न 9.
भारत में हुए समावेशी विकास की संक्षिप्त समीक्षा कीजिए। [2]

प्रश्न 10.
मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों में दो अंतर लिखिए। [2]

प्रश्न 11.
एन.सी.सी. की विद्यार्थी जीवन में क्या उपयोगिता है? [2]

प्रश्न 12.
एकतरफा मुक्त व्यापार नीति से भारत के विदेशी व्यापार को किस प्रकार नुकसान हुआ? एक कारण लिखिए।  [2]

प्रश्न 13.
आप द्वारा गौशाला के रख-रखाव के दो तरीके सुझाइए। [2]

RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1

खण्ड – (स)

प्रश्न 14.
अकाल और मरुस्थलीकरण एक-दूसरे से किस प्रकार संबंधित हैं? समझाइए। [4]

प्रश्न 15.
पवन चक्की का रेखाचित्र बनाते हुए बताइए कि राजस्थान में पवन ऊर्जा का उत्पादन किन-किन जिलों में हो रहा है? [4]

प्रश्न 16.
पर्यटन किसे कहते हैं? आर्थिक दृष्टि से पर्यटन का क्या महत्त्व है? [4]

प्रश्न 17.
भारतीय समाज को स्वरूप ग्रामीण से नगरीय कैसे होता जा रहा हैं? उदाहरण द्वारा समझाइए। [4]

प्रश्न 18.
मानवीय जीवन पर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को लिखिए। [4]

प्रश्न 19.
ब्रिटिशकालीन शिक्षा के प्रभाव से सामाजिक व्यवस्था में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए। [4]

प्रश्न 20.
स्वतंत्र भारत में विस्थापितों को किस प्रकार बसाया गया? [4]

RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1

प्रश्न 21.
सड़क की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु आप क्या सुझाव देंगे तथा वाहन चलाते समय सुरक्षा के किन-किन नियमों का ध्यान रखेंगे? [4]

प्रश्न 22.
भारत के मानचित्र में निम्न में से किन्हीं चार को दर्शाइए [4]
(अ) बंगाल की खाड़ी
(ब) हिन्दी महासागर
(स) जयपुर
(द) नई दिल्ली
(य) हिमालय पर्वत
(र) अण्डमान-निकोबार द्वीप-समूह

खण्ड – (द)

प्रश्न 23.
राजस्थान को किन-किन भौतिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है? किसी एक क्षेत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए। [8]
अथवा
संस्कृति से क्या अभिप्राय है? भारत देश की अनेकता में एकता’ विशेषता की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 24.
भारतीय संविधान की विशेषताओं को दर्शाते हुए बताइए कि हम पंथ-निरपेक्षता को किस प्रकार अपनाए हुए हैं? [8]
अथवा
भारतीय नागरिकों को कौन-कौनसे मौलिक अधिकार दिए गए हैं? आप स्वंत्रता के अधिकार का दैनिक जीवन में किस प्रकार उपयोग करते हैं?

RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1

प्रश्न 25.
वर्तमान समाज की कुरीतियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। आपके क्षेत्र में व्याप्त किसी एक कुरीति के समाधान की योजना बनाइए। [8]
अथवा
20वीं सदी में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय आंदोलन पर प्रकाश डालिए। उस समय यदि आप युवा होते तो राष्ट्रीय आंदोलन में आपका क्या योगदान होता।

We hope the given RBSE Class 8 Social Science Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 8 Social Science Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.