Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 1 रिश्तों की समझ

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 1 रिश्तों की समझ is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 1 रिश्तों की समझ.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 1
Chapter Name रिश्तों की समझ
Number of Questions 48
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 1 रिश्तों की समझ

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

पता कीजिए और लिखिए ( पेज संख्या-2)

प्रश्न 1.
आपके पड़ोस में कौन-कौन रहते हैं?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में लालचन्दजी, शेरूमल जी, सुलेमान भाई, राधेश्यामजी तथा शांता बाई रहते हैं।

प्रश्न 2.
इनमें एकल परिवार कितने हैं?
उत्तर:
इनमें एकल परिवार तीन हैं।

प्रश्न 3.
उनके घर में कितने-कितने सदस्य रहते हैं? उनके बीच काम का बँटवारा किस प्रकार का है?
उत्तर:
हमारे पड़ोसियों में एकल परिवारों की सदस्य संख्या तथा काम का बँटवारा

क्र.सं. घर सदस्य संख्या काम का बँटवारा
1. शेरूमलजी 5 पिता-नौकरी पर जाना माता-घर के कार्य करना तथा बच्चों की देखभाल करना। बच्चे पढ़ाई करना
2. राधेश्यामजी 4 पिता-काम पर जाना माता-घर तथा बाजार के काम करना।बच्चे-पढ़ाई करना।
3. शांताबाई 2 शांताबाई-घर के काम करना । पुत्र-नौकरी करना

प्रश्न 4.
इनमें संयुक्त परिवार कितने हैं?
उत्तर:
इनमें संयुक्त परिवार 2 हैं।

प्रश्न 5.
उनमें कितने-कितने सदस्य रहते हैं? उनके बीच काम का बँटवारा किस प्रकार का है?
उत्तर:

क्र.सं. घर सदस्य संख्या काम का बँटवारा
1. लालचन्दजी 15 दादाजी-दादीजी-घर की देख भाल एवं सब्जी लाना अन्य बड़े पुरुष सदस्य बाहर कमाने जाना तथा घर में बाहर के कार्य करना ।
2. सुलेमान भाई 10 महिलाएँ-घर के कार्य तथा बच्चों की देखभाल करना
बड़े पुरुष सदस्य व्यवसाय संभालना एवं घर से बाहर के कार्य करना । महिलाएँ-घर के कार्य तथा बच्चों की देखभाल करना

प्रश्न 6.
संजना का परिवार, एकल परिवार होता तो उसकी माँ की देखभाल कौन-कौन करता?
उत्तर:
संजना का परिवार, एकल परिवार होता तो उसकी माँ की देखभाल संजना के पिताजी तथा संजना ही करते।।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-3)

प्रश्न 1.
सलमा के पिताजी ने उसे (संयुक्त परिवार में नहीं रहने के सम्बन्ध में ) क्या उत्तर दिया होगा?
उत्तर:
सलमा के पिताजी ने उसे यह उत्तर दिया होगा कि हमारा मकान छोटा होने के कारण दादा, दादी, चाचा, चाची हमारे साथ नहीं रहते हैं। क्योंकि रोजगार की तलाश में हम गाँव से शहर आ गये और शहरों में अधिकतर मकान छोटे-छोटे होते हैं।

चर्चा कीजिए और बताइए (पेज संख्या-3)

प्रश्न 1.
एकल परिवार बनने के क्या-क्या कारण
उत्तर:
एकल परिवार बनने के प्रमुख कारण निम्नलिखित

  1. उच्च शिक्षा पाने के लिए या रोजगार एवं व्यवसाय की तलाश में लोगों का गाँवों से शहरों में आना और शहरों में छोटे-छोटे मकानों को होना जिनमें कम लोग ही रह सकते हैं।
  2. संयुक्त परिवार के सदस्यों की अधिक संख्या का होना तथा उनकी आदतों, व्यवहार, आर्थिक स्थिति तथा आय-व्यय करने की क्षमताओं में अन्तर होना। इन असमानताओं के कारण संयुक्त परिवार एकल परिवारों में परिवर्तित हो रहे हैं।
  3. संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों के त्योहार मनाने के तरीके व जीवन-शैली में निरन्तर बदलाव के कारणों से भी वे एकल परिवार में बदल रहे हैं।

प्रश्न 2. संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार में क्या अन्तर है ?
उत्तर:

  1. संयुक्त परिवार में दादाजी, दादीजी, ताऊजी, ताईजी, चाचाजी, चाचीजी, माता, पिता तथा उनके बच्चे एवं बुआ सभी साथ रहते हैं। एकल परिवार में केवल मातापिता तथा उनके बच्चे साथ रहते हैं।
  2. संयुक्त परिवार में बच्चों के पालन-पोषण में सभी लोग सहयोग करते हैं जबकि एकल परिवार में बच्चों के पालन-पोषण के लिए केवल माता-पिता ही होते हैं।

प्रश्न 3.
समय के साथ त्योहार मनाने के तरीकों में | क्या-क्या बदलाव आए हैं?
उत्तर:

  1. पहले संयुक्त परिवार ज्यादा होते थे और सब एक-साथ मिलकर त्योहार मनाते थे लेकिन अब एकल परिवार होने से परिवार के कम लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं।
  2. अब त्योहार पर सभी रिश्तेदारों के यहाँ जाना सम्भव नहीं होता है।
  3. अब त्योहारों पर दिखावा बढ़ने लगा है।
  4. पहले की तुलना में अब त्योहार सीमित समय में ही मनाये जाते हैं। |

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-4)

प्रश्न 1.
यदि आप एकल परिवार में रह रहे हैं और || आपकी माँ 2-3 दिन के लिए बाहर जाती है तब आप कैसा महसूस करते हैं?
उत्तर:
माँ के बाहर जाने पर हम बहुत अकेला महसूस करते हैं तथा उदास रहते हैं।

प्रश्न 2.
जिन बच्चों के माता-पिता नहीं होते हैं। उनकी देखभाल के लिए सरकार द्वारा संचालित विद्यालय/आश्रम/छात्रावास के बारे में शिक्षक से चर्चा कीजिए।
उत्तर:
जिन बच्चों के माता-पिता नहीं होते हैं उनकी देखभाल के लिए सरकार द्वारा विद्यालय/आश्रम/छात्रावास में भोजन, रहने, पढ़ने आदि की व्यवस्था, सरकार करती | है तथा इन बच्चों को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है। | इसके अतिरिक्त ऐसे बच्चों के लिए कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठनों को सरकार आर्थिक सहायता देती है।

चर्चा कीजिए और बताइए ( पेज संख्या-7)

प्रश्न 1.
गाय अपने बछड़े को कैसे पहचानती है?
उत्तर:
गाय अपने बछड़े को देखकर; सूंघकर तथा चाटकर पहचानती है।

प्रश्न 2.
आपकी माँ भीड़ में आपको कैसे पहचानती है?
उत्तर:
हमारी माँ भीड़ में हमारा चेहरा देखकर हमें पहचानती है।

जाना-समझा, अब बताइए ( पेज संख्या-8 )|

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में गुणों का जाना ….. कहलाता है।
उत्तर:
वंशानुगमन।।

प्रश्न 2.
आनुवांशिकता के क्षेत्र में कार्य करने वाले किन्हीं दो वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. ग्रेगर जॉन मेण्डल
  2. डॉ. हरगोविन्द खुराना।।

प्रश्न 3.
वंशानुगत लक्षण कहाँ-कहाँ से प्राप्त होते हैं
(अ) दादा-दादी
(ब) नाना-नानी
(स) माता-पिता
(द) इन सभी से
उत्तर:
(द) इन सभी से

प्रश्न 4.
आपकी माताजी की बहिन के साथ आपका क्या रिश्ता है?
उत्तर:
मेरी माताजी की बहिन मेरी मौसी है।

प्रश्न 5.
संयुक्त परिवार व एकल परिवार में क्या अन्तर है? ।
उत्तर:

  1. संयुक्त परिवार में दादाजी, दादीजी, ताऊजी, ताईजी, चाचाजी, चाचीजी, माता, पिता तथा उनके बच्चे एवं बुआ सभी साथ रहते हैं। एकल परिवार में केवल मातापिता तथा उनके बच्चे साथ रहते हैं।
  2. संयुक्त परिवार में बच्चों के पालन-पोषण में सभी लोग सहयोग करते हैं जबकि एकल परिवार में बच्चों के पालन-पोषण के लिए केवल माता-पिता ही होते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न वस्तुनिष्ठ

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि यह चित्र किस वैज्ञानिक का है?
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 1 रिश्तों की समझ 1
(अ) डॉ. हरगोविन्द खुराना
(ब) राकेश शर्मा
(स) ग्रेगर जॉन मेण्डल
(द) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
उत्तर:
(स) ग्रेगर जॉन मेण्डल

प्रश्न 2.
आपकी माताजी के भाई के साथ आपका रिश्ता है ___
(अ) भान्जा/भान्जी
(ब) भतीजा/भतीजी
(स) पोता/पोती
(द) बेटा/बेटी
उत्तर:
(अ) भान्जा/भान्जी

प्रश्न 3.
आपकी माताजी के पति आपके क्या लगते हैं?
(अ) पिताजी
(ब) नानीजी
(स) नानाजी
(द) दादीजी।
उत्तर:
(अ) पिताजी

प्रश्न 4.
आपके ताऊ आपकी मम्मी के क्या लगते हैं
(अ) जेठ
(ब) देवर
(स) ससुर
(द) भाई
उत्तर:
(अ) जेठ

प्रश्न 5.
एकल परिवार में रहते हैं
(अ) दादा-दादीताऊ-ताई, माता-पिता, बच्चे
(ब) माता-पिता, बच्चे
(स) नाना-नानी, मामा-मामी, मौसी, बच्चे
(द) बुआ, फूफा, माता-पिता और बच्चे
उत्तर:
(ब) माता-पिता, बच्चे

प्रश्न 6.
एकल परिवार में बच्चों का पालन पोषण करते हैं|
(अ) दादा-दादी
(ब) माता-पिता
(स) नाना-नानी
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) माता-पिता

प्रश्न 7.
आनुवांशिकता के जनक हैं|
(अ) डॉ. हरगोविन्द खुराना
(ब) डॉ. कलाम
(स) आइन्सटाइन
(द) ग्रेगर जॉन मेण्डल
उत्तर:
(द) ग्रेगर जॉन मेण्डल

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
………. परिवार में सभी लोग सहयोग करते हैं। (संयुक्त/एकल)
उत्तर:
संयुक्त

प्रश्न 2.
शहरों में छोटे-छोटे ………. होते हैं जिनमें कम लोग रह सकते हैं। (मकान/झोंपड़ी)
उत्तर:
मकान

प्रश्न 3.
……….. ने वंशानुगत नये गुणों के निर्धारण हेतु कई शोध पत्र लिखे। (ग्रेगर जॉन मेण्डल/डॉ. हरगोविन्द खुराना)
उत्तर:
डॉ. हरगोविन्द खुराना

प्रश्न 4.
जिन परिवारों में केवल माता-पिता और बच्चे होते हैं, वे …………. परिवार कहलाते हैं। (संयुक्त/एकल)
उत्तर:
एकल

सत्य/असत्य कथन बताइये

(i) एकल परिवारों में बच्चों के पालन-पोषण के लिए केवल | माता-पिता ही होते हैं। (सत्य/असत्य)
(ii) प्रत्येक जीव में उसके माता-पिता या पूर्वजों के गुण होते हैं। (सत्य/असत्य)
(iii) ग्रेगर जॉन मेण्डल ने टमाटर के पौधे पर प्रयोग किया। (सत्य/असत्य)
(iv) डॉ. हरगोविन्द खुराना को वंशानुगत नये गुणों के | निर्धारण हेतु नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(i) सत्य
(ii) सत्य
(iii) असत्य
(iv) सत्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
किसकी माँ की तबियत खराब है?
उत्तर:
संजना की माँ की तबियत खराब है।

प्रश्न 2.
परिवारों का शहरों की ओर पलायन का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर:
व्यवसाय की तलाश या उच्च शिक्षा प्राप्त करना।

प्रश्न 3.
शहरों में एकल परिवार अधिक क्यों होते हैं?
उत्तर:
शहरों में छोटे-छोटे मकान होते हैं जिनमें कम लोग ही रह सकते हैं। इसलिए वहाँ एकल परिवार अधिक होते हैं।

प्रश्न 4.
गोद लेना क्या है?
उत्तर:
किसी रिश्तेदार या अन्य के बच्चे को कानूनी संरक्षण प्रदान करना, गोद लेना कहलाता है।

प्रश्न 5.
पीढ़ी-दर-पीढ़ी लक्षणों का गमन क्या कहलाता
अथवा
वंशानुगमन किसे कहते हैं?
उत्तर:
पीढ़ी-दर-पीढ़ी लक्षणों का गमन वंशानुगमन कहलाता है।

प्रश्न 6.
आनुवंशिकता का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर:
ग्रेगर जॉन मेण्डल को।

प्रश्न 7.
ग्रेगर जॉन मेण्डल ने किस पौधे पर प्रयोग किये?
उत्तर:
मटर के पौधे पर।

प्रश्न 8.
डॉ. हरगोविन्द खुराना को नोबल पुरस्कार से | क्यों सम्मानित किया गया?
उत्तर:
डॉ. हरगोविन्द खुराना को वंशानुगत नये गुणों | के निर्धारण हेतु कई शोध पत्र लिखने के कारण नोबल | पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एकल परिवार बनने के प्रमुख कारण | बताइये।
अथवा
संयुक्त परिवार बँटने के कारण बताइए।
उत्तर:
संयुक्त परिवार बँटने या एकल परिवार बनने के । मुख्य कारण हैं-

  1. परिवारों की सदस्य संख्या अधिक होना
  2. परिवार के सदस्यों की आदतों व सदस्यों के व्यवहार में परिवर्तन होना
  3. आर्थिक स्थिति, आयव्यय करने की क्षमता, त्योहार मनाने के तौर-तरीके आदि | में निरन्तर बदलाव होना तथा
  4. सदस्यों में अधिक स्वतंत्रता की इच्छा होना आदि।

प्रश्न 2.
सारणी बनाकर लिखिए कि आप अपने रिश्तेदारों के यहाँ कब-कब जाते हैं?
उत्तर:

रिश्तेदारी

क्या आप इनके साथ रहते हैं

कब-कब जाते हैं

नानाजी-नानीजी नहीं, हम इनके साथ नहीं रहते | गर्मियों की छुट्टियों में तथा विवाह के अवसर पर
दादाजी-दादीजी नहीं, हम इनके साथ नहीं रहते | होली, दीपावली पर
चाचाजी-चाचीजी नहीं, हम इनके साथ नहीं रहते | होली, दीपावली पर
बुआजी-फूफाजी नहीं, हम इनके साथ नहीं रहते | रक्षाबन्धन पर
मौसाजी-मौसीजी नहीं, हम इनके साथ नहीं रहते | शादी-विवाह आदि के अवसर पर

प्रश्न 3.
ग्रेगर जॉन मेण्डल को आनुवांशिकी का जनक क्यों बोला जाता है?
उत्तर:
ग्रेगर जॉन मेण्डल ने मटर के पौधे पर बहुत से प्रयोग करके वंशानुगत के नियम प्रतिपादित किए इसलिए उन्हें आनुवांशिकी का जनक कहा जाता है।

प्रश्न 4.
आनुवंशिक लक्षणों से क्या आशय है?
उत्तर:
बच्चों के जो लक्षण अपने माता-पिता, दादादादी, नाना-नानी के लक्षणों से मिलते हैं, उन लक्षणों को आनुवांशिक लक्षण कहते हैं।

प्रश्न 5.
डॉ. हरगोविन्द खुराना कौन थे?
उत्तर:
डॉ. हरगोविन्द खुराना एक भारतीय वैज्ञानिक | थे, जिन्होंने वंशानुगत के नये गुणों के निर्धारण हेतु कई शोध पत्र लिखे। इस कार्य हेतु इन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। |

प्रश्न 6.
संयुक्त परिवार से होने वाले लाभ बताइये।
उत्तर:
संयुक्त परिवार में बच्चों को अपने बड़ों से अच्छे संस्कार मिलते हैं। संयुक्त परिवार में रहने से वह रिश्तेदारी व रिश्तेदारों को अच्छे से समझते हैं तथा बड़ों का सम्मान करते हैं। संयुक्त परिवार में बच्चों को अधिक प्यार मिलता

प्रश्न 7.
संयुक्त परिवार में कौन-कौन रहता है?
उत्तर:
संयुक्त परिवार में दादा-दादीजी, ताऊ-ताईजी, चाचा-चाचीजी, बुआ आदि रहते हैं।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 1 रिश्तों की समझ will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 1 रिश्तों की समझ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.