RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3 are part of RBSE Class 8 Hindi Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 8 Hindi Sample Paper 3.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Hindi
Paper Set Model Paper 3
Category RBSE Model Papers

 RBSE Class 8 Hindi Sample Paper 3

समय- 2½ घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 8 तक (बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।

निर्देश : सही उत्तर का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
सुभागी कैसी बेटी थी? [1]
(अ) कामचोर
(ब) माता-पिता की सेवा करने वाली
(स) आलसी और नालायक
(द) पूजा-पाठ करने वाली

प्रश्न 2.
डॉ.चंद्रा को कितने वर्ष की आयु में पोलियो रोग हुआ था? [1]
(अ) 10 महीने
(ब) 18 महीने
(स) 16 महीने
(द) 22 महीने

प्रश्न 3.
‘जीप पर सवार इल्लियाँ’ पाठ के लेखक हैं [1]
(अ) बंकिम चन्द्र
(ब) शरद जोशी
(स) शरतचंद्र
(द) अवनीश पाण्डेय

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 4.
मीरा ने श्रीकृष्ण की भक्ति में लिखे हैं [1]
(अ) सारण
(ब) चौपाई
(स) पद
(द) रोला

प्रश्न 5.
महाराणा प्रताप का जन्म हुआ [1]
(अ) उदयपुर में
(ब) कुंभलगढ़ में
(स) जोधपुर में
(द) नाथद्वारा में

प्रश्न 6.
लोगों के अनुसार पानी अब नहीं रहा है [1]
(अ) निर्मल
(ब) खारा
(स) मीठा
(द) अस्वच्छ

प्रश्न 7.
‘बालक कलम के द्वारा लिखता है। इस वाक्य में कारक है [1]
(अ) कर्ता कारक
(ब) कर्म कारक
(स) संबंध कारक
(द) करण कारक

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 8.
‘हार’ शब्द किस उपसर्ग से जुड़कर भोजन का अर्थ देता है? [1]
(अ) प्रति
(ब) उप
(स) आ
(द) नि

निर्देश : अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 9.
सुभागी का क्या लक्ष्य था? [2]

प्रश्न 10.
रणथंभौर में कौनसे तालाब थे? [2]

प्रश्न 11.
मानवता के कल्याण के लिए किसने उदाहरण प्रस्तुत किया है? [2]

प्रश्न 12.
समर्पण कविता में किसके चरणों की धूल भाल पर मलने की बात की है? [2]

प्रश्न 13.
निम्नलिखित वाक्यों में उपयुक्त स्थान पर विशेषण शब्द जोड़कर नये वाक्य बनाइए। [2]
(क) कोमल नहा रही है।
(ख) मंगल क्रिकेट का खिलाड़ी है।

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 14.
दिये गये मूल शब्दों में उपयुक्त प्रत्यय जोड़कर शब्द बनाइए: [2]
(क) बुढ़ापा
(ख) पठित

निर्देश : लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 15.
धरती जागी, आकाश जगा, वह जागा, तो मेवाड जगा। उक्त पंक्तियों का अर्थ बताइए। [4]

प्रश्न 16.
कारावास का जीवन सभ्य समाज से भिन्न कैसे होता है? [4]

प्रश्न 17.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए: [4]
(क) होम करते समय हाथ जलना
(ख) नाच न जाने आँगन टेढ़ा

प्रश्न 18.
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? दो उदाहरण दीजिए। [4]

प्रश्न 19.
सुभागी की माँ लक्ष्मी का क्या नियम था और वह उसे क्यों नहीं तोड़ पा रही थी? [4]

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 20.
आपके पड़ोस में मृत्यु भोज होने जा रहा है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे? [4]

प्रश्न 21.
निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक शब्द बनाइए [4]
(क) नीला
(ख) उपयोग।
(ग) एकाकी
(घ) घराना

निर्देश : निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 22.
निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए। [8]
धरती जागी, आकाश जगा
वह जागा तो मेवाड जगा,
वह गरजा, गरजी दसों दिशा
था पवन रह गया ठगा-ठगा।
हर मन पर उसका था शासन
पत्थर-पत्थर था सिंहासन,
महलों से नाता तोड लिया
थी सारी वसुधा राजभवन।
अथवा
क्षमा,दया, तप, त्याग,मनोबल
सबका लिया सहारा,
पर नर व्याघ्र,सुयोधन तुमसे
क्षमाशील हो रिपु समक्ष
तुम हुए विनत जितना ही।
दुष्ट कौरवों ने तुमको
कायर समझा उतना ही।

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 23.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए: [8]
वायु- महाराज, यह आरोप झूठा है। अपने आप में मेरे पास न तो रंग है न खुशबू, न बदबू। यहाँ के लोग अपने मरे हुए पशुपक्षी यहाँ-वहाँ डालते हैं। इस कारण मै दूषित हो जाती हैं। इनके कारखानों से निकली गैस और गंदगी मुझमें घुल मिल जाती है। मैं जहरीली होकर रोगों की संवाहक बन जाती हूँ। मुझे आज भी वह काला दिन याद है जब भोपाल के एक कारखाने से निकली जहरीली गैस मुझ पर सवार होकर दूर-दूर तक फैल गई थी और कितने ही लोग मौत के मुँह में चले गए थे। महाराज इन लोगों से कहिए कि ये गंदगी के ढेर लगाकर मुझे दूषित न करें। मुझ में जहरीली गैस मिलाकर मुझे प्राणदायी से प्राणहारी न बनाएँ।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) वायु पर क्या आरोप लगा था?
(ग) वायु रोगो की संवाहक कैसे बन जाती है?
(घ) वायु को कौनसा दिन आज भी याद है?

प्रश्न 24.
आरक्षण के विषय पर दो युवाओं के मध्य हुए संवाद को लिखिए। [8]
अथवा
अपनी छोटी बहन को पत्र लिखकर उसे ग्रीष्मकालीन अवकाश में हिमाचल घूमने के कार्यक्रम के बारे में बताइए।

प्रश्न 25.
निम्न में से किसी एक विषय पर निबंध लिखो: [8]
(क) दहेज प्रथा
(ख) कन्या भ्रूण हत्या
(ग) विद्यालय का वार्षिकोत्सव
(घ) वनों का महत्व

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3

We hope the given RBSE Class 8 Hindi Model Paper 3 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 8 Hindi Sample Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment

Step into high-class excitement at hell spin casino, where glittering reels, lavish bonuses, and thrilling jackpots create nonstop luxury. Each spin delivers pulse-raising suspense, elegance, and the electrifying chance of big Australian online casino wins.

Indulge in elite thrills at joefortune-casino.net, offering dazzling gameplay, sparkling rewards, and adrenaline-pumping jackpots. Every moment immerses players in glamour, high-stakes excitement, and the intoxicating pursuit of substantial casino victories.

Discover top-tier sophistication at neospin casino, with vibrant reels, generous bonuses, and luxurious jackpots. Each spin captivates with elegance, thrill, and the electrifying potential for extraordinary wins in the premium Australian casino environment.

Enter a world of luxury at rickycasino-aus.com, where high-class slots, sparkling bonuses, and pulse-racing jackpots create unforgettable moments. Every wager delivers excitement, sophistication, and the premium thrill of chasing massive casino wins.