RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 31 योग का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Chapter 31 योग का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

RBSE Class 11 Home Science Chapter 31 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

RBSE Class 11 Home Science Chapter 31 बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए –
प्रश्न 1.
योग होता रहा है –
(अ) शारीरिक लाभ के लिए
(ब) मानसिक लाभ के लिए
(स) आध्यात्मिक लाभ के लिए
(द) इन सभी के लिए
उत्तर:
(द) इन सभी के लिए

प्रश्न 2.
योग से प्रतिरक्षा तंत्र प्रणाली की कार्य क्षमता –
(अ) बढ़ जाती है,
(ब) कमजोर हो जाती है
(स) अस्थिर हो जाती है
(द) ये सभी
उत्तर:
(अ) बढ़ जाती है,

प्रश्न 3.
योग के अंग हैं –
(अ) ध्यान व प्राणायाम
(ब) भोग एवं अभ्यास
(स) नमन व विनिमय
(द) विकार एवं प्रतिकार
उत्तर:
(अ) ध्यान व प्राणायाम

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 31 योग का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

प्रश्न 4.
योग से –
(अ) रक्त शर्करा का स्तर घटता है
(ब) कोलेस्ट्रोल बढ़ता है
(स) अस्थमा हो जाता है
(द) रक्त शर्करा स्तर बढ़ता है
उत्तर:
(अ) रक्त शर्करा का स्तर घटता है

प्रश्न 5.
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है –
(अ) 1 दिसम्बर को
(ब) 5 जून को
(स) 21 जून को
(द) 24 फरवरी को
उत्तर:
(स) 21 जून को

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में खाली स्थान भरिए –
1. योग का प्रयोग ……… , ……… और ……… लाभों के लिए हमेशा से होता रहा है।
2. योग से ……… प्रणाली की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।
3. योग के अंग ……… एवं ……… की योगासनों की तरह शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
4. ………… भी योग का महत्त्वपूर्ण अंग है।
5. ………… के द्वारा श्वास-प्रश्वास की गति पर नियंत्रण होता है।
उत्तर:
1. शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक
2. प्रतिरक्षा तंत्
3. प्राणायाम, ध्यान
4. ध्यान
5. प्राणायाम।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 31 योग का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

RBSE Class 11 Home Science Chapter 31 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
योग के सम्बन्ध में चिकित्सा शोधों ने क्या साबित कर दिया है?
उत्तर:
आज के चिकित्सा शोधों ने यह साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से मानव के लिए वरदान है।

प्रश्न 2.
योग का क्या लाभ है?
उत्तर:
योग से तन एवं मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

प्रश्न 3.
योग से पाचन पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर:
योग से पाचन क्रिया स्वस्थ होती है और भूख अच्छी लगती है।

प्रश्न 4.
योग किस प्रकार के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है?
उत्तर:
योग डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।

प्रश्न 5.
योग दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विश्व में योग का प्रसार करने के लिए मनाया जाता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 31 योग का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

RBSE Solutions for Class 11 Home Science