Mathrubhumi Class 6 Summary

easy
Hindi Class 6 Hindi 413 views Apr 03, 2026 Reviewed & updated Oct 07, 2026
R
RBSEGuide Expert Answer

मातृभूमि Class 6 Summary

इस कविता को हिन्दी के प्रसिद्ध कवियों में से एक सोहनलाल द्विवेदी जी ने लिखा है। उन्होंने अपनी लेखनी से अंग्रेज़ों का विरोध किया है क्योंकि उस समय अंग्रेज़ों का भारत पर आधिपत्य था । उनकी लेखनी का सबसे प्रिय विषय 'देशभक्ति' था। भारत के गौरव का गान करना उन्हें बहुत प्रिय था । कवि ने अपनी मातृभूमि की प्रशंसा की है और बताया है कि यहाँ हिमालय आकाश को चूमता प्रतीत होता है। गंगा, यमुना जैसी नदियाँ हैं। यह पुण्य भूमि, स्वर्ण भूमि है। पहाड़ों के मध्य से अनेक झरने प्रवाहित होते हैं। यह वह भूमि है जहाँ श्री कृष्ण की वंशी सुनाई देती है । यह युद्ध और युद्ध भूमि ही उनकी मातृभूमि है।

More from Class 6 Hindi

View all →

Related Questions