RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions

RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions is part of RBSE Solutions for Class 5 Maths. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions.

BoardRBSE
TextbookSIERT, Rajasthan
ClassClass 5
SubjectMaths
ChapterChapter 12
Chapter Nameभार
ExerciseAdditional Questions
Number of Questions16
CategoryRBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1000 ग्राम का अर्थ होता है
(अ) 2 किग्रा.
(ब) 10 किग्रा.
(स) 1 किग्रा.
(द) 100 किग्रा.

प्रश्न 2.
2 किग्रा. 250 ग्राम भार आटा ग्राम में होगा
(अ) 225 ग्राम
(ब) 2250 ग्राम
(स) 22.50 ग्राम
(द) 2.250 ग्राम

प्रश्न 3.
आधा किलोग्राम भार बराबर होता है
(अ) 500 ग्राम
(ब) 750 ग्राम
(स) 1000 ग्राम
(द) 100 ग्राम

RBSE Solutions

प्रश्न 4.
4 किलोग्राम भार का अर्थ होता है
(अ) 1000 ग्राम
(ब) 2000 ग्राम
(स) 3000 ग्राम
(द) 4000 ग्राम

प्रश्न 5.
1 \(\frac { 1 }{ 4 } \) किलोग्राम भार का निम्न में से अर्थ है
(अ) 2250 ग्राम
(ब) 3250 ग्राम
(स) 1250 ग्राम
(द) 4250 ग्राम

प्रश्न 6.
बोलचाल में पाव किलोग्राम का अर्थ है –
(अ) 50 ग्राम
(ब) 100 ग्राम
(स) 250 ग्राम
(द) 500 ग्राम

RBSE Solutions

उत्तरमाला
1. (स)
2. (ब)
3. (अ)
4. (द)
5. (स)
6. (स)

RBSE Solutions

निम्नांकित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

1. किलोग्राम इकाई को ग्राम इकाई में बदलने के लिए ……………. से गुणा किया जाता है।
2. 1 किलोग्राम = …………. ग्राम।
3. 2500 ग्राम = …………. किलोग्राम।
4. \(\frac { 3 }{ 4 } \) किग्रा. का अर्थ …………….. ग्राम होता है।
5. ग्राम इकाई को किलोग्राम इकाई(RBSESolutions.com)में बदलने के लिए …………….. से भाग दिया जाता है।
6. 3 किलोग्राम = …………….. ग्राम
7. 1500 ग्राम = …………. किलोग्राम
उत्तर:
1. 1000
2. 1000
3. 2 \(\frac { 1 }{ 2 } \)
4. 750
5. 1000
6. 3000
7. 1 \(\frac { 1 }{ 2 } \)

RBSE Solutions

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1 \(\frac { 1 }{ 2 } \) किग्रा. में ग्राम होंगे।
हल:
1500 ग्राम।

प्रश्न 2.
3 किग्रा. 350 ग्राम को किन(RBSESolutions.com)बांटों से तौला जा सकता है?
हल:
2 किग्रा. + 1 किग्रा. + 200 ग्राम + 100 ग्राम + 50 ग्राम।

प्रश्न 3.
इनमें से कौन-कौनसी चीजों का वजन 1 किग्रा. से कम होगा?
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions image 1
हल:
अनुमानतः इन चित्रों में से आम, ड्रॉइंग बॉक्स, फुटबॉल तथा पुस्तक का वजन 1 किग्रा. से कम होगा।

RBSE Solutions

प्रश्न 4.
एक बार के भोजन के लिए 500 ग्राम(RBSESolutions.com)आटा चाहिए तो 2 किग्रा. आटे से कितनी बार भोजन बनाया जा सकता है?
हल:
2 किग्रा. आटा = 2 × 1000 ग्राम आटा
= 2000 ग्राम आटा
अतः भोजन बनेगा = \(\frac { 2000 }{ 500 } \) = 4 बार उत्तर

प्रश्न 5.
हल करें –
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions image 2
हल:
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions image 3

RBSE Solutions

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1 किलोग्राम 500 ग्राम भार को किलोग्राम इकाई में व्यक्त कीजिए।
हल
1 किलोग्राम 500 ग्राम = 1 किलोग्राम + 500 ग्राम
= 1 किलोग्राम + \(\frac { 500 }{ 1000 } \) किलोग्राम
= 1 किलोग्राम + \(\frac { 1 }{ 2 } \) किलोग्राम
अतः = 1 \(\frac { 1 }{ 2 } \) किलोग्राम उत्तर

प्रश्न 2.
एक परिवार में भोजन के लिए 750 ग्राम आटे की प्रतिदिन आवश्यकता होती है तो एक सप्ताह में कितने आटे की आवश्यकता होगी?
हल
प्रतिदिन काम आने वाले(RBSESolutions.com)आटे की मात्रा = 750 ग्राम
अतः एक सप्ताह अर्थात् 7 दिन में आवश्यक आटे की मात्रा
= 750 ग्राम × 7
= 5250 ग्राम
= 5 किग्रा. 250 ग्राम उत्तर

RBSE Solutions

प्रश्न 3.
हल कीजिए –
4 किग्रा. 40 ग्राम ÷ 8
हल:
(4 × 1000 ग्राम + 40 ग्राम) ÷ 8
= 4040 ग्राम ÷ 8
= 505 ग्राम उत्तर
RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions image 4

प्रश्न 4.
नीचे लिखे वजन को तौलने के लिए कौन| कौन से बांट लिए जा सकते हैं –
(1) 1 किग्रा. 500 ग्राम – 1 किग्रा. + 500 ग्राम
(2) 2 किग्रा. 250 ग्राम –
(3) 6 किग्रा. 300 ग्राम –
(4) 4 किग्रा. 750 ग्राम –
हल:
(1) 1 किग्रा. 500 ग्राम – 1 किग्रा. + 500 ग्राम
(2) 2 किग्रा. 250 ग्राम – 2 किग्रा. + 200 ग्राम + 50 ग्राम
(3) 6 किग्रा. 300 ग्राम – 5 किग्रा. + 1 किग्रा. + 200 ग्राम + 100 ग्राम
(4) 4 किग्रा. 750 ग्राम – 2 किग्रा. + 2 किग्रा. + 500 ग्राम + 200 ग्राम + 50 ग्राम

RBSE Solutions

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Maths Chapter 12 भार Additional Questions, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.