RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 6 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 6 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1 are part of RBSE Solutions for Class 7 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 6 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Social Science
Chapter Chapter 6
Chapter Name विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1
Number of Questions Solved 34
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 6 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1

पातुगत प्रश्न एवं उनके उत्तर

आओ करके देखें।
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्रों को ध्यान से देखिए। इनमें कौन बर्फीला, रेतीला एवं पथरीला मरुस्थल है? (पृष्ठ 52)
उत्तर
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 6 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1 1
1. रेतीला मरुस्थल।
2. पथरीला मरुस्थल ।
3. बर्फीला मरुस्थल।।

प्रश्न 2.
अपने गाँव/शहर में लोगों की आजीविका के प्रमुख स्रोतों का पता लगाइए। (पृष्ठ 57)
उत्तर
हम राजस्थान के थार मरुस्थल के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। यहाँ अधिकांश लोगों की आजीविका पशुपालन, कृषि, मजदूरी एवं हस्तशिल्प पर निर्भर है। पशुपालन में भेड़, बकरियाँ, गाय और ऊँट पाले जाते हैं जिनसे दूध, घी, दही, माँस आदि मिलता है। कृषि में ज्वार, बाजरा, मोठ और मँग उगायी जाती है। यहाँ छोटे-छोटे घरेलु उद्योग प्रचलित हैं, जिनमें स्थानीय स्रोतों से प्राप्त कच्चे माल द्वारा छोटे स्तर पर माल तैयार किया जाता है।

प्रश्न 3.
अपने शिक्षक की सहायता से आपके क्षे में पाई जाने वाली जनजातियों के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए। (पृष्ठ 57)
उत्तर
दुनिया से अलग-थलग सुदूर इलाके में रहने वाले लोग जनजाति कहलाते हैं। लद्दाख के ठण्डे मरुस्थल में जनजातियाँ निवास करती हैं। यहाँ कड़ाके की ठण्ड पड़ती है। यहाँ अनेक झाड़ियाँ तथा कुछ फलदार वृक्ष पाये जाते हैं। यहाँ जीवन निर्वाह कृषि की जाती है। यहाँ वस्तु विनिमय की प्रथा चली आ रही है। जनजातीय लोग भेड़, थकरियाँ, याक, घोड़े आदि पालते हैं। ये पशुओं के साथ मौसमी | स्थानान्तरण करते हैं। ये छोटे-छोटे गाँवों में पथर एवं गारे को ईटों से बने मकानों में रहते हैं। ये वर्षभर गर्म कपड़े पहनते हैं। शरीर को गरम रखने के लिए ‘ग’ नामक देशी | पेय का उपयोग करते हैं।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनिए|
(i) थार का मरुस्थल भारत के किस राज्य में स्थित
(अ) राजस्थान
(ब) जम्मू और कश्मीर
(स) केरल
(द) तेलंगाना
उत्तर
(अ) राजस्थान

(ii) निम्नलिखित में से किस राज्य में बर्फीला क्षेत्र पाया जाता है
(अ) राजस्थान
(ब) जम्मू और कश्मीर
(स) केरल ।
(द) झारखंड
उत्तर
(ब) जम्मू और कश्मीर

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|
(i) राजस्थान में ….. पर्वत के पश्चिम में मरुस्थल है।
(ii) लद्दाख में होटे-छोटे घर स्थानीय भाषा में ……….के नाम से जानते हैं।
(iii) मौसम के परिवर्तन के अनुसार किया जाने वाला प्रवास ………. प्रवास कहलाता है।
(iv) ………. जिले में खनिज तेल का उत्पादन किया  जा रहा है।
उत्तर
(i) अरावली
(ii) खंग्पा
(iii) मौसमौ
(iv) बाड़मेर

प्रश्न 3.
थार में लोगों की आजीविका का मूल साधन क्या
उत्तर
थार में लोगों की आजीविका का मूल साधन पशुपालन, कृषि, मजदूरी एवं हस्तशिल्प है। कृषि अधिक सम्भव नहीं है। कृषि में ग्वार, बाजरा, मोठ एवं मैग प्रमुख फसलें हैं। भेड़, बकरियाँ, गाय और ऊँट आदि पशु पाले जाते हैं। यहाँ छोटे-छोटे उद्योग संचालित हैं जिनमें घरेलु उद्योगों का महत्वपूर्ण स्थान है।

प्रश्न 4.
मरुस्थलीय वनस्पति की प्रमुख विशेषताएँ बताए।
उत्तर
गर्म मरुस्थलों में अधिकतर ओटे, कंटीले वृक्ष तथा झाड़ियाँ पाई जाती हैं। इनकी पत्तियाँ छोटी व मोटी, अड़े लम्बी : या वृक्षों के तनों पर कांटे होते हैं। बबूल, खेजड़ी, रोहिड़ा आदि इस क्षेत्र के मुख्य वृक्ष हैं। शीत कटिबन्धीय मरुस्थल में झाड़िों की अधिकता पाई जाती है। यहाँ की घाटियों में सफेदा आदि के वृक्ष मिलते हैं। कहीं-कहीं सैव, खुबानी तथा अखरोट के वृक्ष भी पाये जाते हैं।

प्रश्न 5.
धार के मरुस्थल की प्रमुख समस्याएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर
थार मरुस्थल की प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं

  1. यह रैतीला मैदान है, जिसमें यत्र-तत्र रेतीले टीले पाये जाते हैं।
  2. यहाँ की जलवायु अत्यन्त शुष्क हैं तथा ग्रीष्म ऋतु में रेत की आँधयों चलती हैं।
  3. यहाँ वर्षा बहुत कम होती है। वर्षा की प्रकृति अनिश्चित तथा अनियमित होती है।
  4. वर्षा की अनिश्चितता के कारण कभी-कभी यहाँ भयंकर आ आ जाती हैं।
  5. कम वर्षा के कारण यहाँ सामान्यत: अकाल की स्थिति बनी रहती है।
  6. भूमिगत जल अधिक गहराई में मिलता है। जो अधिकांशत: खारा होता है।

प्रश्न 6.
भारत में ऋतु प्रवास करने वाली प्रमुख जनजातियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर
दुनिया में अलग-थलग सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को जनजाति कहते हैं। भारत में ऋतु प्रवास करने वाली जनजातियाँ हिमालय पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न भागों में निवास करती हैं। इन जनजातियों में गढ़वाल और कुमाऊँ क्षेत्र में भोटिया, कश्मीर में बकरवाल, जम्म, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में भैसों को चराने वाली गुजर जनजाति, दक्षिण-पूर्वी लद्दाख में चांगपा, उत्तरी सिक्किम में भूटिया तथा अरुणाचल प्रदेश में मोन्पा प्रमुख हैं।

प्रश्न 7.
लाख में पाई जाने वाली भौतिक दशाओं का उन्लेख कीजिए।
उत्तर
लद्दाख हिमालय पर्वत में अत्यधिक ऊँचाई पर स्थित प्रदेश है। अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ शीत ऋतु में तापमान हिमांक बिन्दु से नीचे चला जाता हैं। ऊँचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ हिमनद पाये आते हैं जहाँ से निकलकर अनेक नदियाँ प्रवाहित होती हैं। वर्ष के अधिकांश समय में यहाँ बर्फ जमी रहती है। लद्दाख ऊँचे-ऊँचे पर्वतों के मध्य फैला बर्फ का मैदान हैं, जहाँ बर्फबारी अधिक होती है। यहाँ पर निवास करने वाली अल्प जनसंख्या अपना जीवन कठोर | तुण्ड में व्यतीत करती हैं।

प्रश्न 8.
गर्म और ठण्डे मरुस्थलों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
क्षेत्र एवं तापक्रम के आधार पर मरुस्थलों को दो भागों में बाँटा गया है-

  1. गर्म मरुस्थल तथा
  2. शीत मरुस्थल | इन दोनों मरुस्थलों में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित हैं|

गर्म मरुस्थल-

  1. गर्म मरुस्थल मध्य अक्षांशों में पाये जाते हैं।
  2. इनमें धरातल पथरीला एवं रेतीला होता है।
  3. यहाँ वर्षा कम होती है तथा जो भी वर्षा होती है यह अनियमित | और अनिश्चित होती है।
  4. यहाँ कृषि का विकास नहीं हो | पाया है। सिंचाई के साधनों का विकास करके विस्तृत पैमाने | पर कृषि की जा सकती हैं।
  5. यहाँ कटीली झाड़ियाँ पाई | जाती हैं।
  6. सहारा मरुस्थल, अरब मरुस्थल, ऑस्ट्रेलिया | का मरुस्थल, कालाहारी मरुस्थल व थार का मरुस्थल प्रमुख | गर्म मरुस्थल हैं।

ठण्डे मरुस्थल-

  1. इण्डे मरुस्थल उच्च अक्षांशों में एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पाये जाते हैं।
  2. इनमें धरातल बर्फीला होता है।
  3. यहाँ वर्षा बर्फबारी के रूप में होती है। वर्ष के कुछ महीनों को छोड़कर निरन्तर बर्फ पड़ती रहती है।
  4. यहाँ कृषि की सम्भावना बहुत कम हैं। वर्तमान समय में उन्नत प्रौद्योगिकी के आधार पर ग्रीन हाउस बनाकर कृषि | की जा सकती है।
  5. यहाँ सफेदा तथा बेंत के वृक्ष तथा कुछ फलदार वृक्ष मिलते हैं।
  6. गोबी मरुस्थल, पेटागोनिया मरुस्थल, ग्रीनलैण्ड, अंटार्कटिका, तिब्बत एवं लद्दाख आदि ठण्डे मरुस्थल के उदाहरण हैं।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में से जो ठण्डा मरुस्थल है, बताइए
(क) कालाहारी मरुस्थल
(ख) थार का मरुस्थल
(ग) अरब का मरुस्थल
(घ) पेटागोनिया मरुस्थल।
उत्तर
(घ) पेटागोनिया मरुस्थल।

प्रश्न 2.
भारत में स्थित गर्म मरुस्थल है
(क) अरब का मरुस्थल
(ख) कालाहारी मरुस्थल
(ग) थार का मरुस्थल
(घ) सहारा मरुस्थल।
उत्तर
(ग) थार का मरुस्थल

प्रश्न 3.
जैसलमेर जिले का ‘लाठी सीरिज’ क्षेत्र प्रसिद्ध है|
(क) फलों के उत्पादन के लिए
(ख) उत्तम जलवायु के लिए।
(ग) कुटीर उद्योगों के लिए |
(घ) मीठे भूमिगत जल के लिए।
उत्तर
(घ) मीठे भूमिगत जल के लिए।

प्रश्न 4.
राजस्थान के किस जिले में खनिज तेल का उत्पादन होता है ?
(क) जैसलमेर
(ख) बाड़मेर
(ग) अजमेर
(घ) सवाई माधोपुर।
उत्तर
(ख) बाड़मेर

प्रश्न 5.
भोटिया जनजाति का प्रमुख क्षेत्र है|
(क) जम्मू-कश्मीर
(ख) गढ़वाल कुमाऊँ
(ग) हिमाचल प्रदेश |
(घ) अरुणाचल प्रदेश।
उत्तर
(ख) गढ़वाल कुमाऊँ

प्रश्न 6.
‘खग्पा ‘ क्या है?
(क) स्थानीय भाषा
(ख) घर का नाम
(ग) एक जनजाति
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर
(ख) घर का नाम

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|
(i)  राजस्थान राज्य के पश्चिमी भाग में एक गर्म मरुस्थल | हैं जिसे हम …………….का मरुस्थल कहते हैं।
(ii) बाड़मेर में खनिज तेल के शोधन के लिए एक ………….. भी प्रस्तावित है।
(iii) जैसलमेर जिले के ………….. क्षेत्र में मीठा भूमिगत जल उपलब्ध है।
(iv) सभी मरुस्थलों की तुलना में थार मरुस्थल में सर्वाधिक …………..पाया जाता है।
उत्तर
(i) थार
(ii) शोधनशाला
(iii) लाठी सीरिज
(iv) जनघनत्व।

अति लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विश्व के प्रमुख गर्म मरुस्थलों के नाम बताइये।
उत्तर
गर्म मरुस्थल-सहारा (अफ्रीका), अरब (एशिया),ऑस्ट्रेलिया का मरुस्थल, कालाहारी (अफ्रीका), यार (भारत) आदि प्रमुख गर्म मरुस्थल हैं।

प्रश्न 2.
विश्व के प्रमुख पड़े मरूस्थलों के नाम लिखिए।
उत्तर
ठपड़े मरुस्थल-गोबी (एशिया), पेटागोनिया (द.अमेरिका), ग्रीनलैण्ड, अण्टार्कटिका, तिब्बत एवं लद्दाख (एशिया) आदि प्रमुख एड़े मरुस्थल हैं।

प्रश्न 3.
थार मरुस्थल के पशुधन का वर्णन कीजिए।
उत्तर
थार मरुस्थल में भेड़, बकरियाँ, गाय और ऊँट पाले जाते हैं। इनसे दूध, दही एवं माँस प्राप्त किया जाता है। पशुचारण यहाँ का प्रमुख धन्धा है।

प्रश्न 4.
थार मरुस्थल के प्रमुख उद्योगों पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर
यहाँ सूती एवं ऊनी वस्त्र निर्माण तथा कालीन, कम्बल आदि बनाये जाते हैं। हथकरघा, हाथी के दाँत से। वस्तुओं का निर्माण, संगमरमर की मूर्तियाँ, चमड़े की वस्तुएँ, नमकीन आदि खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
अन्य मरुस्थलों की तुलना में थार में जनघनत्व | अधिक है। क्यों?
उत्तर
थार मरुस्थल को भौगोलिक दशाएँ अन्य मरुस्थलों की तुलना में अधिक प्रतिकुल नहीं होने के कारण इस मरुस्थल में अधिक जनघनत्व पाया जाता हैं।

प्रश्न 6.
लाख में कौन-कौन से पशु पाए जाते हैं?
उत्तर
लद्दाख में भेड़, बकरियाँ, याक, घोड़े, जोम आदि +-

पशु पाये जाते हैं।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लद्दाख में जनसंख्या एवं रहन-सहन का वर्णन कीजिए।
उत्तर
लद्दाख में अधिकांश जनसंख्या पर्वतीय घाटियों में छोटे-छोटे गाँवों में निवास करती है। घाटियों में जहाँ कुछ उपजाऊ मिट्टी मिल जाती है, लोग पत्थर, गारे तथा ईंटों से मकान बनाकर रहना शुरू कर देते हैं। इन्हें स्थानीय भाषा में ‘ग्पा’ कहा जाता है। लद्दाख में रहने वाले लोग भारत-ईरानी। तथा भारत-मंगोल प्रजाति के माने जाते हैं। वर्षभर न्यूनतम तापमान रहने के कारण यहाँ लोग सदैव गर्म कपड़े पहनते हैं। सर्दियों में नदी-नाले जम जाते हैं। शरीर को गर्म रखने के लिए ये लोग ‘छंग’ नामक देशी पेय का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 2.
लद्दाख में प्रमुख उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
लद्दाख में शियोक, सिन्धु, वाका, छु, दास, स्कर जैसी नदियाँ हैं। अतएव यहाँ पर्याप्त मात्रा में अल उपलब्ध हैं। तथा जल विपुत के उत्पादन की अपार सम्भावनाएँ हैं। यहाँ कुछ नमकीन झीलें पाई जाती हैं जिनसे नमक प्राप्त किया जाता है। लद्दाख में भेड़ों की ऊन और बालदार खालों से टोपियाँ बनाई जाती हैं। यहाँ कुटीर उद्योगों के रूप में नर्मदे, लोईयाँ, कम्बल तथा अन्य छोटी-छोटी चीजें बनाई जाती हैं।

प्रश्न 3.
थार मरुस्थल में आर्थिक क्रियाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर
थार मरुस्थल में खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, लिग्नाइट, जिप्सम, संगमरमर, इमारती पत्थर, नमक आदि कई महत्वपूर्ण खनिज पाये जाते हैं। बाड़मेर जिले में खनिज तेल का उत्पादन हो रहा है। यहाँ खनिज तेल के शौधन के लिए एक शोधन शाला प्रस्तावित है। शोधनशाला पर आधारित कई उद्योगों के विकास की यहाँ सम्भावनाएँ हैं। इसके अलावा यहाँ अधिकांश लोग पशुपालन, कृषि, मजदूरी और हस्तशिल्प के व्यवसाय में लगे हुए हैं। कृषि में मुख्यत: ज्वार, बाजरा, मोठ तथा मूंग की अपादन किया जा रहा है। वर्तमान समय में इन्दिरा गाँधी नहर के विकास के बाद सिंचाई सुविधाएँ नही हैं और कृषि का विकास हो रहा है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
थार मरुस्थल की भौतिक दशाओं का वर्णन
उत्तर
थार मरुस्थल का अधिकांश भाग राजस्थान राज्य में हैं। पश्चिम में यह पाकिस्तान तक पैला हुआ है। थार मरुस्थल सम्पूर्ण रूप से एक रेतीला मैदान है जहाँ बीच-बीच में बालू के टीले पाये जाते हैं। जिन्हें बालुका स्तूप कहते हैं। थार मरुस्थल के पूर्वी भाग में अरावली की | पहाड़ियाँ मिलती हैं। थार मरुस्थल की जलवायु शुष्क हैं। ग्रीष्म ऋतु में यहाँ तेज आँधियाँ चलती रहती हैं। दिन में तापमान बढ़ जाता हैं और | रात में कम हो जाता है। अधिक तापमान के कारण यहाँ | वाष्पीकरण की क्रिया अधिक होती है। | थार मरुस्थल में नप बहुत कम होती हैं। जो वर्षा होती है। | वह मानसूनी हवाओं द्वारा होती है। वर्षा की प्रकृति अनियमित | तथा अनिश्चित होती है। अनिश्चित वर्षा होने के कारण |

कभी कभी भयंकर चाहें आ जाती हैं। सन् 2006 में बाड़मेर जिले के आवास में तथा सन् 2015 में जालोर जिले में भयंकर बाढ़ आई थीं। यह वर्षा की अनिश्चितता के ही परिणाम थे। चूँकि यहाँ वर्षा कम होती हैं। अतएव सामान्यतः अकाल की स्थिति बनी रहती है। यहाँ भूमिगत जल अधिक गहराई पर मिलता है जो सामान्यत: खारा होता है। अतएव विना शोधन के इसका उपयोग सम्भव नहीं है। जैसलमेर के लाठी सीरिज क्षेत्र में पीय भूमिगत जल मिलता है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 6 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1 will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE for Class 7 Social Science Chapter 6 विभिन्न परिवेशों में मानव जीवन-1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.