Chetak Ki Veerta Class 6 Summary

easy
Hindi Class 6 Hindi 439 views Apr 03, 2026 Reviewed & updated Oct 28, 2026
R
RBSEGuide Expert Answer

Chetak Ki Veerta Class 6 Summary

'चेतक की वीरता' कविता के रचयिता श्यामनारायण पाण्डेय इन्होंने वीर रस से परिपूर्ण कविताओं का सृजन किया है। इनकी सर्वाधिक लोकप्रिय काव्यकृति 'हल्दीघाटी' है। इस काव्यकृति के माध्यम से कवि ने स्वतंत्रता सेनानियों में सांस्कृतिक एकता और उत्साह का संचार कर दिया था।

इस कविता (चेतक की वीरता) में राणा प्रताप के शौर्य का वर्णन किया गया है। इसमें चेतक को रणभूमि में बिजली के समान दिखाया गया है जो शत्रु की सेना पर टूट पड़ता है। वह नदियों-नालों, तलवारों के बीच बिना भयभीत हुए युद्ध करता नज़र आता है। चेतक एक साहसी घोड़ा है जो राणाप्रताप की रक्षा करता है। राणाप्रताप के प्रति वफ़ादार है। उससे एक प्रकार की जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

शब्दार्थ

  1. निराला - अनोखा
  2. हवा - वायु
  3. रण - युद्ध
  4. चौकड़ी - छलांग
  5. तन - शरीर
  6. अरि - शत्रु
  7. तनिक - थोड़ा-सा

More from Class 6 Hindi

View all →

Related Questions