RBSE Class 9 Hindi व्याकरण वचन

Rajasthan Board RBSE Class 9 Hindi व्याकरण वचन

परिभाषा – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण अथवा क्रिया शब्द के जिस रूप से एक या उसके एक से अधिक होने का बोध
होता है, उसे ‘वचन’ कहते हैं।

  1. लड़को पढ़ रहा है।
  2. लड़के पढ़ रहे हैं।

यहाँ ‘लड़का’ शब्द से एक लड़के’ का बोध हो रहा है तथा ‘लड़के’ शब्द से एक से अधिक लड़कों का बोध हो रहा है।

वचन के भेद
वचन दो प्रकार के होते हैं-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

1. एकवचन – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण या क्रिया शब्द के जिस रूप से किसी एक व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है, वहाँ एकवचन होता है, जैसे-लड़का, वह, मैं, थैला, कुत्ता, वृक्ष, मीठा, बिल्ली, पुस्तक आदि।
2. बहुवचन – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण या क्रिया शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की एक से अधिक संख्या का बोध होता है, वहाँ बहुवचन होता है, जैसे-लड़के, वे, हम, पुस्तके, चिड़ियाँ, क्यारियाँ, कपड़े, जूते, मीठे, जाते आदि।

संज्ञा शब्दों के वचन-परिवर्तन के कुछ नियम
एकवचन संज्ञा-शब्दों को बहुवचन बनाने के लिए कुछ नियम एवं उनके कतिपय उदाहरण नीचे दिए जा रहे हैं। इनके आधार पर आप वचन-परिवर्तन का अभ्यास कर सकते हैं।

1. आकारांत पुल्लिग शब्दों के अंतिम स्वर ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं, जैसे –
Ek Vachan Bahuvachan RBSE Class 9

2. अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंतिम स्वर ‘अ’ के स्थान एक पर ‘एँ’ लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो। जाते हैं, जैसे –
Ek Vachan Bahuvachan In Hindi RBSE Class 9

3. आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के आगे ‘एँ’ जोड़ देने से एकवचन। शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं, जैसे
वचन बदलो RBSE Class 9

4. इकारांत तथा ईकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘याँ’ जोड़ देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं। बहुवचन बनाते समय ईकारांत शब्दों का अंतिम दीर्घ स्वर ह्रस्व हो जाता है, जैसे
Vachan Badlo In Hindi RBSE Class 9

5. ‘उ’ ‘ऊ’ पर समाप्त होने वाले शब्दों के अंत में ‘एँ’ जोड़ देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं, जैसे
Bahuvachan In Hindi RBSE Class 9

6. स्त्रीलिंग शब्दों के अंतिम वर्ण ‘या’ के ऊपर अनुनासिक (चंद्रबिंदु) लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं, जैसे
Vachan Badlo RBSE Class 9

7. कुछ एकवचन शब्दों के साथ-वृंद, लोग, जन, गण आदि। लगाकर उनके बहुवचन रूप बनाए जाते हैं, जैसे
Ek Vachan Aur Bahuvachan RBSE Class 9

8. विभक्ति सहित संज्ञाओं के बहुवचन बनाने के नियम
(i) अकारांत तथा आकारांत (संस्कृत शब्दों को छोड़कर) संज्ञाओं में अंतिम अ, आ’ के स्थान पर ‘ओ’ कर दिया जाता है। जैसे
वचन अभ्यास RBSE Class 9

(ii) संस्कृत शब्दों की आकारांत तथा संस्कृत-हिंदी की उकारांत, ऊकारांत, औकारांत संज्ञाओं में ‘ओ’ जोड़ दिया जाता है। ऊकारांत शब्दों में ‘ऊ’ का ‘उ’ करके ओ जोड़ा जाता है। जैसे
Ekvachan Bahuvachan In Hindi RBSE Class 9

(iii) सभी इकारांत और ईकारांत संज्ञाओं के अंत में ‘यों’ जोड़ दिया जाता है। ईकारांत शब्दों में ‘ई’ का ‘इ’ करके ‘यों जोड़ा जाता है। जैसे
Hindi Vachan RBSE Class 9

(iv) संबोधन करते समय इकारांत और ईकारांत संज्ञाओं में ‘यो’ जोड़ दिया जाता है। जैसे
Vachan Badlo Shabd RBSE Class 9

विशेष :

  1. आदरसूचक बहुवचन – कुछ शब्द एकवचन होने पर भी बहुवचन की तरह प्रयुक्त किये जाते हैं। इनका प्रयोग आदर या सम्मान प्रदान करने की दृष्टि से किया जाता है, जैसे-माता, पिता, अग्रज, अग्रजा, गुरु, शिक्षक, अधिकारी, मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, पूर्वज एवं समस्त। सम्मानित जनों का प्रयोग बहुवचन की तरह किया जाता है।
    उदाहरण:

    • दादाजी आ रहे हैं।
    • महात्मा गाँधी महान पुरुष थे।
    • गुरुजी आज नहीं आएँगे।
    • राष्ट्रपति महोदय आ रहे हैं।
    • चाचाजी पुस्तक पढ़ रहे हैं।
    • मंत्री जी सो रहे
  2. संज्ञा शब्द के वाक्य में प्रयुक्त होने पर ही वचन का सही निर्धारण होता है; जैसे –
    • बंदर केला खा रहा है।
    • बंदर केला खा रहे हैं।
    • उपर्युक्त वाक्यों में बंदर क्रमशः एकवचन व बहुवचन हैं।
  3. संबोधन शब्दों में ‘ओं’ न लगाकर ‘ओ’ की मात्रा ही लगानी चाहिए। जैसे – भाइयो! बहनो! मित्रो ! बच्चो ! साथियो! आदि।
  4. पारिवारिक संबंधों के वाचक आकारांत देशज शब्दों के बहुवचन में प्राय: कोई चिह्न न लगाकर यथावत् रखे जाते हैं; जैसे – चाचा (न कि चाचे) माता, दादा, बाबा आदि किंतु भानजा व भतीजा अथवा साला से भानजे, भतीजे तथा साले शब्द बनते हैं।
  5. विभक्तिरहित आकारांत से भिन्न पुल्लिग शब्द कभी भी परिवर्तित नहीं होते; जैसे – बालक, फूल, अतिथि, हाथी, व्यक्ति, कवि, आदमी, संन्यासी, साधु, पशु, जंतु, डाकू, उल्लू, फोटो, मोर, शेर, पति, साथी, मोती, गुरु, शत्रु, भालू, आलू, चाकू, रेडियो आदि।
  6. विदेशी शब्दों के हिंदी में बहुवचन, हिंदी भाषा के व्याकरण के अनुसार बनाए जाने चाहिए ; जैसे – स्कूल से स्कूलों न कि स्कूल्स, कागज से कागजों न कि कागजात।

परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अतिलघु / लघूत्तरीय प्रश्न

Ek Vachan Bahuvachan प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से उसके एक या एक से अधिक होने का बोध होता है, उसे ‘वचन’ कहते हैं।

Ek Vachan Bahuvachan In Hindi प्रश्न 2.
वचन के प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
वचन दो प्रकार के होते हैं-एकवचन तथा बहुवचन।

वचन बदलो प्रश्न 3.
निम्न में से बहुवचन शब्द है
(क) चिड़िया
(ख) चिड़ियाँ
(ग) पुस्तक
(घ) केला।
उत्तर:
(ख) चिड़ियाँ।

Vachan Badlo In Hindi प्रश्न 4.
एकवचन का उदाहरण है
(क) संतजन
(ख) रातें
(ग) गाय
(घ) पत्ते
उत्तर:
(ग) गाय

Bahuvachan In Hindi प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों के वचन बताइएकिताब, लड़कियाँ, आदमी, घर, बसें, नदियाँ
उत्तर:

  1. एकवचन – किताब, आदमी, घर।
  2. बहुवचन – लड़कियाँ, बसें, नदियाँ।

Vachan Badlo प्रश्न 6.
शब्दांत ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ लगाकर निम्न शब्दों को पुनः लिखिए। कपड़ा, जूता, कमरा, पपीता, बस्ता, बेटा, गोला, धोखा, पैसा, कंघा।।
उत्तर:
कपड़े, जूते, कमरे, पपीते, बस्ते, बेटे, गोले, धोखे, पैसे, कंधे।

Ek Vachan Aur Bahuvachan प्रश्न 7.
निम्न शब्दों के अंत के ‘आ’ के स्थान पर एँ जोड़कर नए बहुवचन शब्द बनाइए : छात्रा, बाला, शाला, कविता, माता।
उत्तर:
छात्राएँ, बालाएँ, शालाएँ, कविताएँ, माताएँ।

वचन अभ्यास प्रश्न 8.
पारिवारिक संबंधों के वाचक आकारांत शब्द बहुवचन में किस रूप में बदल जाते हैं, उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
चाचा, माता, दादा, बाबा आदि

Ekvachan Bahuvachan In Hindi प्रश्न 9.
पारिवारिक संबंधों वाले शब्द भानजी, भतीजा, साला आदि के बहुवचन रूप क्या होंगे ?
उत्तर:
भानजे, भतीजे, साले

Hindi Vachan प्रश्न 10.
ऐसे दो शब्द लिखिए जो सदैव एकवचन में रहते हैं ?
उत्तर:
माता, दादा

Vachan Badlo Shabd प्रश्न 11.
‘गण’ और ‘वर्ग’ लगाकर बहुवचन के दो-दो शब्द बनाकर लिखिए
उत्तर:
भक्तगण, अध्यापकगण, युवावर्ग, कृषक वर्ग

एकवचन बहुवचन प्रश्न 12.
“उ-ऊ’ के स्थान पर ‘एँ’ लगाकर दो स्त्रीलिंग बहुवचन शब्द बनाइए
उत्तर:
वस्तु-वस्तुएँ, वधू-वधुएँ

Hindi Ek Vachan Bahuvachan प्रश्न 13.
निम्नलिखित शब्दों के ‘ओं’ या ‘Y’ के साथ बहुवचन रूप लिखिए : गुड़िया, दिन, बेटा, कविता, कमरा, पुस्तके, सड़क, कलम, दाल, कथा
उत्तर:
गुड़ियों, दिनों, बेटों, कविताओं, कमरों, पुस्तकों, सड़कों, कलमें, दालों, कथाओं

Bahuvachan प्रश्न 14.
नीचे लिखे शब्दों के बहुवचन शब्द बनाइए- माता, पुस्तक, गली, कौआ, रानी, ऋतु
उत्तर:
एकवचन बहुवचन RBSE Class 9

Bahuvachan Shabd प्रश्न 15.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. डाक्टर सदैव ………….. की सेवा करता है। (मरीज, मरीजें)
  2. विवेकानंद ने अमेरिका में अपने ………… व्यक्त किये थे। (विचार, विचारों)
  3. हम सबने आचार्य जी को अपने ………. से। परिचित कराया। (भाव या भावों)
  4. सभी ……………. “अपने घरों से पानी लेकर आती हैं। (छात्रा, छात्राएँ)
  5. सड़क …………….. आज की जिंदगी की अनिवार्य घटना बन गई हैं। (दुर्घटना, दुर्घटनाएँ)
  6. भारत के …………….. “ने पाकिस्तानी सेना को हरा दिया। (सैनिक, सैनिकों)

उत्तर:

  1. मरीज
  2. विचार
  3. भावों
  4. छात्राएँ
  5. दुर्घटनाएँ
  6. सैनिकों।

एक वचन बहुवचन हिंदी में प्रश्न 16.
निम्नलिखित वाक्यों में से काले छपे शब्दों के एकवचन को बहुवचन में तथा बहुवचन को एकवचन में बदलकर वाक्यों को उनके सामने लिखिए|
1. चिड़िया दाना चुग रही है।
2. लड़का पुस्तक पढ़ता है।
3. बच्चे खेल रहे हैं।
4. लताएँ फैल रही हैं।
5. चिड़िया बोल रही है।
उत्तर:

  1. चिड़ियाँ दाना चुग रही हैं।
  2. लड़के पुस्तकें पढ़ते हैं।
  3. बच्चा खेल रहा है।
  4. लता फैल रही है।
  5. चिड़ियाँ बोल रही हैं।

Vachan Badlo Hindi Mein प्रश्न 17.
रेखांकित शब्दों के वचन परिवर्तित करके पुनः वाक्य रचना कीजिए
1. केंद्र की सरकार ने शिक्षा में सुधारों को किया।
2. भारतीय सेना अजेय है।
3. सभी जन सुखी रहें ऐसे मेरे विचार हैं।
4. दीपावली का दीपक अँधेरा दूर करता है।
5. यहाँ हर रोज मेला लगता है।
6. उन लड़कियों को यहाँ खेलने दो।
उत्तर:

  1. केंद्र की सरकार ने शिक्षा में सुधार किए।
  2. भारतीय सेनाएँ अजेय हैं।
  3. सभी जन सुखी रहें ऐसा मेरा विचार है।
  4. दीपावली के दीपक अँधेरा दूर करते हैं।
  5. यहाँ हर रोज मेले लगते हैं।
  6. उस लड़की को यहाँ खेलने दो।
RBSE Solutions for Class 9 Hindi